धर्म नहीं बने टकराव की वजह : राष्ट्रपति

0

pranabभारत के 66वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने धर्म को टकराव की वजह नहीं बनाने पर जोर दिया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कहा कि अलग-अलग समुदायों के बीच ‘सहनशीलता’ और सद्भाव की भावना की हिफाजत ‘बेहद सावधानी और मुस्तैदी’ से किए जाने की जरूरत है। उन्होंने महात्मा गांधी का कथन याद दिलाते हुए कहा कि धर्म एकता की ताकत है। हम इसे टकराव का कारण नहीं बना सकते।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की पवित्र पुस्तक है। यह ऐसे भारत के सामाजिक-आर्थिक बदलाव का पथप्रदर्शक है, जिसने प्राचीन काल से ही बहुलता का सम्मान किया है, सहनशीलता का पक्ष लिया है और अलग-अलग समुदायों के बीच सद्भाव को बढ़ावा दिया है। प्रणब ने मोदी सरकार की ओर से कानून बनाने के लिए लिए जा रहे ऑर्डिनेस पर चिंता जताते हुए कहा है कि संसद के अंदर बातचीत कर ही कानून पास होने चाहिए।

अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर राष्ट्रपति ने कहा कि 2015 उम्मीदों का साल है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2014-15 की पहली दोनों तिमाहियों में पांच प्रतिशत से अधिक की विकास दर की प्राप्ति, 7-8 प्रतिशत की उच्च विकास दर की दिशा में शुरुआती बदलाव के स्वस्थ संकेत हैं।

उन्होंने कहा, मतदाता ने अपना कार्य पूरा कर दिया है। अब यह निर्वाचित हुए लोगों का दायित्व है कि वे इस भरोसे का सम्मान करें। यह मत एक स्वच्छ, कुशल, कारगर, लैंगिक संवेदनायुक्त, पारदर्शी, जवाबदेह तथा नागरिक अनुकूल शासन के लिए था।

द ललित लक्ष्मी विलास के बार्बे क्यू सिज़लर का स्वाद खूब भा रहा है ..

DSC_0065 (1)

उदयपुर। द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस में २३ जनवरी से १ फरवरी के बीच आयोजित किये जा रहे बार्बे क्यू सिज़लर फ़ूड फेस्टिवल को शहर वासियों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है ।
द ललित लक्ष्मी विलास के शेफ जय देव द्वारा तैयार किये जा रहे वेज और नॉन वेज के व्यंजन शहरवासी और पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किये जा रहे है ।
द ललित लक्ष्मी विलास के आँगन रेस्टोरेंट में शाम को होने वाले फ़ूड फेस्टिवल में शहर वासी और पर्यटक बढ़ा चढ़ कर हिस्सा ले रहे है । असिस्टेंट फ़ूड मेनेजर मानवेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि, शाम ७ बजे बाद से आँगन रेंटोरेंट में फ़ूड फेस्टिवल के दौरान बार्बे क्यू सिज़लर आये मेहमानों को परोसा जाता है, शेखावत ने बताया कि कूक द्वारा सारा फ़ूड मेहमानों के सामने ही उनके टेस्ट के अनुरूप तैयार किया जाता है । इसके लिए आँगन रेस्टोरेंट के लोन में ही अत्याधुनिक बार्बे क्यू फ़ूड के लिए भट्टियां और ओवेन लगाये गए है । जिसका सारा प्रोसेस मेहमानों के सामने ही तैयार होता है ।

द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस के कूक द्वारा तैयार किया गयी बार्बे क्यू सिज़लर
द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस के कूक द्वारा तैयार किया गयी बार्बे क्यू सिज़लर

