Hindustan Zinc celebrates World Environment Day

DSC_0594

Hindustan Zinc carried out a special plantation drive on the occasion of World Environment Day – 5th June, 2015. The drive was carried out in all its business locations spread across 5 districts – Udaipur, Chittorgarh, Bhilwara, Rajsamand and Ajmer.

 

In a message to all employees, Akhilesh Joshi, CEO-HZL emphasised on the importance of individuals to bring out change and also highlighted the  annual theme recommended by the United Nations Environment Programme — ‘Seven Billion Dreams. One Planet. Consume with Care’. He said “World Environment Day is the opportunity for everyone to realize the responsibility to care for the Earth and to become agents of change. Every small step taken by each one of us is a mighty step forward in terms of creating a better environment for next generation.”

 

Hindustan Zinc’s Chanderiya Smelting Complex, has special focus on planting the saplings of medicinal properties. In addition, poster making competition, environment quiz, photography, slogans writing competition and essay writing competitions were organised.

 

Over 1.4 million saplings have been planted by the Company over the years. As a part of green energy initiatives the company is also one of the largest producers of wind power – 274 MW in India, which is registered under Clean Development Mechanism (CDM) of United Nations Framework Convention on Climate Change (UNFCCC) and is entitled for carbon credits. Hindustan Zinc produces also about 35.4 MW of power through the waste heat recovery process. Utilization of fly-ash and slag, adoption of environment friendly technology, water conservation and setting-up Sewage Treatment Plant in Udaipur are some of the many key initiatives taken by the Company towards care for the environment.

आज रात बरसेगी रहमत – जारी रहेगा रात भर इबादत में दुआओं का दौर

0

muslims_3

उदयपुर। मुस्लिम समुदाय द्वारा आज रहमतों की रात यानी शब-ए-बरात रोज़े रख और इबादत के साथ मनाई जा रही है। इस्लामी कैलेंडर के आठवें महीने शाबान की 15वीं रात को दुआ-मगफिरत की यह रात शब-ए-बारात के रूप में माई जाती है। मना जाता है कि आज अल्लाह की रहमत के दरवाजे खुल जाएंगे। अकीदतमंद पूरी रात इबादत में बिताएंगे। अल्लाह की खुशी के लिए अकीदतमंद पूरी रात इबादत में गुजारेंगे। कई अकीदतमंदों ने आज के दिन में नफ्ली रोजे भी रखे हंै। शाम को कब्रिस्तान जाकर दिवंगतों की मगफिरत के लिए दुआ की जाएगी। शहर की मस्जिदों में पूरी रात इबादत का दौर चलेगा। अकीदतमंद गुनाहों का प्रायश्चित करेंगे और इबादत में रात गुजारेंगे। परम्परा के अनुसार आज घरों में शब की रात के मौके पर तरह-तरह के हलवे तैयार किए जाएंगे और अपने अजीजो अकारिब को तकसीम किए जाएंगे। ऐसी मान्यता है कि हजरत मोहम्मद साहब ने अपने दिवंगतों के लिए हलवे की फातेहा लगाई थी। मेवाड़ में ये परंपरा हजरत गरीब नवाज के समय से करीब 800 वर्ष से है।
तय होगा आगामी वर्ष का भाग्य : पलटन मस्जिद के मौलाना बताते हैं कि हदीस के मुताबिक शब की रात में ईश्वर मनुष्य के आगामी वर्ष का भाग्य तय करते हैं। इस रात अल्लाह रहमत के दरवाजे खोल देता है और हर उस शख्स को बख्श देता है जो शिर्क करने वाला हो। इस रात में हर शख्स को कुरान की तिलावत में समय गुजारना चाहिए। अकीदतमंदों को शबे बारात के दिन पांच वक्त की नमाज अदा करनी चाहिए। वहीं कुरान ख्वानी कर रोजे रखने चाहिए। महिलाएं घरों में मिलाद शरीफ करें।
इस्लाम में पांच रातें महत्वपूर्ण
इस्लाम में पांच रातें महत्वपूर्ण मानी गई हैं। इनमें इबादत के माह रमजान में शब-ए-कद्र की रात, जिलहिज्जा के महीने में बकरीद के समय की तीन रातें और शाबान के महीने में शब-ए-बारात शामिल हैं।
आज के दिन घरों में बनेगें कई तरह के हलवे
शब-ए-बारात में खास तौर पर विशेष रूप से अलग-अलग तरह के हलवे तैयार किए जाते हैं। जिसकी तैयारियां आज सुबह से चल रही है। आज के दिन मुस्लिम घरों में रवा, सूजी का हलवा, मूंग का हलवा, बेसन का हलवा, गले हुए गेंहू, दूध-मावे का हलवा, पिस्ता, अखरोट, पाइनेपल, आम, तरबूज, केले, अंडे, घीया, शलगम, पपीते के अलावा ड्रायरूट के हलवे बनाए जाते हैं। विशेष तौर पर सूखा हलवा जैसे सूजी का हलवा, बेसन का हलवा और ड्राइ फ्रूट्स का हलवा रोजे के लिए विशेष तैयार किया जाता है।
मोहम्मद साहब को दी जाती है हलवे की फातेहा
शब-ए-बारात बरकतों की रात कहलाती है, इसमें जो भी बंदा अल्लाह की बारगाह में मुरादें मांगता है, वो पूरी होती है। नफ्ल पढऩे, सुन्नत पढऩे से बरकतें मिलती हैं। इस दिन अल्लाह की रहमत के दरवाजे खुल जाते हैं। खास बात ये है कि इस दिन हजरत मोहम्मद साहब और उनके चाचा हजरत अमीर हमजा को हलवे की फातेहा दी जाती है। दिन में तो हलवे पकाते हैं। रात में पूरा समय इबादत में बिताते हैं।

