उदयपुर। अवैध हथियारों के मामले में लिप्त बताई जा रही साकरोदा में सरपंच पद की उम्मीदवार उषा शर्मा की तलाश में फिरोजाबाद तक हो आई पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए अभी सही समय नहीं है, जबकि वो सरेआम साकरोदा में प्रचार कर रही है। अगर उषा शर्मा की गिरफ्तारी के लिए यह सही समय नहीं है, तो उसकी तलाश में पुलिस टीम फिरोजाबाद क्यों गई थी? उषा शर्मा की गिरफ्तारी नहीं होने के पीछे दो कारण दिखाई पड़ रहे हैं। इनमें से एक यह हो सकता है कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस विवश है और दूसरा यह कि उषा शर्मा के खिलाफ रचे षडय़ंत्र में शामिल पुलिस बैकफुट पर आ गई है।
पुलिस की दो कहानियां-
पुरानी कहानी : डबोक पुलिस से सूचना मिली कि अवैध हथियारों के मामले में गिरफ्तार सौरभ शर्मा ने साकरोदा में सरपंच पद की उम्मीदवार उषा शर्मा के पति डॉ. अनिल शर्मा उर्फ अनिल माली को हथियार बेचे हैं। सौरभ शर्मा उषा शर्मा का भांजा बताया जाता है। इस सूचना के बाद प्रतापनगर पुलिस ने बड़ी दिलेरी से बीते शुक्रवार की रात को साकरोदा में दबिश दी। इस कार्रवाई में अनिल, प्रतापसिंह देवड़ा और किशन डांगी को गिरफ्तार करके तीन लोडेड पिस्टोलें बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान सरपंच पद की उम्मीदवार उषा शर्मा फरार हो गई। उसकी तलाश में टीम को फिरोजाबाद भेजी गई और साकरोदा में भी दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। यहां यह बताना भी जरूरी है कि कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को पुलिस की महिला कांस्टेबलों ने बहादुरी दिखाते हुए मोबाइल टॉर्च से पीछाकर गिरफ्तार किया था।
नई कहानी : क्रमददगारञ्ज ने जब पुलिस द्वारा लापता बताई जा रही उषा शर्मा को खोज निकाला, तो पुलिस की कहानी में यू टर्न आ गया है। पुलिस का कहना है कि अभी उसे गिरफ्तार करने का सही समय नहीं है। उसे इस मामले में आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच चल रही है। सही समय आने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर उषा शर्मा की गिरफ्तार का अभी सही समय नहीं है, तो पुलिस टीम को फिरोजाबाद क्यों भेजी गई?
अंदर की बात :
उषा शर्मा भाजपा के समर्थन पर सरपंच का चुनाव लड़ रही है। अगर पुलिस की बताई कहानी सही है, तो संभव है कि राजनीतिक दबाव के कारण फिलहाल पुलिस उषा शर्मा को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा हो और मामले को दबाया जा रहा हो। और अगर ऐसा नहीं है, तो दूसरा कारण यह हो सकता है कि उषा शर्मा के आरोपों में सच्चाई हो, जिस कारण पुलिस बैकफुट पर आ गई हो।
उषा शर्मा की कहानी
उषा शर्मा का कहना है कि शुक्रवार रात को प्रतापनगर पुलिस आई थी। उस दौरान गांव के भैरूजी के मंदिर में चुनाव को लेकर बैठक हो रही थी, जहां मेरे सहित करीब दो सौ लोग मौजूद थे। पुलिस ने अनिल, किशन डांगी और प्रतापसिंह से अवैध हथियारों के बारे में पूछताछ की और गाडिय़ों की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। बाद में पुलिस तीनों को साथ ले गई। उषा शर्मा का आरोप है कि तीनों को गांव के बाहर ले जाकर पुलिस ने हथियारों की झूठी बरामदगी बताई है और मुझे भी बाद मेें आरोपी बनाया गया है। अगर पुलिस को पहले ही मुझ पर संदेह था, तो मुझे भी गिरफ्तार करती। आरोप है कि उक्त मामले में सीआई चंद्रप्रकाश पुरोहित ने पूर्व सरपंच भगवतीलाल से सांठ-गांठ करके यह झूठी कार्रवाई की है। आरोप है कि भगवतीलाल ने एक मोटी रकम थानाधिकारी पुरोहित को दी है।
राजनीतिक दबाव या पुलिस ने खाई घूस ?
