उदयपुर के जय भोले रेस्टोरेंट में लगी आग, आठ सौ रुपए की रिश्वत के लिए बिगड़ गयी महिला पटवारी की नियत || Udaipur Post Bulletin || 24-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – उदयपुर के जय भोले रेस्टोरेंट में आगफायर ब्रिगेड का नंबर बंद आया तो अंदर ही फंसे रह गए 5 कर्मचारीपुलिस ने चीखें सुन बचाया

खबर 2 – सवीना पुलिस की कार्रवाई:डकैती की याेजना बनाते 5 आराेपी गिरफ्तारहिस्ट्रीशीटर हुआ फरार

खबर 3 – महज़ आठ सौ रुपए की रिश्वत के लिए बिगड़ गयी  महिला पटवारी की नियत

खबर 4 – शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’ 26 अक्टूबर से 14 नवंबर तकएक माह में 11 फर्मों से छह लाख 31 हजार रुपए जुर्माना वसूला

खबर 5 – 3.6 डिग्री लुढ़ककर 16.8 डिग्री पर आया न्यूनतम पारादिन का पारा भी 1 डिग्री गिरा

खबर 6 – सुविवि में अभिनय कौशल विकास केंद्र की तैयारी,सिनेमा से जुड़े प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट कोर्स होंगे

खबर 7 – पोस्ट कोविड मरीजों के लिए एमबी में ओपीडी, 70 बैड के वार्ड-आईसीयू बनाए

खबर 8 – श्रेय लेने कि होड़ में ,दो वर्ष से संपर्क सड़क का काम पड़ा है अधूरा,,,,

कानोड़ वन विभाग कार्यालय के पास से आदेश्वर मंदिर  बड़ा राजपुरा  सड़क निर्माण का है  मामला,,,,

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – उदयपुर के जय भोले रेस्टोरेंट में आगफायर ब्रिगेड का नंबर बंद आया तो अंदर ही फंसे रह गए 5 कर्मचारीपुलिस ने चीखें सुन बचाया

Udaipur.  उदयपुर के फतेह मेमोरियल के पास स्थित जय भोले रेस्टोरेंट में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरे रेस्टोरेंट को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान रेस्टोरेंट में काम करने वाले पांच कर्मचारी अंदर ही सो रहे थे। जो अंदर ही फंस गए। जैसे ही उन्हें आग लगने का पता चला, उन्होंने नगर निगम की फायर ब्रिगेड को बुलाने की कोशिश की लेकिन फायर शाखा के आपातकालीन नंबर बंद मिले।जानकारी अनुसार, फायर ब्रिगेड का नंबर बंद आने के बाद कर्मचारी अंदर से ही मदद के लिए चिल्लाते रहे। इस दौरान वहां से गुजर रही पुलिस की गश्ती गाड़ी के जवानों ने रेस्टोरेंट का शटर तोड़ कर्मचारियों को बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलवाया गया। जिसके बाद चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस दौरान लगभग 3 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर उदयपुर नगर निगम की फायर शाखा की पोल खोल कर रख दी है। आपदा के दौरान राहत देने वाले नंबर ही बंद है।

 

खबर 2 – सवीना पुलिस की कार्रवाई : डकैती की याेजना बनाते 5 आराेपी गिरफ्तारहिस्ट्रीशीटर हुआ फरार

Udaipur. सवीना पुलिस ने शुक्रवार काे सेक्टर-7 पुलिया के नीचे झाड़ियाें में बैठकर शराब दुकान पर डकैती की याेजना बनाते पांच अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया। इस दाैरान एक हिस्ट्रीशीटर फरार हाे गया। एसएसपी कैलाश चन्द्र बिश्नाेई ने बताया कि किशनपाेल निवासी मोहसीन उर्फ खन्ना पुत्र मेहबूब, भूपालपुरा मठ निवासी रज्जाक उर्फ भूरिया पुत्र अकरम खान, खेरादीवाड़ा निवासी मोहम्मद शाबीर उर्फ साहिल पुत्र मोहम्मद इस्लामुद्दीन, सलूंबर बालेसर माेहल्ला निवासी तसव्वर मकरानी उर्फ मड़िया पुत्र अकबर खान और सेक्टर-12 राेशन काॅलाेनी निवासी शाेएब पुत्र रियाज मोहम्मद काे गिरफ्तार किया। वहीं सवीना थाने का हिस्ट्रीशीटर शादाब फरार हाे गया। अभियुक्ताें ने पुलिस पूछताछ में प्रतापनगर के बिछड़ी स्थिति शराब दुकान पर सेल्समैन पर फायरिंग मामले में रज्जाक, माेहसीन, शाबिर सहित छाेटा शादाब, शादाब शाह काे हाेना कबूला है। एसएसपी गाेपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि सूचना पर सेक्टर-7 पुलिया के पास टीम के साथ पहुंचे। वहां झाड़ियाें में 6 व्यक्ति बैठे हुए नजर आए। हाईवे पर शराब दुकान को लूटने की योजना बना रहे थे। टीम ने घेरा डालकर पांच अभियुक्ताें काे दबाेचा लेकिन शादाब फरार हाे गया। अभियुक्तों की तलाशी पर मोहसीन से देसी रिवाल्वर और जिंदा कारतूस, रज्जाक से एक पीतल का कारतूस, मोहम्मद शाबिर से छुरा, तसव्वर से मिर्ची पाउडर, शाेएब से बेस बाॅल बेट बरामद किया। मामले में फरार शादाब की तलाश जारी है।

 

खबर 3 – महज़ आठ सौ रुपए की रिश्वत के लिए बिगड़ गयी  महिला पटवारी की नियत

Udaipur. जिला प्रशासन ने इस बार त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि मावा, पनीर, मिठाई, तेल-घी, मसाले, पेय पदार्थ आदि की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। न्याय निर्णयन अधिकारी (एडीएम प्रशसन) ओपी बुनकर ने एक महीने में 11 फर्मों से 6.31 लाख रुपए जुर्माना वसूला है। उदयपुर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान 26 अक्टूबर से 14 नवंबर तक व्यापक स्तर पर चलेगा। कलेक्टर देवड़ा ने बताया कि सीएम अशोक गहलोत के निर्देश पर मिलावट की सूचना देने वालों को 51-51 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि कलेक्टर फूड टेस्टिंग लेब की जांच के बाद नमूने में मिलावट प्रमाणित होने पर देंगे। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कलेक्टर देवड़ा ने बताया कि अभियान के तहत नियंत्रण कक्ष नम्बर 6367304312 पर लोग शिकायत कर सकते है .कलेक्टर देवड़ा ने बताया कि समित जिले के ऐसे खाद्य-पदार्थ उत्पादक, बड़े थोक विक्रेता एवं खुदरा विक्रेता चिन्हित करेगी, जहां मिलावट की संभावना अधिक हो। सेंपल कलेक्शन, टेस्टिंग रिपोर्ट, मौके पर नष्ट की गई सामग्री, दर्ज की गई एफआईआर और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट या क्रिमिनल कोर्ट में दर्ज किए गए प्रकरणों की समीक्षा करेगी।वही मावा एसोसिएशन उदयपुर ने खाद्य विभाग की कार्रवाई का विरोध किया। अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने कहा कि मावे में मिलावट जैसा कुछ नहीं है। न ही आज तक अफसरों को इसमें मिलावट मिली है। यह जरूर है कि इसमें फैट की मात्रा कम मिली है, जो मिलावट की श्रेणी में नहीं आता। कम फैट से स्वास्थ्य के लिए भी नुकसान नहीं हो सकता है। फैट का कम होना तो दूध की गुणवत्ता और मावे को तैयार करने के तरीकों पर भी निर्भर करता है।

 

खबर 4 – शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’ 26 अक्टूबर से 14 नवंबर तकएक माह में 11 फर्मों से छह लाख 31 हजार रुपए जुर्माना वसूला

Udaipur. उदयपुर में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई कर कडिय़ा गांव की पटवारी रेखा शर्मा को 800 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 30 वर्षीय परिवादी हेलमता प्रजापत पत्नी हंसराज ने पुश्तैनी जमीन पर जो ऋण लिया था, उसे चुकाने के बाद इसकी राजस्व रिकॉर्ड में इन्द्राज के लिए पटवारी रेखा से संपर्क किया था। इस पर रेखा ने उससे 1 हजार रुपए की मांग की थी, इसकी शिकायत हेलमता ने कुछ दिन पहले ब्यूरो में की थी, जिसे शुक्रवार को पटवारी के देवाली स्थित आवास से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक डॉ सोनू शेखावत ने बताया कि आरोपी पटवारी रेखा शर्मा पत्नी अरविंद पारीक है, जिसकी उम्र 45 वर्ष है। मकान नीमच माता स्कीम देवाली में है, जो पटवार मंडल कडिय़ा तहसील बडग़ांव में कार्यरत है। परिवादी हेमलता की पुश्तैनी जमीन कडिय़ा पटवार हल्का में हैं। परिवादी के दादा गिरधारीलाल द्वारा राजस्थान ग्रामीण बैंक आईसीआईसीआई बैंक बेदला से जमीन पर लोन लिया था। लोन भरने पर बैंक ने एनओसी जारी कर दी थी। राजस्व रिकॉर्ड में इस कृृषि भूमि का रहनामा बैंक के नाम के स्थान से हटवाने की एवज मेंं पटवारी शर्मा ने एक हजार रुपए की मांग की थी। जिसका सत्यापन कर लिया गया था। शुक्रवार को आरोपी पटवारी रेखा ने अपने हाथों से यह राशि ली थी।

 

खबर 5 – 3.6 डिग्री लुढ़ककर 16.8 डिग्री पर आया न्यूनतम पारादिन का पारा भी 1 डिग्री गिरा

Udaipur. अक्टूबर का महीना बीतने-बीतते अब तापमान में गिरावट का क्रम भी तेज हाे गया है। पिछले छह दिनाें में रात के तापमान में 4.8 डिग्री की कमी आने के बाद अब 24 घंटे में ही 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। डबाेक स्थित माैमस विभाग कार्यालय के अनुसार शुक्रवार काे उदयपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 16.8 डिग्री रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री रहा था। रात के तापमान में लगातार कमी आने से अब रातें सर्द हाेने लगी है। माैसम विभाग ने आने वाले दिनाें में उदयपुर के तापमान में और गिरावट का अनुमान लगाया है। पिछले शनिवार काे उदयपुर का अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 25.2 डिग्री रहा था। गौरतलब है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में इसका असर मध्य भारत में भी देखने को मिलेगा।

