छोटे भाई ने बड़े भाई के पेट में घोंप दिया चाक़ू

images (1)उदयपुर। जिले के भीण्डर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंजूर हुसैन पिंजारा निवासी बाहर का शहर का अपने छोटे भाई खलील हुसैन के साथ पारिवारिक विवाद के चलते झगड़ा चली रहा था। दोनों के बीच आए दिन मारपीट होता रहता था। धुलण्डी सुबह मंजूर हुसैन गाड़ी निकालने लगा तो खलील ने गाड़ी नहीं निकालने दी। जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। बाद में जैसे-तैसे समझाईश कर गाड़ी को निकाला और मंजूर उदयपुर आया। दोपहर करीब १ बजे मंजूर पुन: भीण्डर पहुंचा तो चिकित्सालय के बाहर ही फिर से दोनों भाईयों के बीच विवाद हो गया। आरोपी खलील ने बड़े भाई मंजूर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चाकू मंजूर के सीने में घुस गया। यह देखकर पास ही खड़े मोहम्मद इरशाद ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो इरशाद के भी चोंटे आई। चाकू से हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद मंजूर को उदयपुर लेकर आए। रास्ते में ही मंजूर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है।

Previous articleइंटरनेट पर दुनिया का ‘सबसे बड़ा हमला’
Next articleप्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका लटक गयी फंदे पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here