कोई विकास , कोई मोदी तो कोई सरकार की नाकामी गिना कर वोट मांग रहे है ।

उदयपुर | नगर निगम चुनाव में भाजपा कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी वार्डों के पार्षद प्रत्याशी के साथ दौरे कर रहे है, जहां भाजपा के नेता जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी पुरे आत्मविश्वास के साथ पिछले २० साल के निगम के विकास राज्य सरकार की उपलब्धियां और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को सामने रख कर जनता के बीच में जा कर भाजपा के लिए वोट मांग रहे है, वही कांग्रेस, राज्य सरकार की नाकामी और पुछले २० सालों से शहर के विकास की धीमी गति अतिक्रमण और अवैध निर्माण व् वार्डों की बदतर हालत को लोगों के सामने रख कर इस बार कांग्रेस के बोर्ड बनाने का जनता से आग्रह कर रहे है |
एक और जहां भाजपा के नेता पदाधिकारी अपने ५५ के लक्ष्य के करीब पहुचने का दावा पुरे आत्म विशवास के साथ कर रहे है वही कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है |
क्या मुद्दे लेकर जा रहे है-
भाजपा : इस बार भाजपा जनता के बीच सबसे पहले तो नरेंद्र मोदी के नाम फिर राज्य सरकार और पूर्व नगर निगम द्वारा विकास के काम गिना कर वोट मांग रहे है |

arjun meenaपिछले चार बोर्ड ने शहर के विकास में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है और इसीलिए आज उदयपुर का नाम दुनिया के खूबसूरत शहरों में आता है | केंद्र में पिछली सरकार कांग्रेस की थी जिसने महगाई आसमान में पहुंचा दी थी और अब भाजपा सरकार के आने के बाद मंगाई पर लगाम लगी है | जनता अब केंद्र, राज्य के साथ साथ शहर में भी भाजपा की सरकार ही चाहेगी | अर्जुन लाल मीणा, सांसद, उदयपुर

 

 

 

 

 

 

dinesh bhattपिछले २० साल से भाजपा का बोर्ड है और हर बोर्ड ने शहर का विकास किया है | जनता को हम पर राज्य सरकार पर और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है, और जनता इस बार भी भाजपा के प्रतिनिधि को ही वोट देकर बोर्ड में भेजेगी | और शहर का विकास और तेज गति से होगा क्यों कि राज्य में और केंद्र में हमारी सरकार है | ५५ हमारा लक्ष्य है हम इस लक्ष्य के हम बहुत करीब है | दिनेश भट्ट , भाजपा शहर जिलाध्यक्ष

 

 

 

 

 

 

कांग्रेस : शहर में बढ़ाते अतिक्रमण, अवैध निर्माण, पार्किंग समस्या साफ़ सफाई और गिना कर वोट मांग रहे है पिछले भाजपा के बोर्ड को फेलियर बता कर इस बार कांग्रेस को मौका देने की बात कह रहे है |
nilima sukhadiya२० साल भाजपा का राज रहा और शहर का विकास धीमा रहा हमारी सरकार में पूरी सहायता मिलने के बाद भी आशा अनुरूप विकास नहीं हो पाया | शहर की साफ़ सफाई अतिक्रमण और पार्किंग मुख्य मुद्दा है जो आम शहर वासी की जरूरत भी है | हम जिस वार्ड में जा रहे है, वहां लोग सफाई और पार्किंग की समस्या से परेशान है | इस बार उम्मीद है कि कांग्रेस का बोर्ड बनेगा कितनी सीटें आएगी अभी कहना मुश्किल है | नीलिमा सुखाड़िया – कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष

 

 

 

 

 

 

dinesh shrimaliपिछले २० सालों से भाजपा के बोर्ड में भ्रष्टाचार खुल कर हुआ है | अतिक्रमियों और अवैध निर्माण करने वालों के लिए स्वर्णिम युग रहा है, जो अब कांग्रेस का बोर्ड बनाने के बाद समाप्त होगा | शहर में गन्दगी का ढेर है प्रधान मंत्री कहते है सफाई करो और यहां की नगर निगम की नींद ही नहीं उड़ती | पिछले २० सालों में शहर का जितना विकास होना चाहिए नहीं हुआ है | जनता की छोटी छोटी जरूरते भी नगर निगम ने पूर्ति नहीं की है और अब जनता परिवर्तन चाहती है | दिनेश श्रीमाली – पूर्व प्रर्तिपक्ष नेता नगर निगम उदयपुर

Previous articleनामांकन वापस लेने वाले बागी – ब्लैकमेलर्स या लूजर्स ?
Next articleपार्षद प्रत्याशियों पर राज्य चुनाव आयोग का कोई अंकुश नहीं – खूब उड़ाओ पार्टियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here