 

खबर 6 सुविवि में अभिनय कौशल विकास केंद्र की तैयारी,सिनेमा से जुड़े प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट कोर्स होंगे

Udaipur. सुखाडिय़ा विवि के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने हिंदी सिनेमा के निर्माता-निर्देशक गजेंद्र सिंह के साथ शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक की। गजेंद्र सिंह ने कहा कि एक फिल्म या नाटक में सैकड़ों को रोजगार मिलता है। यदि सुविवि के छात्रों को प्रशिक्षित किया जाए तो वे भी कॅरियर बना सकते हैं। कुलपति ने कहा कि इसके लिए विश्वविद्यालय कौशल विकास केंद्र स्थापित करेगा। जिसमें सिनेमा से जुड़े प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट कोर्स होंगे। सुविवि के कुछ प्रोफेसर की टीम जल्द ही गजेंद्र सिंह से मुंबई में मुलाकात कर तकनीकी पहलुओं को समझेंगे। मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग हस्ताक्षरित किया जाएगा।

 

खबर 7 – पोस्ट कोविड मरीजों के लिए एमबी में ओपीडी, 70 बैड के वार्ड-आईसीयू बनाए

Udaipur. प्रदेश सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को पूर्व कोरोना संक्रमितों की परेशानियों को दूर करने के लिए पोस्ट कोविड केयर सेंटर खोलने के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि पोस्ट काेविड मरीजों के बेहतर इलाज के लिए एमबी अस्पताल में ओपीडी, वार्ड और आईसीयू संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमबी अस्पताल के चर्म रोग विभाग के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह 9 से शाम 7 बजे तक ओपीडी, सेकंड फ्लोर पर 50 बैड का वार्ड और ग्राउंड फ्लोर पर 20 बैड का आईसीयू संचालित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आरएनटी प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। इधर, जिले में शुक्रवार को 49 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उदयपुर में अब तक 6796 संक्रमित सामने आ चुके हैं। सीएमएचओ डॉ. खराड़ी ने बताया कि इसमें 30 संक्रमित शहरी और 29 ग्रामीण क्षेत्र में मिले।30 वर्षीय महिला चिकित्सक, 36 वर्षीय महिला लैब टेक्नीशियन और 30 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही बड़गांव, भुवाणा, सपेटिया, वल्लभनगर, शास्त्री नगर, कलड़वास, नाहर मगरा, मावली, फतहनगर, सेमारी, खेरवाड़ा, तीतरड़ी, सेक्टर-14, देवाली, भींडर, ऋषभदेव, बेदला, गोवर्धन विलास, सुभाष नगर, नेहरू बाजार, यूनिवर्सिटी रोड, न्यू भूपालपुरा, ए ब्लॉक प्रताप नगर, सिंधी बाजार, चित्रकूट नगर, सेक्टर-3, गायरियावास, भोईवाड़ा, बोहरा गणेशजी, मोती मगरी, कृष्णा विलास सवीना में रोगी मिले हैं।

 

खबर 8 – श्रेय लेने कि होड़ में ,दो वर्ष से संपर्क सड़क का काम पड़ा है अधूरा,,,,

कानोड़ वन विभाग कार्यालय के पास से आदेश्वर मंदिर बड़ा राजपुरा सड़क निर्माण का है मामला,,,,

Udaipur. वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के पिथलपुरा पंचायत के  गांव बड़ा राजपुरा  में  वन विभाग कार्यालय कानोड़ से आदेश्वर मंदिर बड़ा राजपुरा तक संपर्क सड़क का कार्य दो वर्ष से अधूरा  है । उक्त सड़क गत वसुंधरा राजे सरकार व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर के कार्यकाल में पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से वन विभाग कार्यालय से आदेश्वर मंदिर बड़ा राजपुरा तक संपर्क सड़क के नाम से 53 लाख रूपये स्वीकृत हुए थे। जिसका शिलान्यास तत्कालीन विधायक रणधीर सिंह भिंडर ने किया था और कार्य शुरू भी हो गया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद काम  बंद कर सड़क का कार्य आयुर्वेद औषधालय के पास  200 मीटर तक छोड़ दिया गया है। जिससे इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही बरसात के दिनों में लोग इस अधूरी सड़क पर चोटिल तक हो चुके हैं। लेकिन विभाग ने अभी तक इस अधूरी सड़क का कार्य शुरू नहीं किया है। वही इस सड़क की  कई वर्षों से बड़ा राजपुरा के ग्रामीणों ने मांग कि थी। जो पूर्व विधायक  रणधीर सिंह भिंडर ने ग्रामीणों से वादा किया था कि वह उनके कार्यकाल में यह सड़क बनवा देंगे। जिसके बाद इस संपर्क सड़क की स्वीकृति 2018 में पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर ने करवाई थी। जिसके बाद इस सड़क का शिलान्यास पूर्व विधायक भिंडर के हाथों ही किया गया। सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। लेकिन सरकार के साथ विधायक बदल गए और रोड़ का निर्माण 200 मीटर जगह पर अधूरा छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि – वल्लभनगर विधानसभा में अपने कार्यकाल के दौरान स्वीकृत करवाई सड़कों के कार्य रोकने को लेकर वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने जोधपुर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई थी। जिसके चलते हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश देकर रूके हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे।

 

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/brgpMmKPtUM

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

देखिये कैसे एक पिता अपने ही पुत्र का सहपाठी बन ले ली डिग्री….

Udaipur. टीवी पर किसी चैनल पर एक सीरियल आ रहा है आजकल ,तेरा यार हु में.उसमे एक पिता अपने बड़े होते हुए बेटे के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने की कोशिश करता है .उसकी यंग सोच के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करता है.ताकि उन दोनों में जो जनरेशन गैप की वजह से प्रॉब्लम है वो न आये और पिता पुत्र का ये रिश्ता और भी प्यार भरा और आत्मीय हो जाये .फिल्मो और सीरियल में तो ऐसे कई किरदार गड़े जाते है परन्तु आज आपको सच में  ऐसी ही पिता पुत्र की एक जोड़ी से रूबरू करवाते है .इस पिता पुत्र की जोड़ी ने यानि की उदयपुर के 51 वर्षीय पिता ने 24 साल के बेटे के साथ एक ही क्लास में पढ़ाई कर वकालत की डिग्री हासिल की है | कहते हैं पढ़ाई की उम्र नहीं होती और सहपाठी जब ‘बेटा’ ही हो तो क्या कहने..।  पिता विजय प्रकाश शर्मा (विप्लवी) के अंक बेटे अभिषेक से 4% ज्यादा आए हैं। दोनों ने पूरे लॉकडाउन में साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई भी की। कभी पिता पुत्र की समस्याओं को हल बताते तो कभी बेटा पिता की समस्याओं का समाधान करने में जुट जाता।विजयप्रकाश और पुत्र अभिषेक ने 2017 में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में साथ में दाखिला लिया था। इसके बाद वे साथ ही रेगुलर पढ़ाई करते रहे। जब गुरुवार को नतीजे आए तो खुशियों को ठिकाना नही था। दोनों काला कोट पहनकर साथ नजर आए और फोटोज भी खिंचवाई। पुत्र का कहना है कि पिता की पढ़ाई में काफी रुचि है। वे अकसर नए-नए विषयों पर चर्चा करते रहते हैं और शोध में फोकस करते हैं। जब ऐसी ही एक बात घर में निकली तो मेरे साथ ही वकालत की पढ़ाई करने की ठान ली।पुत्र ने कहा कि अमूमन कॉलेज में दोस्त साथ पढ़ाई करते हैं लेकिन मेरे साथ मेरे पिता ने पूरी मेहनत की और उसी का नतीजा है कि हम दोनों ही पास हुए। वे मेरे साथ कॉलेज में ही दोस्त की तरह ही पेश आते थे, यह भी मेरी पढ़ाई को आसान करता था।उदयपुर के विजय को पढ़ने का शौक है। वे इससे पहले राजस्थानी साहित्य व पत्रकारिता में एमए, सुखाड़िया विवि से प्रयोजनमूलक हिंदी प्रमाणपत्रीय पाठ्यक्रम पास कर चुके हैं। एलएलएबी के बाद पत्रकारिता की पढ़ाई करना चाहते हैं।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/WDhRKFoZD4w

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

बांसवाडा काण्ड में यह आया सामने – डूंगरपुर नगर परिषद का घमासान शुरू || Wagad Post Bulletin || 23-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में संदिग्ध माने जा रहे पति की शुक्रवार सुबह मिल गई लाश

खबर 2साबला थाना क्षेत्र के मुंगेड गांव के पास उदयपुर बांसवाडा स्टेट हाइवे पर एक कार व दो बाइको में टक्कर

खबर 3कोविड-19 के तहत जन शिक्षा एंव विकास संगठन सेव द चिल्डरन के संयुक्त तत्वावधान में राशन सामग्री व हाईजीन कीट वितरण

खबर 4कोरोना को लेकर जागरूक करने के क्रम में वागड़ व मेवाड़ के  प्रसिद्ध चित्र बनाकर नो मास्क नो एंट्री का  किया प्रसार प्रचार

खबर 5भाजपा विरोधी बयान पर बीजेपी के  नगर अध्यक्ष अनूप चौबिसा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

खबर 6कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष  दिनेश खोड़निया ने मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में संदिग्ध माने जा रहे पति की शुक्रवार सुबह मिल गई लाश

