अल्पसंख्यक मोर्चा संभाग में शुरू करेगा सदस्यता अभियान

संभाग की जिम्मेदारी संयोजक फ़िरोज़ खान सह संयोजक फारुख हुसैन और प्रतिनिधि जहीरुद्दीन सक्का को दी ।
1227275658458_bjp_tउदयपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मौर्चा राजस्थान द्वारा राजस्थान के सभी शहर, गाँव व कस्बों में सदस्यता अभियान को लेकर जयपुर प्रदेश कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मौर्चा द्वारा 2 लाख सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। मौर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश संयोजक सदस्य अभियान के सलावत खान ने राजस्थान के सात संभागों के संभाग संयोजक नियुक्त कियें। जिसमें उदयपुर संभाग में संयोजक पूर्व हज कमेटी चेयरमेन फिरोज खान, सहसंयोजक मौर्चा के प्रदेश मंत्री फारूख हुसैन एवं प्रदेश प्रतिनिधी जहीरूद्दीन सक्का व नईम शेख को नियुक्त किया गया। ये संयोजक अलग-अलग जिलों में जाकर सभी जिलों के संयोजक नियुक्त करके मौर्चा द्वारा सदस्यता अभियान लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।

Previous articleराणाजी और मैत्री मंथन ने किया महिलाओं का सम्मान
Next articleउदयपुर की होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़