पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस का दव, Sale Offer से कैसे हो रही है धोकाधडी || Wagad Post Bulletin || 03-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – पेंशनर समाज जिला शाखा ने कैलेंडर का किया विमोचन

खबर 2 पंचायतीराज चुनाव की सरगर्मियां तेज,  कांग्रेस जिला प्रभारी ने जातिवाद करने वालो पर बोला हमला

खबर 3स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंर्तगत समुदाय जनित स्वच्छता पर स्वच्छा ग्राहियो का पॉच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरु

खबर 4सीमलवाड़ा में डीएसपी कार्यालय स्वीकृत,गुजरात बॉर्डर क्षेत्र में अपराध पर होगा नियंत्रणकुआंरामसागड़ा व धंबोला थाना शामिल

खबर 5सावधान अमेजनफ्लिपकार्ट जैसी कंपनी के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर सेल का ऑफर

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – पेंशनर समाज जिला शाखा ने कैलेंडर का किया विमोचन

Udaipur. पेंशनर समाज अध्यक्ष भुवनेश्वर चौबीसा ने बताया कि पूरे राज्य में जयपुर के अलावा इस जिले की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसमें जिला शाखा द्वारा विगत वर्षों में कई गयी गतिविधियों को एवम सक्रिय साथियो को चयनित किया गया है। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि जिला मुख्यालय पर कैलेंडर का वितरण 15 नवम्बर तक किया जाएगा। वही सागवाड़ा , झोंथरी और बिछीवाड़ा में कन्हैया लाल जैन ने 100 कैलेंडर वितरित किये। और आसपुर,साबला, दोवड़ा,चितरी,चिखली और सीमलवाड़ा उपशाखाओं को 50-50 कैलेंडर वितरित किये गये। इस दौरान संरक्षक नानू राम माली,सचिव कन्हैया लाल जैन,जवाहर जैन,सुरेश टेलर,दिनेश श्रीमाल,जीवन लाल कोठारी,विनय शर्मा,कृष्ण लाल जोशी,मुकुट धर चौबीसा,मुरलीधर शाह आदि  की उपस्थिति में एस बी आई मुख्य शाखा के प्रबंधक धर्मेंद्र पाटीदार द्वारा  कैलेंडर का विमोचन किया गया।

 

खबर 2पंचायतीराज चुनाव की सरगर्मियां तेज,  कांग्रेस जिला प्रभारी ने जातिवाद करने वालो पर बोला हमला

Udaipur. राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों की घोषणा के बाद राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं. कांग्रेस ने पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है. डुंगरपुर में पंचायतराज  जिला प्रभारी खानू खान  ने तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों की बैठक ली. इस दौरान खानू खान ने आगामी पंचायती राज चुनाव में एकजुट होकर सभी को साथ लेकर रणनीति बनाने का आह्वान किया. प्रभारी खानू खान ने  किसी पार्टी का नाम नही लेकर कहा कि कॉग्रेस जातिवाद के नाम से चुनाव नही लड़ती है ओर हम गांधी की विचारधारा पर चलते हैं कहा कि 36 कोमो को लेकर चलने का काम सिर्फ कॉग्रेस ने क्या है और आगे भी सभी को साथ लेकर चलेगी बैठक में डुंगरपुर  विधायक ने केंद्र सरकार पर पर जन विरोधी नीतियों का आरोप लगाकार जमकर निशाना साधा वही पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तर पर बैठे किसी सिपाही को घबराने की जरूरत नही जिस क्षेत्र में जिस वर्ग की सीट है उस पर उसी वर्ग का कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा ओर आने वाले चुनावों में वागड़ की जनता ने तय कर लिया है कि हर हाल में पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। बैठक में निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया  ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों का हित कभी नहीं चाहा, जिसके चलते केंद्र सरकार ने कृषि कानून बिल लाकर किसानों के साथ अन्याय किया|  इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद,पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया,जिला कॉग्रेस प्रवक्ता सुखदेव यादव आदि उपस्थित थे सचालन डुंगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष भरत नागदा ने किया

 

खबर 3स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंर्तगत समुदाय जनित स्वच्छता पर स्वच्छा ग्राहियो का पॉच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरु

Udaipur. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंर्तगत समुदाय जनित स्वच्छता पर स्वच्छा ग्राहियो का पॉच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण झौथरी ब्लॉक परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत पोहरी पटेलान में शुरु हुआ | पॉच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी हरीश रोत के सानिध्य में शुरु हुआ | इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के एस आर जी सुनिल त्रिवेदी , अतुल प्रकाश त्रिवेदी व धीरज फोजदार ने पॉच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए विभिन्न बिंदुओ पर प्रशिक्षण दिया | प्रशिक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश डामोर , रमेश सुवालका , स्वच्छता मिशन बी सी शांतिलाल सहित पॉच ग्राम पंचायत करावाडा, पोहरी पटेलान , गंधवा , रोडा व हडमतिया के आंगनबाड़ी कार्मिको सहित वार्डपंच , मेट मौजूद रहे |

 

खबर 4सीमलवाड़ा में डीएसपी कार्यालय स्वीकृत,गुजरात बॉर्डर क्षेत्र में अपराध पर होगा नियंत्रणकुआंरामसागड़ा व धंबोला थाना शामिल

Udaipur. राज्य सरकार के गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर सीमलवाड़ा में नया डीएसपी कार्यालय स्वीकृत किया है। इसी के साथ जिले में डीएसपी कार्यालय की संख्या बढ़ कर तीन हो गई है। धंबोला, कुआं एवं रामसागड़ा पुलिस थाना का क्षेत्र सीमलवाड़ा डीएसपी कार्यालय के अधीन रहेगा। लेकिन इससे पहले कुआं पुलिस थाना क्षेत्र सागवाड़ा में आता था, वहीं धंबोला व रामसागड़ा थाना क्षेत्र डूंगरपुर डीएसपी कार्यालय के अधीन आता था। दरअसल, नए वृत कार्यालय सीमलवाड़ा के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान होने के साथ यहां पर डीएसपी समेत सात कार्मिकों के पद सृजित किए। संयुक्त शासन सचिव रामनिवास मेहता की तरफ से जारी स्वीेकृति आदेश में पुलिस उप अधीक्षक का एक पद, हैड कांस्टेबल, कनिष्ठ लिपिक, दो कांस्टेबल व दो चालक के पद सृजित किए है। वहीं फर्नीचर, वायरलैस सेट, प्रिंटर, टेलीफोन के लिए 1.41 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। यह पद 28 फरवरी 2021 तक के लिए अस्थायी रुप से सृजित है। पुलिस विभाग अपने स्तर पर उपलब्ध वाहनों में से वाहन की व्यवस्था करेगा। विभाग आवश्यक संसाधन डीएसपी कार्यालय के शुरू होने व भवन आदि उपलब्ध होने पर उपलब्ध कराएगा। सीमलवाड़ा वृत के लिए पिछले लंबे समय से मांग चली अा रही थी। िजले में डूंगरपुर वृत की स्थापना िजला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ ही हाे गई थी। वहीं, वर्ष 1973 में सागवाड़ा वृत शुरू हुअा था।

 

खबर 5सावधान अमेजनफ्लिपकार्ट जैसी कंपनी के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर सेल का ऑफर

Udaipur. यदि आप फेस्टिवल सीजन में ऑफर देखकर ऑनलाइन खरीदारी करने की साेच रहे हैं ताे अापकाे सावधान रहने की जरूरत है। सायबर ठग नामी कंपनियाें के नाम से फेेक वेबसाइट बनाकर लाेगाें काे फेक ऑफर दे रही है। फेस्टिवल सीजन में इन्हीं फेक ऑफर्स जरिए सायबर ठग अलग-अलग तरीके से फाइनेंशियल फ्राॅड काे अंंजाम देने में लगे हुए हैं।काेराेना के फेस्टिवल सीजन में ऑनलाइन खरीदारी की डिमांड बढ़ने के बाद फेक वेबसाइट 80 से 90 फीसदी तक छूट का अाॅफर देते हैं औैर फिर एडवांस पेमेंट लेकर ठगी कर लेते हैं। इसके अलावा इन दिनाें देश के कई इलाकाें में एक अलग तरीका का फ्राॅड भी सामने आ रहा है, इनमें सायबर ठग प्राइवेट कंपनियाें में लाखाें की सैलेरी पाने वाले कर्मचारियाें का डेटा खरीदते हैं औैर फिर लेटर भेजकर महंगी चीजें सस्ते दामाें पर बेचने या फिर प्राइज मनी जीतने का ऑफर देकर ठगी कर रहे हैं। सायबर ठग यह निजी डेटा जिसमें घर का पता, बैंक डिटेल्स तक हाेती है डार्क वेब से खरीदते हैं।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube –https://youtu.be/wIuay9v6lQI

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

ट्रक चालक से लूट मामले में दाे हिस्ट्रीशीटर पकड़े , पटाखों पर पाबंदी के आदेश से पटाखा व्यापारियों में छाई निराशा || Udaipur Post Bulletin || 03-11-2020 || Cbc News Rajasthan

 

Headlines :-

खबर 1 – गोवर्धन विलास पुलिस  की बड़ी कार्रवाई ,सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए हाईवे पर ट्रक चालक से लूट के मामले में दाे हिस्ट्रीशीटर अब्बा और चिबा  सहित सात

खबर 2 – पटाखा व्यापारियों की दिवाली हुयी काली, पटाखों पर पाबंदी के आदेश से निराशा छाई , 10 करोड़ का कारोबार होगा प्रभावित

खबर 3 – अपहरण और दुष्कर्म के बाद धमकाकर की किशोरी से शादी, दाेषी काे 20 साल की कैद

खबर 4 – लाभ चन्द जैन सेवा संस्थान  प्रन्यास ( ट्रस्ट) द्वारा   काढा वितरण ,(कोविड़19) कोरोना योध्दा  सम्मान समारोह हुआ  सम्पन्न

खबर 5 – आक्सीजन बढ़ाने के लिए जापान की तर्ज पर राजस्थान के  उदयपुर में जापान की तर्ज पर विकसित हो रहे जंगल

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – गोवर्धन विलास पुलिस  की बड़ी कार्रवाई ,सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए हाईवे पर ट्रक चालक से लूट के मामले में दाे हिस्ट्रीशीटर अब्बा और चिबा  सहित सात

Udaipur. गाेवर्धनविलास पुलिस ने हाईवे पर ट्रक ड्राइवर से नगदी लूट के दाे हिस्ट्रीशीटर सहित तीन अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया। थानाधिकारी आरपीएस प्रशिक्षु जितेंद्र सिंह राठाैड़ ने बताया कि किशनपाेल कच्ची बस्ती गली नंबर-3 निवासी हिस्ट्रीशीटर शाहरूख उर्फ अब्बा पुत्र बाबू खान, राजसमंद देलवाड़ा मेघवालाें का माेहल्ला निवासी कैलाश उर्फ कान सिंह उर्फ काना पुत्र शंकरलाल और गाेवर्धनविलास एस-2 निवासी हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ चीबा पुत्र मोहनलाल काे गिरफ्तार किया। बताया कि 28 अक्टूबर काे ट्रक चालक उत्तरप्रदेश जाैनपुर, खुटहन निवासी अरुण कुमार पुत्र अच्छेलाल ने रिपाेर्ट दी थी।उसमें बताया था कि ट्रक लेकर अहमदाबाद से पानीपत जा रहा था। सुरफलाया स्वागत द्वार के पास पहुंचा कि बाइक सवार तीन युवकाें ने ट्रक रुकवाया। मारपीट कर ट्रक के अन्दर से 7800 रुपए निकाल कर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज पर पहचान की और अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया।संजय उर्फ चीबा थाना गोवर्धनविलास का हिस्ट्रीशीटर है, इस पर हत्या का प्रयास, मारपीट के 6 मुकदमें, शाहरूख उर्फ अब्बा सूरजपोल का हिस्ट्रीशीटर है जिस पर हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट के 14 मुकदमें दर्ज हैं।

 

खबर 2 –  पटाखा व्यापारियों की दिवाली हुयी काली, पटाखों पर पाबंदी के आदेश से निराशा छाई , 10 करोड़ का कारोबार होगा प्रभावित