नेताओं की दबंगई के आगे पुलिस ने भी दिखाई अपनी ताकत
सुखेर थाने में राजकार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज

उदयपुर। नेताओं की दबंगई के आगे पुलिस ने भी अपनी ताकत दिखाते हुए कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष के बेटे व उसके तीन साथियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्जकर जांच आरंभ कर दी है। संभव है की इस मामले में आरोपियों को पुन: गिरफ्तार किया जाएगा।
गौरतलब है कि फुटिया (गोगुंदा) से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर भाग रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का पीछा करते हुए कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के पुत्र अभिमन्युसिंह झाला और उनके तीन साथी सुखेर थाने में घुस गए, जहां पर संत्री से मारपीट कर दी थी, इसके बाद पुलिस ने अभिमन्यु सिंह सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद शनिवार रात से तड़के साढ़े तीन बजे तक थाने में कांग्रेसी नेता और पुलिस अधिकारियों के बीच माहौल गर्माता रहा। कांग्रेसियों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए और धरना प्रदर्शन की चेतावनी तक दे डाली। एक बार तो पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर आरोपियों को जमानत दिलवा दी। अब पुलिस ने संत्री की रिपोर्ट पर एक बार फिर अभिमन्यु सिंह, युद्धवीर सिंह, प्रतीक और वीरसिंह को गिरफ्तार कर सकती है। सुखेर अधिकारी हरेंद्रसिंह ने बताया कि मामला राजकार्य में बाधा 332 और 353 में दर्ज किया गया है, जिसके अंतर्गत जांच की जा रही है। गिरफ्तारी भी हो सकती है।
उधर, जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के समर्थक फूटिया निवासी हरिसिंह पुत्र तख्त सिंह झाला ने मारपीट गाडिय़ों में तोड़-फोड़ पर गोगुंदा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। तीन गाडिय़ों के शीशे तोडऩें और एक गाड़ी को गड्ढे में धकेलने के आरोप में गोगुंदा निवासी भोपालसिंह, प्रहलादसिंह, रघुसिंह, नरेंद्रसिंह आदि को नामजद किया गया है। आरोप है कि हरिसिंह क्षेत्र में प्रचार कर रहा था। इस दौरान आरोपी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर भाग गए।
वर्जन…
चारों आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में धारा 332, 353 में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। गिरफ्तारी भी हो सकती है। जांच चल रही है।
-हरेंद्रसिंह, सुखेर थानाधिकारी
हिन्दुस्तान जिंक ने तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा
एकीकृत जस्ता धातु, सीसा धातु व चांदी उत्पादन में आई कमी
खनित धातु उत्पादन में 10 प्रतिषत की वृद्धि
उदयपुर | 19 जनवरी, 2015 को हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने आज मुम्बई में आयोजित अपनी निदेशक मण्डल की बैठक में 31 दिसम्बर 2014 को समाप्त तीसरी तिमाही एवं नौमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
‘‘हिन्दुस्तान जिंक के चेयरमैन अग्निवेष अग्रवाल ने बताया कि हम कंपनी के बेहतर निष्पादन के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज हमारा सम्पूर्ण ध्यान कंपनी की दीर्घकालीन परियोजनाओं को निष्पादित करने तथा कंपनी की खनन उत्पादन क्षमता में वृद्धि और उत्पादन लागत में कमी को बनाए रखने तथा लाभ में सुधार के लिए है। साथ ही शेयरधारकों का मूल्य बनाये रखने के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है।’’
वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में कम्पनी ने 242,417 एम.टन खनित धातु का उत्पादन किया जो गत वर्ष की इसी समान अवधि में 220,126 एम.टन था जो कि 10 प्रतिषत की वृद्धि दर्षाता है। तीसरी तिमाही में कंपनी के खनित धातु के उत्पादन में वृद्धि रामपुरा आगुचा खदान का विस्तार एवं उच्च गुणवत्तायुक्त अयस्क के खनन उत्पादन होने के परणिास्वरूप हुई है। परन्तु नौमाही की तुलना में खनित धातु का उत्पादन 618,123 एम.टी. हुआ जो इसी अवधि में गतवर्ष 679,597 एम.टी. था।
तीसरी तिमाही में खनित धातु में वृद्धि के फलस्वरूप, एकीकृत रिफाइन्ड जस्ता धातु का उत्पादन, पिछली तिमाही की तुलना में 11 प्रतिषत अधिक रहा। परन्तु पिछले वर्ष की तुलना में उत्पादन 2 प्रतिषत कम रहा है।
सीसा धातु के क्षेत्र में, तीसरी तिमाही में कम्पनी ने 24,890 एम.टी. रिफाइन्ड सीसा धातु का उत्पादन किया जो गतवर्ष की इसी समान अवधि के दौरान हुए उत्पादन की तुलना में कमी दर्षाता है। तीसरी तिमाही में कंपनी ने 70 एम.टी चांदी धातु का उत्पादन किया जो गतवर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में क्रमषः 3ः कम है। वित्तीय वर्ष 2015 की अंतिम तिमाही में एकीकृत बिक्री योग्य चांदी उत्पादन में सुधार होने की संभावना है।
वित्तीय वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी को 3,804 करोड़ रु. का राजस्व व 2,379 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ अर्जित हुआ।
सिन्देसर खुर्द खदान में विस्तार कार्य योजना अनुसार प्रगति पर है परन्तु रामपुरा-आगुचा भूमिगत खदान में शाफ्ट का कार्य देरी से चल रहा हैं।
निदेषक मण्डल ने रामपुरा-आगुचा खदान की ऑपन कास्ट माइन को 50 मीटर्स की गहराई तक ले जाने की अनुमति प्रदान की है जिससे रामपुरा-आगुचा खदान में ऑपन पिट से भूमिगत खदान में स्थानान्तरण आसान हो जाएगा।
जिसे पुलिस भूमिगत बता रही, वो सरपंच प्रत्याशी सरेआम कर रही प्रचार

उदयपुर । सरपंच चुनाव के पूर्व अपने समर्थकों में अवैध हथियार बांटने के मामले में आरोपी साकरोदा ग्राम पंचायत में सरपंच की उम्मीदवार उषा शर्मा को जहाँ पुलिस भूमिगत बता रही है वही दूसरी और पुलिस कहानी से पर आरोपी उषा शर्मा खुले आम अपने पंचायत क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रही है, और रैलियां निकाल रही है |
गौतलब है की साकरोदा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के दावेदार उषाशर्मा का पति अनिल शर्मा को पुलिस ने हथियां मंगवाकर दोस्तों को बांटने के जुर्म में गिरफ्तार किया था | तथा पुलिस के मुताबिक़ अनिल शर्मा ने अपना अपराध कुबूल करते हुए पुलिस को बताया है, कि उसने गांव के कुछ लोगों को हथियार दिए है | इस मामले में सरपंच की दावेदार उषा शर्मा भी नामजद आरोपी है जिसके लिए पुलिस का कहना है की उसको दो टीम ढूंढ रही है एक उसके गांव में है, जहाँ कई जगह दबिश दी है | एक टीम फीरोजाबाद तक उसको ढूंढने के लिए चली गयी है | पुलिस के अनुसार उषा शर्मा गायब है और भूमिगत हो गयी है | जब की हकीकत कुछ और ही है | उषा शर्मा साकरोदा गांव में ही खुले आम चुनाव प्रचार कर रही है | और रैलियां निकाल रही है
