Hindustan Zinc ‘Sakhi’ Awards 22 rural entrepreneurs

Hindustan zinc Sakhi AwardsHindustan Zinc ‘SAKHI’ awards 22 rural women, self-help-groups and NGOs working in rural women empowerment in Rajasthan

It was a day of reckoning for 22 awardees in three categories – 8 individual rural women entrepreneurs, 7 Self Help Groups and 7 NGOs, who have been working tirelessly towards socio-economic empowerment of rural & tribal women. Vedanta Group Company Hindustan Zinc had launched women empowerment campaign ‘SAKHI’ with a focus to provide training and skills by organizing rural and tribal women and organized them into self-help-groups broadly known as Hindustan Zinc ‘SAKHI’ self-help-groups. As part of campaign “Sakhi”, Hindustan Zinc also constituted “Hindustan Zinc ‘SAKHI’ Awards” to motivate and give recognition to such individual women, self-help groups and NGOs.

The award function was organized in Jaipur recently with a gathering of about 200 people including 125 rural and tribal ‘Sakhi’ women who had travelled from across Rajasthan. The Chief Minister of Rajasthan, Smt. Vasundhara Raje graced the occasion as a Chief Guest. Mr. Anil Agarwal – Chairman, Vedanta Group as Guest of Honour.

Rajasthan Chief Minister also saw the exhibition of products made my ‘Sakhi’ women group which was followed by screening of ‘Sakhi’ film. During the felicitation, Rajasthan Chief Minister interacted with each awardee asking about their struggles and contribution to the society. As part of the program, Hindustan Zinc ‘Sakhi’ Calendar 2015 was unveiled by the Hon’ble Chief Minister Rajasthan along with Chairman, Vedanta Group, CEO, Hindustan Zinc.
DSC_9496aa

Hon’ble Chief Minister, Smt. Vasundhara Raje spoke about the need for rural women empowerment and urged the industries to come forward and assist in developing online sales platform for the products of these rural & tribal women. She also asked women awardees to take up cleanliness as important part of their day to day activity and should motivate other people to follow the same. She mentioned that SHGs are ‘change agent’ and should be encouraged.

Chairman, Vedanta Group – Mr. Anil Agarwal spoke about “Sakhi” campaign and commitment towards bringing more women in the “Sakhi” network to improve their social and economic condition. He also said, “Hon’ble Chief Minister is the biggest “Sakhi” and her inspiration and advice would keep this momentum alive”.

CEO-HZL Akhilesh Joshi, assured further training to these rural and tribal women and for linking their products to a wider market so that their profit margins increase.

जलपरी भक्ति शर्मा ने बनाया विष्व रिकॉर्ड

0

हिन्दुस्तान जिंक ने ऑपन वाटर तैराकी की विष्व चैम्पियन भक्ति शर्मा को किया था प्रायोजित

भक्ति शर्मा ने 1 डिग्री बर्फीली तापमान में 1.4 मील की दूरी 52 मिनट में तैर कर पूर्ण की

IMG-20150112-WA0012जलपरी नाम से प्रसिद्ध 25 वर्षीय भक्ति शर्मा ने 10 जनवरी, 2015 को 1 डिग्री बर्फीले तापमान में 1.4 मील की 52 मिनट में तैर कर विष्व चैम्पियन का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। ब्रिटिष तैराक चैम्पियन लुईस गॉर्डन पुग और लीनी कॉक्स के बाद दक्षिणी लंबी दूरी की तैराकी के विष्व रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए भक्ति शर्मा ने अन्टार्कटिका प्रायद्वीप के बर्फीले पानी में यह रिकॉर्ड बनाया। भक्ति शर्मा को अंटार्कटिका महासागर में एक डिग्री तापमान में 1.4 मील की दूरी 52 मिनट में पूर्ण करने वाली सबसे कम उम्र की विष्व में पहली और एषिया की पहली लड़की होने का गौरव हासिल हो गया है। इसी खिताब के साथ भक्ति शर्मा दुनिया के सभी 5 महासागरों की विजेता घोषित हो गयी है।

हिन्दुस्तान जिं़क ने भक्ति शर्मा को इस विष्व रिकॉर्ड को बनाने के लिए प्रायोजित किया था तथा साथ ही सालभर के लिए अनुबंधित भी किया हैं। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अखिलेष जोषी ने कहा कि हमें बेहद खुषी है कि भक्ति शर्मा ऑपन वाटर तैराकी में सुनहरे अक्षरो में नाम कर दिया है। यह कीर्तिमान इसलिए भी विषेष है कि यह एक भारत की बेटी ने बनाया है। इस कीर्तिमान से भारत की लाखों बालिकाओं को तैराकी को खेल के रूप में अपनाने के लिए लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

भक्ति शर्मा ने ढाई साल की उम्र से तैराकी की शुरूआत की थी और गत 10 वर्षों से ऑपन वाटर तैराकी-तालाब, नदियों, समूद्रों एवं महासागरों में तैरना-में महारात हासिल की है। भक्ति शर्मा का ऑपन तैराकी में विष्व की सबसे छोटे उम्र की चार महासागर, तथा आठ चैनल एवं समूद्रों में तैराकी करने का विष्व रिकॉर्ड है। यह रिकार्ड भक्ति शर्मा ने 2004 से 2010 के मध्य में बनाया। ऑपन वाटर तैराकी के क्षेत्र में भक्ति शर्मा को सन 2010 में राष्ट्रपति द्वारा टेन्जिंग नॉर्गे नेषनल एडवन्चर अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। सन 2006 में राजस्थान सरकार ने भक्ति शर्मा को प्रषस्ति पत्र प्रदान किया।