Udaipur. राज्य सरकार ने एक दिन पहले ही काेराेना काल में अाम जनता के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए पटाखों पर पाबंदी लगा दी है। काेराेना में प्रदूषण काे राेकने के लिए निर्णय लिया है। लेकिन सरकार के पटाखाें की दुकानाें के लिए अस्थायी लाइसेंस नहीं देने के निर्देश से व्यापारियाें काे नुकसान झेलना पड़ेगा। स्थायी पटाखा व्यापारियाें ने बताया कि दीपावली काे लेकर जनवरी-फरवरी से तैयारी शुरू कर देते हैं। वहीं इस सीजन काे लेकर पहले से ही माल स्टाॅक कर लिया था। कई छाेटे व्यापारियाें ने एडवांस जमा करा दिया था। इससे अब हमारे सामने एडवांस लाैटाने की समस्या आ गई है। सरकार ने ऐन वक्त यह फैसला लेकर हमारे व्यापार के चिथड़े उड़ा दिए हैं। जबकि यहीं पीक सीजन हाेता है। बताया कि पिछले 10 साल से लवकुश इनडाेर स्टेडियम के सामने वाले गार्डन में अस्थायी पटाखों का बाजार सजता था। 42 दुकानें लगती थी। दीपावली त्याेहार से काफी उम्मीदें थी। इस फैसले से उदयपुर में करीब 10 कराेड़ का काराेबार प्रभावित हाेगा। पिछले 5 साल से अस्थायी पटाखों की दुकान लगाने वाले दीपक पाहुजा ने बताया कि दीपावली के सीजन को देखते हुए एडवांस बुकिंग करवा दी थी। अस्थायी लाइसेंस मिलने का इंतजार था। जैसे ही लाइसेंस मिलता बाकी रुपए देकर माल खरीद लेते। अब हालात ही समझ नहीं पा रहे हैं। 8 महीने से घर पर बैठे थे, दीपावली पर उम्मीद थी कि कुछ कमाई हाेगी। लेकिन सरकार के इस फैसले से सब धरा ही रह गया। हर साल सीजन में 50 हजार से लाख रुपए तक की कमाई हो जाती थी। इस साल होली, राखी और दीपावली का सीजन कोरोना के चलते खराब हो गया।

 

खबर 3 – अपहरण और दुष्कर्म के बाद धमकाकर की किशोरी से शादी, दाेषी काे 20 साल की कैद

Udaipur. अपहरण और दुष्कर्म के बाद 16 साल की किशोरी से जबरन शादी करने के दाेषी कैलाशपुरी निवासी महेन्द्र पुत्र कालू गमेती काे पाेक्साे-1 के पीठासीन अधिकारी सतीश कुमार ने 20 साल कठाेर कैद सुनाई है। काेर्ट ने कहा- अगर अभियुक्त के प्रति नरमी का रुख रखा ताे ऐसे अपराधाें में बढ़ाेतरी हाेगी और समाज में गलत संदेश जाएगा। प्रकरण के अनुसार पीड़िता ने घासा थाने में 1 अगस्त, 2016 काे रिपाेर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 20 जुलाई काे सहेलियों के साथ घासा मेले में गई थी। दाेपहर 1 बजे गांव का पड़ाेसी महेन्द्र मिला। उसने 100 रुपए दिए और साथ मेला घूमने को कहा। भीड़ के कारण सहेलियां अलग हाे गई और वह महेन्द्र के साथ रह गई। वहां से निकले ताे कुछ दूर उसका दाेस्त मिला। महेन्द्र ने दाेस्त काे अनंता हाॅस्पिटल छाेड़ना बताया, जिसने दोनों को  हाॅस्पिटल के पास छाेड़ा। कुछ देर बाद नाथद्वारा की तरफ से एक गाड़ी अाई, जिसमें बैठकर उदयपुर आए। शहर में एक कमरे में महेन्द्र ने दुष्कर्म किया। फिर शादी नहीं करने पर हत्या की धमकी दी। डर के मारे वह  महेन्द्र के साथ काेर्ट गई, जहां उसने कागजाें पर दस्तखत कराए अाैर कहा कि शादी हाे गई है। फिर अलग-अलग जगह कमरों में ले गया और दुष्कर्म किया। महेंद्र जहां कहीं ले जाता, कमरे से बाहर भी नहीं निकलने देता। 29 जुलाई काे जब वह नहीं था, तो मौका पाकर अपने घर पहुंची और पिता काे बताया। विशिष्ट लोक अभियोजक चेतन पुरी गोस्वामी ने पैरवी की। काेर्ट ने अाईपीसी धारा 363 में तीन साल कठाेर कैद अाैर तीन हजार रुपए, धारा 366 में तीन साल कठाेर कैद अाैर 3000, पोक्सो एक्ट-2012 की धारा 6 के तहत 20 साल कठाेर कैद अाैर 20 हजार रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है।

 

खबर 4 – लाभ चन्द जैन सेवा संस्थान  प्रन्यास ( ट्रस्ट) द्वारा   काढा वितरण ,(कोविड़19) कोरोना योध्दा  सम्मान समारोह हुआ  सम्पन्न

Udaipur. 2 नवंबर यानि की सोमवार को सेक्टर 4 स्वस्तिक ड्राई फ्रूट प्रांगण में लाभ चंद जैन सेवा संस्थान द्वारा आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण एवं कोरोना कॉविड योद्धा  सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस समारोह में

1.श्रीमती चेतना भाटी( डीवाई, एस ,पी )एव महिला उत्पीड़न अधिकारी उदयपुर

  1. श्री हनमंत सिंह राजपुरोहित सी आई सेक्टर 6 थाना

3 .श्री राम नारायण जी उपनिरक्षक गोवर्धन विलास थाना

  1. श्री राजकमल विश्नोई जी राजस्थान पुलिस.
  2. श्री हेमंत जी बोहरा पार्षद वार्ड न.38
  3. विद्या जी भावसार पार्षद वार्ड न.31
  4. भंवर सिंह देवड़ा पार्षद वार्ड नं21
  5. सु श्री हेतल चौबीसा अंतराष्ट्रीय योग प्रचारिका
  6. श्रीमती लाता जी पत्नी श्री हनमंत सिंह जी राजपुरोहित समाजसेवी.
  7. श्री मदन सालवी आर एस एम एम  झामर कोटड़ा खदान एव सचिव सालवी समाज आदि कई गणमान्य लोग उपस्तित थे

जिनको कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर लाभचंद जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री हिमांशु जैन द्वारा कोरोना कॉविड योद्धाओं को सम्मान प्रदान किया गया एवं महासचिव श्री राजेश जैन द्वारा स्वागत एवं उन्हें स्मृति चिन्ह व पगड़ी ऊपरना और प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए .एवं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती इंदु बाला जैन आयुर्वेद रसायनशाला की मुख्य प्रबंधक ने की एवं समारोह के मुख्य अतिथि श्री  संजय जी चौबीसा थे और कार्यक्रम का संयोजन पवन कुमार जैन ने लाभ चंद जैन सेवा संस्थान द्वारा किया.  काढा वितरण डॉ कविता हपावत राजकीय वरिष्ठ आर्युवेदीक चिकित्सा अधिकारी की देखरेख व निरीक्षण में किया गया

 

खबर 5 – आक्सीजन बढ़ाने के लिए जापान की तर्ज पर राजस्थान के  उदयपुर में जापान की तर्ज पर विकसित हो रहे जंगल

Udaipur. देश में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अब हिंदुस्तान में भी जापान की तर्ज पर मियावाकी तकनीक को उपयोग में लिया जा रहा है। झीलों के शहर उदयपुर में मियावाकी तकनीक की तर्ज पर ही छोटे जंगलों को विकसित किया जा रहा है ताकि बढ़ते वायु प्रदूषण को कम किया जा सके साथ ही आम आदमी को स्वच्छ वातावरण मुहैया हो पाए। स्थानों पर सबसे पहले संस्थान के युवाओं द्वारा श्रमदान कर उनके भूभाग में परिवर्तन किया गया है। उसके बाद जंगलों की तर्ज पर यहां पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए जो मिनी जंगल का रूप ले रहे हैं। उदयपुर में मियावाकी तकनीक पर जंगल विकसित करने वाले भुवनेश बताते हैं कि पिछले कुछ समय से अरावली पर्वत श्रंखला के जंगलों की कटाई जारी थी। ऐसे में शहर में स्वच्छ वातावरण विकसित किया जा सके इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब शहर के विभिन्न इलाकों में छोटे जंगल विकसित किए जा रहे हैं। इन जंगलों का फायदा भी अब आम आदमी को प्राणवायु ऑक्सीजन से मिलने लगा है। जापान की तर्ज पर मियावाकी जंगल विकसित करने में लगभग 1 साल का वक्त लगता है। सबसे पहले चयनित भूभाग की मिट्टी को खाद्य पदार्थों व अन्य पोषक तत्वों से सिंचित कर वहां पर जंगल की तर्ज पर पेड़ पौधे लगाए जाते हैं। इन पेड़ पौधों को बचाने के लिए इनके साथ एक बार भी लगाया जाता है ताकि यह पेड़ पौधे किसी अन्य पेड़ पौधों पर परेशानी ना बने।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

हत्या कांड का हुआ खुलासा , प्रेमियों ने दे दी जान || Wagad Post Bulletin || 02-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – 28 दिन बाद प्रकाश सेवक हत्याकांड का हुआ खुलासा,उधारी नही चुकाने की ओर लूटने  की मंशा से की हत्या

खबर 2 एक ही परिवार के प्रेमी युगल ने बदनामी के भय से एक साथ फांसी लगाकर दी जान,दोनों परिवारों ने एक दूसरे के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कराया

खबर 3कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अब्यार्थियो के लिए महत्वपूर्ण सुचना 6,7 व 8 को आयोजित होनी है  कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

खबर 4दिसंबर अंत तक बन जाएगा बोरेश्वर हाई लेवल पुल, 3 जिलों का सीधा संपर्क होगा

खबर 5स्कूलाेंकाॅलेजाेंअस्पतालाें और सार्वजनिक स्थानों पर महिला हेल्पलाइन टीम के मोबाइल नंबर लिखेंगे,केअर ऑफ पुलिस सेक्रिफाइसेस की बैठक में लिया निर्णयमहिला सुरक्षा के लिए पुलिस की लेंगे मदद

खबर 6बहू काे ससुराल वालों ने दी धमकीदस लाख रुपए नहीं लाई ताे घर पर नहीं रखेंगे पीड़िता ने पति सहित ससुराल के लाेगाें के खिलाफ दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस

खबर 7 तेजपुर का रितिक साेशल मीडिया पर बना रहा स्कूप-वाइन लाखों में कमाईमहज 5 वीडियो से यूएई तक मिली पहचान

………………………………………………………………………………………………………………………….

 

खबर 1 – 28 दिन बाद प्रकाश सेवक हत्याकांड का हुआ खुलासा,उधारी नही चुकाने की ओर लूटने की मंशा से की हत्या

Udaipur. डूंगरपुर जिले की पुलिस की स्पेशल टीम व दोवडा थाना पुलिस ने करीब एक माह पहले हुए व्यापारी प्रकाश सेवक के ब्लाइंड हत्याकाण्ड का खुलासा कर दिया है | मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है | आरोपी ने उधारी चुकाने से बचने के लिए अपने एक साथी के साथ मिलकर व्यापारी प्रकाश सेवक की हत्या की थी | एसपी कालूराम रावत ने प्रेस वार्ता करते हुए मामले की जानकारी दी | एसपी रावत ने बताया की 4 अक्टूबर को सुबह दोवडा थाना क्षेत्र के मांडविया-बटिकडा मार्ग पर खलील निवासी प्रकाश सेवक का गला रेता हुआ शव मिला था | जिसकी सागवाडा में पीवीसी की शॉप थी | एसपी ने बताया की यूपी निवासी मोबिन  ने करीब एक लाख का सामान प्रकाश से उधार ख़रीदा था | उसी उधारी से बचने व लूट की नियत से मोबिन ने अपने साथी राशीद के साथ मिलकर व्यापारी प्रकाश सेवक को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा और 3 अक्टूबर को प्रकाश के सागवाडा से घर लौटते समय आरोपियों ने धारदार हथियार से प्रकाश का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी | मामले में पुलिस ने आरोपी मोबिन को गिरफ्तार कर लिया है | वही उसके साथ राशीद की पुलिस तलाश कर रही है |

 

खबर 2 – एक ही परिवार के प्रेमी युगल ने बदनामी के भय से एक साथ फांसी लगाकर दी जान,दोनों परिवारों ने एक दूसरे के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कराया

Udaipur. निकटवर्ती गांव पंचायत बोसी में रविवार को सुबह खेतों के पास एक पेड़ पर युवक-युवती के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस के अनुसार दोनों एक ही जाति और एक ही परिवार के थे। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए। दोनों परिवारों ने एक दूसरे के खिलाफ किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं कराया है।निठाऊवा थाना अधिकारी भेमजी गरासिया ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक-युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन एक ही जाति और परिवार के होने के कारण आपस में शादी नहीं कर सकते थे। साथ ही परिवार वालों को भी उनके प्रेम प्रसंग का पता चल गया था। इस कारण दोनों ने बदनामी के भय के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर पूर्व विधायक राइया मीणा, बोसी सरपंच मोहन मीणा, पूर्व उपसरपंच गजेंद्र सिंह रिंछा व ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे।

 

खबर 3 – कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अब्यार्थियो के लिए महत्वपूर्ण सुचना 6,7 व 8 को आयोजित होनी है  कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

Udaipur. कांस्टेबल भर्ती परीक्षा २०२० के सम्बन्ध में अब्यार्थियो के लिए महत्वपूर्ण सुचना आई है.6,7 व 8  नवम्बर को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा   आयोजित होनी है जिसमे बताया गया है की लिखित परीक्षा के दिन अभ्यार्थी के दोनों अंगूठो  का उपयोग होगा और उसकी उपस्थिति एवं पहचान आदि के लिए बायोमेट्रिक/थंब इंप्रेशन आदि लिया जायेगा.अभ्यर्थियों को स्पस्ट निर्देश है की  अभ्यार्थियों  को अपने हाथ के दोनों अंगूठे स्वच्छ रखने है एवं अंगूठों पर मेहंदी, स्याही, पेंट ,रंग आदि लगा हुआ नहीं होना चाहिए .

