उदयपुर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्ठी

sunil setthi

उदयपुर.  सिने अभिनेता सुनील शेट्ठी  रविवार को मुम्बई से उदयपुर पहुंचे। उन्होंने यहां मुनि पुलक सागर से आशीर्वाद लिया।

जवाहर जैन स्कूल में रविवार को आयोजित संघपति पदस्थापना समारोह में मुनि पुलक सागर ने इस बार चातुर्मास उदयपुर में करने की घोषणा की।

अभिनेता सुनील शेट्ठी  भी  समारोह में शरीक हुए। पुलक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बलवंत बल्लू ने बताया कि समारोह में देश भर से अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच के पदाधिकारी मौजूद थे।

इस अवसर पर अभिनेता शेट्ठी सहित बड़ी संख्या में आए श्रावक-श्राविकाओं ने मुनि के प्रवचन सुने। अभिनेता शेट्ठी  इस समारोह के मुख्य अतिथि थे।

Previous articleनिर्जला एकादशी पर दानकर कमाया पुण्य
Next articleप्रेम प्रसंग में चाकू मारा, अब जेल में रहेंगे 7 साल