आज सुबह उषा शर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान बताया कि उसके पति अनिल, साकरोदा निवासी प्रतापसिंह देवड़ा और कानपुर निवासी किशन डांगी को पुलिस झूठे मामले में फंसा रही है। उसका कहना है कि गिरफ्तारी के वक्त वह अनिल के साथ थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। पता चला है कि इस मामले में पुलिस भंयकर प्रेशर में है, इसलिए वो उषा शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इधर, प्रतापनगर थानाधिकारी चंद्रप्रकाश पुरोहित का कहना है कि साकरोदा में सरपंच पद की दावेदार उषा शर्मा शुक्रवार को हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान भाग छूटी थी, जिसकी तलाश में पुलिस ने एक टीम फिरोजाबाद भेजी है, जबकि दूसरी टीम साकरोदा में उषा शर्मा की तलाशी में दबिशें दे रही है। पुलिस के एक थानाधिकारी का यह सफेद झूठ आज सुबह उस समय पकड़ में आ गया, जब सरपंच पद की प्रत्याशी उषा शर्मा को साकरोदा में प्रचार करते हुए पाई गयी। अंदर की बात यह पता चली है कि उषा शर्मा भाजपा के समर्थन पर सरपंच का चुनाव लड़ रही है और राज्य में भाजपा की सरकार है, इसलिए पुलिस जानबूझकर उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए फिरोजाबाद और साकरोदा में दबिशें देने की झूठी कहानियां मीडिया में प्रकाशित करवा रही है। उषा शर्मा का कहना है कि वो आज गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया से मिलने कुराबड़ जा रही है, जहां पर पुलिस की कथित झूठी कार्रवाई के खिलाफ वह शिकायत करेगी। सूत्रों के अनुसार उषा शर्मा पूर्व में साकरोदा अस्पताल में नर्स थी, लेकिन एक माह पूर्व ही राजकीय सेवा त्यागकर वह सरपंच पद की उम्मीदवार बन गई। उषा शर्मा का आरोप है कि पुलिस ने यह झूठी कार्रवाई पूर्व सरपंच भगवतीलाल खटीक की मिलीभगत से की है, जबकि भगवतीलाल खटीक का कहना है कि मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और आरोप बेबुनियाद है।
19 से मिलेंगे हज के आवेदन
उदयपुर। राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से हज के आवेदन 19 जनवरी से मिलना शुरू होंगे। अन्तिम तिथि 20 फरवरी होगी। हज कमेटी के संयोजक जहीरूद्दीन सक्का ने बताया कि हज के आवेदन कलक्ट्रेट स्थित हज डेस्क, अन्जुमन तालीमुल इस्लाम, मुस्लिम मुसाफिरखाना चमनपुरा में उपलब्ध रहेंगे।
हज कमेटी ऑफ इण्डिया की ओर से इस साल पहली बार ऑन लाइन आवेदन भी किए जा सकते हैं। ऑन लाइन नि:शुल्क फार्म अन्जुमन तालीमुल इस्लाम, कृष्णा इन्टरनेट एवं ई-मित्र कृष्णा प्लाजा कोर्ट चौराहे के पीछे सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक भरे जाएंगे। आवेदनकर्ताओं को इस बार मशीन रीडेबल भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट होना आवश्यक है।
उमरा से लौटने पर स्वागत
उदयपुर. जिले से 75 लोग 15 दिन की उमरा कर शुक्रवार को मक्का-मदिना से लौटे। इस पर समाजजनों और परिजनों ने उनका डबोक एयरपोर्ट पर स्वागत किया। नौजवान मेवाफरोशान इन्तेजामिया सोसायटी ग्रामीण के सचिव मोहम्मद छोटू कुरैशी ने बताया कि सभी यात्रियों को जुलूस के रूप में सवीना ले जाया गया। यहां समाज के प्रबुद्ध जनों ने शुभकामनाएं दीं।
दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशन पर मेवाड़ के शासकों की चित्र प्रदर्शनी
उदयपुर। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा जीवंत विरासत संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे बहुआयामी कार्यों के तहत गुरूवार से नई दिल्ली के दो मेट्रो रेल स्टेशन पर मेवाड़ के तीन पीढिय़ों के शासकों के रंगीन चित्र प्रदर्शित किए गए है। गुरूवार शाम से शुरू हुई इस प्रदर्शनी के पूर्व महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के न्यासी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने स्वयं इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन एवं इंडिया हैबिटेट सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रर्दशनी