मूमल मार्बल में युवक की ब्लॉक के नीचे दबने से मौत – मार्बल फैक्ट्री में सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नहीं

mumal marbaleउदयपुर। सुखेर स्थित मूमल मार्बल परिसर में आज सुबह एक श्रमिक की मार्बल के ब्लॉक के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मुर्दाघर में रखवाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई। इधर, मूमल मार्बल के जिम्मेदार अधिकारी श्रमिक की मौत पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए इस मामले से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
आज सुबह 11.30 बजे सुखेर स्थित मूमल मार्बल परिसर में खेरवाड़ा निवासी चरण मीणा क्रेन पर लगे हुए मार्बल ब्लॉक का कट लगा रहा था। उसी समय ब्लॉक का कट लगा हुआ हिस्सा आकर चरण मीणा पर गिर गया, जिससे वह ब्लॉक के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां के कर्मचारियों ने श्रमिक चरण मीणा को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शव को मुर्दाघर में रखवाया है। इधर, मूमल मार्बल के मालिक शांतिलाल सिंघवी का कहना है कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। मैं किसी काम से शहर से बाहर आया हूं। मैनेजर केसर पालीवाल का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। ठेकेदार का आदमी था, कैसे मरा, वो ही बताएगा। जानकारी के अनुसार मूमल मार्बल के इस परिसर में ब्लॉक की कटिंग का काम होता है, जहां से बड़े-बड़े मार्बल के ब्लॉक क्रेन और ट्राली से इधर-उधर किए जाते हैं। यहां पर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई इंतज़ाम नहीं है। जब श्रमिक चरण मीणा के ऊपर कट लगा हुआ ब्लॉक गिरा तब भी ऐसे कोई इंतज़ाम नहीं थे कि हादसा नहीं होता या उसको रोका जाता।

जल्दी खुलेगा उदयपुर में पासपोर्ट केंद्र

0

Indian-passportउदयपुर। भाजपा सरकार की एक साल में उपलब्धियां बताने आई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आते ही पत्रकार वार्ता में उदयपुर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने का वादा कर दिया है ।
सुषमा स्वराज ने पत्रकार वार्ता और टाउनहाल में आयोजित जान सभा में कहा की उदयपुर वासियों की जन भावना को ध्यान में रखते हुए यहां पर पासपोर्ट केंद्र जल्दी ही स्थापित कर दिया जाएगा । सभा के में इस घोषणा के दौरान ही गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बताया की हमने पासपोर्ट केंद्र खोलने के लिए एक सामुदायिक भवन में विदेश मंत्रालय को सौंप दिया है। इस बात पर शुषमा स्वराज ने कहा की तब तो कोई मुश्किल ही नहीं जल्द ही केंद्र शुरू करने की व्यवस्थाएं कर दी जायेगी ।
गौरतलब है की उदयपुर में पासपोर्ट केंद्र खोलने के लिए कई संगठन लम्बे समय से प्रयास कर रहे है ।
विदेश मंत्री श्रीमती स्वराज ने अपने संबोधन दौरान उदयपुर में पासपोर्ट कार्यालय को पुन: खोलने की घोषणा के साथ ही जयपुर तक की फ्लाईट को भी शुरू करवाने के प्रयास करने की बात कही।