Udaipur. बांसवाड़ा शहर के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में संदिग्ध माने जा रहे पति की शुक्रवार सुबह लाश मिल गई। उसकी लाश शहर के जयपुर रोड स्थित डायलब तालाब में पाई गई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को  मोर्चरी पहुंचाया जहां उसके परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। रातीतलाई शिवमार्ग कॉलोनी में गुरुवार सुबह नीतू शर्मा और उसके बच्चों श्वेता तथा आर्यन की रक्त रंजीत लाश पाई गई थी । तीनों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी।मौके पर उसका पति नहीं मिला ऐसे में पुलिस उसे संदिग्ध मान कर चल रही थी। दिनभर काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला शुक्रवार सुबह डायलाब तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश पाई जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त देवेंद्र शर्मा के रूप में होने के साथ ही इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया शव की जेब से मोबाइल एटीएम और पांच सौ 70 रुपये निकले वही तालाब के किनारे पड़े चप्पल में खून के धब्बे भी दिखाई दिए।पुलिस अब परिजनों की मौजूदगी में एमजी चिकित्सयल के मोर्चरी में चारों शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है।वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच अब सबूतों और पूछताछ के आधार पर आगे बढ़ेगी |

 

खबर 2 – साबला थाना क्षेत्र के मुंगेड गांव के पास उदयपुर बांसवाडा स्टेट हाइवे पर एक कार व दो बाइको में टक्कर

Udaipur. डुंगरपुर जिले के साबला थाना क्षेत्र के मुंगेड गांव के पास उदयपुर बांसवाडा स्टेट हाइवे पर एक कार व दो बाइको में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक व कार सवार सात लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार मृतक जाकिर खान की बांसवाडा निवासी है। जबकि अन्य सभी घायल भी बांसवाडा निवासी है। सूचना पर साबला थाना प्रभारी मनीष कुमार मय जाप्ता पहुचे । पुलिस ने सभी घायलो को ग्रामीणों की मदद से साबला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद भेजा, जहा प्राथमिकी उपचार के बाद घायलो को बांसवाडा रेफर कर दिया गया है।

 

खबर 3 – कोविड-19 के तहत जन शिक्षा एंव विकास संगठन सेव द चिल्डरन के संयुक्त तत्वावधान में राशन सामग्री व हाईजीन कीट वितरण

Udaipur. कोविड-19 के तहत जन शिक्षा एंव विकास संगठन माडा , सेव द चिल्डरन के संयुक्त तत्वावधान में नोकिया द्वारा स्मार्टपुर परियोजना में झौथरी व दोवडा विकास खंड के 60 गांवों में राशन सामग्री व हाईजीन कीट वितरण का संचालित किया जा रहा है | वर्तमान में कोविड -19 के तहत इस वैश्विक महामारी में संगठन द्वारा जोखिम वाले प्रवासी परिवारो एंव खाध सामग्री से अति वंचित परिवारो को हाईजीन कीट व खाध सामग्री के कीट वितरण किए गए | संगठन के निदेशक देवीलाल व्यास एंव जिला प्रबंधक सेव द चिल्डरन नीमा पंथ ने बताया की कोरोना की  इस वैश्विक महामारी में विधालय ,आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने के कारण मुख्य रुप से बालिकाओ व महिलाओ को सेनेट्रिक नेपकीन को लेकर काफी समस्या देखी गई एंव गरीब व जोखिम वाले परिवारो को चिन्हित कर सूची तैयार की गई और सभी परिवारो को में खाध सामग्री एवं हाईजीन कीट के 5101 कीट झौथरी व दोवडा खंड के 60 गांवों में पंहुचकर राहत प्रदान की | परियोजना समन्वयक पुष्पेंद्र यादव ने बताया की वितरण व्यवस्था सामाजिक दूरी व गाईड लाईन की पालना सुनिश्चित कर की गई | नवीन जे रावल ने जानकारी देते हुए बताया की हाईजीन कीट के तहत सेनेट्रिक नेपकीन , सेनेट्राईजर , साबून , फिनाईल , वॎंशिग पावडर व खाध सामग्री के तहत आटा , दाल , शक्कर, तेल , मसाले , आलू ,प्याज सहित सामग्री के 46 किलो के पेकेट वितरित किए गए |

 

खबर 4 – कोरोना को लेकर जागरूक करने के क्रम में वागड़ व मेवाड़ के  प्रसिद्ध चित्र बनाकर नो मास्क नो एंट्री का  किया प्रसार प्रचार

Udaipur. कोरोना को लेकर जागरूक करने के क्रम में  शहर के SP आवास  परिसर की दीवार पर चित्रकार  कपिल डागी व उनकी टीम ने मिलकर कोरोना  महामारी  के बचाव के लिए चित्रकारी की . जिसमे वागड़ व मेवाड़ की प्रसिद्ध चित्र बनाकर लोगो को सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान नो मास्क नो एंट्री का  प्रसार प्रचार कर लोगो मे जागरूता के लिए एक नया प्रयास कर अच्छा काम किया गौरतलब है कि चित्रकार  द्वारा बनाई गई तस्वीरों को  SP कावेन्द्र सिंह सागर ने  देखाभी और सहारा भी . ओर कलमकारो ने इसमें सहयोग दिया उनके काम को सराह कर अपनी ख़ुशी का इज़हार भी किया .चित्रकारी  में  माला शी, साक्षी, गौतम, निशांत, डिम्पल, गतिष्मा, ग्रन्थ एव रियांशी  ने मिलकर चित्र बनाए. इसी तरह शहर के जिला न्यायाधीश के बंगले की दीवार पर भी  चित्रकलाए बनाई अध्यापक आशीष शर्मा, लियो कॉलेज में ड्रॉईंग पढ़ाने वाले व उनके ड्रॉईंग के छात्र  छात्राओं ने मिलकर चित्रकलाएं बनाई चित्ररो में उन्होंने दिखाई की एक औरत है उसके हाथ मे मास्क है सेनेटाइजर व त्रिशूल है ।ओर करौना महामारी का भी चित्र है उसमें औरत एक तरफ त्रिशूल से वार कर रही है दूसरी तरफ ऊपर से सेनेटाइजर की बूंदे गिराकर करौना के खात्मे के काम कर रही हैं.

 

खबर 5 – भाजपा विरोधी बयान पर बीजेपी के  नगर अध्यक्ष अनूप चौबिसा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

Udaipur. नगर परिषद के चुनाव आते ही शहर के नेताओं ने बयान बाजी शुरू कर दी इसी कड़ी में काग्रेस पूर्व सांसद  की और से दिए गए भाजपा विरोधी बयान पर बीजेपी के  नगर अध्यक्ष अनूप चौबिसा ने कांग्रेस पर किया पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व सासंद ताराचंद भगोरा खुद की पार्टी में अपना वजूद खोता हुआ देख रहे है। इसी का कारण है कि विधानसभा चुनाव में उनकी लंबी पारी के बावजूद युवा चेहरे को डूँगरपुर से मौका दिया गया और उनके गृह क्षेत्र चौरासी से उनका टिकट काट दिया गया। जिस राज्य सरकार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री डेढ़ साल तक आपस मे बात ना करे और सरकार बचाने के लिए विधायको को जनता के बीच से हटाकर महीनों तक बाड़ेबंदी में रहना पड़े, ऐसी कांग्रेस के पुर्व सासंद दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को विकास का पाठ नही पढ़ाये। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद के चुनाव को लेकर चौबीसा कहां शहर की जनता विगत तीस सालों से भारतीय जनता पार्टी के  बोर्ड पर विश्वास करते हुए भाजपा को मत दे कर विजय बना रही है नगरपरिषद के छठे बोर्डों को भी शहर की जनता ने  भाजपा पर विश्वास जताया। आगामी  नगरपरिषद  चुनाव मे  भी भाजपा  सबका साथ सबका विकास  के अपने ध्येय के साथ सातवी बार बोर्ड बनाऐगी और शहर के विकास को और आगे गती  देगी।

 

खबर 6कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र

Udaipur . जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर  जनजातीय उपयोजना क्षेत्र के सभी वर्गों के का ध्यान रखने को कहा साथी युवाओं की भावना को उन तक पहुंचाते हुए आभार व्यक्त किया  है कि  शिक्षक भर्ती हेतु रीट में आदिवासी युवाओं को नोकरी देने हेतु 36% की पात्रता को किया जाना आपकी सरकार का सबसे अहम फैसला था जिसे आदिवासी युवा युगों युगो तक आपको याद रखेगा इसी कड़ी में इस जनजाति क्षेत्र में अनुसूचित जाति  अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य जाती  के अभ्यर्थी भी राज्य के अन्य जिलों में निवासरत निवासियों से आर्थिक दृष्टि से बौद्धिक दृष्टि से शैक्षिक दृष्टि से काफी कमजोर है अतः जनजाति उपयोजना क्षेत्र में निवासरत अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को 36%  अन्य पिछड़ा वर्ग को 45 %  व सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 50% की पात्रता पर पास  करने का प्रावधान करने की मांग की है* ! खोड़निया  ने  मुख्यमंत्री को लिखा है कि आपकी पिछली सरकार ने वर्ष 2013 में एक शानदार निर्णय किया था की नोकरियो में जनजाति उपयोजना क्षेत्र में आदिवासियों के लिए 45% दलित वर्ग के लिए 5%   व शेष 50% नौकरियों में स्थानीय निवासियों की  भर्ती की जाएगी और आज उसी का लाभ क्षेत्र के प्रत्येक अभ्यर्थी को मिल रहा है कुछ लोगों ने इस स्थानीय वरीयता को किसी वर्ग विशेष के लिए आरक्षण का नाम देकर के भ्रम फैलाने की कोशिश की थी लेकिन 2018 की शिक्षक भर्ती सहित सभी स्थानीय भर्तियों में जनजाति वर्ग के बच्चे भी इस ओपन केटेगरी में नौकरी पाने लगे और पिछली शिक्षक भर्ती में 5400 पदों में से  45 % आरक्षण के कारण 2430 पर आदिवासी युवा लगे वही  हमारे आदिवासी युवा अनारक्षित वर्ग में भी 595 नौकरी पाने में सफल हुए अगर स्थानीय वरीयता  की सुविधा नहीं होती तो उक्त सारे 2700 पद राजस्थान के अन्य भागों के अभ्यर्थी ले जाते और वागड़ के एक बच्चे को नौकरी नहीं मिलती ! .खोड़निया ने पत्र में लिखा है की जनजातीय उपयोजना क्षेत्र से कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगे प्रतिबंध को भी हटाया जाना चाहिए क्योंकि नॉन टीएसपी में कार्यरत टीएसपी क्षेत्र के कर्मचारी यहां आना चाहते हैं और यहां टीएसपी में कार्यरत कई नॉन टीएसपी के कर्मचारी अपने गृह जिलों में जाना चाहते हैं .टीएसपी से नॉन टीएसपी में स्थानांतरण होने के कारण यहां के कई कर्मचारी अपना स्थानांतरण उदयपुर जोधपुर जयपुर कोटा नहीं करवा पाते हैं जिसके कारण उनके बच्चों को वहां पर अकेले रहकर पढ़ाई करनी  पड़ती है और उसका आर्थिक नुकसान भी होता है इसलिए वागड़ क्षेत्र में नौकरियां तो जनजाति उपयोजना क्षेत्र के प्रावधानों के तहत हो लेकिन स्थानांतरण पर पूरे राजस्थान में एक समान कैडर के रूप में किया जाना चाहिए ।

_______________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

हिंदुस्तान ज़िंक कि दरीबा इकाई वाटर ऑप्टिमाइजेशन अवार्ड से सम्मानित

Udaipur.