 

खबर 4 – दिसंबर अंत तक बन जाएगा बोरेश्वर हाई लेवल पुल, 3 जिलों का सीधा संपर्क होगा

Udaipur. ग्राम पंचायत जगपुरा के बोरेश्वर में बांसवाड़ा डूृंगरपुर और उदयपुर जिलाें काे जाेड़ने वाला टू लेन हाई लेवल पुल दिसंबर में बनकर तैयार हो जाएगा। प्रोजेक्ट इंजीनियर अंकुर यादव ने बताया कि 58 करोड़ की लागत से बोरेश्वर में माही नदी पर बन रहे पुल की लंबाई 325 मीटर, चौड़ाई 12 मीटर और ऊंचाई 19 मीटर है। 25 मीटर की दूरी पर कुल 13 स्पाम लगाए गए हैं।पहले बांसवाड़ा के लोगों को डूंगरपुर या उदयपुर जाने के लिए अगरपुरा और लसाड़ा पुल से होकर जाना पड़ता था। अब बोरेश्वर में पुल बन जाने से घाटोल, धरियावद, पारसोला, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, गनोड़ा, निठाउवा, साबला, आसपुर, डूंगरपुर, उदयपुर की दूरी कम हो जाएगी। पहले जगपुरा और आसपास के गांवों के लोगों को माही नदी पार कर बोरेश्वर महादेव मंदिर दर्शन के लिए जाना पड़ता था। इस पुल के बन जाने से बोरेश्वर जाना आसान हो जाएगा। पहले लोग पानी में उतर कर नदी पार किया करते थे, लेकिन अब हाई लेवल पुल के निर्माण से इस पार से उस पार जाना बेहद आसान हो जाएगा। हाई लेवल पुल के निर्माण के साथ-साथ जगपुरा की तरफ 1200 मीटर, डूंगरपुर जिले के देवपुरा गांव से निठाउवा तक जाने के लिए 6.30 किलोमीटर और बोरेश्वर महादेव के लिए 3 किलोमीटर की सड़क भी बनाई जा रही है। प्रोजेक्ट इंजीनियर ने बताया कि दिसंबर अंत तक इस पुल का निर्माण पूरा होने की संभावना है। पुल सार्वजनिक विभाग सागवाड़ा की देखरेख में हो रहा है। जगपुरा की तरफ 1200 मीटर, डूंगरपुर जिले के देवपुरा गांव से निठाउवा तक जाने के लिए 6.30 किलोमीटर और बोरेश्वर महादेव के लिए 3 किलोमीटर की सड़क भी बनाई जा रही है।

 

खबर 5 – स्कूलाेंकाॅलेजाेंअस्पतालाें और सार्वजनिक स्थानों पर महिला हेल्पलाइन टीम के मोबाइल नंबर लिखेंगे,केअर ऑफ पुलिस सेक्रिफाइसेस की बैठक में लिया निर्णयमहिला सुरक्षा के लिए पुलिस की लेंगे मदद

Udaipur.  पुलिस थाना गढ़ी में झड़स गांव की एक विवाहित ने अपने पति सहित परिवार के अन्य लाेगाें के खिलाफ दहेज की मांग काे लेकर प्रताड़ित करने के आरोप में प्रकरण दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि पति योगेश बुनकर, रमणलाल बुनकर, लक्ष्मी पत्नी रमणलाल, ललित बुनकर, किरपा पत्नी ललित, प्रदीप पुत्र रमणलाल, नैना पत्नी प्रदीप, शांतिलाल पुत्र गमीरा, धापू पत्नी शांतिलाल बुनकर ने दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। पीडि़ता ने बताया कि योगेश के साथ 3 जून 2015 को शादी हुई। 1 वर्ष तक अपने साथ अच्छा रखा, लेकिन उसके बाद अक्सर आए दिन मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हर छोटी छोटी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा अाैर ताने मारे जाने लगे। चरित्र पर शक करते हुए झूठे लांछन लगाते हुए दहेज में रुपयों की मांग करने लगे और कहने लगे कि तेरे पिता सरकारी नौकरी में होते हुए भी हमें शादी के समय कुछ नहीं दिया है। इसलिए अब तेरे पिता के घर से नया मकान बनाने के लिए 10 लाख रुपए लेकर आ, नहीं ताे तुझे घर में नहीं रखेगे। 7 मई 2017 काे सुबह जब पीडि़ता की मां खेत में चारा लेने के लिए गई थी तब पति योगेश अाैर अन्य चार लाेगाें ने पीडि़ता की मां के साथ गालीगलौज अाैर मारपीट की। अगले दिन रात करीब 10 बजे फिर से आरोपी पीडि़ता के पिता के घर अाए मारपीट करने लगे।

 

खबर 6बहू काे ससुराल वालों ने दी धमकीदस लाख रुपए नहीं लाई ताे घर पर नहीं रखेंगे पीड़िता ने पति सहित ससुराल के लाेगाें के खिलाफ दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस

Udaipur. केअर ऑफ पुलिस सैक्रिफाइसेस (कॉप्स) की बैठक रविवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश पाठक के सान्निध्य में हुई। इसमें संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही नई जिला कार्यकारिणी गठित करने पर विचार विमर्श किया गया। वहीं जिले के स्कूलों, कॉलेजों, दुकानों, अस्पतालों, मंदिरों समेत सार्वजनिक स्थानों पर कॉप्स द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन टीम के सक्रिय सदस्यों के मोबाइल नंबर प्रचारित और प्रसारित करने के लिए फ्लैक्स और स्टिकर्स लगाने का निर्णय किया गया। ताकि किसी भी महिला या छात्रा के साथ किसी भी प्रकार के छेड़छाड़, उत्पीड़न या अन्य कोई समस्या होने पर महिला हेल्पलाइन टीम को फ़ोन कर मदद मांग सके। जिससे उनकी समस्या का समाधान पुलिस के माध्यम से हो सके। इसके अलावा स्पीड से वाहन चलाने वाले चालकों को गिरफ्तार कर उनके लाइसेंस निरस्त करने, शहर में सभी ऑटो चालकों के ड्रेस कोड तय करने, उनके नाम और कोड की नेम प्लेट लगवाने, टैक्सी स्टैंड पर खड़े रहने वाले वाहनों के चालकों का फोटो गाड़ी के सभी कागजात संबंधित थाने में जमा कराने, ऑटो व टैक्सी वाहन चालकों के मोबाइल नंबर गाड़ी के पीछे बड़े अक्षरों में लिखने, नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर रोक लगाने, बालक बालिकाओं के लिए संस्कार शिविर आयोजित करने, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए काउंसलिंग करने, नशामुक्ति के लिए अभियान चलाने, शहर के बड़े बड़े मैदानों में अवैध रूप से अस्थाई रूप से रह रहे लोगों के टेंट हटवाने, नगर परिषद के माध्यम से कॉप्स टीम के नाम से एक चौराहा आवंटित करवाने समेत ,कॉप्स की प्रतिमाह बैठक आयोजित करने, बच्चों को खेल खेल में आनंददायी शिक्षा एवं संस्कार देने, अपनी संस्कृति का परिचय कराने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कॉप्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश पाठक, राहुल सर्राफ, हरीश सिंह पंवार, उर्विष पाठक, अमरीश पंचाल, भव्य पंड्या, अंजली खरबंदा, भुवनेश्वरी मालोत, खुशलता भट्ट, सोनल मूंदड़ा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

खबर 7 – तेजपुर का रितिक साेशल मीडिया पर बना रहा स्कूप-वाइन लाखों में कमाईमहज 5 वीडियो से यूएई तक मिली पहचान

Udaipur. ऊपर वाले ने हर किसी काे हुनर दिया है। इसी हुनर की बदौलत कई अभावग्रस्त लाेगाें के भी कॅरिअर बनेऔर कई ऊंचे मुकाम हासिल किए। यह जरूरी नहीं कि हुनर विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में ही हाे, यह हुनर कला पर भी आधारित हाेता है। शहर के पास तेजपुर गांव का युवक अपने हुनर पर विदेशों में भी सुर्खियां बटौर रहा है। रितिक पुत्र प्रकाश राठौड़ इन दिनों साेशल मीडिया से लाखों रुपए कमा रहे हैं। रितिक का कहना है कि उनके वीडियो काे भारत के अलावा कतर, बांग्लादेश, पाकिस्तान, सउदी अरेबिया, यूएई, मलेशिया अादि देशों में भी काफी व्यूअर मिले हैं। रितिक द्वारा तैयार किए स्कूप और वाइन के वीडियो काे काफी सराहना मिल रही है। रितिक के चैनल के 1 लाख से अधिक सब्स्क्राइबर अाैर 1 कराेड़ से अधिक वीडियो व्यूअर हैं। रितिक काे इसके लिए यू ट्यूब की और से सिल्वर प्ले बटन से सम्मानित किया है। जिसमें सीईओ सूसन वाॅजसिस्की ने प्रशंसा पत्र भेजा है। रितिक का दावा है कि बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर जिले में वाे एकमात्र हैं जिसके वीडियो पर एक कराेड़ से ज्यादा व्यूअर हैं। खट्टा मीठा स्कूप पर ताे 82 लाख के करीब व्यूअर्स मिली। यही नहीं यह उपलब्धि रितिक काे महज अपने चैनल पर अब तक किए 5 वीडियो अपलोड के माध्यम से ही मिल गई है। रितिक ने बताया कि काॅलेज समय में दाेस्त लाेग वीडियो बनाते रहते थे, उन्हें देख देखकर ही शाैक बढ़ने लगा। इसके बाद दाेस्ताें के साथ एक वाइन तैयार किया, जिसे खूब पसंद किया गया। इसके बाद स्वयं के स्तर पर वीडियो तैयार किए। जिसमें कुछ दाेस्ताें की टीम काे जाेड़ा, स्क्रिप्टिंग, डायलॉग राइटिंग भी शुरू की। शाैक एेसा चढ़ा कि काॅलेज में बंक मार कर शूटिंग के लिए चले जाते थे। घर वाले इसे पसंद नहीं करते थे। हमेशा डांट डपट अाैर यहां तक की पापा ने ताे कई बार मारा भी था, लेकिन जब सफलता मिली ताे उन्हें भी खुशी हुई। पहला वीडियो चैनल पर रन शीर्षक का अपलोड किया था दाे साल पहले। सबसे ज्यादा खट्टा मीठा स्कूप काे सफलता मिली।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube –

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

सवीना में जिस्मफरोशी करते 11 युवतियां, 6 युवक गिरफ्तार, आयड़ नदी की खूबसूरती पर खर्च होंगे 49 करोड़ || Udaipur Post Bulletin || 02-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – सवीना में आरएसजी कॉम्प्लेक्स के फ्लैट में जिस्मफरोशी11 युवतियां6 युवक गिरफ्तार,अजनबियों की संदिग्ध गतिविधियों से परेशान थे कॉम्प्लेक्स निवासीउनकी शिकायत पर दी दबिश

खबर 2 – अनियंत्रित ट्रोला खाई में गिराट्रक मालिक पिता-पुत्र की मौके पर मौतचालक घायल

खबर 3 – चार मंजिला ऑर्थाेपेडिक काॅटेज वार्ड शुरूइसमें 1 लेक्चर थिएटरमॉड्यूलर ओटी भी,अभी संक्रमित वाॅरियर होंगे भर्तीबाद में मरीजों को सुविधा

खबर 4 – आयड़ नदी की खूबसूरती पर खर्च होंगे 49 करोड़फरवरी से शुरू होगा काम, 5 किमी में बनेगा वाटर चैनललुभावने किनारे