फ़ूड फेस्टिवल के दौरान कम कीमत में फाइव स्टार होटल द ललित लक्ष्मी विलास में क्वालिटी फ़ूड परोसा जाता है । नॉनवेज और वेज सिज़लर के मेनकोर्स के अलावा डेज़र्ट मेंसिज़लर ब्राउनी भी काफी पसंद की जा रही है, असिस्टेंट फ़ूड मेनेजर मानवेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि लगभग हर माह देश विदेश के अलग अलग स्पेशलिस्ट व्यंजनों का फ़ूड फेस्टिवल आयोजित किया जाता है । इसके लिए ललित होटल्स ग्रुप के बेस्ट शेफ को बुलाया जाता है । शेखावत ने बताया कि ललित प्रबंधन का मुख्य उद्देश है कि पर्यटकों को और शहर वासियों को साफ़ स्वस्थ वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाला खाना परोसा जाय और अपने ही शहर में देश विदेश के विविध व्यंजनों के स्वाद से रूबरू हो सकें । बार्बे क्यू सिज़लर फ़ूड फेस्टिवल १ फरवरी तक चलेगा ।
शेखावत ने बताया कि फ़ूड फेस्टिवल के दौरान नॉनवेज बार्बे क्यू सिज़लर की कीमत १०५० रुपये और वेज बार्बे क्यू सिज़लर की कीमत ५५० रुपये रखी गयी है ।
पहले से टेबल बुकिंग के लिए 9784764000 मोबाईल नंबर पर संपर्क कर टेबल बुक करवाया जा सकता है |

द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस के कूक द्वारा तैयार किया गयी ब्राउनी सिज़लर
द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस के कूक द्वारा तैयार किया गयी ब्राउनी सिज़लर

दिन भर बजती रही शहनाइयां, शहर में शादियों की धूम

शहर में विभिन्न समाजों के सामुहिक विवाह आयोजन

IMG_0112
उदयपुर। बसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त के में शनिवार सुबह से शहरभर में विभिन्न समाजों के सामुहिक विवाह आयोजन शुरू हो गए। विभिन्न समाजों के सौ से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर नवजीवन में प्रवेश करेंगे। शहर की तमाम वाटिकाएं, ग्राउंड्स, सामुदायिक भवन, होटलों में आयोजन हो रहे हैं। शहर में चहुंओर चहल-पहल दिखाई दी, वहीं बाजार सूने रहे।
सर्ववर्गीय कलाल संगिनी महिला मंडल के बैनर तले पहली बार यूनिवरसिटी रोड स्थित सांवलिया गार्डन में हो रहे सामुहिक विवाह आयोजन में 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंध रहे हैं। अध्यक्ष मधुबाला जायसवाल के अनुसार सुबह 7.30 बजे गणपति स्थापना के बाद 9.30 बजे शोभायात्रा निकाली गई, जो गार्डन से आनंद प्लाजा, दुर्गा नर्सरी सर्किल होते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंची। शाम को विदाई समारोह होगा। तैलिक साहू समाज के टाउनहाल परिसर में 12 जोड़ों के सामूहिक पाणिग्रहण के तहत सुबह 11 बजे धानमंडी स्थित हनुमान चौक से शोभायात्रा निकली जो देहलीगेट होते हुए टाउनहॉल पहुंची। दोपहर से हुमड़ भवन में प्रीतिभोज आरंभ हुआ जो शाम तक चलेगा। बीजासन माता मंदिर परिसर में अखिल भारतीय राजपूत महासभा संस्थान की ओर से 19 जोड़ों की सामूहिक शोभायात्रा सुबह 8 बजे गोवर्धनविलास गांव स्थित चारभुजा मंदिर से रवाना हुई जो 2 बटा, सेक्टर 14 होते हुए आयोजन स्थल पहुंची।
झूलेलाल सेवा समिति की ओर से सेक्टर 4 स्थित विद्या निकेतन स्कूल में 24 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। वर-वधु सुबह 11 बजे आयोजन स्थल पहुंचे जहां 12.30 बजे से विवाह की रस्में शुरू हुई। यहां शाम को आशीर्वाद समारोह होगा। फिर रात्रि 11.30 बजे विदाई होगी।
IMG_0140
मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड पर 21 जोड़े नवयुगल बनेंगे। यहां सामुहिक बिंदोली पूर्व में ही निकाली गई। इसके अलावा राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग की ओर से रावजी का हाटा स्थित हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में सात जोड़ों की सुबह आठ बजे शोभायात्रा निकली, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस आयोजन स्थल पहुंची। तोरण व ध्वजारोहण के साथ समारोह शुरू हुआ। श्री क्षत्रिय रावत वारी समाज सामुहिक विवाह समिति के साझे में नाइयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में पांच जोड़ों का सामुहिक विवाह के आयोजन सुबह शुरू हुए।
IMG_0090