उदयपुरए 22 अक्टूबर 2020रू हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड के दरिबा स्मैल्टिंग कॉम्पलेक्स ;डीएससीद्ध स्थित कैप्टिव पावर प्लांट ;सीपीपीद्ध को 500 मेगा वाट से कम क्षमता वाले संयंत्रों की श्रेणी में पानी का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करने वाले प्लांट के पुरस्कार से सम्मानित। यह प्लांट जल प्रबंधन और संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत है तथा एसटीपी वाटर का इस्तेमाल करते हुए यह पानी की कम से कम खपत करता है। यह पुरस्कार हाल ही में आयोजित वाटर ऑप्टिमाइज़ेशन 2020 अवार्ड्स में प्रदान किया गया। मिशन ऐनर्जी फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष इन पुरस्कारों का वर्चुअल समारोह आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर हिन्दुस्तान ज़िंक के सीईओ श्री अरुण मिश्रा ने कहाए ष्ष्जल प्रबंधन के लिए हमारा सतत् दृष्टिकोण रहता है। पानी की ज्यादा से ज्यादा रिसाइकलिंग और ज़ीरो डिस्चार्ज कायम रखने के लिए हम विविध एवं अभिनव तकनीकों को अमल में लाते हैं। हमने शहर के सीवेज वाटर का ट्रीटमेंट करने की भी व्यवस्था की हैए फिर साफ किए गए पानी का इस्तेमाल औद्योगिक कार्यों तथा भूजल के पुनर्भरण के लिए किया जाता है। यह पुरस्कार इस बात का परिचायक है कि कंपनी जल को संरक्षित करने तथा जल प्रबंधन हेतु समर्पित होकर प्रयास कर रही है।ष्ष् कनीकी भाषा में कहें तो हिन्दुस्तान ज़िंक जितने पानी की खपत करती है उसके हिसाब से यह 2ण्41 गुना वाटर पॉज़िटिव है। खनन उद्योग में अग्रणी इस कंपनी को थर्ड पार्टी संगठन द्वारा की गई पड़ताल में वाटर पॉज़िटिव घोषित किया गया है।वाटर ऑप्टिमाइज़ेशन अवार्ड 2020 उन संगठनों को प्रदान किए जाते थे जो थर्मल पावर प्लांट में पानी की समझदारीपूर्ण खपत हेतु सर्वोत्तम उपाय करते थे और उच्चतम स्तर की प्रतिबद्धता दर्शाते थे। वक्त बीतने के साथ अब इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन संगठनों को सम्मानित करना हो गया है जो अपने परिचालन व प्रणाली में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और अपने व्यापार पर उसके सकारात्मक प्रभाव का साक्ष्य प्रस्तुत करते हैं। ये पुरस्कार व्यापारिक उत्सकृष्टता और निरंतरता के स्वाभाविक मूल्य को समझने में उत्प्रेरक का काम भी करते हैं।

सज्जनगढ़ अभ्यारण में क्यूँ फैली दहशत जाने क्या है मामला || Udaipur Post Bulletin || 23-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – लापता युवक का शव सज्जनगढ़ अभयारण्य में पेड़ से लटका मिला, अंबामाता थाने में परिजनों ने 18 अक्टूबर को दर्ज करवाई थी गुमशुदगी

खबर 2 – भाजयुमो मंडलों ने भाजपा राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया

खबर 3 – सफाईकर्मी बुधवार और रविवार काे वार्डों में निकालेंगे जागरूकता रैली

खबर 4 – मास्क ही वैक्सीन है,नगर निगम व स्काउट गाइड की ओर से शहर के प्रमुख स्थानों पर मास्क वितरित

खबर 5 – फतेहसागर – स्वरूप सागर लिंक नहर की पुलिया हुई चौड़ीशुरू हुआ ट्रैफिक

खबर 6 बरसाती नाले में भरे पानी में नहाते हुए दो सगी बहनें डूबी ,दोनों की मौत

 ………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – लापता युवक का शव सज्जनगढ़ अभयारण्य में पेड़ से लटका मिला,अंबामाता थाने में परिजनों ने 18 अक्टूबर को दर्ज करवाई थी गुमशुदगी

Udaipur. रविवार से लापता युवक का शव गुरुवार काे सज्जनगढ़ अभयारण्य में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। शव काे मेडिकल बाेर्ड से पाेस्टमार्टम के लिए माेर्चरी में रखवाया गया है। इधर घटना की जांच के लिए एफएसएल के प्रभारी अभय प्रताप सिंह भी माैके पर पहुंचे। एसएसपी गाेपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि 18 अक्टूबर से लापता गाेगुंदा के सुआवताें का गुड़ा निवासी स्वरूप सिंह सुआवत 40 का शव सज्जनगढ़ अभयारण्य में पेड़ से लटका मिला। उन्हाेंने बताया कि 18 अक्टूबर काे परिजनाें ने अंबामाता थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपाेर्ट दर्ज कर जांच की ताे सज्जनगढ़ अभयारण्य से हवाला गांव जाने वाले मार्ग पर 19 अक्टूबर काे स्वरूप की पंक्चर बाइक मिली।हेलमेट और चाबी भी बाइक में ही थी। इससे बाइक पंक्चर हाेने के बाद वन्यजीव के हमले की आशंका पर जंगल में तलाश भी की। इसके बाद थाना पुलिस ने काॅल डिटेल्स खंगालने के साथ कई जगह तलाश भी की। लेकिन काेई सुराग नहीं मिला। मामले में एसएसपी बिश्नाेई ने एक डीएसपी, तीन इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस लाइन के 25 जवानाें काे जंगल में सर्च के लिए बुलाया गया। दाे घंटे सर्च के बाद सड़क से 200 मीटर दूर जंगल की तरफ जवानाें काे बदबू आई, अभयारण्य की दीवार के दूसरी तरफ पेड़ पर फंदे से लटका हुआ शव दिखा। सर्च के दाैरान माैजूद परिजनाें ने शव की शिनाख्त की। एसएसपी गाेपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि रिपाेर्ट में बताया था कि स्वरूप सिंह घंटाघर स्थित ज्वैलरी की दुकान में हैल्पर था। 17 अक्टूबर शाम काे दुकान से काम खत्म कर घर नहीं आकर सज्जनगर स्थित साढू के घर रूक गया। अगले दिन दाेपहर करीब तीन बजे स्वरूप अपने साडू से मिलकर वहां से निकल गया। इसके बाद पत्नी सूरज कुंवर से 4:30 बजे फाेन पर अंतिम बार बात की थी। इसके बाद से उसका काेई पता नहीं है।

 

खबर 2 – भाजयुमो मंडलों ने भाजपा राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया

Udaipur. जिले के फलासिया पंचायत समिति के भाजपा युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिवस पर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल प्रजापत के नेतृत्व में फलासिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल बांटे। साथ ही चिकित्सकों और स्टाफ का उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान मंडल सचिव महेंद्र मेहता, विजय सिंह, रमेश तीरगर, महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा देवी सोनी, मंडल महामंत्री मणिलाल जोशी, देहात जिला मंत्री शोभा देवी चंपावत, रघुवीर सिंह पंवार, सुंदरलाल सोनी, सूर्य प्रकाश बरंडा उपस्थित थे।झाड़ोल में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कस्बे के रामिया स्थित वृद्धाश्रम में फल बांटे। इस दौरान भाजयुमो जिलामंत्री अरविंद जोशी, भाजयुमो झाड़ोल मंडल अध्यक्ष देवीलाल गायरी, मंडल महामंत्री पंकज तेजावत, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह झाला, भावुक जैन, शंकरलाल कटारा, जितेश गोराणिया, सुरेश माथुर उपस्थित थे।केन्द्रीय गृहमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने गामड़ापाल में मास्क बांटे। साथ ही भैरूजी मंदिर परिसर में किसान चौपाल लगाकर कृषि बिलों के रूप में जानकारी दी। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लालूराम पटेल, पूर्व प्रधान सूरजमल मीणा, नाराभाई मीणा, पूर्व सरपंच केवाराम मीणा, केशुभाई सरपंच माकड़सीमा, रमेश ईसरवास, जगदीश मीणा सहित कई किसान उपस्थित थे।

 

खबर 3 – सफाईकर्मी बुधवार और रविवार काे वार्डों में निकालेंगे जागरूकता रैली

Udaipur. राज्य सरकार के कोरोना के विरुद्व जनआंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही हर व्यक्ति को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गुरुवार को नगर निगम एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में चेतक सर्कल, पहाड़ी बस स्टैंड, फतहपुरा चौराहा, पुलां, शोभागपुरा आदि क्षेत्रों में नो मास्क नो एंट्री के तहत आमजन, राहगीरों व वाहन चालकों को मास्क वितरित किए गए और ‘मास्क ही वैक्सीन है‘ का संदेश देकर नियमित मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया गया। सीओ गाइड विजय लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार कोरोना से बचाव के लिए “नो मास्क नो एंट्री“ के तहत प्रतिदिन प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, बस्तियों में नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए मास्क वितरित किए जा रहे हैं। सीओ स्काउट सुरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि इस संक्रमण से बचने के लिए मास्क ही एक कवच है। इस कार्य में भगवती लाल साहू, स्काउट मनीषा दीक्षित एवं तुलसी मौर्य, नगर निगम के जितेंद्र मेघवाल व उनकी टीम ने सहयोग दिया।