का मुख्य उद्देश्य जीवंत विरासत के तहत कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ द्वारा जीवंत विरासत के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के तहत फाउण्डेशन ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन एवं इंडिया हैबिटेट सेंटर को इस संदर्भ में योजना प्रस्तावित की। उल्लेखनीय है कि अरविन्द सिंह मेवाड़ द्वारा स्थानीय सिटी पैलेस में बीते दिनों ‘दी कैमरा एट उदयपुर, 1857-1957’ के शीर्षक के तहत देश एवं विदेश के जाने माने फोटोग्राफर्स द्वारा मेवाड़ के विभिन्न शासकों एवं आयोजित अनेक कार्यक्रमों के 100 फोटोग्राफ प्रदर्शनी में लगाए गए है। प्रदर्शनी में महाराणा फतहसिंहजी का मोरचौक में लगा दरबार, मोहल्ला दरबार में बिराजे मेवाड़ी शूरवीर, लालकिले पर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, महाराणा भगवतसिंहजी, संजय, राजीव एवं इंदिरा गांधी का 15 अगस्त 1956 को खींचा फोटो, शाही वेश में महाराणा सज्जनसिंहजी, रावत भगतसिंहजी बेदला, चित्तौड़ में 1881 में लगा महाराणा सज्जनसिंह का दरबार, 1890 में सिटी पैलेस में लगे दरबार में बैठे प्रिंस अल्बर्ट विक्टर एवं महाराणा फतहसिंहजी अपने परिवार के साथ, 1930 में महाराणा भूपालसिंहजी अपनी गाड़ी रॉल्स रॉयल्स में तथा मेवाड़ राज्य के सेना से संबंधित फोटो प्रदर्शनी में लगाए गए है। इनका और अधिक प्रचार-प्रसार के लिए 20 चुनिंदा चित्रों के पोट्रेट दिल्ली के जोर बाग मेट्रो स्टेशन एवं मण्डी मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
तीन माह तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के प्रमुख इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक राकेश ककड़ ने बताया कि इंडिया हैबिटेट सेंटर के सदस्यों ने सिटी पैलेस उदयपुर में आयोजित इस म्यूजियम का अवलोकन किया है तथा गत दिनों इस प्रदर्शनी पर प्रकाशित की गई पुस्तक का भी लोकार्पण इंडिया हैबिटेट सेंटर कार्यालय में किया गया है। प्रदर्शनी में मेवाड़ के शासकों के बेहद ही रंगीन एवं हस्त निर्मित चित्रों की फोटोग्राफ मय हिन्दी एवं अंग्रेजी के केप्शन के साथ प्रदर्शित की गई है।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने बताया कि फाउण्उडेशन द्वारा जीवंत विरासत के क्षेत्र में मेवाड़ एवं राजस्थान के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रचार-प्रसार के तहत इस योजना को हाथ में लिया गया है। जिससे दिल्ली मेट्रो रेल में सफर करने वाले यात्रियों को मनलुभावन एवं शिक्षाप्रद चित्रों से मेवाड़ के इतिहास की जानकारी मिले। उन्होंने इस प्रदर्शनी के लिए प्रदर्शनी के क्यूरेटर डॉ. अलका पाण्डे एवं इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक राकेश ककड़ को बधाई दी। यह प्रदर्शनी तीन माह तक चलेगी।
चुन ली गांव री सरकार-जिले में प्रथम चरण का मतदान 61.81 प्रतिशत
उदयपुर। पंचायत राज चुनावों के प्रथम चरण के तहत जिले की छह पंचायत समिति क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। सर्वाधिक मतदान कोटडा पंचायत समिति व सबसे कम मतदान का प्रतिशत सायरा पंचायत समिति क्षेत्र में रहा। जिले में कुल मतदान 61 . 81 प्रतिशत रहा।
जिले की छह पंचायत समितियों बडगांव, गोगुन्दा, कोट$डा, भीण्डर, सायरा व सेमारी में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान आरंभ में धीमी गति से प्रारंभ हुआ परंतु शाम तक यह मतदान प्रतिशत चरम पर पहुंचा। दोपहर में पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भारी भी$ देखी गई।
