शहीद अभिनव को आखरी सलाम

abhinav nagori 2
उदयपुर । गोवा में हुए विमान हादसे में जान गंवा चुके उदयपुर के लाड़ले लेफ्टिनेंट पायलट अभिनव नागौरी का शव आज नौसेना के विशेष एयरक्राफ्ट से उदयपुर लाया गया। डबोक एयर पोर्ट से पुरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ भुवाणा स्थित मकान में ले जाया गया । रविवार सुबह अशोक नगर स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शहीद अभिनव का शव तिरंगे में लिपटा दोपहर डेड बजे यहां डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचा, जहाँ पर सैनिकों ने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया उसके बाद सैन्य सम्मान के साथ भुवाणा स्थित उसके घर ले जाया गया। शहीद के स्वागत के लिए सैंकड़ों लोग भुवाणा स्थित उसके निवास पर पहुंचे। डबोक एयर पोर्ट पर भी शहीद के स्वागत में महापौर चन्दर सिंह कोठारी, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहित कई सेना और पुलिस के आलाधिकारी भी मौजूद थे। भुवाणा स्थित मकान में भी शोक में डूबे परिजनों को सभी ढाढस बंधाते रहे । शहीद के सम्मान में मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे ने भी संवेदना सन्देश भेजा ।
रविवार को सुबह शहीद की अंतिम यात्रा भुवाणा स्थित उसके घर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अशोक नगर स्थित मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार पुरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाएगा ।

abhinav nagori 4

गर्व है की अभिनव हमारा बेटा है :
शहीद अभिनव के पिता धर्मचंद नागौरी और मां सुशीला नगौरी ने आज सुबह अपने निवास पर बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें गर्व है कि अभिनव उनका बेटा है। अभिनव के पिता आज सुबह ही गोवा से यहां लौटे हैं। अभिनव की मां और डाइट की प्राचार्य सुशीला ने सूर्यमल मिश्रण की रचना सुनाते हुए कहा कि उस क्षत्राणी के सात बेटे थे। उसने सातों को युद्ध में खेत दिया। मेरा तो एक ही बेटा था, जिसे मैंने सेना में भेज दिया। अभिनव के पिता ने कहा कि पिछले तीन दिन पहाड़ से गुजरे। हर पल इस उम्मीद मे गोवा तट पर बैठा था कि कहीं से कोई अच्छी खबर आ जाए, लेकिन अंततोगत्वा जिसका डर था, वहीं खबर आई। उन्होंने कहा कि अभिनव वहां पर सबको बहुत प्रिय था। नौ सेना के सीनियर ऑफिसर मिस्टर बेदी अभिनव का शव आने के बाद उनके पास आकर करीब आधे घंटे तक रोते रहें। अभिनव की मां सुशीला ने बताया कि हम उसकी शादी की तैयारियां कर रहे थे, लेकिन भगवान को ये मंजूर नहीं था। अपने घर को देखते हुए सुशीला ने कहा कि इस घर को अभिनव ने अपने हिसाब से सजाया है। पूरा ट्रेडिशनल लुक दिया है। उन्होंने कहा कि जब भी उसका कॉल आता था, तो वह बस यह कहता था कि माते क्या हाल है आपके। अब मुझे ऐसा कोई कॉल नहीं आने वाला है।