 

खबर 4 – मास्क ही वैक्सीन है,नगर निगम व स्काउट गाइड की ओर से शहर के प्रमुख स्थानों पर मास्क वितरित

Udaipur. कोराेना संक्रमण में अब भी कई लाेगाें के लापरवाही बरतने पर नगर निगम ने वार्ड स्तर पर सप्ताह के दाे दिन जागरूकता रैली करने की रणनीति बनाई। निगम उपायुक्त अनिल शर्मा और डिप्टी मेयर पारस सिंघवी की माैजूदगी में गुरुवार काे स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियाें और कर्मचारियों की बैठक में निर्णय लिया। तय किया कि निगम के सफाई कर्मचारी हर बुधवार और रविवार काे सभी वार्डाें में रैली निकाल लाेगाें काे काेराेना से बचाव का संदेश देंगे। इसमें मास्क पहनने, साेशल डिस्टेंस रखने और बार-बार हाथ धोने की अपील की जाएगी। सिंघवी ने बताया कि दीपावली और अन्य त्योहारों के चलते और ज्यादा सतर्कता बरतने पर जाेर दिया जाएगा। बैठक में एसई मुकेश पुजारी, पार्षद गिरिश भारती माैजूद थे।

 

 

खबर 5 – फतेहसागर – स्वरूप सागर लिंक नहर की पुलिया हुई चौड़ीशुरू हुआ ट्रैफिक

Udaipur. फतेहसागर – स्वरूप सागर लिंक नहर पर पुलिया चाैड़ी किए जाने का काम पूरा हो गया है। इससे शिक्षा भवन चाैराहा-राड़ाजी चाैराहा मार्ग पर आवागमन और ज्यादा सुगम हाे गया। यूआईटी ने 59 लाख रुपए खर्च कर यह काम करवाया है। इसका पिछले दिनाें सीएम अशाेक गहलाेत ने वीसी के जरिए जयपुर से लाेकार्पण किया था। लेकिन यूआईटी ने अब पैवर काम पूरा कराया है। ट्रैफिक भी शुरू कर दिया। इससे यहां लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान हाे गया है।

 

खबर 6 बरसाती नाले में भरे पानी में नहाते हुए दो सगी बहनें डूबी , दोनों की मौत

Udaipur. ग्राम पंचायत आकोला के देवली उपलाफला में गुरुवार को बरसाती नाले में भरे पानी में नहाते हुए दो सगी बहनें डूब गई। एक की उम्र 17 और दूसरी की 13 वर्ष है।पुलिस जानकारी के अनुसार देवली उपलाफला निवासी लोगर मीणा की बेटियां दुर्गा (17) व तारा (13) की डूबने से मौत हुई। वे घर के पास ही बरसाती नाले में भरे पानी में नहाने गई थी। बताया गया कि लोगर मीणा की तीन बेटियां है, तीनों नहाने नाले पर गई थी। पहले पानी में उतरी तारा गहराई में जाने से डूबने लगी। यह देख बड़ी बहन दुर्गा बचाने के लिए कूदी, लेकिन उसे भी तैरना नहीं आने से डूबने लगी। सबसे छोटी बहन सात वर्षीय सीमा  आस पास किसी के नहीं होने से भागकर घर पहुंची और परिजनों को हाल बताया। परिजन नाले की ओर दौड़ पड़े। पिता लोगर ने पानी में कूदकर दोनों बेटियों को बाहर निकाला। सभी ने जैसे-तैसे बेटियों को होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों बहनों की मौत हो चुकी थी। सरपंच दिनेश चौधरी ने पुलिस और प्रशासन को घटना से अवगत कराया। तहसीलदार रामनिवास मीणा, पुलिस निरीक्षक तेजसिंह सांदू, पटवारी कैलाशचन्द्र मौके पर पहुंचे। दोनों बालिकाओं के शव कानोड़ चिकित्सालय पहुंचाए, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे। देर सांय दोनों बहनों का एक साथ दाह संस्कार किया गया। अचानक दो बेटियों की मौत से परिवार सदमे में आ गया। माता-पिता और दो छोटी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल रहा। घरों में चूल्हे नहीं जले। सीआई ने आसपास भरे बरसाती पानी से बच्चों को दूर रखने की अपील की।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/mIcX_1k98vk

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

बांसवाडा मै दिल दहलाने वाली घटना || Wagad Post Bulletin || 22-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – आसपुर जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना सोम कमला आम्बा बांध की नहरों में जलप्रवाह 18 नवम्बर से छोड़ा जाएगा। बांध पर आयोजित बैठक में प्रशासन ने निर्णय लिया।

खबर 2 – गैंजी में आपरेशन आवास एंव सीएलजी बैठक आयोजित हुई, महिला अत्याचार बाल श्रम उन्मूलनसडक सुरक्षा की दी कानूनी जानकारी

खबर 3 – आज बांसवाड़ा के रातितलाई मौहल्ले के शिव नगर में ट्रिपल मर्डर की घटना बीती आधी रात की घटना । एक ही परिवार की 3 सदस्य की मौत

खबर 4 – नगर परिषद के सभापित व कलेक्टर अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में करौना महामारी की जागरूकता रैली निकाली जिसमे स्काउड व सभी पार्षदों ने इस रैली में भाग लिया

खबर 5 – वागड़ में होते हैं गुजरात के अमु भगत के लिखे गरबे,चंडीबाल के नाम से बैठक गरबों की 300 कृतियों की रचना कीकीर्तन भूषण से सम्मानित भी

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – आसपुर जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना सोम कमला आम्बा बांध की नहरों में जलप्रवाह 18 नवम्बर से छोड़ा जाएगा। बांध पर आयोजित बैठक में प्रशासन ने निर्णय लिया।

Udaipur. जल वितरण की बैठक बांध पर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में आयोजित हुई।जिसमे किसानों में विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हरवर्ष बांध का पानी टेल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया जाता है, किन्तु टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता ऐसे में किसानों द्वारा खेतो में महंगे खाद बीज डाल देने से नुकसान होता है। हालांकि इस वर्ष कई नहरों को ठीक किया गया है लेकिन अभी भी नहरों में बरसात का पानी व कचरे के ढेर पड़े हुए है। नहरों की शिल्ट सफ़ाई होने के बाद ही पानी छोड़ने की मांग की। इस पर विभागीय अधिकारियों ने किसानों को आश्वत किया कि समय पूर्व ही नहरों की सफाई कर 18 नवम्बर से पानी छोड़ा जाएगा जो समय पर पानी टेल तक पहुंचाया जाएगा। जिला कलेक्टर ओला ने विभागिय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

खबर 2 – गैंजी में आपरेशन आवास एंव सीएलजी बैठक आयोजित हुई, महिला अत्याचार बाल श्रम उन्मूलनसडक सुरक्षा की दी कानूनी जानकारी

Udaipur. जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के आदेशानुसार एंव पुलिस थानाधिकारी रामसागडा के निर्देशानुसार गैंजी में आपरेशन आवास एंव सीएलजी बैठक आयोजित हुई | बैठक में वैजा पुलिस चौकी प्रभारी मनोहर सिंह ने महिला अत्याचार , बाल श्रम उन्मूलन, सडक सुरक्षा की कानूनी जानकारी दी | उन्होंने समय समय पर कानूनो में बदलाव की जानकारी से अवगत कराया | कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की | साथ ही नवरात्रि से लेकर आगामी त्यौहारों के दौरान आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाएं रखने और सामाजिक समरसता बनाएं रखने का आह्वान किया | बैठक में सीएलजी सदस्यों के विचार सुनकर संतोषप्रद जबाब दिया | सदस्यों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया | बैठक में प्रवीण सिंह तंवर , राजेंद्र जेन , गोतम यादव , अनिरुद्ध सिह , कन्हैया लाल पंचाल ,लोकेश यादव, हरिप्रकाश कटारा , संगीता खराडी , गीता ननोमा , शीखा आमलीया , हंसा खराडी , जीवराम यादव , , हेमंत कटारा , प्रकाश ढोली , जितेंद्र पंचाल, नागेंद्र कटारा , सुभाष ,शैलेष सहित ग्रामीण मौजूद थे

खबर 3 – आज बांसवाड़ा के रातितलाई मौहल्ले के शिव नगर में ट्रिपल मर्डर की घटना बीती आधी रात की घटना । एक ही परिवार की 3 सदस्य की मौत

Udaipur. शहर के राता तलाई में शिवमार्ग पर एक महिला और दो बच्चों के गले पर वार कर हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें पति मौके से फरार है। एक रिश्तेदार द्वार गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। जानकारी अनुसार, फरार पति ट्रक ड्राइवर बताया जा रहा है। जो धौलपुर का रहने वाला है। बांसवाड़ा के रात तलाई में किराए के मकान में रहता है। जिसके साथ उसकी पत्नी, बेटा और बेटी भी साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह पास ही में रहने वाला एक रिश्तेदार जब ट्रक ड्राइव के घर पहुंचा तो महिला और दोनों बच्चे मृत पड़े थे। तीनों के गले पर धारदार हथियार से मारने के निशान थे। जिसमे  मा , बेटा व बेटी नीतू पत्नी देवेंद्र शर्मा उम्र 37 वर्ष बेटी स्वेता उम्र 15 वर्ष बेटा उम्र 12 वर्ष  की हत्या की गई .कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर सभी आला अधिकारी मौके पर पहुचे SP कावेन्द्र सिंह सागर , ASP राम क्रष्ण मीणा कोतवाल मोतीराम सारण मोके पर पहुचे व ज्याजा लिया व तीनो के शव को M.G. हॉस्पिटल भेजा आसपास के लोगों ने बताया कि एक रात पहले घर से झगड़ा होने की आवाज आ रही थी। जिसके बाद मामला शांत हो गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाया जा रहा है। वहीं, हत्या कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। Sp कावेन्द्र सिंह  ने बताया कि मोके पर हमें चाकू वगैराह मीले है एक्सपर्ट टीम लगाई है जो वारदात की जांच करेगी कुछ CC कैमरे भी लगे हुए है उनको भी चेक करेगे तब ही जाकर घटना किसने की या कैसे हुआ बतादिया जाएगा अभी कुछ कह नही सकता

खबर 4 – नगर परिषद के सभापित व कलेक्टर अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में करौना महामारी की जागरूकता रैली निकाली जिसमे स्काउड व सभी पार्षदों ने इस रैली में भाग लिया

Udaipur. नगर परिषद के सभापित व कलेक्टर अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में करौना महामारी की जागरूकता रैली निकाली जिसमे स्काउड  व सभी पार्षदों ने इस रैली में भाग लिया.रैली बांसवाड़ा के नगर परिषद कार्यालय से गांधी मूर्ति, गर्ल्स स्कूल, पाला होती हुई वापस नगर परिषद में आकर समापन हुआ । पहले स्टेज पर सभापति व कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने सभीको नो मास्क नो एंट्री की मुख्यमंत्री द्वारा अभियान चलाया जा रहा है उस बारे में जानकारी दी फिर हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और खुद भी रैली में रहे और राहगीर जो भी बगेर मास्क दिखाई दिया उसे समझाया भी व मास्क भी देते रहे.