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में जायेगा शहीद कैप्टन सौरभ कालिया का मामला: सुषमा

0

कारगिल युद्ध में बंधक कैप्टन को क्रुर यातनाएं दी गई थी पाकिस्तानी फौज द्वारा

Saurabh-Kalia-

उदयपुर। कारगिल युद्ध में शहीद हुए सौरभ कालिया और पांच अन्य भारतीय जवानों को न्याय दिलाने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार फ्रंट फुट पर आ गई है। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को उदयपुर में जनकल्याण पर्व सप्ताह के तहत उदयपुर दौरे के दौरान आते ही यह बात पत्रकार वार्ता में साझा करते हुए बताई । सुषमा स्वराज ने कहा की अभी सौरभ कालिया के मामले में ही केंद्रीय मंत्री मंडल की बैठक चल रही थी जिसमे यह निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेने के बाद इस मामले को इंटरनेशनल कोर्ट लेकर जाएगी। सुषमा स्वराज ने बताया कि इस मामले में केन्द्र सरकार द्वारा आज की गई बैठक में सौरभ कालिया मामले में अहम निर्णय लिये गये। केन्द्र सरकार का निर्णय बताते हुए कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनाम को बदला जायेगा। दरअसल अब तक कॉमनवेल्थ देश होने के नाते युद्घ से जुडे मामले दोनों देश अन्तर्राष्ट्रीय कोर्ट में नहीं ले जाते हैं, ऐसे में केन्द्र सरकार ने सौरभ कालिया के मामले को अपवाद स्वरूप माना हें और इस मामले में हलफनामे को बदलते हुए सुप्रिम कोर्ट से अन्तर्राष्ट्रीय कोर्ट में जाने की इजाजत मांगी जायेगी। सुप्रिम कोर्ट के निर्णय के बाद आगे कदम बढाया जायेगा।
इससे पहले तक केंद्र सरकार पीछे हटते दिख रही थी और यह कह रही थी कि भारत इस मुद्दे को इंटरनेशनल कोर्ट में नहीं sushama swarajउठाएगा।
इस मामले में सरकार ने अपने जवाब में कहा था कि इस मामले को न्यूयार्क अधिवेशन के दौरान २२ सितंबर १९९९ को और मानवाधिकार आयोग को अप्रैल २००० में ही अवगत करा दिया गया है।
अतंर्राष्ट्रीय कोर्ट के जरिए कानूनी कार्रवाई के बारे में भी सारे पहलुओं पर विचार किया गया, लेकिन यह संभव नहीं लगता। शहीद सौरभ कालिया के पिता सरकार के इस रवैये से खासे खफा भी हुए थे। उनहोंने कहा कि मुझे लगा था कि बीजेपी सरकार देश भक्त होगी लेकिन ये सरकार भी वैसी ही निकली।
इससे पहले सौरव के पिता एनके कालिया ने २०१२ में सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। उनकी मांग है कि विदेश मंत्रालय इस मामले को इंटरनेेशनल कोर्ट में उठाए ताकि जिन पाकिस्तानी सैनिकों ने उनके बेटे की निर्मम हत्या की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। क्योंकि इस तरह का बर्ताव युद्घ बंदियों के साथ जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन है।
गौरतलब है कि ४ जाट रेजीमेंट के कैप्टन सौरभ कालिया को १५ मई १९९९ को पांच जवानों के साथ बंधक बना लिया गया था। जहां पर पाकिस्तानी सैनिकों ने उन पर खूब अतमानवीय अत्याचार किए थे जिस कारण उनकी मौत हो गई थी।
सुषमा स्वराज ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान सवालों के जवाब ब$डी बेबाकी से दिए । प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश मंत्री से अधिक यात्राओं के जवाब में उन्होंने कहा की उन्होंने २१ देशों की यात्रा की है मोदी ने १८ देशों की । मोदी से उनके मतभेद होने की बात को सिर्फ अफवाह और बेबुनियाद बताया।