खबर 5 – जनता सेना राजस्थान ने पंचायतीराज चुनाव की कवायद की शुरू  , 28 पंचायत समिति सीटों पर कार्यकर्ताओं की बैठक करके पैनल  किया तैयार

खबर 6 – पूर्व प्रधान पति बिगाड़ सकते हैं भाजपा कांग्रेस व जनता सेना के समीकरण कांग्रेस से नहीं मिला टिकट तो कर सकते हैं बगावतअपने समर्थकों को अन्य सीटों पर उतारने की तैयारी

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – सवीना में आरएसजी कॉम्प्लेक्स के फ्लैट में जिस्मफरोशी11 युवतियां6 युवक गिरफ्तार,अजनबियों की संदिग्ध गतिविधियों से परेशान थे कॉम्प्लेक्स निवासीउनकी शिकायत पर दी दबिश

Udaipur. आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर में नवनिर्मित चार मंजिला डॉ. विनोद जसकरण पोरवाल ऑर्थोपेडिक कॉटेज वार्ड का उद्घाटन रविवार को जतन देवी पोरवाल ने किया। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया कि इस बिल्डिंग में 11 कॉटेज वार्ड, एक लेक्चर थिएटर, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और चार वार्ड बनाए गए हैं।फिलहाल यहां कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले कोरोना वारियर्स को भर्ती किया जाएगा। कोरोना के बाद संभागभर के मरीजों को इसकी सुविधा दी जाएगी। ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में लंबे समय तक भर्ती रहने वाले मरीजों के लिए सुविधाजनक रहेगा। इस कॉटेज का हर फ्लोर ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट से जुड़ा है।आरएनटी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल एंड कंट्रोलर डॉ. एसके कौशिक के समय इसकी नींव रखी गई थी। इस दौरान एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. एके वर्मा, एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. ललित रेगर, एमबी अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. रमेश जोशी, अंबामाता अधीक्षक डॉ. राहुल जैन आदि मौजूद थे।

 

खबर 2 –  अनियंत्रित ट्रोला खाई में गिराट्रक मालिक पिता-पुत्र की मौके पर मौतचालक घायल

Udaipur. बेकरिया थाना क्षेत्र के मालवा का चोरा में रविवार सुबह आगे जा रहे ट्रोले के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रोला अनियंत्रित होकर 20 गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक मालिक पिता-पुत्र की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शवों को केबिन काट कर बाहर निकाला।थानाधिकारी सकाराम के अनुसार हादसे में नीमच सिटी के थाडोली निवासी नीरज (19) पुत्र संतोष तेली व उसके पिता संतोष पुत्र लक्ष्मीलाल तेली की माैके पर मौत ही हो गई। चालक गुलाबचंद पुत्र हीरा तेली निवासी भदेसर चित्तौड़गढ़ घायल हो गया। रविवार सुबह नीमच से कांडला जाते हुए ढलान में आगे चल रहे ट्रोले के अचानक ब्रेक लगाने चालक ने बचने का प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रोले का केबिन पूरी तरह से टूट गया, जिससे शव अंदर फंस गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद केबिन को काट कर शवों को बाहर निकाला। शवों को पुलिस ने बेकरिया सीएचसी पर पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।

 

खबर 3 – आयड़ नदी की खूबसूरती पर खर्च होंगे 49 करोड़फरवरी से शुरू होगा काम, 5 किमी में बनेगा वाटर चैनललुभावने किनारे

Udaipur. शहर के बीच नाले में तब्दील हो चुकी आयड़ नदी की सूरत आखिर 40 साल बाद पहली बार बदलने की प्रक्रिया लगभग शुरू होने के स्तर पर पहुंच गई है। आयड़ नदी विकास योजना की टेेंडर प्रक्रिया पूरी होने के स्तर पर है और फर्म को वर्क ऑर्डर देने की तैयारी है। काम अगले साल होली से पहले फरवरी तक शुरू हो सकता है। सौंदर्यीकरण के लिए 18 माह दिए जाएंगे। इस नदी को स्मार्ट सिटी, यूअाईटी और नगर निगम मिलकर खूबसूरत बनाएंगे। इस पर 49.19 करोड़ रु. खर्च होंगे। थूर की पाल से सूखा नाका तक 26 किलोमीटर तक लंबी इस नदी के विकास के तहत पहले चरण में पुलां पुलिया से सेवाश्रम पुलिया तक पांच किमी में सौंदर्यीकरण के काम होंगे। नदी के बीच वाटर चैनल, वॉक-वे, गेबियन वाॅल, कोयर मैट समेत दूसरे बड़े कामों से खूबसूरत बनाया जाएगा। नदी के बीच पांच मीटर चौड़ा वाटर चैनल बनेगा। उसमेें मानसून बाद भी साफ पानी भरा रहेगा। नदी के दोनों किनारों पर लोहे के तारों मेें पत्थर भरकर गेबियन वाॅल बनाई जाएगी। कोयर मेट भी बनेगी ताकि किनारे खूबसूरत दिखें। नदी पेटे में बिजौलिया स्टोन लगाकर घास लगाई जाएगी। कुछ जगह वाॅक वे बनेगा और कुछ जगह नदी किनारे पौधरोपण भी किया जाएगा। आयड़ विकास याेजना में सबसे बड़ी चुनौती पुलां पुलिया के अप स्ट्रीम से आने वाले गंदे पानी काे राेकने की हाेगी। जब तक इसका समाधान नहीं हाे जाता, शहरी क्षेत्र में आयड़ का पूरी तरह से साफ नहीं बनाया जा सकता। ऐसे में बेदला से पुलां के बीच ग्रीन ब्रिज बनाना भी प्रस्तावित है। इससे गंदे पानी का पूरी तरह से ट्रीटमेंट ताे संभव नहीं है, लेकिन काफी हद तक ग्रीन ब्रिज के आगे गंदगी आने से रुक सकेगी। आयड़ का स्वरूप लौटाने और सौंदर्यीकरण का मुद्दा 40 साल से लंबित चला आ रहा है। हर बार लाेकसभा, विधानसभा और स्थानीय चुनावों में इसे मुद्दा बनाकर वोट भी बटोरे जाते रहे हैं। अब पहली बार सौंदर्यीकरण का काम मूर्त रूप लेने की ओर है। गत 2 अक्टूबर, 2017 को बड़ी संख्या में मशीनरी उतारकर अायड़ की सफाई का अभियान शुरू किया गया था, लेकिन यह जल्दी ही बेपटरी भी हो गया। नतीजतन नदी का यह भाग वापस पुराने स्वरूप मेें ही अा गया। अभी स्मार्ट सिटी के तहत पुलां में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। आरयूआईडी प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज लाइन बिछाने का काम भी किया जा रहा है।

 

खबर 4 – जनता सेना राजस्थान ने पंचायतीराज चुनाव की कवायद की शुरू  , 28 पंचायत समिति सीटों पर कार्यकर्ताओं की बैठक करके पैनल  किया तैयार

Udaipur. वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की भीण्डर, वल्लभनगर एवं कुराबड़ पंचायत समिति की प्रधान सीट पर अपना कब्जा हासिल करने के लिए जनता सेना, कांग्रेस, भाजपा के नेता अपना-अपना दम लगाने में जुटे हुए है। इसके तहत तीनों दलों के नेता पंचायत समिति सदस्यों की सीट पर प्रत्याशी तय करने के लिए पैनल तैयार कर रहे है। जनता सेना राजस्थान ने पंचायतीराज चुनाव की कवायद शुरू करते हुए जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर की अध्यक्षता में पिछले तीन दिनों में 28 पंचायत समिति सीटों पर कार्यकर्ताओं की बैठक करके पैनल तैयार कर दिया है। जिसमें जनता सेना मण्डल अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं की सहमति से प्रत्याशियों का पैनल बनाया गया है। इसमें अमरपुरा जागीर, लूणदा, सांरगपुरा कानोड़, पीथलपुरा, सांरगपुरा भीण्डर, सालेड़ा-वरणी, हींता, बड़गांव-केदारिया, वाना-बरोड़िया, मेनार, गोटिपा-बालाथल, वल्लभनगर, तारावट-धमानिया, कीकावास, नवानिया, रूण्डेड़ा, भटेवर, खरसाण, बाठेड़ाकला-बाठेड़ाखुर्द, अड़िंदा, ढावा, महाराज की खेड़ी-दरोली, करणपुर, टूस डांगीयान, नांदवेल-गुपड़ी, माल की टूस, मजावड़ा, मोड़ी पंचायत समिति सीटों पर बैठक करके पैनल तैयार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के निर्देशन में बनाई गई पंचायत वार प्रभारियों ने  कांग्रेस के पैनल तैयार कर दिए हैं जिस को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वही बात अगर भाजपा  की जाए तो उदय लाल डांगी विधानसभा प्रभारी के नेतृत्व में भाजपा ने कई पंचायतों में कार्यकर्ताओं को बैठाकर पैनल तैयार किए हैं। जिसको एक-दो दिन में अंतिम रूप देकर जयपुर भेजेंगे।

 

खबर 5 – पूर्व प्रधान पति बिगाड़ सकते हैं भाजपा कांग्रेस व जनता सेना के समीकरण कांग्रेस से नहीं मिला टिकट तो कर सकते हैं बगावतअपने समर्थकों को अन्य सीटों पर उतारने की तैयारी

Udaipur. उदयपुर जिले की भिंडर पंचायत समिति के चुनाव काफी रोचक होने वाले हैं। भाजपा कांग्रेस के साथ ही जनता सेना को बड़ा नुकसान हो सकता है।  भिंडर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान पति व किसान नेता कुबेर सिंह चावड़ा कांग्रेस से टिकट की दावेदारी ठोक रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर पूर्व प्रधान पति चावड़ा को कांग्रेस से पंचायत समिति सदस्य का टिकट नहीं मिला।  तो वह कांग्रेस से बगावत कर   अपना नया रास्ता खोज सकते हैं। और चावड़ा अपने समर्थकों को भिंडर पंचायत समिति क्षेत्र की अन्य पंचायत समिति सदस्यों की सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा कर ताल ठोक सकते हैं। जिससे कांग्रेस को काफी नुकसान हो सकता है तो वहीं भाजपा व जनता सेना के समीकरण बिगड़ सकते हैं।  ऐसे में इन तीनों पार्टियों के लिए पूर्व प्रधान पति चावड़ा नुकसान दायक ना साबित हो जाए।  हालांकि पूर्व प्रधान पति कुबेर सिंह चावड़ा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट से आते हैं। और वर्तमान विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत सचिन पायलट के कैंप आते हैं। भिंडर पंचायत समिति की पूर्व प्रधान पति कुबेर सिंह चावड़ा ने अपने कार्यकाल में भिंडर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में अच्छी पैठ बनाई है। और जनता के कामों को गति दी थी। जिससे जनता काफी संतुष्ट दिख रही थी। लेकिन 2 साल बीतने के बाद जनता सेना से कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों ने हाथ मिलाकर पूर्व प्रधान यशोधरा कुंवर चावड़ा को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से हटा दिया था। अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद जनता सेना समर्थित रेखा कुंवर चौहान ने भिंडर पंचायत समिति की प्रधान की कमान संभाली। कांग्रेस समर्थित पूर्व प्रधान यशोधरा कुंवर चावड़ा को हटाने के बाद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में काफी विरोध भी हुआ।  जिसके चलते ही अब इस पंचायती राज चुनाव में कई लोग पूर्व प्रधान पति कुबेर सिंह चावड़ा के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए दिख सकते हैं।

 ____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/4oOyowI3hGc

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

जितना सतत् विकास होगा उतना ही उद्योग भी सफल होगा- अरूण मिश्रा, सीईओ हिन्दुस्तान जिंक