IMG_0107

IMG_0113

IMG_0127

IMG_0145

IMG_0153

पंचायत राज चुनाव में गुंडाराज

झाड़ोल के खांखड़ मतदान केंद्र पर विस्फोट से तीन मतदानकर्मी जख्मी, एक की हालत चिंताजनक
॥ कलेक्टर, एसपी सहित कई अधिकारी पहुंचे, दो सौ से अधिक जवानों का जाब्ता तैनात
IMG-20150124-WA0024
उदयपुर। पंचायतीराज चुनाव में गुंडाराज चरम पर पहुंच गया है। बीती रात झाड़ोल (फ.) के खांखड़ गांव में अज्ञात बदमाशों ने राजकीय स्कूल में बने मतदान केंद्र पर विस्फोटक फेंका, जिससे स्कूल की छत उड़ गई। इस दौरान मतदान केंद्र पर चुनावी तैयारी में लगे तीन मतदानकर्मी घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि यह कारगुजारी सरपंच पद की उम्मीदवार महिला के पति द्वारा की गई है, जिसकी तलाश की जा रही है। इधर, जिला कलेक्टर आशुतोष पेढणेकर, एसपी अजयपाल लांबा, एएसपी हेडक्वार्टर हनुमान प्रसाद, डिप्टी गणपतलाल सहित अधिकारी वहां पहुंच गए हैं। इसके साथ ही खाखड़ गांव में दो सौ जवानों का जाब्ता तैनात किया गया हैं, जिसकी निगरानी में मतदान करवाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार बीती रात खाखड़ ग्राम पंचायत के सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर मतदानकर्मी मुकेश कुमार मित्तल, राजकुमार, भगवानदास आज होने वाले मतदान की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच रात १२ बजे अज्ञात बदमाशों ने स्कूल के पीछे से छत पर डिटोनेटर फेंका, जिससे छत (लोहे की चद्दरें) उड़ गई। इस दौरान गिरे मलबे से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डिप्टी गणपतलाल, थानाधिकारी नानालाल सालवी और एसडीएम त्रिलोकसिंह मीणा रात को ही वहां पहुंच गए। तीनों घायलों को झाड़ोल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राजकुमार और भगवानदास को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर घायल मुकेश कुमार मित्तल को उदयपुर रैफर किया गया। यहां एमबी हॉस्पीटल में उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
आरओ को दी धमकी
खांखड़ में सरपंच पद के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा वडेरा ने कल शाम को नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उस दौरान आरओ ने राधा के पति धर्मीलाल वडेरा को बताया था कि राधा का नामांकन अधूरा है। इससे वह निरस्त हो जाएगा, लेकिन धर्मीलाल ने इस बात को अन्यथा लेते हुए आरओ को नामांकन निरस्त होने पर देख लेने की धमकी दी थी। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि हमला धर्मीलाल ने ही करवाया है, लेकिन आशंका के चलते धर्मीलाल की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है धर्मीलाल ने किरोड़लाल मीणा के समर्थन पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गया। बाद में धर्मीलाल ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। पता चला है कि धर्मीलाल की पत्नी राधा को कांग्रेस से समर्थन प्राप्त है।
बेटी को उतारा मैदान में : इधर, अब तक साकरोदा में सरपंच पद की दावेदारी कर रही उषा शर्मा ने उसकी बेटी को चुनाव मैदान में उतारा है। उषा शर्मा पर हथियारों की तस्करों में शामिल होने का आरोप है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए क्रउचित समयञ्ज का इंतजार कर रही है। वहीं, उषा शर्मा के सामने पूर्व सरपंच भगवतीलाल खटीक के बेटे ने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। चर्चा है कि साकरोदा में उषा शर्मा और भगवतीलाल खटीक के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लेकर पुरानी लड़ाई चल रही है। इसको लेकर ये दोनों कई बार आमने-सामने हो गए हैं। वहीं दोनों के खिलाफ अपराधिक मामले भी विचाराधीन है। पता चला है कि चुनाव लड़वाने के लिए उषा शर्मा ने उसकी बेटी खुशबू शर्मा को दो दिन पूर्व ही अहमदाबाद से बुलवाया है।
१७९ पंचायतों के लिए चुनाव आज : जिले की छह पंचायत समितियों की १७९ ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच के लिए आज सुबह से ही मतदान हो रहे हैं। झाड़ोल के खाखड़ गांव के अलावा समाचार लिखे जाने तक कहीं से भी अप्रिय समाचार नहीं मिले हैं। सभी जगह पुख्त सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं।
परमदा-कुराबड़ में रोचक मुकाबला
कुराबड़। ग्राम पंचायत परमदा के सरपंच पद का मुकाबला रोचक हो गया है। यहां से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और जनता सेना के वर्तमान अध्यक्ष हरिसिंह चौहान की पुत्रवधू भानुकुंवर मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस के समर्थन से श्रीमती विद्या गुर्जर मुकाबले में खड़ी है। आज यहां मतदान हो रहा है। कुराबड़ ग्राम पंचायत में सरपंच का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां नौ प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इसलिए भारी मतदान की आशा है।

