19 से मिलेंगे हज के आवेदन

u1उदयपुर। राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से हज के आवेदन 19 जनवरी से मिलना शुरू होंगे। अन्तिम तिथि 20 फरवरी होगी। हज कमेटी के संयोजक जहीरूद्दीन सक्का ने बताया कि हज के आवेदन कलक्ट्रेट स्थित हज डेस्क, अन्जुमन तालीमुल इस्लाम, मुस्लिम मुसाफिरखाना चमनपुरा में उपलब्ध रहेंगे।

हज कमेटी ऑफ इण्डिया की ओर से इस साल पहली बार ऑन लाइन आवेदन भी किए जा सकते हैं। ऑन लाइन नि:शुल्क फार्म अन्जुमन तालीमुल इस्लाम, कृष्णा इन्टरनेट एवं ई-मित्र कृष्णा प्लाजा कोर्ट चौराहे के पीछे सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक भरे जाएंगे। आवेदनकर्ताओं को इस बार मशीन रीडेबल भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट होना आवश्यक है।

उमरा से लौटने पर स्वागत
उदयपुर. जिले से 75 लोग 15 दिन की उमरा कर शुक्रवार को मक्का-मदिना से लौटे। इस पर समाजजनों और परिजनों ने उनका डबोक एयरपोर्ट पर स्वागत किया। नौजवान मेवाफरोशान इन्तेजामिया सोसायटी ग्रामीण के सचिव मोहम्मद छोटू कुरैशी ने बताया कि सभी यात्रियों को जुलूस के रूप में सवीना ले जाया गया। यहां समाज के प्रबुद्ध जनों ने शुभकामनाएं दीं।

Previous articleदिल्ली के दो मेट्रो स्टेशन पर मेवाड़ के शासकों की चित्र प्रदर्शनी
Next articleजिसे पुलिस भूमिगत बता रही, वो सरपंच प्रत्याशी सरेआम कर रही प्रचार