खबर 5 – वागड़ में होते हैं गुजरात के अमु भगत के लिखे गरबे,चंडीबाल के नाम से बैठक गरबों की 300 कृतियों की रचना कीकीर्तन भूषण से सम्मानित भी

Udaipur. देशभर में गुजरात के बैठक गरबे काफी प्रसिद्ध हैं। जो वागड़ में भी नागर समाज द्वारा किए जाते हैं।  क्या आपको पता है कि आखिर गरबों को किसने लिखा और उनकी खासियत क्या है। दरअसल वागड़ में गुजरात की तर्ज पर होने वाले इन बैठक गरबों को गुजरात के ध्रांग्रध्रा लक्ष्मीकांत पंचोली ने लिखा था। जिन्हें अमु भगत के नाम से जाना जाता है। बांसवाड़ा शहर में रिश्तेदारी होने के कारण वे यहां भी काफी आते-जाते रहे। उनका जन्म 7 फरवरी 1927 काे हुआ था। उन्होंने चंडी बाल नाम से करीब 300 से अधिक कृतियां लिखी। इसके लिए उन्हें कीर्तन भूषण अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। नागर समाज के दिगीश नागर ने बताया कि अमु भगत ने अपनी कृतियों को चंडी बाल नाम इसलिए दिया था, क्योंकि मां जगत जननी ने बाल स्वरूप में दर्शन दिए और उनके साथ गरबे खेले थे।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/a1WOxZ83Tls

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

बाइक सवार ने ऑटो चालक पर चाकू से किया हमला , यूथ कांग्रेस की किसान आक्रोश रैली:मास्क जेब में, सोशल डिस्टेंस ताक पर || Udaipur Post Bulletin || 22-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – बाइक सवार ने ऑटो चालक पर चाकू से किया हमलाघायल

खबर 2 – यूथ कांग्रेस की किसान आक्रोश रैली:मास्क जेब मेंसोशल डिस्टेंस ताक पर, 3 घंटे तक रेंगा शहर,ट्रैक्टरों का रेला लेकर पहुंचे पदाधिकारीबोले- किसान देश की रीढ़मोदी सरकार तोड़ने में जुटी

खबर 3 – कोरोना को लेकर राहत की खबर ,घट रहा है मौतों का आंकड़ाउदयपुर में दो वॉरियर समेत 65 नए संक्रमित…सितंबर के 21 दिन में 44 मौतेंअक्टूबर में अब तक 34

खबर 4 – पुलिस शहीद दिवस के उपलक्ष्य में परमार्थ मेमोरियल ट्रस्ट एवं  प्रेम केयर फाउंडेशन ने सविना थाना स्टाफ़ को नवाज़ा  कोरोना योद्धा सम्मान से

खबर 5 – मजदूरी के 270 रुपए छीनने पर हुए झगड़े में पत्नी की हत्या करने वाले पति काे आजीवन कैद हुई

खबर 6 कानोड़ नगरपालिका के दस्ते ने बेशकीमती जमीन से अतिक्रमण हटाया

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – बाइक सवार ने ऑटो चालक पर चाकू से किया हमलाघायल

Udaipur. घंटाघर थाना क्षेत्र के जाटवाड़ी में बुधवार रात को बाइक सवार युवक ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे ऑटो चालक के हाथ पर गंभीर चोट आई। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि ऑटो चालक सज्जनगर निवासी जाहिद ने नदीम नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दी। बताया कि ऑटो से घर जाने के दौरान जाटवाड़ी रोड पर अचानक दो बाइक सवारों ने ऑटो रुकवाया। बाइक से नदीम उतरा और मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इससे हाथ पर गंभीर चोट आई। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। लोग इकट्ठा हुए और एमबी हॉस्पिटल लेकर गए। मारपीट और हमले के पीछे कारण स्पष्ट नहीं लेकिन पुलिस प्राथमिक पूछताछ में नदीम और जाहिद की पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है

 

खबर 2 – यूथ कांग्रेस की किसान आक्रोश रैली:मास्क जेब मेंसोशल डिस्टेंस ताक पर, 3 घंटे तक रेंगा शहर,ट्रैक्टरों का रेला लेकर पहुंचे पदाधिकारीबोले- किसान देश की रीढ़मोदी सरकार तोड़ने में जुटी

Udaipur. केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि बिलों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने राजस्थान में संभाग स्तरीय प्रदर्शन की शुरुआत बुधवार को उदयपुर से की। यहां किसान आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और करीब 50 ट्रैक्टर शामिल थे। ऐसे में कोरोना गाइड लाइन तो टूटी ही, शहर में जाम की स्थिति भी बन गई। करीब तीन घंटे तक चेतक सर्किल से कलेक्ट्रेट सहित वॉल सिटी व अन्य इलाकों में यातायात रेंग-रेंग कर चला। जाम का असर हाथीपोल, अश्विनी बाजार और देहलीगेट तक दिखाई दिया। लोग परेशान रहे। प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने एडीएम सिटी संजय कुमार काे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और बिल वापस लेने की मांग की। काेराेना संक्रमण और धारा 144 के बीच प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने कलेक्ट्री में मीडिया से कहा कि माेदी सरकार गूंगी-बहरी है। उसे जगाने के लिए इस तरह का प्रदर्शन जरूरी था। किसान देश की रीढ़ हैं और केंद्र सरकार उसी काे तोड़ने और खत्म करने के लिए कृषि बिल लाई है। कांग्रेस ने हमेशा किसानाें की चिंता की है। वह माेदी सरकार की तरह टेलीविजन सरकार नहीं है जाे तीन-चार लाेगाेंं के लिए कृषि बिल ले आई। प्रदर्शन के बाद कविता क्षेत्र के एक रिसाेर्ट में युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें आगामी रणनीति तैयार की गई। रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश अध्यक्ष घोघरा समेत सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, एआईसीसी सदस्य विवेक कटारा, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अब्राहम राॅय मणि, राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लांबा, राष्ट्रीय सचिव पलक वर्मा, मंजू ताेगड़, शहर विधानसभा अध्यक्ष रवि सुखवाल, प्रदेश महासचिव माहिन खान मेकश, अभिमन्यु सिंह झाला आदि शामिल थे। रैली सुबह 10 के बजाय दोपहर एक बजे मोहता पार्क से शुरू हुई। चेतक सर्कल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहली गेट होते हुए दोपहर दो बजे कलेक्ट्री तक पहुंची। ट्रैक्टरों के काफिले और कार्यकर्ताओं के रेले से चेतक सर्किल जाम हो गया। भीड़ ने मोहता पार्क से चौराहे तक करीब 150 मीटर की दूरी 20 मिनट में तय की थी। स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कामों के कारण दोहरी परेशानी हुई। रैली कलेक्ट्रेट पहुंची तो हाथीपोल, अश्विनी बाजार और देहली गेट पर भी ऐसे ही हालात बन गए। त्योहारी सीजन के कारण व्यस्त इन बाजारों में यातायात बाधित हुआ तो इसका असर वॉल सिटी तक पड़ा। ट्रैफिक रेंग-रेंग कर चला। आधा किमी के सफर में ही 20 मिनट तक लगे। कई जगह वाहन फंसते रहे। धानमंडी के रास्ते से जाम के हालात रहे। गाड़ियां रेंगते हुए गलियों से गुजरीं। इधर हाथीपोल पर भीड़ देख लोगों ने खटीकवाड़ा-बोहरवाड़ी का रास्ता पकड़ा तो इन इलाकों में भी जाम लग गया। रैली 10 बजे शुरू होनी थी, लेकिन सुबह तक प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी। पुलिस ने प्रमुख रास्ताें पर जाब्ता तैनात कर दिया। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्राें से ट्रैक्टर लेकर आए कार्यकर्ताओं को शहर से बाहर ही राेक दिया गया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हाेने के बावजूद प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने की शिकायत राजधानी जयपुर तक हुई। आखिरकार प्रशासन को रैली में 50 ट्रैक्टर शामिल करने की अनुमति देनी पड़ी। फिर 11 बजे रामपुरा की तरफ से 21 और फतहपुरा की तरफ से 8 ट्रैक्टर माेहता पार्क के बाहर पहुंचे।

 

खबर 3 – कोरोना को लेकर राहत की खबर ,घट रहा है मौतों का आंकड़ाउदयपुर में दो वॉरियर समेत 65 नए संक्रमित…सितंबर के 21 दिन में 44 मौतेंअक्टूबर में अब तक 34