IMG-20150124-WA0026

बीएड छात्र ड्राइवर को पिस्टल के साथ पकड़ा, दो युवक गिरफ्तार

Posterउदयपुर. अंबामाता थाना पुलिस ने मल्लातलाई चौराहे पर नाकाबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। युवकों ने एक साल पहले किसी रंजिश के चलते पिस्टल खरीदी थी। एक युवक बीएड स्टूडेंट है, वहीं दूसरा टैक्सी ड्राइवर है। थानाधिकारी जितेन्द्र आंचलिया ने बताया कि गांधीनगर निवासी अमर चंद पुत्र मांगीलाल और सुनील उर्फ बंटी पुत्र शंभूलाल बाइक पर मल्लातलाई की ओर जा रहे थे। नाकाबंदी के दौरान शक होने पर पूछताछ की गई।

तलाशी में युवकों से देशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। दोनों युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह पिस्टल एक साल पहले किसी से रंजिश के चलते खरीदी थी। हालांकि उस विवाद में बाद में समझौता हो गया था। अमरचंद ने पिस्टल जावद (एमपी) निवासी प्रदीप से 18 हजार रुपए में खरीदी थी। अमरचंद गाड़ी चलाता है, वहीं सुनील बीएड कर रहा है।

सिटी बसें पहुंची, जल्द चलेंगी शहर में

4506_10उदयपुर. शहरवासियों को अगले महीने तक नगर निगम की सिटी बसों की सुविधा मिल सकती है। जयपुर से ये बसें गुरुवार को उदयपुर पहुंचीं। सिटी बसों के लिए दो रूट का प्रस्ताव जयपुर परिवहन विभाग को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने से पहले निगम ने अगली तैयारी शुरू कर दी है। मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने बताया कि सिटी बसों के लिए दोनों रूटों का चयन कर लिया गया है।