abhinav nagori 5

abhinav nagori 8

abhinav nagori

राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव उदयपुर में

बाल दर्शकों को लुभायेंगी 27 फिल्में व किड्स मेला

national-Children’s-Film-Festival-jpg
उदयपुर । भारतीय बाल फिल्म समिति और जिलाप्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जारहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वछता अभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस बाल फिल्मोत्सव की थीम स्वच्छता राखी गयी है । फेस्टिवल में २७ फिल्मे दिखाई जायेगीं ।
पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कलेक्टर आशुतोष पेढणेकर ने बताया की २९ मार्च से ३१ मार्च तक आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का शुभारंभ सेलिब्रेशन मॉल में होगा साथ ही शहर के पीवीआर, लेकसिटी मॉल स्थित आईनॉक्स, अशोका सिनेमा व पिक्चर पैलेस में भी बच्चों के लिए 29 से 31 मार्च तक रोज़ तीन शो (10 बजे, 1बजे व 4 बजे) निःशुल्क चलाये जायेंगे। जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य न केवल मनोरंजन अपितु बाल दर्शकों का ज्ञानवर्धन करना भी है। महोत्सव के माध्यम से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं की तलाश करना व देश की योग्य व बाल प्रतिभाओं को विदेश में भी सराहना मिलने की पूरी संभावना है।
जिला प्रशासन प्रतिभावान बच्चों को वीडियो कैमरे उपलब्ध करायेगा ताकि बच्चे ‘‘स्वच्छता थीम‘‘ पर आधारित लघु फिल्मे स्वयं बना सकें। बाद में जूरी पैनल द्वारा तीन बेहतरीन फिल्मों को चुना जायेगा। बाल दर्शकों को लुभाने व बच्चों को फिल्म निर्माण की तकनीक से परिचित कराने के उद्देश्य से किड्स मेला व अन्य विविध आयोजन भी किये जायेंगे। सीएफएसआई ‘‘फिल्म वर्कशॉप‘‘ भी आयोजित करेगा। इस कार्याशाला में 5 से 16 वर्ष की आयु के प्रतिभावान बच्चों के लिए फिल्म जगत से जुड़े विशेषज्ञ फिल्म निर्माण के विविध पहलुओं पर जानकारी साझा करेंगे। भारतीय बाल फिल्म समिति की मार्केटिंग हेड श्रुति श्रीवास्तव एवं वितरण अधिकारी डी.एस.नेगी ने बताया कि महोत्सव के दौरान सीएफएसआई की चुनिन्दा एवं पुरस्कार विजेता 27 फिल्में जिनमें नवनिर्मित ‘‘एक था भुजंग‘‘ भी दिखाई जायेंगी।
महाराणा प्रताप का किरदार निभा चुके कलाकार फैसल खान इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। वे 29 मार्च को फिल्म कार्यशाला में बच्चों को एक्टिंग के गुर सिखायेंगे। राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के लिए सुप्रसिद्ध फिल्म कलाकार अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। सीएफएसआई के सीईओ श्रवण कुमार ने बताया कि पूर्व में दिल्ली में आयोजित फिल्म समारोह की अपार सफलता को देखते हुए हमने उत्साह के साथ उदयपुर में यह समारोह आयोजित करने का निर्णय किया है। इससे निश्चय ही बच्चों में फिल्म निर्माण के प्रति रूचि जागृत होगी। इसी के मद्देनजर हम बच्चों के लिए विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित कर रहे है।

मार्निंग वॉक पर निकली वृद्धा का अपहरण

जेवरात छीन कर बड़ी गांव में कार से उतारकर भाग गए बदमाश
kidnapping-11
उदयपुर। अब तक शहर में चेन स्नेचिंग की वारदातें होती आई है, जिसमें बदमाश महिलाओं के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीनकर भाग जाते थे, लेकिन आज सुबह कृष्णपुरा में जेवरात छीनने के लिए एक ७० वर्षीय वृद्धा का अपहरण कर लिया गया। कार में आए तीन बदमाश वृद्धा को कार में डालकर बड़ी हॉस्पीटल की तरफ ले गए, जहां उसके जेवरात उतारकर उसे कार से उतार दिया। बाद में ग्रामीणों की मदद से वृद्धा उसके घर पहुंची, जहां से परिजनों के साथ भूपालपुरा थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने पांच थानाधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाई है, जो बड़ी व आसपास के इलाकों में दबिश दे रहे हैं। बदमाशों की तलाश जारी है और पूरे इलाके मेंं नाकाबंदी कर रखी है। पुलिस के अनुसार कृष्णपुरा में सेंटपॉल स्कूल के पास रहने वाली मोहनी देवी (७०) पत्नी अंबालाल माली आज सुबह साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली। वह घूमते हुए जैसे ही चपलोत हॉस्पीटल के पास पहुंची, जहां एक कार आकर रूकी, जिसमें से तीन बदमाश बाहर निकले। वह वृद्धा को कार मे डालकर ले गए। इस दौरान मोहनीदेवी काफी चिल्लाई लेकिन सुबह का समय होने से सडक़ सुनसान थी। इसलिए मोहनीदेवी की आवाज किसी ने नहीं सुनी।
बाद में मोहनीदेवी को बदमाश बड़ी हॉस्पीटल की तरफ ले गए। इससे पहले कार में बदमाशों ने मोहनी देवी को डरा धमकाकर कान के सोने के टॉप्स, हाथों की सोने की चूडियां, गले की सोने की चेन और चांदी के पायजेब उतार लिए। बाद में सुनसान स्थान पर मोहनीदेवी को कार से नीचे उतारकर बदमाश भाग गए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे मोहनीदेवी ने बड़ी गांव में ग्रामीणों को उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। इस पर ग्रामीणों ने मोहनीदेवी के बेटे मदन को फोन करके बुलाया। मदन बड़ी पहुंचा और उसकी मां को लेकर घर लौटा। मदन के साथ मोहनी देवी ने भूपालपुरा थाने जाकर अपहरण और लूट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच थानाधिकारियों की टीमें बनाई है, जो बड़ी और आसपास के इलाकों में दबिश दे रहे हैं। मोहनीदेवी की वृद्धावस्था के कारण वह बदमाशों का हुलिया और कार का रंग भी बता नहीं पा रही है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खत्म हुई आस : लेटिनेंट अभिनव नागोरी का शव भी मिला

