नाबालिग पत्नी ने पति पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

indexआरोपी पति गिरफ्तार
उदयपुर। वल्लभनगर क्षेत्र में दरोली निवासी एक नाबालिग पत्नी ने उसके पति के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया।
पुलिस ने अनुसार दरोली निवासी एक नाबालिग विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी दरोली निवासी जगदीश पुत्र सुखलाल डांगी से लगभग एक साल पहले हुई थी। विवाहिता कुछ समय पूर्व उसके पिता वल्लभनगर निवासी गहरीलाल डांगी के घर रहने के लिए आई थी। कुछ समय बाद आरोपी जगदीश उसके कुछ साथियों के साथ वहां पर आया और जबरन साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर जगदीश ने उसकी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। बाद में विवाहिता ने पिता के साथ आरोपी पति के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायायल में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हम न अजनबी है न पराये है, आपके ही जिस्मो जान के साए है।
जब भी जी चाहे महसूस कर लेना, हम तो आपकी ही साँसों में समाये है।।

Previous articleभींडर के साथ समर्थकों की सांवरियाजी पदयात्रा शुरू
Next articleफेसबुक पर उपलब्ध होगी चुनावी जानकारियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here