Udaipur. जिले में बुधवार को वापस 65 नए कोरोना संक्रमित मिले। राहत की बात यह रही कि किसी मरीज की जान नहीं गई। बीते महीने के मुकाबले अक्टूबर में मौतों के आंकड़े पर कुछ हद तक काबू पाया गया है। सितंबर के 21 दिन में 44 और 30 दिन में 64 की मौत हुई थी, वहीं अक्टूबर में 21 तारीख तक 34 की जान गई है। नए संक्रमितों में 43 शहरी और 22 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। कोविड-19 प्रभारी डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि 32 वर्षीय पुरुष चिकित्सक और 25 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उदयपुर में अब तक 6699 संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 5891 यानी 87 फीसदी मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब कोरोना के 305 एक्टिव केस हैं। इनमें से 162 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। बता दें, उदयपुर में कोरोना से अब तक 138 मरीज की मौत हो चुकी है। जिलेभर में सेक्टर-14, कानोड़ उप कारागृह, खेरवाड़ा, सलूंबर, तीतरड़ी, बलीचा, देबारी, मावली, बंबोरा, मीरा नगर भुवाणा, विवेक नगर सेक्टर-3, बेदला, समता विहार, ट्रेजर टाउन बड़गांव, कृषि मंडी, सेक्टर-7, माछला मगरा, मालदास स्ट्रीट, लालघाटी, जगदीश चौक, रूप सागर रोड, आजाद नगर सज्जनगढ़ रोड, शक्तिनगर, सीए सर्कल, आदर्श नगर सेक्टर-4, सेवाश्रम, मनवाखेड़ा, गवरी चौक सेक्टर-13, गोवर्धन विलास, कुमावतपुरा, सहेली नगर, पन्ना विहार कॉलोनी भूपालपुरा, सब सिटी सेंटर, आनंद विहार, अशोक विहार में संक्रमित मिले हैं।

 

खबर 4 – पुलिस शहीद दिवस के उपलक्ष्य में परमार्थ मेमोरियल ट्रस्ट एवं  प्रेम केयर फाउंडेशन ने सविना थाना स्टाफ़ को नवाज़ा  कोरोना योद्धा सम्मान से

Udaipur. पुलिस शहीद दिवस के उपलक्ष्य में परमार्थ मेमोरियल ट्रस्ट एवं  प्रेम केयर फाउंडेशन उदयपुर की तरफ़ से सविना थाना में पुलिस के थानाअधिकारी एवं समस्त थाना स्टाफ़ को कोरोना योद्धा सम्मान से नवाज़ा गया।ट्रस्ट  की संस्थापिका जया कुचरू ने बताया कि जिस तरह विश्वव्यापी कोरोना जैसी महामारी के समय में अपने प्राणो की चिंता किए बिना हमारी पुलिस दिन रात मानव कल्याण एवं जन सेवा में एक योद्धा की तरह कार्य  किया है वो अत्यंत ही सराहनीय और वंदनीय है ।मुख्य अतिथि कैलाश चन्द्र त्रिपाठी जी ,पार्षद संतोष मेनारिया अमृत मेनारिया द्वारा थाना अधिकारी एवं समस्त थाना स्टाफ़ को उपरना एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।थाना अधिकारी श्री संजीव स्वामी जी ने ट्रस्ट द्वारा इस प्रकार से पुलिस का मनोबल बढाने की सराहना की । अंत में सुनिल बिशनोई द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उपर्युक्त कार्यक्रम में युवा वैज्ञानिक आशीष खत्री, मनीष राजपुरोहित, ठाकुर महेंद्र सिंह, जया कुचरू, कल्पेश साल्वी, अमित व्यास, राजकुमार वर्मा, मैनेजिंग ट्रस्टी करीना वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

खबर 5 – मजदूरी के 270 रुपए छीनने पर हुए झगड़े में पत्नी की हत्या करने वाले पति काे आजीवन कैद

हुई

Udaipur. गला दबाकर पत्नी की हत्या करने वाले पति काे आजीवन कारावास और आर्थिक दंड की सजा सुनाई। नाई के चाैकड़िया पंचायत बीड़ा निवासी साेहन उर्फ साेवन पुत्र हाेमा गमेती काे एडीजे-4 के पीठासीन अधिकारी धीरज शर्मा ने आजीवन कैद की सजा सुनाई। अभियुक्त साेहन ने पत्नी से उसकी मजदूरी के 270 रुपए छीन लिए थे, इस पर दाेनाें में झगड़ा हुआ था। मामले में लाेक अभियोजक संदीप श्रीमाली ने पैरवी करते हुए अभियोजन पक्ष ने 18 गवाह और 19 दस्तावेज पेश किए। काेर्ट ने दाेनाें पक्षाें काे सुना और अभियुक्त साेहन काे आजीवन कैद और 10 हजार रुपए आर्थिक दंड की सजा सुनाई। मृतका के पिता नाई क्षेत्र के कमली निवासी मगनीराम पुत्र लाेगर गमेती ने 2 अगस्त 2016 काे नाई थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसकी बेटी तुलसी (28) की शादी धार में तुलसीराम गमेती के साथ करवाई थी। इसके बाद 10 साल पहले दाेनाें अलग हाे गए। करीब 6 साल पहले साेहन उसकी बेटी काे भगा ले गया और पति-पत्नी के रूप में रहने लगा। उनका दाे साल का बेटा भी है। 31 जुलाई 2016 काे बेटी तुलसी पीहर में रहने आई और मां के साथ मजदूरी पर चली गई। शाम सात बजे साेहन घर आया और तुलसी के पास से मजदूरी के 270 रुपए छीन लिए। तुलसी ने पैसे वापस मांगे ताे दाेनाें के बीच झगड़ा हाे गया। इस दाैरान परिजन भी वहीं माैजूद थे उन्हाेंने समझाइश करवाकर कमरे में भेज दिया। सुबह 5 बजे मेरी पत्नी लीला ने देखा कि साेहन कमरे से निकला और बाइक लेकर भाग गया। तुलसी कमरे में मृत पड़ी थी और उसका बेटा पास में साेया था। तुलसी के गले पर रगड़ के निशान थे।

 

खबर 6 कानोड़ नगरपालिका के दस्ते ने बेशकीमती जमीन से अतिक्रमण हटाया

Udaipur. उदयपुर जिले की कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के दिनों दिन हौसले बुलंद होने के बाद।  नगर पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को पालिका के दस्ते ने  नीमच उदयपुर रोड पुलिस थाने के पास लाखों की बेशकीमती जमीन पर अतिकर्मी शंकर लाल ओड पिता गणेश लाल ओड  को बेदखल करने के लिए अधिशासी अधिकारी प्रभु लाल सुथार के नेतृत्व में पालिका के कर्मचारी का पूरा दस्ता पहुंचा। जहां पर अतिकर्मी व अधिशासी अधिकारी सुथार के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। लेकिन अधिशासी अधिकारी ने अपने दस्ते को पीछे नहीं हटने के निर्देश देते हुए तुरंत हटाने की बात कहते हुए अतिकर्मी को कहा कि प्रशासन को अपना काम करने दे और इस जमीन के  दस्तावेज हो तो बताये । जिसका जवाब अतिकमी नहीं दे सका।  साथ मौके पर सैकड़ों की तादात लोग पहुंच गए और हटाए जा रहे माता रानी की त्रिशूल व मूर्ति का विरोध करते हुए नहीं हटाने की बात कही। लेकिन प्रशासन ने अपनी कार्रवाई की।  महिला कांस्टेबल भगवत कुंवर ने महिलाओं को चबूतरे से नीचे उतारा और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान पुलिस जाब्ते के नाम से पहुंचे 2 जवान मोबाइल में वीडियो बनाते रहे। लेकिन महिला कॉन्स्टेबल भगवत कुंवर ने मोर्चा संभाला।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/YVpncDq0TUM

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

बामनिया कलां में वृक्षारोपण

Udaipur. बामनिया कलां में हुआ बढ़े पैमाने पर वृश्रारोपण और गांववालों के साथ जन प्रतिनिधियों, राज्य सरकार एवं हिन्दुस्तान जिं़क के अधिकारियों ने मिलकर लिया विकास में भागीदारी का संकल्प। यह पहल राज्य के विकास में हमेषा अग्रसर हिन्दुस्तान जिं़क के साथ मिलकर राजसमंद क्षेत्र के प्रगतिषील खान एवं भूविज्ञान विभाग (राजसमंद) के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
बामनिया कलां खनन पट्टे पर मौका निरीक्षण के साथ-साथ वृक्षारोपण के इस पुनित कार्यक्रम की अगुवाई की। खान विभाग के अधिक्षण खनि अभियन्ता श्री अरविन्द कुमार नन्दवाना एवं प्रभारी खनि अभियन्ता श्री ललित बाछरा के साथ हिन्दुस्तान जिं़क की ओर से डाॅ. सुनील वषिष्ठ, श्री कुलदीप सोलंकी, भरत दवे एवं विकेष रघुवंषी शामिल रहे। पर्यावरण को सुरक्षित और हरियाली को बढ़ाने में ग्रामवासियों ने जन प्रतिनिधियों के साथ बढ़ चढ़ कर इस वृक्षारोपण में भाग लिया।

गोगुंदा पंचायत समिति की नवगठित ग्राम पंचायत पाडलों का चौरा के सरपंच बने बाबूलाल गमेती का पदग्रहण कार्यक्रम सोमवार को हुआ।

Udaipur. सरपंच  बनने पर भी कुर्सी पर नहीं बैठूँगा ,वो भी पुरे पांच साल बल्कि कुर्सी संभालेंगे लोकदेवता बाबा रामदेव.ये कहना है पाडलों का चौरा के सरपंच बने बाबूलाल गमेती का .गोगुंदा पंचायत समिति की नवगठित ग्राम पंचायत पाडलों का चौरा के सरपंच बने बाबूलाल गमेती का पदग्रहण कार्यक्रम सोमवार को हुआ। सभी को यही पता था कि सरपंच बाबूलाल शुभ मुहूर्त में कुर्सी पर बैठेंगे, लेकिन हर कोई देखता रह गया क्युकी सरपंच बाबूलाल कुर्सी के बजाय जमीन पर बैठ गए।कुर्सी पर लोक देवता रामदेव बाबा की तस्वीर रखी गई। इसी दौरान सरपंच ने सार्वजनिक रूप से घोषणा कर दी कि वे पूरे कार्यकाल तक कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। कुर्सी पर रामदेव बााब की छवि ही विराजित रहेगी, जबकि वे कुसी के पास ही जमीन पर बैठकर पंचायत के कार्य निबटाएंगे।शपथ लेने का कारण बताते हुए बाबूलाल ने कहा कि वे पहले भी दो बार सरपंच पद के लिए अम्बावा व पडावली ग्राम पंचायत से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आराध्य देव रामदेव के समक्ष शपथ ली कि सरपंच चुनाव जीतने पर वे कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जबकि कुर्सी पर आराध्य देव की ही तस्वीर स्थापित रहेगी।इस बार दोनों ग्राम पंचायतों से अलग गठित हुई पाडलों का चौरा से चुनाव लड़े और जीत हासिल हुई। पदग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, लेम्पस अध्यक्ष हीरसिंह मादेरचा मौजूद रहे। पंचायतीराज चुनाव के बाद पदभार ग्रहण करने का सिलसिला जारी है। और इसीके चलते कुछ रोचक किस्से भी सामने आ रहे है .सराड़ा क्षेत्र की खरबर ग्राम पंचायत में कुछ अलग ही वाकया सामने आया। यहां पति ने पत्नी को सरपंच की कुर्सी सौंपी। खरबर-ए ग्राम पंचायत में रेखा मीणा सरपंच बनी। पूर्व में उनके पति मुकेश कुमार मीणा सरपंच थे। सोमवार को पदभार ग्रहण के मौके पर पत्नी ने पति से सरपंच कार्यभार लिया।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/W8BYRZc8yco