समंदर में तीन सौ फीट गहराई में पड़े विमान के मलबे में ही था लेफ्टिनेंट पायलट अभिनव का शव, कल मिला था पर्यवेक्षक किरण का शव
Dornier_2352395f

Abhinav nagori
Abhinav nagori
उदयपुर. अरबसागर में 24 मार्च को क्रैश हुए नौसेना के डोर्नियर विमान का सर्च ऑपरेशन शुक्रवार को पूरा हो गया है। सर्च टीम ने लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी का शव बरामद कर लिया है। उनके शव को गोवा नेवी के केम्प में रखा गया है। इस विमान के मलबे से लेफ्टिनेंट किरण शेखावत का शव पहले ही बरामद हो चुका है। अभिनव का शव आज सुबह समंदर में तीन सौ फीट की गहराई में पड़े विमान के मलबे में मिल गया। इधर, अभिनव के भुवाणा स्थित घर पर नाते-रिश्तेदारों का तांता लग गया है। पूरे शहर में यह खबर फैलने के साथ ही मायूसी छा गई है।
मंगलवार को गोवा के तट पर उड़ान भरने के दौरान यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद से ही लेफ्टिनेंट नागौरी लापता थे और उन्हें खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा था। सर्च टीम ने डोर्नियर का फ्लाइट रिकॉर्डर भी बरामद किया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। अभिनव के पिता धर्मचंद नागौरी गोवा में ही है, जो संभवतया अभिनव के शव के साथ ही उदयपुर लौटेंगे। सेना की तरफ से शव को उदयपुर भेजे जाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। अभिनव के परिजनों के साथ ही पूरा शहर इस मेवाड़ी सपूत के वापस लौटने की कामना पिछले तीन दिनों से कर रहा था, लेकिन होनी को शायद ये ही मंजूर था। इस अनहोनी से नागौरी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घर का इकलौता चिराग अपनी जिद्द से सेना में भर्ती हुआ था। समंद्री सीमा पर गश्त के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान हादसे में मारा गया।

