आम आदमी को रुला रहा है प्याज, 80 रुपए किलो पर पहुंचा

onion

जयपुर। स्वाद में तड़का लगाने वाला प्याज आम आदमी की किचन से दूर होता जा रहा है। इसके दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमत बढ़कर 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। प्याज के दाम थोक में दिल्ली में 55-56 रुपए प्रति किलो का चल रहे हैं तो वहीं रिटेलर इसे 80 रुपए किलो में बेच रहे हैं। जयपुर शहर में भी प्याज को रिटेलर 60-65 रुपए किलो बेच रहे हैं। 

हालांकि सरकार की ओर से तमाम कोशिशे की जा रही हैं लेकिन इसके बावजूद भी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बाजार में प्याज की आपूर्ति कम होने की वजह से इसके दामों में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली की आजादपुर थोक बिक्री मंडी में प्याज फिलहाल 48 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है।

बताया जा रहा है कि प्याज देश के मुख्य उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में महंगा होने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी पर इसका तगड़ा असर पड़ा है।

जानकारों का कहना है कि उत्पादन में गिरावट और प्याज का मौसम न होने के दौरान जुलाई से सितंबर आपूर्ति के लिए रखे गए प्याज की सुस्त आपूर्ति भी इसकी कीमतों में तेजी ला रही है।
Previous articleजुआरियों पर पुलिस की छापामार कार्रवाई
Next articleMLSU में हंगामा, रौनक का पर्चा निरस्त – सोनू का अध्यक्ष बनना तय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here