कई जोड़ों के नवजीवन की शुरूआत बसंत पंचमी से

शहर में विभिन्न समाजों के होंगे सामूहिक विवाह आयोजन

IMG-20150122-WA0026
उदयपुर। बसंत पंचमी यानी अबूझ सावों का मुहूर्त। सामूहिक विवाहों की भरमार। बसंत ऋतु के आगमन की शुरूआत। शनिवार को बसंत पंचमी पर विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह आयोजन होंगे।
सर्ववर्गीय कलाल समाज का सर्ववर्गीय कलाल संगिनी महिला मंडल के बैनर तले पहली बार सामूहिक विवाह आयोजन शनिवार को सेक्टर 14 के सौ फीट रोड स्थित सांवलिया गार्डन में होगा। सुबह 9.30 बजे शोभायात्रा निकलेगी। दोपहर डेढ़ बजे सामूहिक तोरण की रस्म के बाद 2.30 बजे फेरे होंगे।
अखिल भारतीय राजपूत महासभा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को होने वाले सामूहिक विवाह आयोजन में अब तक १९ जोड़ों का पंजीयन किया जा चुका है। इनमें अहमदाबाद, रेवदर, उदयपुर आदि से जोड़े शामिल हैं। सारा कार्यक्रम शिकारवाड़ी स्थित बीजासण माताजी मंदिर में होगा। सुबह ८.३० बजे सामूहिक बारात गोवर्धन विलास गांव स्थित चारभुजा मंदिर से रवाना होगी। दूल्हे जीप में तथा दुल्हनें कारों में सवार होंगी जो मुख्य मार्गों से होते हुए बीजासण माताजी मंदिर पहुंचेंगे। सारा कार्यक्रम वहीं होगा। इस दौरान करीब ५000 लोगों का सामूहिक भोज होगा।
तैलिक साहू समाज की ओर से नगर निगम परिसर स्थित टाउनहॉल प्रांगण में होने वाले आयोजन में अब तक १४ जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। इनमें उदयपुर सहित आसपास के क्षेत्र, भीलवाड़ा, अहमदाबाद से जोड़े शामिल हैं। शनिवार सुबह धानमंडी स्थित मंदिर से शोभायात्रा रवाना होगी जो देहलीगेट होते हुए टाउनहॉल पहुंचेगी। वहां सामूहिक तोरण, फेरे सहित सभी आयोजन होंगे। सामूहिक भोज तेलीवाड़ा स्थित हुमड़ भवन में होगा जहां करीब 8 से 10000 लोग शामिल होंगे। खाना दोपहर 1 बजे से शुरू होगा जो शाम तक चलेगा।

मौसम पर लगी बिगड़ैल होने की तोहमत

प्रदेशभर में मावठ की बारिश, फसलों को हुआ फायदा, हवा चली तो होगा नुकसान

IMG-20150122-WA0007
उदयपुर। मौसम पर बीती रात एक बार फिर से बिगैड़ल होने की तोहमत लगी है। सर्द रात में बरसात ने साबित कर दिया कि मौसम के मिजाज बिगड़े हुए हैं। मावठ की बरसात ने मेवाड़ सहित प्रदेश को भिगो दिया है। कल से उदयपुर सहित पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर हो रही मावठ की हलकी-तेज बारिश का दौर चल पड़ा है। मावठ की इस बारिश से जहां फसलों को फ़ायदा है, वही किसानों को तेज हवा चलने का डर भी बना हुआ है, जो खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। सर्दी का जोर हालांकि पिछले हफ्ते से बरकरार है, लेकिन बारिश होने के बाद तापमान में और कमी आई है।
कल शाम से हलकी फुहार से शुरू हुई मावठ की बारिश ने शहर को ठिठुरा दिया है। बारिश देर रात तक रुक-रुक कर कभी हलकी कभी तेज बरसती रही। आज सुबह चार बजे से हलकी फुहार के साथ बरसते हुए करीब आठ बजे तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार कल शाम से शुरू हुई बारिश से भी तापमान में कमी आ गई। बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.8 तक पहुंच गया था। आज सुबह भी सूरज के बादलों की ओट में छुपे रहने और हलकी बारिश की वजह से मौसम में पिछले दिनों की अपेक्षा अधिकतम तापमान में भी कमी नापी गई। सुबह 11 बजे तक का अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मावठ की बारिश आने वाले तीन दिनों में और हो सकती है। इसके बाद सर्दी के और बढऩे के आसार है।
फसलों को होगा लाभ : कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि कल से हुई मावठ की इस बारिश में गजलों को लाभ पहुंचेगा, क्योंकि फसलें अभी पूरी तरह बड़ी नहीं हुई है। ऐसे में एक बार उनको पानी की आवश्यकता होती है और यदि मावठ की बारिश ज्यादा तेज नहीं हुई, तो इस बारिश से किसानों को खासा लाभ होगा। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि वातावरण में नमी आने की वजह से पाला पढऩे की संभावना भी लगभग ख़त्म हो गई और इससे भी किसानों को फ़ायदा पहुंचेगा।
तेज हवाओं का डर : किसानों में कल से हुई बारिश को लेकर हर्ष तो है लेकिन साथ ही एक डर भी बना हुआ है कि अगर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, फसलों को भारी नुकसान हो जाएगा। अभी सरसों, गेंहू, चने की फसल मुख्य रूप से खड़ी हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने तेज हवाओं के कोई संकेत नहीं दिए हैं।
बारिश से हुई परेशानी : कल शाम से शुरू हुई बारिश में कई जगह काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन इलाकों में हो रही है, जहां पर सीवरेज का कार्य चल रहा है, क्योंकि शहर के अधिकतर हिस्सों में सीवरेज की वजह से सड़कें खुदी हुई है और उन पर डामरीकरण का कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में बारिश के पानी की वजह से सारी सडकों पर कीचड़ पसरा हुआ है। कृषि उपज मंडी में भी बारिश की वजह से कीचड़ हो जाने से सुबह सब्जी बेचने आने वाले किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अफीम की फसल को नुकसान नहीं : संभाग के कई हिस्सों में बारिश हुई है, जिसमें चित्तौड़, प्रतापगढ़ भी शामिल और इन क्षेत्रों में अफीम की खेती मुख्य रूप से की जाती है, जो कि संभाग ही नहीं राज्य का भी मुख्य आर्थिक स्रोत है। ऐसे मौसम में बारिश और हवाएं आने से सबसे बड़ा नुकसान अफीम को होता है, लेकिन कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस हलकी बारिश में अफीम की खेती को अभी कोई नुकसान नहीं है और डोडे भी पूरी तरह तैयार नहीं हुए है।
वर्जन…
कल से हुई मावठ की इस बारिश में फसलों को फ़ायदा ही है। अभी फसल को पकने में समय है और इस बारिश से फसलों को पानी की पिलाई अच्छे से हो गई है। अभी गेहूं, चना और सरसों की खेती मेवाड़ के अधिकतर हिस्से में हो रही है।
-रमेश जारोली, डिप्टी डायरेक्टर, एग्रीकल्चर
अफीम के डोडो को इस बारिश से नुकसान नहीं होगा, क्योंकि बारिश एक तो तेज नहीं आई और दूसरा अभी डोडे पूरी तरह तैयार नहीं हुई है।
-सुधीर वर्मा, कृषि वैज्ञानिक