नौसेना का विमान अरब सागर में डूबा, उदयपुर के सहायक लेटिनेंट लापता |

AoUOXV5vtF8Yj8FoslAfJb-7Ce-JKqInLnxNlrxxLJHI
abhinav nagori उदयपुर । भारतीय नौ सेना में उदयपुर के सहायक लेटिनेंट अभिनव नागौरी अपने चार साथी अफसर के साथ बीती रात अरब सागर पर गश्ती विमान क्रेश होने के बाद से लापता है। अभिनव रिटायर्ड जिला शिक्षाधिकारी धर्मचंद नागौरी और डाइट की प्राचार्य सुशीला नगौरी के इकलौते सपूत है। लापता अभिनव और उनके साथियों के लिए नौसेना के 9 विमान द्वारा जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है।
सहायक लेटिनेंट अभिनव के इस विमान हादसे में लापता होने के बाद से पूरा शहर उनके सही-सलामत लौटने की दुआ कर रहा है। अभिनव के घर पर नाते-रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। इस बीच अभिनव के पिता धर्मचंद नागौरी आज सुबह मुंबई पहुंच गए हैं, जो दोपहर बाद गोवा पहुंच जाएंगे।
बीती रात भारतीय नौसेना का डोर्नियर सर्विलेंस विमान गोवा तट से 20 मील दूर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चार ऑफिसर सवार थे। दुर्घटना मंगलवार रात हुई। नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि चार विमान सवारों में से एक को बचा लिया गया, जबकि दो लापता हैं, जिनमें से एक महिला भी शामिल है। एक ऑफिसर का शव मिल चुका है। दुर्घटनाग्रस्त विमान गोवा के डाबोलिम के पास आईएनएस हंस पर भारतीय नौसेना के अड्डे के स्क्वोड्रन 301 का हिस्सा था। अधिकारी ने बताया कि यह एक प्रशिक्षण उड़ान थी।
नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि कंमाडर निखिल जोशी को उस क्षेत्र में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने बचाया। चालक सहित अन्य लापता लोगों के लिए तलाशी अभियान जारी है। नौसेना के छह जहाज और चार विमान उन्हें बचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। नौ सेना के प्रवक्ता ने बताया कि गोवा स्टेशन का दुर्घटनाग्रस्त विमान के साथ संपर्क मंगलवार रात 10.02 बजे टूट गया था। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।
पिता से कहा आधे घंटे बाद बात करता हूं : नौ सेना के विमान हादसे में सहायक लेटिनेंट अभिनव के लापता होने की सूचना abhinav nagoriमिलने के बाद भुवाणा में नील कमल होटल के पीछे स्थित उनके निवास स्थान पर लोगों का तांता लगा है। परिजनों ने बताया कि कल शाम छह से सात बजे के बीच अभिनव का फोन उसके पिता धर्मचंद नागौरी के पास आया था, तब अभिनव ने उनसे कहा था कि रोजाना उसकी चार घंटे की लाइट होती है, लेकिन आज सिर्फ आधे घंटे की ही लाइट है। अभिनव ने कल शाम हुई आखिरी बातचीत के दौरान अपने पिता धर्मचंद से कहा था कि वह आधे घंटे बाद उनसे बात करेगा।
दो बहनों में सबसे छोटा है अभिनव : लेटिनेंट अभिनव धर्मचंद नागौरी की तीस सबसे छोटी संतान है। अभिनव से दो बड़ी बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी जोधपुर करवा रखी है और दूसरी बहन किन्या में रहती है। नौ सेना में २५ वर्ष की आयु के बाद ही शादी करने की प्रमिशन मिलती है। अभी-अभी अभिनव ने २५ बरस पूरे किए थे। इसके बाद से उसके परिजन उसके लिए लडक़ी तलाश कर रहे थे। अभिनव ने १२वीं तक की स्कूली पढ़ाई विद्याभवन स्कूल से की थी। उसके बाद इंजीनियर करके भारतीय नौ सेना में भर्ती हो गया था। २०१३ में अभिनव को गोवा में सहायक लेटिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली थी, तब से अभिनव गोवा में ही पोस्टेड था।
देश सेवा मे तो ऐसा ही होता है :
अभिनव के चाचा विनोद नागौरी ने बताया कि भारतीय नौ सेना में सहायक लेटिनेंट बनने के बाद अभिनव को छह-छह माह में घर आने के लिए छुट्टियां मिलती थी। जब भी वह घर आता था, तो पिता धर्मचंद और मां सुशीला उससे कहती थी कि तुम इतने दिनों के बाद घर लौटते हो, तो अभिनव का एक ही जवाब होता था क्रदेशसेवा में तो ऐसा ही होता है।ञ्ज अभिनव में शुरू से ही देश की सेवा को लेकर जज्बा था और अपने जज्बे और जुनून के कारण ही वह नौ सेना में भर्ती हुआ था।

 

abhinav nagori 3 abhinav nagori 2 abhinav nagori 4

फिक्स है वर्ड कप …… ?