भारत में अबतक की सबसे भयंकर गर्मी, 2207 लोग मर चुके है ।

0

weather-in-Kolkata

 

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 2207 हो गई है। इंटरनेशनल डिजास्टर डेटाबेस के मुताबिक यह दुनिया की पांचवीं सबसे भयानक और भारत की दूसरी सबसे बदतर गर्मी है।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार आंकड़ों के मुताबिक भारत में इससे पहले 1998 में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी, जिसमें 2,541 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं विश्व में सबसे ज्यादा गर्मी 2003 में यूरोप में पड़ी थी जिसमें 71,310 लोगों की मौत हुई थी।

भारत में मरने वालों की संख्या

विश्न की टॉप दस आपदाओं में भारत की हीटवेव को चार बार शामिल किया गया है, जिनमें 1998, 2002, 2003  और 2015 है। भारत में 1998 में हीटवेव से मरने वालों की संख्या अब तक सर्वाधिक 2,541  रही है। वहीं 2002 में 1,030, साल 2003 में  1,210, साल  2015 में यह आंकड़ा 2, 200 के पार चला गया है।

 

heat wave man washes head with cold water_0_0_0_0_0

 

2015 में फिलहाल आंकड़ा 2207 पहुंचा

पूरे देश में लू और भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या शनिवार को  2207 पहुंच गई है। इस दौरान महाऱाष्ट्र के नागपुर में सबसे ज्यादा 47.1 तापमान डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में सर्वाधिक आंकड़ा आंध्र प्रदेश (1636) और तेलंगाना (541) का है। इसके अलावा ओडिशा से 21, गुजरात से सात और दिल्ली में दो लोगों के लू से मरने की खबर है।

 

in-photos-heatwave-in-india-body-image-1432844019

यहां इंसान के शव की नहीं कुत्तों को मिलती है अहमियत

air-india

उदयपुर. तीर्थ यात्रा पर निकला एक परिवार उस समय हैरत में पड़ गया, जब एयर इण्डिया ने यह कहकर ताबूत को फ्लाइट में रखने से इनकार कर दिया कि पहले से ही कुत्तों की बुकिंग हो चुकी हैं।

तीर्थ यात्रा पर निकले उदयपुर के एक परिवार पर केरल में दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा  उन्होंने सोचा भी नहीं था।

कोट्टायम में 28 मई को हाउस बोट में ठहरने के दौरान हृदयाघात से कमलादेवी (75) की मौत हो गई। वहां के सरकारी अस्पताल ने पहले तो आवश्यक कार्रवाई के नाम पर शव को 42 घंटे तक रोके रखा।

फिर कोच्चि एयरपोर्ट पर शनिवार रात एयर इंडिया ने वहां से अहमदाबाद आने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में ताबूत (जिसमें शव था) को लेने से मना कर दिया।  परेशान परिजनों ने एयर इंडिया प्रबंधन से रविवार सुबह जाने वाली फ्लाइट में ताबूत को ले जाने का आग्रह किया।

लेकिन उन्होंने यह कहते हुए साफ इनकार कर दिया कि फ्लाइट में पहले से कुत्तों की बुकिंग है। यह फ्लाइट दिल्ली तक जाती है।

दिल्ली से उदयपुर की फ्लाइट में ताबूत को लाया जा सकता था। तीन दिन पुराने शव की मिट्टी खराब होती देख परिजनों ने बहुत मिन्नतें कीं, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।

परिजन गिरीश सुवालका ने बताया कि उनके नाना शांतिलाल सुवालका व नानी कमलादेवी अपने पुत्र कमल, पुत्री प्रियंका, पौत्र देवेश व अन्य पारिवारिक मित्रों के साथ 21 मई को तीर्थ यात्रा पर गए थे।

परिजन सूर्यप्रकाश सुवालका ने बताया कि देर रात तक परिजन शव को यहां लाने की जद्दोजहद में जुटे रहे।

