हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन

IMG_0414
उदयपुर। होली के दिन शास्त्री सर्कल के एक शो-रुम में गोलीमार कर युवक की हत्या करने वाले अपराधियों को फांसी देने और बाकी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज कुछ संगठनों ने रैली निकाल कर कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया । होली के दिन शास्त्री सर्कल पर स्टारलाइन शो-रूम में प्रवीण पालीवाल की चार लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी । इनमे से दो आरोपियों को कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या की इस घटना के विरोध में आज दिन में टाउन हॉल से वन्देमातरम ग्रुप, पालीवाल समाज और मेवाड़ सिंधु ब्रिगेड सहित कुछ सामाजिक संगठनों ने रैली निकाली, जो सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट होते हुए जिला कलेक्ट्री पहुंची, जहां रैली में शामिल 200 से 250 लोगों ने घटना पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया तथा प्रवीण पालीवाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने तीन फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन में मांग की कि प्रवीण पालीवाल के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले तथा पुलिस अनुसंधान में कोई कमी ना छूटे। साथ ही यह मांग भी की कि पुलिस इस घटना के मूल जड़ तक पहुंचे।

Previous articleदलपत ने चलाई थी प्रवीण पालीवाल पर गोली
Next articleएयरहोस्टेस ने मारी ‘बलम पिचकारी’..तो पायलट हुए सस्पेंड ( video )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here