जिले में सुबह 9 बजे औसत मतदान प्रतिशत 4 फीसदी रहा जो ग्यारह बजे 16.38 प्रतिशत पर पहुंचा। दोपहर 1 बजे 29.20 फीसदी तथा अपराह्न तीन बजे बढकर 46.80 फीसदी पार कर गया। चुनाव के अंतिम दो घंटों में मतदान तेजी से बढा जिसमें मतदान समाप्ति तक बडगांवव में 62.8, गोगुन्दा क्षेत्र 65.10, भीण्डर 6161.30, सायरा 57, कोटडा 66.17 तथा सेमारी क्षेत्र में 58.40 फीसदी मतदान हुआ।
सर्वाधिक मतदान कोट$डा पंचायत समिति में ६६.१७ प्रतिशत हुआ। प्रात: ११ बजे तक यहां केवल २०.५४ प्रतिशत मतदान हुआ था परंतु दोपहर बाद यहां पर मतदान ने गति पकडी और शाम पांच बजे तक सर्वाधिक मतदान ६६ प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे कम मतदान सायरा में ५७ प्रतिशत रहा।
शुक्रवार को पहले चरण के मतदान में छह पंचायत समितियों के लिए ६७२ मतदान केन्द्रों पर मतदान हुआ। बडगांव पंचायत समिति की २५ पंचायतों के ११५, गोगुन्दा की २६ पंचायतों के ८०, सायरा की २५ पंचायतों के ७८, भीण्डर की ५२ पंचायतों के १८६ केन्द्रों, सेमारी की २४ पंचायतों के ८१ व कोट$डा की ४४ पंचायतों के लिए १३२ केन्द्रों पर सुबह ८ बजे से शाम ५ बजे तक मतदाताओं ने वोट डाले।
पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के लिए छह पंचायत समितियों के चुनावों में आज मतदान के दौरान बुजुर्ग महिला-पुरूषों में भी काप*ी उत्साह देखा गया। कई बुजुर्ग महिला-पुरूष अपने मत का प्रयोग करने के लिए परिजनों के साथ मतदान बूथ पर पहुंचे जिनकी आयु ८० से अधिक थी। उन्होंने बूथ पर जाकर स्वयं ही मतदान किया। मतदान स्थलों पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी बुजुर्ग महिला-पुरूषों को हाथ पक$डकर उन्हें सी$िढया उतरने-च$ढने में मदद करते नजर आए। गांवों की सरकार को चुनने के लिए हो रहे प्रथम चरण के चुनावों में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। शहर की ब$डगांव पंचायत समिति के लिए हो रहे चुनावों के दौरान पोलिंग बूथ स्थलों पर दोपहर १ बजे के करीब मतदान के लिए महिलाओं की लंबी कतारें दिखी। आज हुए मतदान के बाद इन छह पंचायत समितियों के लिए १८ जनवरी को पंच व सरपंच के लिए मतदान होगा और उसके तुरंत बाद ही मतगणना और निर्वाचन होगा।
वोडाफोन का धमाकेदार प्लान, मुफ्त घर लाओ आईफोन6!
Udaipur. गर आप आईफोन6 खरीदना चाहते हैं लेकिन इसकी कीमत की वजह से ऎसा नहीं कर पाते हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। मोबाइल सर्विस प्रदाता वोडाफोन ने गुरूवार को एक ऎसा टैरिफ प्लान लॉन्च किया है जिसके मुताबिक आप जीरो डाउन पेमेंट पर आईफोन6 घर ला सकेंगे।
क्या है यह मासिक प्लान
केवल 2099 रूपए की मासिक ईएमआई से शुरू होने वाले इस टैरिफ प्लान में फोन कॉल, एसएमएस और 3जी डाटा जैसी सेवाएं भी शामिल होंगी।
इस प्लान के अंतर्गत 24 महीनों तक ग्राहक को आईफोन 4एस खरीदने के लिए 2099 रूपए, आईफोन 5सी के लिए 2499 रूपए, आईफोन 5एस के लिए 2999 रूपए और आईफोन 6 व आईफोन 6प्लस मॉडल के लिए 3599 रूपए मासिक देने होंगे।इस मासिक किश्त में हैंडसेट की कीमत, लोकल या एसटीडी कॉल, लोकल या नेशनल एसएमएस और 3जी डाटा शामिल हैं।
कंपनी ने बताया है कि इस प्लान में इतना सब कुछ दिया जा रहा है कि इसे इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को हर महीने मासिक किश्त के सिवा कुछ भी देने की जरूरत नहीं है।
इन डिवाइसेज को 17 जनवरी से देश भर में मौजूद वोडाफोन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
और क्या मिलेगा आईफोन6 के साथ?