Udaipur. वर्तमान समय में हमारा मानना है कि खनन उद्योग के लिए ये पांच पहलु महत्वपूर्ण है
. डिजिटल प्रोद्योगिकी का अनुप्रयोग,
. निरंतर नवाचार के लिए मानव रचनात्मकता का उपयोग,
. आस पास के समुदाय की देखभाल और विकास,
. सतत् विकास की निरंतर पहल,
. समावेषिता और विविधता की संस्कृति का निर्माण।
खनन किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की बुनियाद है। यह मूलभूत कच्चे माल को उपलब्ध कराता है जो देश के विकास के लिए आवश्यक हैं और आर्थिक स्थ्तिि सुदृढ़ करने में सहायक है। कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, तांबा, यूरेनियम, तेल और गैस आदि जैसे बुनियादी कच्चे माल के खनन में वृद्धि ने दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत किया है।
हमारे जीवन के साथ-साथ हमारे देष के विकास और संरक्षण के लिए जो कुछ भी आवश्यक है, वह उन खनिजों से प्राप्त होता है। ‘आत्मानिर्भर‘ होने के लिए जरूरी है कि हमारा देश धातु का आयात घटाएं और उत्पादन बढ़ाएं। खनन एवं धातु उद्योग देष की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ साथ लाखों रोजगार उत्पन्न करता है। खनिजों के उत्पादन के साथ-साथ हम यह भी मानते है कि सतत् विकास सफलता का आवश्यक मंत्र रहा है।
हमारा मानना है कि जितना सतत् विकास होगा उतना ही उद्योग भी सफल होगा। इसलिए हम समझते हैं कि डिजिटल प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग, निरंतर नवाचार के लिए मानव रचनात्मकता का उपयोग करना और आसपास के समुदाय की देखभाल पर ध्यान देना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि मुख्य खनन गतिविधि करना। हिन्दुस्तान जिं़क समावेशिता और विविधता की संस्कृति के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं और महिलााओं को मजबूत, स्वतंत्र और सक्षम नेतृत्व के रूप में विकसित करने के लिए अवसर प्रदान करता हैं। इस प्रतिबद्धता का सजीव उदाहरण हमारी महिला इंजीनियर संध्या रासकला की उपलब्धि है जो एक भूमिगत खदान में खनन कार्यों के प्रबंधन के लिए भारतीय खनन उद्योग में प्रमाणित होने वाली पहली महिला बन गई है। संध्या की यह उपलब्धि 2019 में सरकार के ऐतिहासिक निर्णय को और मजबूत करती है एवं अन्य महिलओं के लिए प्रेरणास्पद है।
सस्टेनेबिलिटी हिन्दुस्तान जिं़क पहली प्राथमिकता रही है और एन्वायरमेंट, सोशल एवं गवर्नेन्स ईएसजी, सुरक्षा और व्यावसायिक स्वास्थ्य हमारे परिचालन के प्रत्यके क्षेत्र में दिखाई देता है।
सस्टेनेबल भविष्य के लिए स्मार्ट खनन स्मार्ट माइनिंग महत्वपूर्ण है। उत्पादकता और सुरक्षा में सुधार के लिए मूल्य श्रृंखला संचालन और लीवरेजिंग द्वारा स्थिरता में वृद्धि सर्वश्रेष्ठ इन-क्लास प्रौद्योगिकियों और डेटा विश्लेषण बहुत आवश्यक है दीर्घावधि में, यह कुशल उपयोग को बढ़ावा देगा। संसाधनों, वेस्ट को कम से कम, उद्योग में सुधार और हितधारक संबंधों को बढ़ाता हैं। खासतौर पर उच्च उपकरण प्रभावषीलता के लिए अग्रणी और कुशल प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने की जरूरत है इसी दिषा में हमनें उदयपुर में डिजिटल काॅलोबरेषन सेन्टर को शुरू किया है। जिससे परिचालन डेटा को एकीकृत करके मूल्य श्रृंखला के साथ ही विष्लेषिकी मंच पर हमारे स्थान अयस्क-से-धातु अनुपात बढ़ाने का अंतिम लक्ष्य में सहायता मिल रही है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि सेंटर दुनिया के शीर्ष एकीकृत प्रौद्योगिकी केंद्र खनन उद्योग में से एक है।

शरद महापूर्णिमा आज , बांसवाड़ा की दाना कमेटी विश्व में तीसरे स्थान पर || Wagad Post Bulletin || 31-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – शरद महापूर्णिमा आजअधिकमास के कारण इस बार बड़ा दिखेगा चंद्रमा

खबर 2 पशु चिकित्सक ऑन ड्यूटी गायब हाेकर सेवानिवृति कार्यक्रम में जाने का आराेप

खबर 3भाजपा की बैठक में सागवाड़ा-गलियाकोट दोनों पंचायत समितियों पर कब्जा बरकरार रखने का दावा

खबर 4बीमारी का झांसा देकर रुपए वसूले और राताें-रात घर खाली कर महिला फरार

खबर 5भाेजन बचाने में बांसवाड़ा की दाना कमेटी विश्व में तीसरे स्थान पर,ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर ने मारी बाजीदूसरे पायदान पर रहा बिहार का पटना शहर

………………………………………………………………………………………………………………………….

 

खबर 1 – शरद महापूर्णिमा आजअधिकमास के कारण इस बार बड़ा दिखेगा चंद्रमा

Udaipur. शरद पूर्णिमा 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस साल अधिक मास के बाद शरद की पूर्णिमा आ रही है, इसलिए चंद्रमा अधिक बड़ा दिखाई देगा। यह आरोग्यता का सूचक है। आचार्य संजय पंड्या का कहना है कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है, इसलिए आरोग्यता और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। लोगों ने कोरोना गाइड लाइन की पालना की तो कोरोना संक्रमण में अब तेजी से कमी आएगी।ज्योतिषाचार्य संजय पंड्या ने बताया कि 7 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, इससे पहले 18 अक्टूबर 2013 में शुक्रवार को यह पर्व मनाया गया था, अब 13 साल बाद यानी 7 अक्टूबर 2033 को यह संयोग बनेगा। अश्विन की पूर्णिमा तिथि 31 अक्टूबर काे रात 8:19 बजे तक रहेगी। इस बार अधिक मास होने से पूर्णिमा का चांद सामान्य से ज्यादा बड़ा होगा। इसे महा पूर्णिमा भी कहा जाएगा। शुक्रवार की रात को शरद पूर्णिमा पर्व बनेगा, जबकि शनिवार के दिन पूर्णिमा व्रत पूजा तीर्थ स्थान और दान किया जा सकता है। इस साल शरद पूर्णिमा के चंद्रमा का उदय पांच शुभ योगों में होगा। जिनके प्रभाव से अच्छी सेहत और धन लाभ होगा सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है, जिसमें सभी काम सिद्ध और मनोकामनाएं पूरी होती है।

 

खबर 2 – पशु चिकित्सक ऑन ड्यूटी गायब हाेकर सेवानिवृति कार्यक्रम में जाने का आराेप

Udaipur. शहर के गोकुलपुरा निवासी तरन कलाल ने एडीएम काे शिकायत करते हुए पशु चिकित्सक के खिलाफ अनुशासात्मक कार्रवाई करने की मांग रखी। तरन कलाल ने बताया कि शुक्रवार काे उसके श्वान की तबीयत खराब हाेने के कारण जिला मुख्यालय पर स्थित अ श्रेणी चिकित्सालय में लेकर अाया। जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर बगैर सूचना के सेवानिवृत कार्यक्रम में गए थे। जिसके कारण डॉक्टर की अनुपस्थिति में लापरवाही के कारण श्वान काे सही समय पर इलाज नहीं मिल सका। श्वान की मृत्यु हाेने के कारण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

 

खबर 3 – भाजपा की बैठक में सागवाड़ा-गलियाकोट दोनों पंचायत समितियों पर कब्जा बरकरार रखने का दावा

Udaipur. पंचायत राज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को हुई। सांसद कनकमल कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु पंडया, संगठन प्रभारी जिनेंद्र शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पाटीदार, हेमंत पाठक, सागवाड़ा निवर्तमान प्रधान रेखा रोत, गलियाकोट प्रधान सूर्या अहारी, आशा पाटीदार, पूर्व प्रधान शंकरलाल डेचा, प्रताप बलाई, गजेंद्र सिंह चौहान, बद्रीनारायण शर्मा, उप प्रधान हितेश रावल, नारायण लाल दर्जी और जीवण लाल पाटीदार के आतिथ्य में बैठक हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आने वाले चुनाव में सागवाड़ा और गलियाकोट दोनों ही पंचायत समितियों में भारतीय जनता पार्टी का प्रधान बनाने का दावा किया अाैर मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि हमें अभी से कमर कस लेनी है, दोनों ही पंचायत समितियों पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहे। संचालन प्रदीप गामोट ने किया और आभार अशोक पटेल ने जताया। इससे पहले आसपुर रोड पर सासरिया तालाब के सामने सांसद कटारा ने भाजपा कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नटवर लाल पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष श्याम भट्ट, चितरी मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार, सिद्धनाथ मंडल अध्यक्ष पवित्रा जोशी, उत्तर मंडल अध्यक्ष भारतेंद्र, अनिल सुथार, विक्रम सिंह चुंडावत, मुकेश तिवारी, ताजेंग पाटीदार, ईश्वरलाल सरपोटा, नयन कटारा, शैलेश पंड्या समेत विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

खबर 4 – बीमारी का झांसा देकर रुपए वसूले और राताें-रात घर खाली कर महिला फरार

Udaipur. शहर के भीमपुरा बस्ती क्षेत्र से एक महिला मोहल्ले की गरीब महिलाओं को बीमारी का झांसा देकर लाखों रुपए की ऋण राशि ऐंठकर फरार हो गई। उसने आसपास की महिलाओं को विश्वास में लेकर उनके नाम पर विभिन्न वित्तीय संस्थानों से ऋण हासिल कर लिया और किस्तें जमा कराने की बात कहकर रात को ही मकान खाली कर भाग निकली।अब तक करीब 20 से ज्यादा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी किए जाने की बात सामने आ रही है। इस पूरी घटना के बाद पीड़ित महिलाएं पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में अवगत कराते हुए परिवाद पेश किया।भीमपुरा बस्ती क्षेत्र में अधिकांश मुस्लिम वर्ग के लोग निवासरत है। रुबीना पत्नी अनवर नाम की महिला भीमपुरा के साथ-साथ आसपास की गरीब महिलाओं को विभिन्न बैंकों और प्राइवेट सोसायटी से छोटे-मोटे लोन दिलाने का काम करती थी। वह जरूरतमंद महिलाओं के आवेदन से लेकर लोन दिलाने तक का बतौर एजेंट काम कर रही थी और अपने कामकाज के बूते उसने महिलाओं का दिल जीत रखा था।एसपी ऑफिस पहुंची महिलाओं ने बताया कि गत महीने उसने किसी महिला को अपने पति और किसी महिला को अपनी बेटी के बीमार होने की बात कही और मदद का आग्रह किया था। उसने महिलाओं से लोन के लिए आवश्यक कागज मांगे और अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों में जमा करवा दिए।बाद में जब ऋण स्वीकृत हो गया तो उस महिला ने संबंधित महिलाओं को बुलाकर 30 हजार से लेकर 80 हजार तक की राशि निकलवा ली। पीड़ित महिलाओं के अनुसार यहीं पर उसने अपनी चाल खेली और संबंधित लोन की किस्त जमा कराने का झांसा देकर महिलाओं से राशि हड़प ली। कुछ समय तक तो उसने इससे भी जमा की, लेकिन बाद में किस्त राशि जमा कराना बंद कर दिया। जब संबंधित बैंकों और संस्थाओं के लोग उनके घर पहुंचने लगे तो महिलाओं के होश उड़ गए। उनके नाम पर लिए गए लोन की किस्त जमा ही नहीं की जा रही है। इससे घबराकर महिलाएं अंततः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एसपी के नाम परिवार देकर उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई। अब देखना होगा कि धोखाधड़ी के इस मामले में पुलिस क्या कदम उठाती है।

 

खबर 5 – भाेजन बचाने में बांसवाड़ा की दाना कमेटी विश्व में तीसरे स्थान पर,ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर ने मारी बाजीदूसरे पायदान पर रहा बिहार का पटना शहर

