प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज, राजधानी में चली तेज आंधी

0
Ar5YkShxxXRdDBCcCLdAhuS7-TAyus3RaMfcbxNkK-RTजयपुर। प्रदेश में गर्मी का भीषण प्रकोप जारी है वहीं मंगलवार को मौसम के करवट खाने से तपती धरा को थोड़ा बहुत सुकून मिला है। 
मंगलवार सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर 3 बजे बाद प्रदेशभर में मौसम ने अचानक पलटी मारी और तेज आंधी के साथ कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ ओले भी गिरे।
चूरू जिले में कई जगह ओलों की बारिश हुई, वहीं सीकर और झुंझुनूं में अंधड़ से लोगों को खासी परेशानी हुई। प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी तेज आंधी से वाहनचालकों को काफी दिक्कत उठानी पड़ीं।
सुल्ताना में अंधड़ के साथ बारिश भी हुई। केहरपुरा रोड पर टिन शैड उड़ गया। गांव सुल्ताना, किशोरपुरा, क्यामसर, सोलाना, महरमपुर व गोवला के आस-पास बीस मिनट तक बारिश। चने के आकार के ओले गिरे।
 बुहाना के चपेरी गांव में तेज अंधड़ से जनजीवन हुआ प्रभावित। उधर, चूरू के रतनगढ़ में नीबू के आकार के ओले गिरे। बारिश भी हुई। बंूदाबांदी का सिलसिला काफी देर तक चला।

जितनी छोटी स्कर्ट, बिल में उतना डिस्काउंट

chinese-restaurant-555b2072cd83b_l

बीजिंग .चीन के एक रेस्तरां ने लो-सीजन में ग्राहकों को लुभाने के लिए एक बड़ा ही अनोखा तरीका ईजाद किया है।

 रेस्तरां में महिला कस्टमर जितनी छोटी स्कर्ट पहनकर आती हैं, उन्हें बिल में उतना ही ज्यादा डिस्काउंट दिया जाता है। यहां पर महिला ग्राहकों के स्कर्ट की लंबाई की बकायदा माप ली जाती है और उसके बाद उन्हें खाने के बिल पर छूट दी जाती है।
 यह रेस्तरां पूर्वी चीन के जिनान शहर में है, यहां महिला ग्राहकों के पहुंचने पर कर्मचारी इंच टेप लेकर यह नापते हैं कि महिला की स्कर्ट उसके घुटने से कितनी इंच ऊपर है। यदि स्कर्ट घुटने से 13 इंच ऊपर है तो यहां बिल में 90 फीसदी तक की छूट दी जाती है और अगर 3 इंच ऊपर है तो फिर 20 फीसदी की ही छूट मिलती है।
 यांग जिया हॉट पॉट रेस्तरां चीन के चोंगकिंग शहर में लजीज खाने के लिए काफी मशहूर है। रेस्तरां ने मिनी स्कर्ट वाली अपनी यह स्कीम पिछले हफ्ते ही लागू की है। 
 रेस्तरां के मालिक ईसन यांग ने डेलीमेल को बताया कि इन दिनों ऑफ सीजन चल रहा है, जिसके कारण ग्राहकों को लुभाने के लिए हमने प्रमोशन का यह तरीका निकाला और इसका फायदा भी मिला, रविवार को इस ऑफर के चलते 50 महिला ग्राहक हमारे रेस्तरां में डिनर के लिए आईं। 23 और 24 मई को हम फिर इस प्रमोशन को शुरु करेंगे।

किसने हटाए प्रताप के बैनर ?