0

illegal-cricket-bettingउदयपुर । आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप अब महज तीन पायदान का बचा है । आज न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रिका के बीच चल रहा है । कल इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा । आखिर में दोनों मैचों की विजेता टीम फाइनल मैच खेलेगी । पुरे देश की निगाहें इन मैचों पर टिकी हुई है, किसी को नहीं पता की इन तीनों मैचों में कोनसी टीम विजेता रहेगी। लेकिन अगर बड़े बड़े सट्टे बाजों और बुकी की बात पर गौर करे, ये तीनो मैच के परिणाम उन्हें पहले ही पता है । यह राज भी उनके पास है कि कोनसी टीम वर्ड कप विजेता होगी । वॉट्सएप्प और फेसबुक पर चलने वाले मेसेज को पढ़े तो इन बुकियों की बात सही लगाती है, और क्रिकेट प्रेमियों के मन में सवाल खड़ा हो जाता है कि क्या वर्ड कप पूरी तरह फिक्स है। ऐसा सोचने पर इसलिए भी मजबूर हो रहे है कि वर्ड कप २०१५ के पहले मैच से जो मेसेज वॉट्सएप्प पर चल रहे थे, और क्वाटर फाइनल के पहले कई बुकियों के जो दावे थे वो ९० प्रतिशत सटीक बैठे।
सट्टेबाजों के दावे सेमीफाइनल और फाइनल फिक्स है :
अब अगर सट्टे बाजों की और बड़े बड़े बुकियों की माने तो परिणाम चौंकाने वाले है। बुकियों का कहना है कि न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रिका के बीच आज खेले जाने जा रहे सेमीफाइनल मैच में सट्टा तो सबसे ज्यादा साउथ अफ्रीका पर लगेगा लेकिन जीत न्यूजीलैंड की होगी । वही उन्होंने यह भी फिक्स बता दिया कि कल इंडिया और आस्ट्रेलिया के कड़े मुकाबले में जीत आस्ट्रेलिया की होगी और फाइनल न्यूजीलैंड बनाम आस्ट्रेलिया का होगा जिसमे न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप ले जाएगी।
अब तक ९० प्रतिशत सही :
वर्ड कप १८ मार्च से शुरू हुआ था और तभी से सोशल मिडिया पर इन मैचों के पहले से परिणाम आना शुरू होगये थे । इन में यह तक बताया जा रहा था कि कोनसी टीम कितने रन बना कर आउट होगी और कौन जीतेगा । पहले मैच में शोशल मिडिया और सट्टे के बुकियों ने भविष्य वाणी कर दी थी कि साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के मैच में श्रीलंका ४४ ओवर में मात्र १५२ रन बना कर आल आउट हो जाएगी और हुआ भी लगभग वही श्रीलंका ३८ ओवर में १३३ रन बना कर ऑल आउट होगयी। इंडिया के मैच में भी जो भविष्य वाणिया थी वह ९० प्रतिशत तक सही बैठी । पाकिस्तान के क्वाटर फाइनल में में भी शोशल मिडिया पर खबर आई थी कि पाकिस्तानी टीम 40 ओवर में 205 रन बनाएगी और आस्ट्रेलिया के हाथों हार होगी हुआ भी लगभग वैसा ही पाकिस्तान टीम में ४१.५ ओवर में २१३ रन बनाये और हार गयी । वॉट्सएप्प और फेसबुक जिन लीग मैचों के मेसेज वायरल हुए उनमे ९० प्रतिशत रिजल्ट सही आये ।
उदयपुर में सौ करोड़ का सट्टा :
सूत्रों की माने तो उदयपुर जिले में आज के दिन १०० करोड़ का सट्टा लग चुका है । उदयपुर शहर के लोगों के साथ साथ आसपास के गांव कस्बों के लोग भी जम कर इन मैचों पर सट्टा लगा रहे है। आज साउथ अफ्रिका का भाव ७० का है जब कि न्यूजीलैंड का भाव १५० का है। यानी १०० रुपये साउथ अफ्रीका पर लगाने पर १७० रुपये मिलेगें जबकि न्यूजीलैंड के लिए १०० पर २५० रुपये मिलेगें। सट्टा लगाने वालों ने साउथ अफ्रीका टीम पर भरोसा जताते हुए उस पर ज्यादा रुपया लगाया है । कल होने वाले मैच में उदयपुर जिले में ही ३०० करोड़ का सट्टा लगाने की संभावना है । बुकियों की माने तो अब तक का सबसे ज्यादा सट्टा कल होने वाले मैच में लगेगा | फाइनल मैच के बारे में अभी सिर्फ इस बात पर भाव आरहे है कि फाइनल कौन कौन सी टीम खेलेगी |

