क्या उदयपुर के प्रताप पार्क ” I LOVE UDAIPUR ” में आत्माएं एक्सरसाइज़ करने आती है ? (VIDEO)

उदयपुर। उदयपुर की पिछोला झील किनारे बना प्रताप पार्क जो I LOVE UDAIPUR के नाम से मशहूर है आज कल व्हाट्सप्प पर तीन वीडियो की वजह से चर्चा में है पिछले दो दिन से यह वीडियो व्हाट्सप्प पर वायरल हो रहे है। पार्क को भुतहा बताया जा रहा है . वीडियो रात को लिए गए है इसमें पार्क में लगे एक्सरसाइज़ करने के यंत्र अपने आप चलते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो किसने लिए है इसका पता नहीं चला है। वीडियो वायरल होने साथ साथ तरह तरह की अफवाहें भी जन्म ले रही यही। जैसे की रात के अँधेरे में आत्माएं इन मशीनों पर अपना जोर आजमाती है। रात को इस पार्क में आत्माओं का वास है।
उदयपुर पोस्ट ऐसी किसी भी अफवाह सही नहीं मानता है। यह वीडियो किसी की शरारत है रात के अँधेरे में किसी शरारती लोगों ने इस तरह के वीडियो बनाये और लोगों में एक भरम पैदा कर रहे है। विडियो को गोर से स्लो मोशन में देखने पर सच्चाई का पता चल जाएगा या तो कोई छिप कर उपकरणों को हिला रहा है . या फिर किसी से बांध कर हिलाया जारहा है जैसे कि इस फोटो में नज़र आरहा है 

 

रात को करीब २ बजे इस पार्क का मुआयना किया वहां पर ऐसा कुछ भी नहीं पाया। पार्क सुनसान जगह बना हुआ है इसलिए किसी शरारती तत्व ने यह शरारत की है। वीडियो में जो एक्सरसाइज़ की जो मशीने अपने आप से चलते हुए बताई है वह कोई रस्सी से भी चला सकता है और रात के अँधेरे में पतली रस्सी नहीं दिखाई देती है।

https://youtu.be/fIVipwb38Yg

Previous articleहिन्दुस्तान जिंक के सौजन्य से सड़क सुरक्षा हेतु बैठक आयोजित
Next articleभारत सरकार के ’नीम’ कार्यक्रम के तहत हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बी.एससी ग्रेज्यूट्स को रोज़गार हेतु प्रशिक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here