Udaipur.  बाेहरा समाज की ओर से खाने के बिगाड़ काे राेकने के लिए विश्वव्यापी मुहिम चलाई जा रही है, जिसका शीर्षक है -”उतना ही लो थाली में, व्यर्थ नहीं जाए नाली में। इसी मकसद काे पूरा करने के लिए हर शहर में दाना कमेटी का गठन किया गया है। जिसकी हाल ही में जारी हुई वार्षिक रिपाेर्ट में बांसवाड़ा पूरे विश्व में रनर-अप रहा है।यानि विश्व में तीसरे पायदान पर काबिज रहा है। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का सिडनी शहर और दूसरे स्थान पर बिहार का पटना शहर है। दाना कमेटी हर सामाजिक कार्यक्रम में एक्टिव रहती है और समाज की इस पहल को आगे बढ़ाने का काम करती है। दाना कमेटी में विश्व के करीब 400 शहर शामिल हैं। जिनके द्वारा किए जाने वाले कार्याें की सर्वे का समय माेहर्रम से माेहर्रम तक का हाेता है।सभी कमेटियाें की सर्वे एक इंटरनेशनल कमेटी द्वारा किया जाता है। जाे कमेटियाें के प्राेत्साहन के लिए रिपाेर्ट जारी करती है। बांसवाड़ा दाना कमेटी के सदस्य झूझर भाई कूपड़ावाला बताते हैं कि सर्वे के प्रमुख आधार यह हाेते हैं कि माैलाना साहब का एक संदेश है कि अन्न का दाना व्यर्थ नहीं जाए। इसी मकसद से जब भी कभी काेई शादी, उर्स, या सामूहिक भाेज के कार्यक्रम हाेते हैं ताे वहां कमेटी के सदस्य निगरानी करते हैं कि कहीं काेई वेस्टेज ताे नहीं जा रहा। इसके अलावा दूसरा पैमाना यह रहता है कि कभी किसी कार्यक्रम में अनुमान के मुताबिक लाेग नहीं पहुंचते हैं ताे वहां खाना बच जाता हैृ ऐसे में उस भाेजन काे एकत्रित कर जरूरतमंदाें काे वितरित किया जाता है। कमेटी का काम ही यहीं रहता है कि हर कार्यक्रम में किए गए कार्याें काे अाॅनलाइन गुगल फाॅर्म में अपडेट कर डाटा फीड कर देते हैं। इसी डाटा के अाधार पर सर्वे हाेती है।लक्ष्मणगढ़ झरी में स्कूली बच्चाें काे दिया राशन: मिलादुन्न नवी (सउअ) के मौके पर, शहर के बोहरा समुदाय की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मणगढ़ – झरी में आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिखा महेश्वरी और हिंदी विषय की व्याख्याता प्रीति जैन की उपस्थिति में एकल अभिभावक वाले विद्यार्थियों काे खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दाैरान गेहूं का आटा, नमक, दाले, तेल, मसाले, घी, शक्कर, चाय और शहद शमिल है। कपड़े की थैली, बिस्किट और पानी की बोतल आकर्षण का केन्द्र बन बच्चों को खुश कर दिया। इस मौके पर, दाना कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मुल्ला अली हुसैन भाई मर्चावाला मौजूद थे और मुल्ला शब्बीर भाई साईकलवाला ने कार्यक्रम का समापन किया। एमएसबी फूड बैंक तहत 4 वर्षो से स्कूल मे पढ़ने वाले अनाथ एवं एकल अभिभावक को खाद्य सामाग्री दी जा रहीं है। अब तक 194 बच्चों को सामाग्री दी जा चुकी है।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube –

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

सट्टे पर कार्यवाही में अब जिस्मफरोशी भी जुड़ी ,नाले में धमाके से युवक घायल || Udaipur Post Bulletin || 31-10-2020 || Cbc News Rajasthan

 

Headlines :-

खबर 1 – सट्टे पर कार्रवाई में अब जिस्मफरोशी भी जुड़ी, 3 युवतियां, 1 युवक गिरफ्तार

खबर 2 – नाले में धमाके से युवक घायल, एक किमी तक गूंज, अफरातफरी, देर रात तक कारणों का खुलासा नहीं

खबर 3 – सिटी स्टेशन के सामने कब्जे हटाने पर असामाजिक तत्वाें ने किया था निगम में उपद्रव कर्मचारी बाेले निगम हमारी सुरक्षा नहीं कर सके ताे कैसे करेंगे काम

खबर 4 – ईद-ए-मिलाद पर बांटी खुशियां, जुलुस-ए-मुहम्मदी नहीं निकला मस्जिदों में कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए की फातेहाख्वानी

खबर 5 – 20 से 22 नवम्बर तक होगा राजस्थान साहित्य महोत्सव अड़ावल का द्वितीय आयोजन ,सोनी को मिला अड़ावल सम्मान

खबर 6 – 3 दिन बाद आज होगी कनाडाई मृतक की अंत्येष्टि,जयपुर से आए सरकार के प्रतिनिधि ने देखे काेविड अस्पताल के हालात

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – सट्टे पर कार्रवाई में अब जिस्मफरोशी भी जुड़ी, 3 युवतियां, 1 युवक गिरफ्तार

Udaipur. गाेवर्धनविलास पुलिस ने गुरुवार देर रात जीवनतारा काॅलाेनी स्थित एक फ्लैट में दबिश देकर पीटा एक्ट और आईपीएल सट्टे पर कार्रवाई कर तीन युवतियाें और एक युवक काे गिरफ्तार किया। माैके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, 25 हजार रुपए नकद, 3 लाख रुपए का हिसाब, 16 माेबाइल सहित अन्य उपकरण जब्त किए। डीएसपी प्रेम धणदे ने बताया कि काेलकाता की तीन युवतियां और भटियानी चाैहट्टा गिरधारी भवन हाल पानेरियाें की मादड़ी निवासी विकास उर्फ विक्की पुत्र राजकुमार विरवानी काे गिरफ्तार किया है। पीटा एक्ट की कार्रवाई के लिए थाने के कांस्टेबल दिनेश काे बाेगस ग्राहक बनाया था।पुलिस काे सूचना मिली थी कि जीवनतारा काॅलाेनी स्थित एक फ्लैट में अनैतिक गतिविधियाें के साथ आईपीएल का सट्टा चल रहा है। इस पर थाने के कांस्टेबल दिनेश काे बाेगस ग्राहक बनाकर फ्लैट में भेजा गया। बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। कांस्टेबल दिनेश अंदर पहुंचा और साैदा तय किया। कांस्टेबल का इशारा मिलते ही जाब्ता अंदर पहुंचा ताे तीन युवतियां और युवक मिले। यहां अनैतिक गतिविधियाें के साथ ही आईपीएल पर सट्टा भी खेलाया जा रहा था। पुलिस ने सामग्री जब्त कर तीनाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

 

खबर 2 –  नाले में धमाके से युवक घायल, एक किमी तक गूंज, अफरातफरी, देर रात तक कारणों का खुलासा नहीं

Udaipur. सुखेर थाना क्षेत्र के सुखेर घाटी सापेटिया माेड़ पर नाले में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अचानक ब्लास्ट हाे गया। इससे उछला पत्थर सिर पर लगने से पास ही चाय की दुकान चलाने वाला शंकर मेघवाल निवासी बेदला गंभीर घायल हाे गया। धमाका इतना तेज था कि नाले का कीचड़ 20 फीट ऊपर तक उछला और गूंज एक किमी दूर भुवाणा चाैराहे तक सुनाई दी। नाले के आसपास 5 मिनट तक घना धुअां छा गया। इससे एकबारगी भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। क्षेत्रवासियाें ने घायल शंकर काे निजी हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमबी हाॅस्पिटल भेजा गया। सूचना पर डीएसपी महेन्द्र पारीक जाब्ते के साथ पहुंचे। एफएसएल प्रभारी अभय प्रताप सिंह भी आए। फिर दाे दमकल वाहन भी आए। जांच के बाद भी देर रात तक यह खुलासा नहीं हो पाया कि आखिर ये ब्लास्ट हुआ क्यों।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद धुएं का गुबार छा गया। वे घबरा गए। ऐसे लगा कोई बम फटा है। उन्होंने किसी विस्फोटक की आशंका भी जताई। दूसरी ओर पुलिस और एफएसएल टीम ने आशंका जताई कि नाला कई दिन से बंद पड़ा था और कीचड़ भरा था। इसमें किसी ने कोई केमिकल डाला और बाद में गैस बनने से विस्फोट हुआ। दरअसल जिस जगह ये विस्फोट हुआ उसके पास ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है। इसी के पास एक मकान में पांच दुकानें हैं और वहीं ब्लास्ट में घायल हुए युवक शंकर की चाय की दुकान है।

 

खबर 3 – सिटी स्टेशन के सामने कब्जे हटाने पर असामाजिक तत्वाें ने किया था निगम में उपद्रव कर्मचारी बाेले निगम हमारी सुरक्षा नहीं कर सके ताे कैसे करेंगे काम

Udaipur. सिटी रेलवे स्टेशन के सामने कच्ची बस्ती के आसपास कब्जे हटाने के बाद गुरुवार शाम काे हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं और अतिक्रमियों के निगम में धमाल मचाने के मामले में शुक्रवार को उपायुक्त कि रिपोर्ट पर सूरजपोल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि शुरुआत में निगम की ओर से कोई भी अधिकारी उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट देने को तैयार नहीं था। कर्मचारियाें के दबाव बनाने के बाद केस दर्ज हुआ। निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दलपत चाैहान, राजस्थान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मदन केसरिया और कर्मचारियाें ने मेयर जीएस टांक, डिप्टी मेयर पारस सिंघवी और उपायुक्त अनिल शर्मा से भेंट कर उपद्रवियों के खिलाफ निगम प्रशासन की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज करवाने की मांग की। निगम के राजस्व अधिकारी और राजस्व निरीक्षक भी मेयर कक्ष में माैजूद थे। लेकिन उपायुक्त उनकी तरफ से मामला दर्ज करवाने को तैयार नहीं हुए। काफी देर तक तर्क-वितर्क चलता रहा। इस रवैये से नाराज कर्मचारियों ने साेमवार से पैन डाउन और टूल डाउन कर काेई काम नहीं करने के चेतावनी दे दी। साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था भी ठप करने की बात कही। वे बोले-कर्मचारी निगम प्रशासन के निर्देश पर ही माैके पर कार्रवाई करने जाते हैं। कर्मचारियों की चेतावनी के बाद मेयर ने स्थिति संभाली। वे बोले-काेई तैयार नहीं हाेता है ताे मैं मामला दर्ज करवाऊंगा। लेकिन कर्मचारी इस पर भी राजी नहीं हुए। वे बोले-अधिकारी हमारा सहयाेग नहीं करते हैं ताे हम उनका कहा काम भी नहीं। सिर्फ मेयर और डिप्टी मेयर का कहा काम ही हाेगा। बाद में मेयर ने कार्यवाहक आयुक्त अरुण हसीजा से फाेन पर बात कर कर्मचारियों की मांग बताई। आयुक्त हसीजा के निर्देश पर उपायुक्त अनिल शर्मा ने कर्मचारियाें के ज्ञापन और उनकी मांग पत्र के आधार पर निगम में धमाल मचाने वाले असामाजिक तत्वाें के खिलाफ कार्रवाई करने सूरजपोल थाने में रिपाेर्ट दी। इससे पहले निगम कर्मचारियाें ने एडीएम ओपी बुनकर काे भी ज्ञापन देकर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मेयर ने सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए है।रामसुमेर, थानाधिकारी, सूरजपोल का कहना है की नगर निगम उपायुक्त की तरफ से राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया है। निगम परिसर में अवैध प्रवेश कर कर्मचारियों को डराने-धमकाने के मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

खबर 4 – ईद-ए-मिलाद पर बांटी खुशियां, जुलुस-ए-मुहम्मदी नहीं निकला मस्जिदों में कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए की फातेहाख्वानी

Udaipur. हजरत मुहम्मद साहब की पैदाइश के रूप में मनाया जाने वाला  ईद मिलादुन्नबी का पर्व इस साल कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए मनाया। इस अवसर पर शहर की मस्जिदों व मौहल्लों में सीमित संख्या में लोगों ने ईद-ए-मिलाद की खुशी मनाई। दिनभर बच्चे अपने घरों के बाहर इस्लामिक झंडे फहराते रहे।देश व दुनिया में फैली कोरोना महामारी के मद्देनजर ईद-ए-मिलाद पर निकलने वाला जुलूसे मोहम्मदी इस बार नहीं निकाला गया। परंपरानुसार अंजुमन कमेटी की ओर से शाम पांच बजे बाद नमाजे अस्र ब्रह्मपोल स्थित मौलाना जहीरूल हसन साहब की दरगाह पर चादर पेश की गई। मुस्लिम मौहल्लों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर घरों पर सजावट और रोशनी की गई। जुम्आ का दिन होने से दोहरी खुशी देने वाले इस पर्व पर लोगों ने नए कपडे पहने। मुस्लिम बच्चों ने अपने घरों के बाहर ही झंडे फहराते हुए नारे लगाए। लोगों ने घरों में ही फातेहाख्वानी की।शहर की मस्जिदों में भी कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए मस्जिद के इमामों, कमेटी सदस्यों द्वारा सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी में नमाजे जुम्आ के बाद महफिल-ए-मिलाद व फातेहाख्वानी की गई। फातेहाख्वानी के बाद सलातो सलाम पढा गया और हाथ उठाकर देश व दुनिया में फैली कोरोना महामारी से निजात के लिए दुआएं की गई। लोगों ने एक-दूसरे को कोविड के मद्देनजर दूर से ही ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद पेश की। रानी रोड स्थित मस्तान बाबा दरगाह सहित शहर की अन्य दरगाहों पर वहां के खुद्दामों ने फूलो से सजावट की.