गुस्साई सकल राजपूत महासभा ने समारोह में भाग लेने से किया इनकार

AqeVKez8PazyyYKVHYI38A8OAvzglGKQ3NU2iuWQwTtq
उदयपुर। महाराणा प्रताप जयंती राजनीति की भेंट चढ़ गई है। शहर में विभिन्न स्थानों पर दो दिन पूर्व सकल राजपूत महासभा द्वारा लगाए गए प्रताप जयंती के बैनर को अज्ञात लोगों ने हटा दिया। इस घटना से गुस्साए महासभा के पदाधिकारियों ने समारोह में भाग नहीं लेने का आव्हान करते हुए कार्यकर्ताओं को रोक दिया। दूसरी तरफ, जिन पर यह आरोप लगाया जा रहा है, उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्व समाज और मेवाड़ का गौरव है। ऐसा कृत्य उनके द्वारा नहीं किया गया।
सकल राजपूत महासभा ने दो दिन पूर्व अपनी तरफ से महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बधाई और आमंत्रण के करीब 58 पोस्टर शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए थे। कल किसी ने शहर में लगे सकल राजपूत महासभा के सभी बैनर हटा दिए। पहले शंका जताया गई कि नगर निगम द्वारा पोस्टर हटाए गए होंगे, लेकिन नगर निगम महापौर चंद्रसिंह कोठारी का कहना है कि निगम खुद इस कार्यक्रम में भाग लेता है, वो क्यों पोस्टर हटाएंगे। सकल राजपूत महासभा के महामंत्री भानुप्रतापसिंह का कहना है कि यह पोस्टर रणधीर सेना (जनता सेना) के कार्यकर्ताओं ने हटाए हैं, जबकि रणधीर सेना के शहर जिलाध्यक्ष दिनेश माली ने इस बात से साफ इनकार किया है।
कटारिया और भींडर की लड़ाई में प्रताप जयंती : माना यह जा रहा है कि प्रताप जयंती समारोह में गृहसेवक गुलाबचंद कटारिया बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित है और उनकी उपस्थिति के चलते वल्लभनगर विधायक रणधीरसिंह भींडर को आमंत्रित नहीं किया गया। इसका गुस्सा जनता सेना ने सकल राजपूत महासभा के पोस्टर पर निकाला, क्योंकि चुनाव में सकल राजपूत महासभा ने गुलाबचंद कटारिया का खुलकर समर्थन किया था।
शोभायात्रा में शामिल नहीं होंगे : सकल राजपूत महासभा के महामंत्री भानुप्रतापसिंह का कहना है कि उन्हें इस बात से बहुत आघात पहुंचा है और उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कल नगर निगम और क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित शोभायात्रा में हिस्सा नहीं लेने का आह्वान किया है। सिर्फ दो पदाधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे और बाकी गांवों से आए हज़ारों कार्यकर्ताओं को मोतीमगरी आदि का भ्रमण करवाया जाएगा। उनका कहना है कि अगले साल से सकल राजपूत महासभा अपना कार्यक्रम और शोभायात्रा अलग से आयोजित करेगी।

> शहरभर में लगे 40 हज़ार कीमत के 58 पोस्टर जनता सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा हटा दिए गए। इस बात से सकल राजपूत महासभा के कार्यकर्ताओं को गहरा आघात पहुंचा है। कल के कार्यक्रम में सकल राजपूत महासभा हिस्सा नहीं लेगी।
-भानुप्रतापसिंह, महामंत्री, सकल राजपूत महासभा
> नगर निगम के किसी कर्मचारी ने प्रताप जयंती के पोस्टर नहीं हटाये, प्रताप जयंती का कार्यक्रम खुद नगर निगम और क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित किया जाता है जो कि सर्व समाज के लिए है । निगम के कर्मचारी कल किसी और जगह लगे हुए थे ।
– चन्द्र सिंह कोठारी , महापौर नगर निगम उदयपुर
> हमारी शहर में कोई इकाई ही नहीं है, ना ही हमारे कार्यकर्ता है हम पर जो आरोप लग रहे है वह बिलकुल निराधार है । हमारा अपना कार्यक्रम अलग आयोजित किया जाता है ।
-दिनेश माली , शहर जिलाध्यक्ष जनता सेना

सरकार पिलाना चाहती है खूब शराब!

हाईकोर्ट का हाइवे से शराब की दुकानें हटाने का आदेश बना आबकारी अधिकारियों के लिए गलफांस, ठेकेदारों के लिए खाली दुकानें तलाश रहे हैं अधिकारी

Friends toasting with wine, selective focus, canon 1Ds mark III
Friends toasting with wine, selective focus, canon 1Ds mark III