उदयपुर की होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़

flEsh-trade-1426970768उदयपुर |गोवर्धनविलास थानापुलिस ने उदयपुर-अहमदाबाद हाई-वे पर स्थित ड्रीम व्यू होटल में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का भंडा फोड़ते हुए युवती व होटल मैनेजर सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया। आरोपी मैनेजर दलालों के सहयोग से अहमदाबाद से महानगरों से आने वाली युवतियों को लाकर यह धंधा चला रहा था।

यहां पर हर सप्ताह अलग-अलग युवतियों के आने से कई हाई-प्रोफाइल लोगों का आना-जाना था। पुलिस अभी पूरे धंधे का पर्दाफाश करने में जुटी है। उपाधीक्षक (गिर्वा) रानू शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि होटल ड्रीम व्यू में लम्बे समय से देहव्यापारका धंधा चल रहा है। सूचना पर सीआई अब्दुल रहमान के नेतृत्व में टीम ने वहां नजर रखी। शुक्रवार को एक ग्राहक के जाने पर सीआई ने कांस्टेबल अख्तर अली को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा।

कांस्टेबल ने कांउटर पर बैठे युवक से वार्ता की, उसने दो हजार रुपए लेकर उन्हें कमरे में भेज दिया। कांस्टेबल ने कमरे में जाने से पूर्व बाहर खड़ी टीम को इशारा कर दिया। पुलिस टीम के होटल में पहुंचते ही कांउटर पर मौजूद युवक ने अपना नाम महेन्द्र व बाहर खड़े युवक ने होटल मैनेजर बताया। सख्ती से पूछने पर होटल में एक दम्पती के ठहरने की जानकारी दी। होटल रजिस्टर में जांच करने पर उनका किसी तरह का इन्द्राज नहीं मिला।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को साथ लेकर कमरे में पहुंची तो वहां कांस्टेबल युवती के साथ मिला। युवती ने अपना नाम सुनीता व स्वयं को उसका पति बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हुडियारपुरा हुडिपाद बोरामपुरा (पश्चिमीबंगाल) निवासी शुमोना मुंडोल बताया। पुलिस ने युवती के अलावा होटल मैनेजर पड़ोली सागवाड़ा निवासी जगदीश पुत्र रामजी भाई पटेल व अमरपुरा जावरमाइंस निवासी महेन्द्र पुत्र कालू पटेल को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि जगदीश ने इस होटल को लीज पर ली थी और यहां पर लम्बे समय से इसी तरह की अनैतिक गतिविधियां कर रहा था। बाहर से आलीशन दिखने वाली इस होटल में अनैतिक गतिविधियों के लिए पीछे रसाई से अलग से रास्ता बना रखा था।

अल्पसंख्यक मोर्चा संभाग में शुरू करेगा सदस्यता अभियान

संभाग की जिम्मेदारी संयोजक फ़िरोज़ खान सह संयोजक फारुख हुसैन और प्रतिनिधि जहीरुद्दीन सक्का को दी ।
1227275658458_bjp_tउदयपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मौर्चा राजस्थान द्वारा राजस्थान के सभी शहर, गाँव व कस्बों में सदस्यता अभियान को लेकर जयपुर प्रदेश कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मौर्चा द्वारा 2 लाख सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। मौर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश संयोजक सदस्य अभियान के सलावत खान ने राजस्थान के सात संभागों के संभाग संयोजक नियुक्त कियें। जिसमें उदयपुर संभाग में संयोजक पूर्व हज कमेटी चेयरमेन फिरोज खान, सहसंयोजक मौर्चा के प्रदेश मंत्री फारूख हुसैन एवं प्रदेश प्रतिनिधी जहीरूद्दीन सक्का व नईम शेख को नियुक्त किया गया। ये संयोजक अलग-अलग जिलों में जाकर सभी जिलों के संयोजक नियुक्त करके मौर्चा द्वारा सदस्यता अभियान लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।