द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस में “बार्बेक्यू सिज़लर” फ़ूड फेस्टिवल 23 जनवरी से

Posterउदयपुर | शहर की फाइव स्टार होटल द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस द्वरा 23 जनवरी से 1 फरवरी तक “बार्बेक्यू सिज़लर” फ़ूड फेस्टिवल आयोजित कर रहा है | उदयपुर वासियों और आने वाल पर्यटकों को देश विदेश के विशेष व्यंजनों के स्वाद से रूबरू करवाने के उद्देश्य से साल भर आयोजित होने वाले फ़ूड फेस्टिवलों की श्रंखला में 2015 में यह पहला फ़ूड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है, जिसके विभिन्न वेज और नॉनवेज स्वाद के लिए बार्बे क्यू के स्पेशलिस्ट शेफ जय देव द्वारा तैयार किये जायेगें |
बार्बेक्यू सिज़लर का स्वाद शहर वासी 23 जनवरी से होटल के आँगन रेस्टोरेंट में उठा सकेगें जहाँ पर ख़ास तौर पर मेहमानों को ताज़ा बार्बे क्यू का आनंद उठाने की व्यवस्था की गयी है |
जानकारी के अनुसार वेज व्यंजनों का स्वाद मात्र 850 रुपये और नॉन वेज का स्वाद 1050 रुपये में ले सकते है |
गौर तलब है की ललित लक्ष्मी विलास के हर माह होने वाले विभिन्न फ़ूड फेस्टिवलों का इंतज़ार शहर वासियों को रहता है |

मेरा विश्व कीर्तिमान मेरे देश भारत के नाम -भक्ति शर्मा

0

हिन्दुस्तान जिक ने ऑपन वाटर तैराकी की विश्व चैम्पियन भक्ति शर्मा को किया था प्रायोजित