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

डूंगरपुर पुलिस लाइन मै मनाया पुलिस शहीद दिवस , वागड़ की साक्षी बनी एलीट मिस राजस्थान 2020 || Wagad Post Bulletin || 21-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – 55 साल पहले टॉकिज की स्वीकृति अब बन रहा व्यावसायिक काॅम्पलेक्स , भूउपयोग परिवर्तन शुल्क जमा नहीं कराने पर नगर परिषद ने दिया नाेटिस

खबर 2 – पेपरलेस हुआ डाक विभाग,कोई दस्तावेज नहीं, सिर्फ आधार नंबर से खाता खोल रहा डाक विभाग 

खबर 3 – डुंगरपुर जिला पुलिस लाइन में बुधवार  को मनाया  पुलिस शहीद दिवस ,शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

खबर 4 – वागड़ की साक्षी ने लहराया परचम, सांतवें सीजन में बनी एलीट मिस राजस्थान 2020

खबर 5 – नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बेटी जन्मी, अब मां-बच्ची व आरोपी का डीएनए टेस्ट होगा

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – 55 साल पहले टॉकिज की स्वीकृति अब बन रहा व्यावसायिक काॅम्पलेक्स , भूउपयोग परिवर्तन शुल्क जमा नहीं कराने पर नगर परिषद ने दिया नाेटिस

Udaipur. जिले के लाेगाें के लिए मनोरंजन का केंद्र रही शहर की पुरानी टॉकिज विनोद टॉकिज अब टूट चुकी है। अब इस जगह पर मल्टीप्लेक्स और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन कॉॅम्प्लेक्स निर्माण कर नगर परिषद काे राजकोष का नुकसान हाे रहा है। क्‍योंकि मालिकों द्वारा भू उपयोग परिवर्तन की शुल्क नगर परिषद काे जमा नहीं कराई है। इस कारण हाल ही में नगर परिषद आयुक्त ने मालिक लता पत्नी श्यामसुंदर चेलावत, विशाल पुत्र श्यामसुंदर चेलावत के नाम नोटिस जारी कर शुल्क अदा करने काे कहा है।आयुक्त ने 7 दिन में नोटिस का जवाब मांगा है। कॉॅम्प्लेक्स निर्माण की स्वीकृति जयपुर से जारी की गई है। आयुक्त ने जारी नोटिस में बताया कि प्रावधान के तहत सीनेमा निर्माण के लिए आवंटित किया था। इसके लिए दस्तावेज पट्टा और विक्रय पत्र पेश किए हैं, लेकिन पार्टी द्वारा उस भूखंड पर बहुमंजिला व्यावसायिक कॉॅम्प्लेक्स मय मल्टीप्लेक्स बनाया जा रहा है।कॉम्प्लेक्स मालिक विशाल चेलावत का कहना है कि क्रय की गई जमीन व्यावसायिक फ्री होल्ड की जमीन है। जमीन का मास्टर प्लान में भी उपयोग व्यावसायिक है। वर्तमान में सिनेमा की जगह मल्टीप्लेक्स मय दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। जमीन निष्पादन नियम 1974 लागू हाेने से पहले खरीदा गया था। भू उपयोग परिवर्तन नियम 2010 के नियम लागू नहीं हाेते हैं। निर्माण स्वीकृति के समय परिषद द्वारा निर्धारित सभी शुल्क जमा करा दिए हैं

खबर 2 – पेपरलेस हुआ डाक विभाग,कोई दस्तावेज नहीं, सिर्फ आधार नंबर से खाता खोल रहा डाक विभाग

Udaipur. डाक विभाग के कर्मचारी अब घर-घर जाकर बचत खाता खोल रहे हैं। इसके लिए अभियान भी शुरू किया है। इस अभियान के तहत डाक विभाग डाकघर में आने वाले ग्राहकों को तो यह खाता खुलवाने के लिए आग्रह कर रहे हैं। साथ में पोस्टमैन स्टाफ भी डाक वितरण के साथ-साथ ये बचत बैंक के भी खाते खोलने का कार्य कर रहे हैं।खाता खोलने की सारी प्रकिया पेपरलेस है। इसलिए खाता खाेलने के लिए न फोटो चाहिए न किसी भी प्रकार के दस्तावेज की कोई फोटो कॉपी चाहिए और न ही किसी भी प्रकार के हस्ताक्षर की आवश्यकता है। खाते केवल आधार नंबर से खोले जा रहे हैं।इस खाते में सामाजिक सुरक्षा की सभी प्रकार की पेंशन, गैस सब्सिडी, मनरेगा मजदूरी का पैसा, विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप आदि भी जमा हो सकेगी। इसके लिए हर डाक विभाग को महीने का लक्ष्य दिया है। जिसमें बांसवाड़ा डाक विभाग को अक्टूबर में 28 हजार खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया है। बचत खाता शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में रहने वाली जनता के लिए बहुत उपयोगी है।इस खाते से लेनदेन से जनता को गांव में ही बैंकिंग सुविधा मिल जाएगी वह भी बिना किसी फार्म के भरे व बिना किसी हस्ताक्षर, अंगूठा निशानी के। बैंकिंग सुविधा के लिए दूर दराज जाना नही पड़ेगा। खाते में न्यूनतम बैलेंस की कोई अनिवार्यता नहीं है। केवल 100 रुपए जमा करवा कर खाता खुलवा कर सारी बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा प्राप्त करने के लिए ग्राहक अपने नजदीकी किसी भी डाकघर में अथवा अपने क्षेत्र में डाक वितरण के लिए आने वाले पोस्टमैन से संपर्क कर सकते हैं।डाक विभाग द्वारा खोले गए खाते के बाद ग्राहक को एक कार्ड दिया जाएगा। जिस पर खाता संख्या भी लिखी रहती है। इसके माध्यम से बचत बैंक के खाते खोलने के बाद ग्राहक अपने खाते से पानी, बिजली, टेलीफोन, मोबाइल रिचार्ज, डिश टीवी रिचार्ज, डाकघर आरडी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि खाते की राशि घर बैठे मोबाइल एप के माध्यम से जमा कर सकेंगे। इस खाते से बैंक खाते में और बैंक खाते से राशि इस खाते में स्थानांतरित की जा सकेगी।

 

खबर 3 – डुंगरपुर जिला पुलिस लाइन में बुधवार  को मनाया  पुलिस शहीद दिवस ,शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

Udaipur. देश की सीमा की रक्षा में लगे सैन्य बलों के बलिदान की आपने कई कहानियां सुनी होंगी. लेकिन हमारे पुलिसकर्मियों के शौर्य और बलिदान का इतिहास भी किसी से कम नहीं है | डुंगरपुर जिला पुलिस लाइन में बुधवार  को  पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। समारोह के अवसर पर एसपी कालूराम रावत ने अमर जवान स्मारक पर शहीद हुए पुलिस के जवानों व अर्ध सैनिक बलो को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों ने अपनी गौरवशाली परंपराओं को निभाते हुए सदैव त्याग और कर्तव्य परायणता की भावना से कार्य किया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश और जनता की सेवा के लिए त्याग एवं बलिदान की मिसाल कायम करने वाले जांबाज सिपाहियों से प्रेरित होकर जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। शहीदों के परिजनों के प्रति भी श्रद्धाभाव व्यक्त करते किया।

 

खबर 4 – वागड़ की साक्षी ने लहराया परचम, सांतवें सीजन में बनी एलीट मिस राजस्थान 2020

Udaipur. फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अब वागड़ क्षेत्र दमदार दस्तक देते हुए सिरमौर बनने जा रहा है। बांसवाड़ा जिले की परतापूर कस्बे की रहने वाली साक्षी जैन अपने हुनर एवं काबिलियत के दम पर फैशन व मॉडलिंग के क्षेत्र में एक विशेष मुकाम बनाया है। हाल ही में उदयपुर में आयोजित ’एलीट मिस राजस्थान 2020‘ की सातवें सीजन में उदयपुर से विजेता रही तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया है। साक्षी का कहना है कि उसे यह कामयाबी अपने माता-पिता के आशीर्वाद एवं शो के निर्देशक मिस्टर गौरव गौर के श्रेष्ठ मार्गदर्शन से प्राप्त हुई है। साक्षी का सपना है कि वह इस क्षेत्र में सतत आगे बढ़ते हुए वागड़ का नाम देश-दुनिया में रोशन करे। फिलहाल साक्षी फेमिना मिस इंडिया की तैयारी में जुटी हुई है।

 

खबर 5 – नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बेटी जन्मीअब मां-बच्ची व आरोपी का डीएनए टेस्ट होगा 

Udaipur. दानपुर थाना क्षेत्र में करीब एक नाबालिग ने सात माह पहले उसी के गांव के पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का करने मुकदमा दर्ज करवाया था। जो एक माह पहले ही दर्ज कराया है। इधर, पीड़िता ने मंगलवार को एमजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। दानपुर पुलिस अब चिकित्सा विभाग को मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता, नवजात व आरोपी का डीएनए टेस्ट लेने की तैयारी कर रही है। दानपुर थानाधिकारी जीवतराम मीणा ने बताया कि 11 सितंबर को दानपुर थाना क्षेत्र में पीड़िता की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी थी। अभी बच्चे व आरोपी का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को तलाश किया तो वो बाहर मजदूरी के लिए जाना बताया गया। वहीं आरोपी के परिजनों का कहना है कि जो आरोप लगाया वो झूठा है। पुलिस अब बच्चे और आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/