बीएड छात्र ड्राइवर को पिस्टल के साथ पकड़ा, दो युवक गिरफ्तार

Posterउदयपुर. अंबामाता थाना पुलिस ने मल्लातलाई चौराहे पर नाकाबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। युवकों ने एक साल पहले किसी रंजिश के चलते पिस्टल खरीदी थी। एक युवक बीएड स्टूडेंट है, वहीं दूसरा टैक्सी ड्राइवर है। थानाधिकारी जितेन्द्र आंचलिया ने बताया कि गांधीनगर निवासी अमर चंद पुत्र मांगीलाल और सुनील उर्फ बंटी पुत्र शंभूलाल बाइक पर मल्लातलाई की ओर जा रहे थे। नाकाबंदी के दौरान शक होने पर पूछताछ की गई।

तलाशी में युवकों से देशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। दोनों युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह पिस्टल एक साल पहले किसी से रंजिश के चलते खरीदी थी। हालांकि उस विवाद में बाद में समझौता हो गया था। अमरचंद ने पिस्टल जावद (एमपी) निवासी प्रदीप से 18 हजार रुपए में खरीदी थी। अमरचंद गाड़ी चलाता है, वहीं सुनील बीएड कर रहा है।

Previous articleसिटी बसें पहुंची, जल्द चलेंगी शहर में
Next articleपंचायत राज चुनाव में गुंडाराज