6के प्लान
3599 रूपए की ईएमआई के साथ 16 जीबी का आईफोन 6 व 6 हजार मिनट, 1500 एसएमएस और 6 जीबी का 3जी डाटा
10के प्लान
3999 रूपए की ईएमआई के साथ 16 जीबी का आईफोन 6 व 10 हजार मिनट, 2500 एसएमएस और 10 जीबी का 3जी डाटा
पहली बार चुनाव ड्यूटी में लगाया एसीबी का स्टॉफ
उदयपुर । नफरी की कमी से जूझ रही पुलिस के एंटी करप्शन ब्यूरो के स्टॉफ को भी इस बार चुनाव ड्यूटी में लगा दिया है। ऐसा पहली बार किया गया है। पता चला है कि पुलिस के ऑफिस स्टॉफ को भी इस बार चुनाव ड्यूटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पुलिस चौकियां और थानों में सन्नाटा पसर गया है। एसीबी के उदयपुर कार्यालय पर एडिशनल एसपी, दो कांस्टेबल व एक वाहन चालक को छोड़कर सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है।
ऐसे हालात में ब्यूरो अपना मूल काम नहीं कर पा रहा है। एक तरह से चुनाव संपन्न होने तक भ्रष्टाचारियों को खुली छूट मिल गई है। भ्रष्टाचार के मामलों की जांच का काम भी इस दौरान ठप हो गया है। हालांकि ब्यूरो की स्पेशल टीम के एडिशनल एसपी उमेश ओझा का कहना है कि यदि जिले में किसी प्रकार का कोई ट्रेप या किसी प्रकार की शिकायत मिलती है, तो उसे अन्य स्टॉफ के साथ मिलकर किया जाएगा। चुनाव के दौरान भी रिश्वतखोरों को नहीं बक्क्षा जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधिकारियों और जवानों सहित लगभग ३५०० कर्मचारियों को पंचायतीराज चुनाव के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया है। साथ ही जिन स्थानों पर चुनाव नहीं है, वहां से भी जाप्ता बुलाया गया है। पुलिस जवानों के अलावा सीआईडी, एसीबी, जीआरपी, होम गार्ड, बॉर्डर होमगार्ड को भी चुनाव में तैनात किया गया है।
बांसवाड़ा में सैयदना देंगे क्लीन सिटी ग्रीन सिटी का संदेश
उदयपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “क्लीन सिटी ग्रीन सिटी” का संदेश लेकर दाउदी बोहरा समाज के 53वें धर्म गुरु सैयदना मौलाना मुफद्दल भाईसाहब पांच दिवसीय वागड़ दौरे पर २१ जनवरी को आ रहे हैं। इसको लेकर बोहरा समाज में काफी हर्ष है। सैयदना की मजलिस में जाने के लिए यहां पर तैयारियां जोरों पर चल रही है। गौरतलब है कि धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल भाई साहब ने पिछले दिनों प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की थी और उनकी और से चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान को पूरा समर्थन देते हुए इसको आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की बात भी की थी। उसके बाद धर्मगुरु का यह पहला दौरा है, जिसमें वे प्रधान सेवक के स्वच्छता अभियान का संदेश लेकर अपने अनुयायियों के बीच पहुंचेंगे। आमिल शेख मोहम्मद भाई पेटी वाला ने बताया कि आका मौला शहर को हरा-भरा और साफ-सुथरा बनाने का संदेश देंगे और उनके साथ इस कार्य के लिए विशेष टीम भी मुंबई से बांसवाड़ा आ रही है, जो इस अभियान का बढ़-चढ़कर प्रचार करेगी और हर आने वाले अनुयायी को स्वच्छता के लिए वचनबद्ध करेगी।
उदयपुर बोहरा समाज में हर्ष : धर्मगुरु सैयदना के वागड़ क्षेत्र के पांच दिवसीय दौरे को लेकर उदयपुर के दाउदी बोहरा समाज में काफी हर्ष है। समाज के प्रवक्ता अली कौसर ने बताया कि वागड़ जाने के लिए समाज के कई लोग तैयार है
और उन्होंने पांच दिन वागड़ में ठहरने के इंतज़ाम भी कर रखे हैं। कौसर ने बताया कि हर्ष की बात है कि सैयदना का वागड़ क्षेत्र का यह पहला दौरा है और वागड़ एक तरह से मेवाड़ का ही एक भाग है। पता चला है कि सैयदना 21 जनवरी को निजी यान से बांसवाड़ा पहुंचेंगे तथा इस दौरान वे सागवाड़ा, गालियाकोट जाएंगे। बांसवाड़ा में 24 जनवरी को विशेष प्रवचन का कार्यक्रम रखा गया है।