उदयपुर। राज्य सरकार जनता को शराब पिलाकर ज्यादा से ज्यादा राजस्व हासिल करना चाहती है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद हाइवे पर चल रही शराब की दुकानें तो बंद करवा दी गई है, लेकिन इन दुकानों के बंद होने से आबकारी अधिकारियों की मुसीबतें बढ़ गई है। हाईकोर्ट ने हाइवे के दोनों तरफ १५० मीटर की परिधि में शराब की दुकानें बंद कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद हाइवे पर चल रही करीब २१८९ दुकानों को बंद करवाया गया, लेकिन शराब बिक्री के लिए दुकानें नहीं मिल पाने के कारण अब तक एक चौथाई दुकानें ही शिफ्ट की जा सकी है। इससे राजस्व में भारी गिरावट आई है, जो आबकारी अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है, क्योंकि सरकार द्वारा आबकारी अधिकारियों के लिए टारगेट फिक्स कर रखा है। पता चला है कि इस परेशानी से निबटने के लिए आबकारी अधिकारी स्वयं ठेकेदारों के लिए खाली दुकानें तलाश रहे हैं, ताकि शराब की बिक्री बढ़े और राजस्व का गिरता ग्राफ वापस ऊपर आ सके। राज्य सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी गई, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद आबकारी विभाग ने ठेकेदारों से हाइवे पर 150 मीटर की परिधि में खुली सभी शराब की दुकानें बंद करवा दी। सूत्रों के अनुसार दुकानें बंद होने के बाद राजस्व में आई गिरावट के कारण आबकारी अधिकारी ही शराब बिक्री के लिए खाली दुकानों की तलाश में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि विभाग के उच्चाधिकारियों ने बंद हुई दुकानें जल्द खुलवाने के लिए सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। अधिकारी राजमार्ग से 150 मीटर की परिधि के बाहर शराब की दुकानें शिफ्ट कराने की मशक्कत में लगे हुए हैं।

प्रोपर्टी को लेकर दो भाइयों में झगड़ा, एक दूसरे को लगाई आग

burnजयपुर। झोटवाड़ा के गणेश नगर में रविवार देर रात पिता की प्रोपर्टी का झगड़ा खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। झगड़े में दो भाइयों में विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने अपनी बाइक का पेट्रोल निकाला और बड़े भाई पर उंडेल दिया। फिर आग लगा दी।
जलते हुए बड़े भाई ने चिल्लाते हुए छोटे भाई को पकड़ कर जकड़ लिया, जिसमें छोटा भाई भी झुलस गया। दोनों को एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया है। बड़े भाई को डॉक्टरों ने 80 प्रतिशत और छोटे भाई को 40 प्रतिशत झुलसा हुआ बताया है। झोटवाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह है मामला
मामले के अनुसार मूलतः दौसा के रहने वाले राम निरंजन (36) मुंबई में और राजकुमार (33) झोटवाड़ा के गणेश नगर में रहते हैं। दोनों भाईयों में पिता की प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। रामनिरंजन रविवार रात मुंबई से जयपुर राजकुमार के पास आए थे। दोनों में पिता की प्रोपर्टी को लेकर झगड़ा हो गया।
झगड़े इतना बढ़ा कि छोटा भाई राजकुमार धैर्य ही खो बैठा। उसने अपनी बाइक का पेट्रोल निकाल कर बड़े भाई राम निरंजन पर उंडेल दिया और आग लगा दी। लपटों से घिरे रामनिरंजन ने चिल्लाते हुए राजकुमार को पकड़ लिया।
आग की लपटों में राजकुमार भी जल गया। सूचना मिलने पर झोटवाड़ा थाने के

खड़े ट्रक में घुसी डस्टर, 5 की मौत

0

accident_1431928408भीलवाड़ा। रूपाहेली नदी के पास सोमवार को दर्दनाक हादसे में बेंगलुरू के दो परिवारों के 5 सदस्यों की मौत हो गई। परिवार डस्टर गाड़ी में सफर कर रहा था। हादसा सुबह उस वक्त हुआ जब डस्टर यहां खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि डस्टर जैसी गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। दुर्घटना में एक बालिका सहित दो लोग घायल हो गए।भीलवाड़ा में श्रीगेस्ट हाऊस के पास रहने वाले भंवरलाल लढा के परिवार में मुंडन संस्कार था। उनके दामाद संदीप मंत्री और परिवार के अन्य लोग बेंगलुरू से इसी कार्यक्रम में शामिल होने यहां आ रहे थे। कोटा से दामाद संदीप मंत्री और उनके रिश्तेदारों को डस्टर कार से लेकर लढा के बेटे मनोज भीलवाड़ा आ रहे थे। इस दौरान मनोज ने कंट्रोल खो दिया और हादसा हो गया। मंत्री की पत्नी टीना पहले ही भीलवाड़ा आ चुकी थी। बालिका को भीलवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एएसपी ज्योति स्वरूप शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे।