Bhakti Sharma with HZL CEO Akhilesh Joshi
उदयपुर। भारत की बेटी हो कर अन्टार्कटिक महासागर में तैर कर विश्व रिकार्ड बनाने पर मुझे गर्व है। मैने ब्रिटिश तैराक चैम्पियन लुईस गॉर्डन पुग एवं लीन कॉक्स के बाद इस महासागर में विश्व किर्तीमान बनाया है साथ ही लीन कॉक्स का १२ वर्षो बाद रिकॉर्ड तोडकर देश का नाम रोशन किया है।
f1ये बात भक्ति शर्मा ने विश्व रिकार्ड बनाकर वापसी के बाद हिन्दुस्तान जिंक में आयोजित प्रेस वार्ता मे पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।
भक्ति ने इस मौके पर अपने अनुभव बांटते हुए कहा कि १० जनवरी, २०१५ को १ डिग्री तापमान में बर्फीले पानी में बिना किसी सहायता के पानी में उतरना ही एक चुनौती थी लेकिन हौंसले से और सभी भारतवासियों की शुभकामनाओं से यह संभंव हो पाया है। इस चुनौती को पुरा करने के लिए पानी में उतरने से पहले मैने देश और देशवासियों को याद किया जिससे मुझे हिम्मत मिली। महासागर में बर्फ के तैरते टुकडों और साथ ही समुद्री जीवों के बीच, अपनी राह बनाते हुए १.४ मील की दूरी को पार किया। पानी में नमक की मात्रा अधिक होने के कारण शरीर को बर्फीले पानी में तैरने के लिए अभ्यास के दौरान से कही गुना अधिक परिश्रम करना पडा। पानी मे बर्फ को हटाने और समुद्री जीव जैसे लेपर्ड सील उस क्षेत्र में ना हो इसके लिए वहां जहाज की मदद भी ली गयी। अन्टार्कटिक महासागर में बिना अभ्यास किये ही मैं पहली बार मे ४१.१४ मिनट में १.४ मील तक तैर कर दो वल्र्ड रिकॉर्ड बना पायी जिसमें सबसे कम उम्र की विश्व में पहली और सबसे लम्बी दूरी की तैराकी का विश्व रिकॉर्ड कायम किया।
भक्ति ने अपनी इस उपलब्धी में हिन्दुस्तान जिंक का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कीर्तिमान हिन्दुस्तान जिंक की हौसलाअफजाई के बिना संभव नही था। भक्ति ने अपने परिजनो, देशवासियों सहित उदयपुरवासियों का खासतौर पर आभार व्यक्त किया। भक्ति ने अपने इस किर्तीमान के दौरान कुदरत के रोमाचंक अनुभव को बांटते हुए बताया कि महासागर मे तैरने के दौरान एक पैंग्वीन ने भी उसका साथ दिया और वो पैंग्वीन भी पुरी दूरी तय करने तक भक्ति के साथ तैरता रहा जो कि आश्चर्यजनक था।
प्रेसवार्ता में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी ने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि भक्ति शर्मा ऑपन वाटर तैराकी में सुनहरे अक्षरो में नाम कर दिया है। यह कीर्तिमान इसलिए भी विशेष है कि यह एक भारत की बेटी ने बनाया है। इस कीर्तिमान से भारत की लाखों बालिकाओं को तैराकी को खेल के रूप में अपनाने के लिए लिए प्रोत्साहन मिलेगा। अखिलेश जोशी ने बताया कि हिन्दुस्तान जि$ंक भारत की तैराकी में ऑपन वाटर तैराकी इण्टरनेशनल चैम्पियन भक्ति शर्मा को एक वर्ष के लिए बालिकाओं में तैराकी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रायोजित करेगा। इस एक वर्ष के दौरान भक्ति शर्मा उदयपुर से १० बालिकाओं को तैराकी क्षेत्र में तैयार करेंगी।
भक्ति शर्मा हिन्दुस्तान जिंक के सामाजिक सराकारों से जुड कर भारत में वंचित बच्चों मे शिक्षा,स्वास्थ्य, सुपोषण के प्रति जागरूकता अभियान ‘खुशी‘ और ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए ‘सखी‘ अभियान से जुडेंगी।