 

खबर 5 – 20 से 22 नवम्बर तक होगा राजस्थान साहित्य महोत्सव अड़ावल का द्वितीय आयोजन ,सोनी को मिला अड़ावल सम्मान

Udaipur. राजस्थान साहित्य महोत्सव अदावल का द्वितीय आयोजन अदावल २०२० ,२० नवंबर से २२ नवंबर तक किया जायेगा। महोत्सव की शुरआत शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ओम प्रकाश बिजोलिया को चित्रकला के शेत्र  में अभूतपूर्व योग दान के लिए अड़ावल कला सम्मान प्रदान कर किया गया। अड़ावल निदेशक अनुश्री राठौर ने बताया की कोरोना के कारण सामाजिक दुरी की पालना करते हुए इस वर्ष महोत्सव खुले रंगमंच से तकनिकी और विभिन्न संचार माध्यमो द्वारा अलग अलग मंचो पर ऑनलाइन होगा। यह लगभग १०१ कला परिवारों को ऑनलाइन कला प्रदर्शन करवा कर आर्थिक संबल प्रदान किया जायेगा। निदेशक शिवदान सिंह झोलावास ने बताया की पिछले 6 माह में सोशल मीडिया के  वर्चुअल मंच से 18 कला दलों  के 35 परिवार को ऑनलाइन प्रदर्शन पश्चात आर्थिक संबल दिया गया है। अदावल 2020 में लोक नाट्यकला संगीत विसुअल आर्ट, काठ के खिलोने ,कठपुतली प्रदर्शन आदि कलाओ का प्रदर्शन होगा।

 

खबर 6 – 3 दिन बाद आज होगी कनाडाई मृतक की अंत्येष्टि,जयपुर से आए सरकार के प्रतिनिधि ने देखे काेविड अस्पताल के हालात

Udaipur. जिले में शुक्रवार को 48 नए कोरोना रोगी मिले हैं। इनमें चार वॉरियर समेत 25 शहरी और 23 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। नए संक्रमितों में आरएनटी के 32 वर्षीय पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर, खेरवाड़ा में कार्यरत 58 वर्षीय मेल नर्स व 29 वर्षीय मेल नर्स और पुलिस लाइन टेकरी में सेवारत 28 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल भी हैं। उदयपुर में कोरोना के 273 एक्टिव केस बचे हैं। इनमें से 203 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 70 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना से जान गंवाने वाले कनाडा निवासी फोटोग्राफर जोफ्रे का शव शनिवार को दफनाया जाएगा। एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि अंबामाता थाना पुलिस को शव की अंतिम क्रिया की की अनुमति अा चुकी है। यह अनुमति मृतक के परिजनों ने कनाडा सरकार से भारत सरकार तक पहुंचाई और केंद्र से प्रदेश तक आई है। जयपुर से आए सरकार के प्रतिनिधि ने देखे काेविड अस्पताल के हालात एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. रमन शर्मा ने शुक्रवार को ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में आईसीयू, वार्ड आदि में इलाज के प्रोटोकॉल फॉलो करने, जांच करने, नई दवाओं के उपयोग, प्लाज्मा थैरेपी के उपयोग और रिजल्ट की जानकारी ली। डॉ. शर्मा ने बताया कि यहां इलाज-व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। शनिवार को ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल पर आरएनटी के मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सकों से मंथन करेंगे। डॉ. शर्मा बतौर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा, अजमेर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के कोविड हॉस्पिटलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले हैं

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

डूंगरपुर में हुआ फ्रांस के राष्ट्रपति का विरोध वही खाद्य पदार्थ के नमूने लेने के तरीके पर जताया आक्रोश || Wagad Post Bulletin || 30-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – डूंगरपुर में हुआ फ्रांस के राष्ट्रपति का विरोध

खबर 2 – मोटर साइकिल की टक्कर से सवार महिला की मौत

खबर 3 – बीमारी का झांसा देकर रुपए वसूले और राताें-रात घर खाली कर महिला फरार

खबर 4 – बीसीसीआई ने खाद्य पदार्थ के नमूने लेने के तरीके पर जताया आक्रोश

………………………………………………………………………………………………………

 

खबर 1 – डूंगरपुर में हुआ फ्रांस के राष्ट्रपति का विरोध

Udaipur. फ्रांस के राष्ट्रपति के बयान को लेकर दुनिया भर के मुसलमानों में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. आज डूंगरपुर शहर के विभिन्न जगह मुस्लिम महासभा के लोग इकट्ठा हुए और फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रोटेस्ट किया. साथ ही उनसे माफी मांगने की अपील की. वही देर शाम मुस्लिम महासभा ने मिलकर फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला भी फूंका। आपको बता दें कि पिछले दिनों फ्रांस में एक टीचर ने क्लास के अंदर के पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाया था. जिसके बाद एक स्टूडेंट ने उस टीचर का कत्ल कर दिया था. हालांकि बाद उस स्टूडेंट को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. इस वारदात के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इसे इस्लामी आंतकवाद करार दिया था और कहा था कि इस्लाम हमारा मुस्तकबिल हथियाना चाहता है, जो कभी नहीं होगा, साथ ही उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद साहब के कार्टून जारी रखने की बात कही थी. डूंगरपुर शहर में विरोध के दौरान मुस्लिम महासभा के प्रदेश सचिव आबिद अली, जिला अध्यक्ष सादेकीन पठान, इकबाल गोरी, अकरम छिपा, हसनुद्दीन कुरेशी, शाकिब खान, सादिक खान, मोहसीन मेवाफरोश, आसिफ इकबाल आदि मौजूद रहे.

 

खबर 2 – मोटर साइकिल की टक्कर से सवार महिला की मौत

Udaipur. बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के भुवाली गांव के समीप गुरूवार को एक मोटर साइकिल की टक्कर से एक मोटर साइकिल सवार महिला घायल हो गई। वहीं महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार बोखला निवासी रमिला डोडा गुरूवार को किसी काम को लेकर  अपने पडौसी कैलाश के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर खैरवाड़ा गई थी। खैरवाड़ा से लौटते समय भुवाली गांव के समीप पीछे से एक मोटर साइकिल आई और मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटर साइकिल पर सवार रमिला व कैलाश नीचे गिर गए और घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जंहा प्राथमिक ईलाज के प्रश्वात रमिला को बाहर रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे हिम्मतनगर ले गए । जंहा ईलाज के पश्चात भी कोई हालात में कोई सुधार नही हुआ तो चिकित्सक ने परिजनों को घर ले जाने को कहां, इस पर परिजन रमिला को घर लेकर आ रहे थे। कि उसकी रास्ते में मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर जिला मुर्दाघर लेकर आए और पुलिस को सूचना। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम व अन्य कार्रवाई के पश्चात परिजनों को सौपा।मृतक के पति रूपलाल की रिपोर्ट पर परिजनों ने छानबीन शुरू कर दी।

 

खबर 3 – बीमारी का झांसा देकर रुपए वसूले और राताें-रात घर खाली कर महिला फरार

Udaipur. बांसवाड़ा शहर के भीमपुरा बस्ती क्षेत्र से एक महिला मोहल्ले की गरीब महिलाओं को बीमारी का झांसा देकर लाखों रुपए की ऋण राशि ऐंठकर फरार हो गई। उसने आसपास की महिलाओं को विश्वास में लेकर उनके नाम पर विभिन्न वित्तीय संस्थानों से ऋण हासिल कर लिया और किस्तें जमा कराने की बात कहकर रात को ही मकान खाली कर भाग निकली। अब तक करीब 20 से ज्यादा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी किए जाने की बात सामने आ रही है। इस पूरी घटना के बाद पीड़ित महिलाएं पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में अवगत कराते हुए परिवाद पेश किया। भीमपुरा बस्ती क्षेत्र में अधिकांश मुस्लिम वर्ग के लोग निवासरत है। रुबीना पत्नी अनवर नाम की महिला भीमपुरा के साथ-साथ आसपास की गरीब महिलाओं को विभिन्न बैंकों और प्राइवेट सोसायटी से छोटे-मोटे लोन दिलाने का काम करती थी। वह जरूरतमंद महिलाओं के आवेदन से लेकर लोन दिलाने तक का बतौर एजेंट काम कर रही थी और अपने कामकाज के बूते उसने महिलाओं का दिल जीत रखा था। एसपी ऑफिस पहुंची महिलाओं ने बताया कि गत महीने उसने किसी महिला को अपने पति और किसी महिला को अपनी बेटी के बीमार होने की बात कही और मदद का आग्रह किया था। उसने महिलाओं से लोन के लिए आवश्यक कागज मांगे और अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों में जमा करवा दिए। बाद में जब ऋण स्वीकृत हो गया तो उस महिला ने संबंधित महिलाओं को बुलाकर 30 हजार से लेकर 80 हजार तक की राशि निकलवा ली। पीड़ित महिलाओं के अनुसार यहीं पर उसने अपनी चाल खेली और संबंधित लोन की किस्त जमा कराने का झांसा देकर महिलाओं से राशि हड़प ली। कुछ समय तक तो उसने इससे भी जमा की, लेकिन बाद में किस्त राशि जमा कराना बंद कर दिया। जब संबंधित बैंकों और संस्थाओं के लोग उनके घर पहुंचने लगे तो महिलाओं के होश उड़ गए। उनके नाम पर लिए गए लोन की किस्त जमा ही नहीं की जा रही है। इससे घबराकर महिलाएं अंततः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एसपी के नाम परिवार देकर उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई। अब देखना होगा कि धोखाधड़ी के इस मामले में पुलिस क्या कदम उठाती है।

 

खबर 4 – बीसीसीआई ने खाद्य पदार्थ के नमूने लेने के तरीके पर जताया आक्रोश

Udaipur. बांसवाड़ा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जन स्वास्थ्य के लिए एवं जन सुरक्षा के लिए आवश्यक है। इसके लिए व्यापारी भी अभियान में प्रशासन के साथ है, लेकिन अभियान की आड़ में कोरोना से पीड़ित व्यापारी धंधे में मंदी को लेकर पहले ही परेशान हैं। अब व्यापारियों को आंतकवादी, चोर-उचक्का मानते हुए पुलिस दल के साथ प्रतिष्ठान पर छापेमारी की जा रही है वह गलत है। यह जानकारी महामंत्री राजमल जैन ने दी।

 

खबर 5 – पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार : पूछताछ के नाम पर थाने बुलाकर परेशान करने का आरोप, एसपी को दिया परिवाद 

Udaipur. कुमजी का पारड़ा निवासी भावेश पुत्र धानू निनामा ने एसपी को परिवाद सौंपकर गढ़ी थाने के तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इसमें बताया कि थाने के 3 जवान आए दिन पूछताछ के नाम पर बुलाकर परेशान करते हैं। भावेश ने बताया कि उसके छाेटे भाई राेनक ने 15 जून काे लिखित में रिपोर्ट दी थी कि अभियुक्त गढ़ी थाना कांस्टेबल दीपक शर्मा, कांस्टेबल महेंद्रसिंह, कुमजी का पारड़ा निवासी कमल सिंह अाैर पुष्पेंद्र पुत्र गुलाबसिंह आए दिन झूठे आरोप लगाकर थाने में पूछताछ के नाम पर बुलाकर हैरान परेशान करते हैं। झूठे मुकदमों में अभियुक्त प्रार्थी और उसके परिजनों काे फंसाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। लेकिन एसपी द्वारा उच्च अधिकारी से जांच नहीं करवाने की वजह से पुलिस थाना गढ़ी के पुलिस अधिकारी दाे अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर फंसाने की कोशिशें कर रहे हैं।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/SCBTYpI0z5Y

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

निगम दस्ते ने चलाया पिला पंजा , माँ बेटी पे किया मधुमक्खियो ने हमला || Udaipur Post Bulletin || 30-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – उदयपुर:नगर निगम दस्ते ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाया पीला पंजासिटी रेलवे स्टेशन के सामने से हटाए अवैध अतिक्रमण

खबर 2 – निकिता तोमर हत्याकांड:निकिता को न्याय दिलाने के लिए उदयपुर में सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्सभाजपा से जुड़े एबीवीपी के छात्रों ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

खबर 3 – खोखले वादे विभाग की खोल रहे पोल ,pwd विभाग की नहीं  खुली नींद

खबर 4 – जनता सेना के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक,पंचायत चुनाव को लेकर बनी रणनीति पंचायत समिति सदस्यों के नामों का बनाया पैनल

खबर 5 – राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में टीकाकराण के लिए पहुंची मां-बच्चे पर गुरुवार को मधुमक्खियों ने कर दिया हमला

खबर 6 – साड़ी का फंदा बनाकर किशोरी ने पेड़ से फंदा लगा की खुदकुशी

खबर 7फर्जी पाॅवर ऑफ अटॉर्नी और विक्रय पत्र बनाकर 15 कराेड़ रुपए की जमीन का 2 कराेड़ में किया साैदा, 3 गिरफ्तार

खबर 8दिन पूर्व घर से गई विवाहिता को पुलिस ने किया बरामदउसकी इच्छा पर प्रेमी संग भेजा