सिर्फ कश्‍मीर का नहीं, पुरे देश का ब्रांड एंबेसडर बनूगां – सलमान खान

0
salman-khan-in-kashmir_14
सोनमर्ग. हिट एंड रन मामले में सजा और बेल मिलने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने तमाम फैन्स को धन्यवाद दिया है। कश्मीर में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने मुश्किल समय में अपने साथ खड़े रहने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार जताया है। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आप कश्मीर का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ”अगर मुझे ब्रांड एंबेसडर बनना होगा तो मैं चाहूंगा कि मैं भारत का ब्रांड एंबेसडर बनूं।” बता दें कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। हिट एंड रन मामले में सजा और बेल के बाद वह यहां दोबारा शूटिंग के लिए पहुंचे हैं।
अपने फैन्स से कहा- कुछ अपने लिए भी मांग लिया करो
कश्मीर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने तमाम फैन्स को धन्यवाद देते हुए कहा, ”मेरे लिए दुआ करने वालों कभी अपने लिए भी कुछ मांग लिया करो।” बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा पिछले दिनों सजा पर रोक लगाए जाने के बाद पहली बार मीडिया से बतचीत में सलमान खान ने कहा, ”मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। मैं आप लोगों का बहुत आदर करता हूं और आपने जो मेरे लिए किया उसके लिए आपका आभारी हूं। आपकी प्रार्थनाओं के लिए आपको धन्यवाद।”
salman-khan_

जिला अस्पतालों में डायलिसिस शुरू करने की तैयारी

0
dialysisमुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप प्रदेश के जिला अस्पतालों में गुर्दा रोग से पीडि़त मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब विभागीय अधिकारी जिला अस्पतालों से रिकॉर्ड मंगाकर निरीक्षण कर रहे हैं कि किस जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन लगाई जा सकती है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में डायलिसिस की मशीनें लगनी हैं।लिहाजा अधिकारी इन अस्पतालों से रिकॉर्ड मंगवा कर गुर्दा रोगियों की संख्या का आंकलन कर रहे हैं, जिससे मशीनों व अन्य संसाधनों की संख्या तय हो सके।

अधिकारियों का यह भी कहना है कि पीपीपी मॉडल पर जिला अस्पतालों में यह सुविधा शुरू की जाएगी। लिहाजा बेहतर सेवाएं देने वाली कंपनियों का चयन करने की कवायद शुरू की जा रही है।

दामिनी और उस्ताद का बनेगा जोड़ा

0

ustad-tiger-5559a8291b412_l

उदयपुर. रणथंभौर अभयारण्य के बाघ ‘उस्ताद को ‘दामिनी का साथ मिलने से एक बार फिर सज्जनगढ़ बॉयोलॉजिकल पार्क में बाघों का कुनबा बढऩे की राह खुल गई है। बीते दिनों साथी बाघ मोनू की मौत के बाद से बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन ‘दामिनी अकेली रह गई थी। पशु विशेषज्ञों की मानें गर्मी कम होते ही दामिनी और उस्ताद को एक साथ पिंजरे में रखा जाएगा। जिससे दोनों एक-दूसरे से घुल-मिल सकें, हालांकि वन विभाग भी इससे सहमत है लेकिन वे कहते है कि अगर टाइगर को यहीं रखा जाता है तो ऐसा हर हाल में संभव है।  पशुपालन विभाग उदयपुर के उपनिदेशक व पशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित जोशी ने बताया कि सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क की बाघिन दामिनी की उम्र पांच साल से अधिक है। उन्होंने माना कि रणथंभौर

अभ्यारण्य से आया बाघ टी-24 उर्फ उस्ताद भी युवा है और दामिनी वंश वृद्धि को यानी फीडिंग के लिए तैयार हो जाएगी। एेसे में पहले दोनों को एक-दूसरे के संपर्क में रहने के लिए उचित समय का इंतजार किया जाएगा। बाघ उस्ताद के आने से फिर बॉयोलोजिकल पार्क में बाघों का कुनबा बढऩे की संभावना अधिक है।