एटीएम से मिलेगा आरओ का पानी

0

ro-water-556aa6a8261a9_l

 

उदयपुर. शहर में पर्यटकों और आमजन को सार्वजनिक स्थलों पर जल्द ही शुद्ध पेयजल का एटीएम उपलब्ध होगा।

आरओ का यह पेयजल एक रुपए में दो लीटर तक उपलब्ध हो सकेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने हिंदुस्तान जिंक और रोटरी क्लब को तैयार किया है।

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने जिंक प्रबंधन से बात की है, वहीं क्लब ने भी  सहमति दी है।

दोनों शहर में सार्वजनिक चिकित्सालय, पर्यटक स्थलों और शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर मोबाइल वैन चलाकर एक रूपए में दो लीटर आरओ पेयजल उपलब्ध कराएंगे।

यह पेयजल पेपर कप में पिलाया जाएगा। एक रुपए में चाहे जितना पानी पी सकेंगे, जबकि बोतल में यह दो लीटर की मात्रा तक उपलब्ध हो सकेगा। कोशिश है कि एक से दो माह में यह सुविधा शहरवासियों को उपलब्ध हो जाए।

प्रेम प्रसंग में चाकू मारा, अब जेल में रहेंगे 7 साल

court

 

उदयपुर.  प्रेम प्रसंग में जानलेवा हमला करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायालय ने सात-सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

गत 31 मई 2009 को लखारा चौक निवासी दीपक पुत्र प्रकाश साहू ने धानमंडी थाने में रिपोर्ट दी कि हुमड़ भवन तेलीवाड़ा में वह खाना खाने गया था।

दोस्त के इधर-उधर होने पर वह उसे तलाशने गया, तभी वहां पहले से मौजूद रामद्वारा चौक निवासी हेमेन्द्र उर्फ हेमू पुत्र शंकरलाल साहू, नेहरू  बाजार निवासी कमलेश पुत्र राजेन्द्रकुमार साहू व लखारा चौक निवासी नरेश पुत्र छोगालाल साहू ने उसे पकड़ लिया।

आरोपितों ने उससे मारपीट कर पेट में चाकू मार दिया और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। दीपक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में हमला प्रेम प्रसंग के चलते विक्की की ओर से करना बताया।

परिवादी का कहना था कि वह जिस युवती से प्रेम करता था, उससे ही विक्की की सगाई हुई थी। इसको लेकर वह  दुश्मनी रखता था। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोप पत्र पेश होने पर अपर लोक अभियोजक रामकृपा शर्मा ने 21 गवाह व 34 दस्तावेज पेश किए।

आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने आरोपी को विभिन्न धाराओं में सात-सात वर्ष के कठोर कारावास व 4500-4500 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

हेमेन्द्र को धारा 4/25 में दो वर्ष का कारावास व एक हजार रुपए जुर्माने व अलग से कारावास की सजा सुनाई।

पीडि़त को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक रूप से क्षति पहुंचने पर न्यायालय ने प्रत्येक अभियुक्त को 25-25 हजार रुपए अलग से अदा करने के आदेश दिए।

आरोपित इस राशि का भुगतान नहीं करते हैं, तो परिवादी दीपक संबंधित एसडीएम के समक्ष प्रतिकर की राशि वसूली के लिए प्रार्थना पत्र पेश कर सकेगा।

उदयपुर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्ठी

sunil setthi

उदयपुर.  सिने अभिनेता सुनील शेट्ठी  रविवार को मुम्बई से उदयपुर पहुंचे। उन्होंने यहां मुनि पुलक सागर से आशीर्वाद लिया।

जवाहर जैन स्कूल में रविवार को आयोजित संघपति पदस्थापना समारोह में मुनि पुलक सागर ने इस बार चातुर्मास उदयपुर में करने की घोषणा की।

अभिनेता सुनील शेट्ठी  भी  समारोह में शरीक हुए। पुलक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बलवंत बल्लू ने बताया कि समारोह में देश भर से अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच के पदाधिकारी मौजूद थे।

इस अवसर पर अभिनेता शेट्ठी सहित बड़ी संख्या में आए श्रावक-श्राविकाओं ने मुनि के प्रवचन सुने। अभिनेता शेट्ठी  इस समारोह के मुख्य अतिथि थे।