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – उदयपुर:नगर निगम दस्ते ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाया पीला पंजासिटी रेलवे स्टेशन के सामने से हटाए अवैध अतिक्रमण

Udaipur. उदयपुर नगर निगम द्वारा शहर में अवैध रूप से कब्जा कर बन रही कॉलोनी पर गुरुवार को नगर निगम के अतिक्रमण शाखा द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बता दें कि नगर निगम की कार्रवाई उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के सामने बनी कच्ची बस्ती में की गई। जहां निगम द्वारा पूर्व में अवैध निर्माण को हटाने के नोटिस जारी किए गए थे।निगम के नोटिस के बाद भी जब भवन मालिकों ने अतिक्रमण नहीं हटाए तो गुरुवार को नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने कार्रवाई को अंजाम दिया इस दौरान स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए और नगर निगम की कार्रवाई को एकतरफा करार दिया।उदयपुर नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक समिति के चेयरमैन छोगालाल भोई ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले लोगों को नगर निगम द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे और समय अवधि दी गई थी बावजूद इसके शहर की सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटा जिसके बाद नगर निगम द्वारा आखिर में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है

 

खबर 2 –  निकिता तोमर हत्याकांड : निकिता को न्याय दिलाने के लिए उदयपुर में सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्सभाजपा से जुड़े एबीवीपी के छात्रों ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Udaipur.  हरियाणा के फरीदाबाद में हुई निकिता तोमर की हत्या का विरोध अब उदयपुर पहुंच गया है। उदयपुर में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंच निकिता तोमर के हत्यारों को पकड़ने की मांग रखी। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन भी सौंपा और जल्द से जल्द निकिता के हत्यारों को पकड़ने की मांग रखी। साथ ही ऐसा नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी। बता दें कि पिछले दिनों हरियाणा के फिरोजाबाद में निकिता तोमर की कुछ मनचलों द्वारा गोली मार हत्या कर दी गई थी।जिसके बाद से ही निकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देशभर के छात्र संगठन विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को उदयपुर में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। बता दें कि छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है बावजूद इसके अपनी ही सरकार के खिलाफ परिषद के छात्रों ने उदयपुर में विरोध प्रदर्शन किया।

 

खबर 3 – खोखले वादे विभाग की खोल रहे पोल ,PWD विभाग की नहीं खुली नींद

Udaipur. पंचायती राज चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति भिंडर क्षेत्र  में पंचायत वार जनता सेना के कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को कानोड़ के निकटवर्ती बड़ा राजपुरा गांव में जनता सेना के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।  जिसमें पूर्व विधायक व जनता सेना के संरक्षक रणधीर सिंह भिंडर ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर पंचायत समिति सदस्य ,जिला परिषद सदस्यों के नामों का पैनल बनाया गया। इस दौरान जनता सेना लूंणदा मंडल अध्यक्ष राकेश पचोरी, महामंत्री भीमराज पाटीदार, नेपाल सिंह राठौड़,पारस नागौरी, नंद लाल पाटीदार , राधाकिशन कुलमी, राम सिंह, राय सिंह, चंपालाल कुलमी, मेघराज पाटीदार , गोपाल कुलमी ,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

खबर 4 – जनता सेना के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक,पंचायत चुनाव को लेकर बनी रणनीति पंचायत समिति सदस्यों के नामों का बनाया पैनल

Udaipur. उदयपुर जिले की कानोड़ तहसील मुख्यालय के वन विभाग कार्यालय के पास से आदेश्वर मंदिर बड़ा राजपुरा तक संपर्क सड़क का 2 वर्ष से आयुर्वेद औषधालय के पास 200 मीटर तक सड़क का काम अधूरा पड़ा है।  जिसको लेकर CBC न्यूज़ चैनल ने पूर्व में खबर को प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने CBC news  से बातचीत में यह दावा किया था कि जल्द काम को पूरा करवा दिया जाएगा।  लेकिन खोखले वादे विभाग की पोल खोल रहे हैं। अभी तक संबंधित ठेकेदार ने इस सड़क का कार्य प्रारंभ  नहीं किया है। बड़ा राजपुरा के ग्रामीणों ने अधूरी पड़ी संपर्क सड़क के निर्माण की मांग की है और चेतावनी भी दी है कि जल्द कार्य को पूरा नहीं किया गया।  तो ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की रहेगी। वही असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ी गई शिलान्यास पट्टिका  को पुनः लगाने की भी ग्रामीणों ने मांग की है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कि सरकार व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर के कार्यकाल में पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से वन विभाग कार्यालय से आदेश्वर मंदिर बड़ा राजपुरा तक संपर्क सड़क के नाम से 53 लाख रूपये स्वीकृत हुए थे। जिसका शिलान्यास तत्कालीन विधायक रणधीर सिंह भिंडर ने किया था और कार्य शुरू भी हो गया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद काम  बंद कर सड़क का कार्य आयुर्वेद औषधालय के पास  200 मीटर तक छोड़ दिया गया है। जिसके बाद पूर्व विधायक भिंडर ने जोधपुर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया हाईकोर्ट ने संबंधित विभाग को  सड़क का काम पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं। लेकिन विभाग इस सड़क पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया।

 

खबर 5 – राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में टीकाकराण के लिए पहुंची मां-बच्चे पर गुरुवार को मधुमक्खियों ने कर दिया हमला

Udaipur. राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में टीकाकराण के लिए पहुंची मां-बच्चे पर गुरुवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। माताओं ने बच्चों को हमले से बचा लिया। मधुमक्खियों के हमले के बाद सफाई कर्मचारियों को बुलाकर मधुमक्खियों को भवन से उड़ा दिया गया।चिकित्सा प्रशासन ने हाल ही में मोर्चरी के पास विरान पड़े ब्लड बैंक भवन को टीकारण के लिए शुरू किया है। गुरूवार को टीकाकरण के दौरान कक्ष परिसर में मासूमों को लेकर पहुंची एक मां व उसकी मासुम बच्ची को मधूमक्खियों ने डंक मार दिए। मां-बच्ची के साथ आए अन्य परिजन टीकाकरण कक्ष से दूर हो गए। मधुमक्खियों के हमले के समय कई माताएं अपने नवजात शिशुओं के साथ मौजूद थी।

 

खबर 6साड़ी का फंदा बनाकर किशोरी ने पेड़ से फंदा लगा की खुदकुशी

Udaipur. कुराबड़ थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।सीआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि आपर होडाफला मामादेव निवासी प्रेमी (17) पुत्री पर्था मीणा ने गुरुवार को बीड़ में स्थित एक पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।ग्रामीणों ने पेड़ से लटकते शव को देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।वहीं पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

 

खबर 7 – फर्जी पाॅवर ऑफ अटॉर्नी और विक्रय पत्र बनाकर 15 कराेड़ रुपए की जमीन का 2 कराेड़ में किया साैदा, 3 गिरफ्तार

Udaipur. सूरजपाेल पुलिस ने भुवाणा रूपनगर स्थित 15 कराेड़ रुपए कीमत की कृषि भूमि की फर्जी पाॅवर अाॅफ अटाॅर्नी और विक्रय पत्र बना 2 कराेड़ रुपए में साैदा करने की धाेखाधड़ी के मामले में तीन अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी रामसुमेर ने बताया कि सवीना खेड़ा न्यू काॅलाेनी निवासी ललित पुत्र गणेश लाल डांगी, एकलिंगपुरा निवासी रोशन लाल पुत्र हुकमी चंद डांगी और देबारी सिंगावताें का गुड़ा हाल माताजी का खेड़ा निवासी प्रेमसिंह पुत्र प्रताप सिंह देवड़ा काे गिरफ्तार किया है।उन्हाेंने बताया कि सुखेर थाने में 24 मार्च काे भुवाणा काली मगरी निवासी उंकार लाल पुत्र वाला डांगी ने रिपाेर्ट दी थी।इसमें बताया कि उसकी खुद की खातेदारी की राजस्व ग्राम रूपनगर में 1.6680 हैक्टेयर कृषि भूमि है। जिसे प्रेम सिंह देवड़ा, प्रकाश मीणा, नारायण लाल, कन्ना डांगी और अन्य लाेगाें ने फर्जी पाॅवर ऑफ अटोर्नी और विक्रय इकरार तैयार कर धाेखाधड़ी से साैदा कर दिया।

 

खबर 8 – दिन पूर्व घर से गई विवाहिता को पुलिस ने किया बरामदउसकी इच्छा पर प्रेमी संग भेजा

Udaipur. प्रेमपुरा की एक विवाहिता दो दिन पूर्व घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। इस पर पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी।पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और गुरुवार काे प्रेमी के साथ दस्तयाब किया। बाद में विवाहिता की इच्छा पर उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।प्रशिक्षु डिप्टी नौपाराम भाकर ने बताया कि प्रेमपुरा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उनकी 25 साल की विवाहिता बेटी दो दिन पूर्व घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस महिला और प्रेमी को थाने लाए। महिला ने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई।इस पर पुलिस ने उसे नाथद्वारा के डिंगला निवासी प्रेमी संग भेज दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के समक्ष बेटी से घर चलने के लिए काफी गुहार लगाई, लेकिन वह प्रेमी के संग ही जाना चाहती थी। इस पर पुलिस ने महिला को प्रेमी के साथ भेज दिया।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/GUgwzot8cgU

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

हिंदुस्तान जिंक ने सीडीपी के माध्यम से पर्यावरणीय पारदर्शिता और प्रतिबद्धता को दोहराया

Udaipur. हिन्दुस्तान जिं़क ने विष्व के प्रमुख पर्यावरणीय प्रभाव को दर्षाने वाले मंच सीडीपी के माध्यम से पर्यावरण प्रभाव के प्रति पारदर्षिता से अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। हिन्दुस्तान जिं़क ने सीडीपी के माध्यम से वर्ष 2011 से 2020 के अंत तक को दर्षाते हुए 2020 के लिए जलवायु परिवर्तन, जल प्रबंधन और वन क्षेत्र से संबंधित प्रश्नावली को पूरा किया है।

सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण हिंदुस्तान जिंक के लिए प्रमुखता में हैं, और कंपनी का लक्ष्य इसके लिए श्रेष्ठ तकनीक को अपनाना और लागू करना है। भारत में ग्रीन माइनिंग के अग्रणी उद्योग के रूप में, हिंदुस्तान जिंक कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और स्थायी परिचालन के बढ़ते उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
2020 में, 515 निवेशकों ने यूएस 106 ट्रिलियन के साथ संपत्ति और 150 से अधिक बड़े खरीदारों ने यूएस 4 ट्रिलियन से अधिक खर्च के साथ हजारों कंपनियों से सीडीपी के माध्यम से अपने पर्यावरण डेटा प्रदर्शित करने का अनुरोध किया। अपने जलवायु परिवर्तन, वन क्षेत्र और जल सुरक्षा प्रश्नावली के पूरा होने के माध्यम से प्रदर्षित करने के लिए सीडीपी के वार्षिक अनुरोध को पूरा करके, हिंदुस्तान जिंक एक संपन्न, स्थायी भविष्य की दिशा में प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शिता और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को दर्षाता है।

हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि “सस्टेनिबिलिटी हिंदुस्तान जिंक की बुनियाद है हम व्यापारिक संचालन और उत्पादन के साथ ही पर्यावण सरंक्षण के लिए
श्रेष्ठ तकनीक को अपनाते है। सीडीपी के माध्यम से हमारे पर्यावरणीय प्रभाव को दर्षाना कंपनी की प्रगति और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और हम दीर्घकालिक सतत विकास के अपने प्रयासों के साथ जारी रखेंगे।”

सीडीपी कॉरपोरेशन एंड सप्लाई चेन के ग्लोबल डायरेक्टर,डेक्सटर गाल्विन, ने कहा कि “एक स्थायी अर्थव्यवस्था में परिवर्तन के लिए निजी क्षेत्र की बहुत बड़ी भूमिका है, और कंपनियों के लिए पहला आवश्यक कदम उनके वर्तमान पर्यावरणीय प्रभावों के आसपास पारदर्शी होना है। हिंदुस्तान जिंक उन कंपनियों का एक महत्वपूर्ण समूह है जो सालाना सीडीपी के माध्यम से अपने हितधारकों को अपने पर्यावरण डेटा को दर्षा रहे हैं। दर्षाने की प्रक्रिया उन्हें पारदर्शिता के माध्यम से विश्वास का निर्माण करने, जोखिमों और अवसरों को प्रकट करने, उनकी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को बढ़ावा देने और उनके पर्यावरणीय लक्ष्यों के प्रति प्रगति को ट्रैक करने में सहायता कर रही है। उनका मानना है कि हिन्दुस्तान जिं़क इससे स्थिरता यात्रा पर आगे बढ़ता रहेगा। ”