लेकसिटी प्रेस क्लब के विस्तारित भवन का लोकार्पण

u17mayph-6

उदयपुर । निगम द्वारा प्रेस क्लब भवन के विस्तार के तहत निर्मित करवाए गए कांफ्रेंस हॉल, गेस्ट रूम सहित ई-लाइब्रेरी रूम का लोकार्पण रविवार अपरान्ह नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत एवं गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने किया।
प्रेस क्लब प्रवक्ता अब्दुल लतीफ ने बताया कि आज अपरान्ह ४ बजे नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत एवं गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने प्रेस क्लब भवन के विस्तारित भवन का फीता खोल एवं लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया। लोकार्पण समारोह के पश्चात लेकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड ने स्वागत उदबोधन दिया।
स्वागत उदबोधन पश्चात क्लब कार्यकारिणी द्वारा मुख्य अतिथि राजपालसिंह शेखावत, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, उपमहापौर चन्द्रसिंह कोठारी, मोतीलाल डांगी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, धीरेन्द्र सिंह सच्चान, मोतीलाल डांगी, प्रेमसिंह शक्तावत का मेवाडी पाग एवं उपरणा ओढाकर स्वागत अभिनंदन किया। सभी अतिथियों को क्लब द्वारा मोमेन्टों भी प्रदान किए गए।
समारोह में अपने संक्षिप्त उदबोधन में नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि हम आजादी के ६६ साल बाद भी हिन्दुस्तान की तकदीर नहीं बदल सके। देश के सवा सौ करोड की तकदीर बदलना एक चुनौति का काम है। हिन्दुस्तान के ह्यूमन को ह्यूमन रिसोर्टस में तब्दील करना एक समस्या है। जब तक हमारा प्रयास समन्वित नहीं होगा तब तक विकास नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि निगम का पैसा गरीब का पैसा है इसलिए गरीब को आगे बढाने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि विश्व युद्घ के बाद ऐसा आंका जा रहा था कि जापान केवल नक्शे में ही दिखाई देगा परंतु जापान एवं चीने ऐसे देश है जिन्होंने अपने शक्ति के आधार पर अपने आपको में विश्व मानचित्र में खडा किया।
बदल गया शहर: उदयपुर में कई विकास कार्यों के उद्घाटन को लेकर उदयपुर पहुंचे नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि गत डेढ साल में उदयपुर बदला-बदला सा नजर आने लगा है। भाजपा शासन व कटारिया के प्रयासों से शहर का बेहतर विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि स्मृति बाग एवं पन्नाधाय उद्यान को देख ऐसा लगता है कि जैसे शहर अंगडाई ले रहा है। कई वर्षों से चल रहे कार्य पूरे होने लगे है। स$डकें चौ$डी होने के साथ अतिक्रमण मुक्त शहर दिखाई देने लगता है।
इंफ्रास्ट्रक्चर सिटी बनेगी: विश्व मानचित्र के पटल पर उदयपुर अपने नैसर्गिक सौन्दर्य के कारण ट्यूरिस्ट सिटी के रूप में जानी जाती है। नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में इस शहर को कॉम्प्लेक्सिव प्रोपर्टी प्लान के तहत नई विकास की अवधारणा से जो$डा जाएगा। ताकि ट्यूरिस्ट सिटी के साथ उदयपुर को इन्प्र*ास्ट्रक्चर सिटी में रूप में विकसित किया जा सकेगा।
समारोह को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय खाब्या, नारिश्वर राव, संजय गौतम, प्रकाश शर्मा, मनु राव, नारिश्वर राव, अख्तर हुसैन, प्रताप सिंह राठौ$ड, संस्थापक सदस्य रप*ीक एम. पठान, छोगालाल भाई, उग्रेसन राव, मुनीश अरो$ड आदि ने नगरीय विकास मंत्री एवं गृहमंत्री को मोमेन्टो प्रदान कर अभिनंदन किया। अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रतापसिंह राठौ$ड एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मनोज आंचलिया ने किया।
कार्यक्रम में गा्रमीण विधायक पू*लसिंह मीणा, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के धीरेन्द्र सिंह सच्चान, निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष ओम चित्तौ$डा, के.के. कुमावत, भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल, पार्षद राकेश पोरवाल, मोतीलाल डांगी, पूर्व उपमहापौर महेन्द्र सिंह शेखावत, रविन्द्र श्रीमाली, जगत नागदा एवं कई वार्डों के पार्षद, समिति अध्यक्ष एवं निगम के अधिकारी उपस्थित थे।