राणाजी और मैत्री मंथन ने किया महिलाओं का सम्मान

shabana khan

उदयपुर । अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मोके पर राणाजी रेस्टोरेंट व् मैंत्रि मंथन संस्थान द्वारा महिलाओं के सम्मान में चिंगारी कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया । तथा महिलाओं के शशक्तिकरण पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
राणाजी के संचालक प्रशांत जैन ने बताया कि परिवार के साथ साथ अपने कार्यों, साहस और बुद्धिमता से सामाजिक सेवा, वयवसाय, पत्रकारिता, ब्लॉगिंग से उदयपुर को दुनिया से रूबरू करवाने आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने व् अपनी अलग पहचान बनाने पर आज चिंगारी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमे प्रभात स्पा की आशा पालीवाल, उदयपुर पोस्ट की शबाना खान, एवं सरोज शर्मा, जमीला, मोनिका, कविता राठोड, मयुरी जैन,ललिता गोठवाल को सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर चन्द्र सिंह कोठारी सभी सम्मानित महिलाओं को सम्मान पत्र प्रदान किया व् कार्यक्रम की अध्यक्ष व् संयोजक स्वर्णा गर्ग ने महिलाओं को उपरना ओढ़ा तिलक लगा कर स्वागत किया । कार्यक्रम के दौरान महिला शशक्ति करण पर बेस्ट स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमे शबाना खान प्रथम रही और स्वेता पालीवाल द्वितीय रही । दोनों को महापौर द्वारा अवार्ड दिए गए । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दीपक सुखाड़िया थे।
1

थानेदार की दबंगई का ऑडियो वायरल

ग्रामीणों को धमकाने का लगा आरोप, थानेदार ने कहा थोड़ी सख्ती जरूरी है, नहीं तो ये लोग बेकाबू हो जाएंगे

5  WhatsApp Webउदयपुर। तय समय पर होली नहीं जलाने ने को लेकर पानरवा थानाधिकारी अभयनाथ ने ग्रामीणों से बदसलूकी से बात की। यह खुलासा वायरल हुए एक ऑडियो से हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि थानाधिकारी को गाली-गलौज करने का अधिकार नहीं है, जबकि थानाधिकारी ने कहा कि थोड़ी सख्ती भी जरूरी है।
हुआ यूं कि होली दहन का समय शाम छह से रात नौ बजे तय था, लेकिन पानरवा मेंं नौ बजे तक होली का दहन नहीं हुआ। ग्रामीण होली दहन को लेकर गांव के बुजुर्गों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पानरवा थानाधिकारी अभयनाथ वहां पहुंचे, जिन्होंने होली दहन नहीं होने के पीछे का कारण पूछा, तो बताया गया कि रावले वाले नहीं आए हैं। इस बीच थानाधिकारी ने ग्रामीणों को जमकर लताड़ा और गाली-गलौज करते हुए अंदर करने की धमकी भी दे दी। पता चला कि थानाधिकारी द्वारा ग्रामीणों से की गई बदसलूकी की किसी ने ऑडियो रिकार्डिंग कर ली, जिसे वायरल कर दिया गया। इसके बाद से ये ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
> पानरवा में होली रोप रखी थी। छह से नौ बजे तक होली दहन का टाइम था। दो बजे तक होली नहीं जलाई गई। इसी कारण उन्हें होली जलाने के लिए कहा गया। थोड़ी सख्ती की। इसके बावजूद सुबह चार बजे होली जलाई गई। ये लोग होली के टाइम में हुड़दंग करके चले जाते हैं। बाद में हमे पीछे दौडऩा पड़ता है। सख्ती करना कानून व्यवस्था के मद्देनजर जरूरी था।
-अभयनाथ, एसएचओ, थाना पानरवा