हज पर जाना चाहते हैं तो यहां से भरें ऑनलाइन भरे फॉर्म

0

hajjहज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस साल हज के लिए जाने वाले शहरी यात्रियों से ऑनलाइन फार्म भरवाएगी और ऐसे हज यात्रियों को हज खर्च की रकम ई-पेमेंट के जरिए जमा करना होगा। मगर गांव-देहात के यात्रियों के लिए पुरानी व्यवस्था ही रहेगी। इस साल हज यात्रा के लिए ऑनलाइन फॉर्म व हार्ड कापी फॉर्म 19 फरवरी से उपलब्ध होंगे। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी रखी गई है। फॉर्म के साथ 10 साल की वैधता वाले पासपोर्ट के साथ जमा होंगे। ऑनलाइन फार्म भरने की साइट हैं- www.hajcommittee.com, www.jkshc.com हज कमेटी के सीईओ अताउर रहमान ने बताया कि ऑनलाइन हज फार्म भरवाने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने दो दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाया है, जो 14 जनवरी से मुंबई में होगा। इसमें देश के सभी राज्यों की हज कमेटियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अगर फॉर्म राज्य हज कमेटियों को मिले कोटे से अधिक जमा हुए तो वहां 16 मार्च से 24 मार्च के मध्य में कुराअंदाजी (लॉटरी) निकालकर यात्रियों का चयन किया जाएगा।
हज कमेटी ने अभी पेशगी रकम व कुल हज खर्च की घोषणा नहीं की है, लेकिन समझा जा रहा है कि पेशगी रकम 81 हजार रुपये होगी।हज कमेटी के सीईओ ने बताया कि पेशगी की रकम की पहली किस्त अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक और शेष रकम अप्रैल के अंत तक जमा करनी है। हज यात्रियों की सऊदी अरब रवानगी 17 अगस्त से शुरू होगी। आखिरी हज उड़ान 19 सितंबर को होगी। इस साल हज 23 सितंबर को होगा और हाजियों की वापसी 29 सितंबर से शुरू होगी। रहमान ने बताया कि हज की तैयारियों के सिलसिले में सभी राज्य हज कमेटियों को सर्कुलर जारी कर दिए गए हैं। फरवरी से मार्च के बीच बिल्डिंग सिलेक्शन टीम व बिल्डिंग सिलेक्शन कमेटियां विदेश मंत्रालय भारत सरकार, हज कमेटी ऑफ इंडिया और काउंसुलेट जनरल ऑफ इंडिया जेद्दा के साथ हज यात्रियों के मक्का व मदीना में ठहरने के लिए होटलों, भवनों का चयन करने जाएंगे। योजना के मुताबिक, हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनरों को पहले प्रशिक्षित किया जाएगा। यह काम 25 मार्च व 26 मार्च होगा और 23 मार्च को ऑल इंडिया हज कान्फ्रेंस होगी। इसमें राज्य हज कमेटियों के अलावा हज कमेटी ऑफ इंडिया और काउंसुलेट जनरल ऑफ इंडिया (जेद्दा) के अधिकारी शिरकत करेंगे। रहमान ने बताया कि हज यात्रियों को सऊदी अरब ले जाने वाली एयरलाइंस का चयन मई में होगा। जिन राज्य हज कमेटियों में कोटे से अधिक आवेदन फॉर्म जमा होंगे वहां कुराअंदाजी होगी। इस साल मक्का में ग्रीन कटेगरी के यात्रियों का चयन भी लॉटरी के जरिए होगा। इसके लिए अप्रैल के अंत में लॉटरी निकाली जाएगी।

तो क्या वॉट्सएप पर लग जाएगा बैन?

0

whataapवॉट्सएप इस्तेमाल करने वाले लोगों को एक बुरी खबर मिल सकती है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने कहा है कि अगर वह दोबारा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनते हैं तो वॉट्सएप और आई-मैसेज जैसी चैटिंग पर रोक लगाएंगे।

उनका यह बयान पेरिस में हुए हमले के सिलसिले में आया है। कैमरून ने सोमवार को कहा कि वॉट्सएप और आई-मैसेज जैसे एप्लीकेशन पर सुरक्षाकर्मी ढंग से नजर नहीं रख पा रहे हैं। इसके चलते इन पर रोक लगानी चाहिए।

ुउन्होंने कहा सुरक्षा एजेंसियां फोन और पत्राचार से हुई बातचीत पर नजर रख लेती हैं लेकिन इंक्रिप्टिड चैट पर नजर रखना उनके लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है। उनमें वॉट्सएप जैसे एप्लीकेशन शामिल हैं।

कैमरून के इस बयान पर प्राइवेसी ग्रुप्स ने खासा विरोध जताया है। प्राइवेसी ग्रुप्स का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर लोगों के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। कई देशों में ऎसे एप्लीकेशन का इस्तेमाल सुरक्षा के लिहाज से भी किया जाता है।

बच्चा स्कूल नहीं जाएगा तो एसएमएस आएगा

0

mobकोई विद्यार्थी घर से स्कूल के लिए निकलता है, लेकिन रास्ते में कहीं और रूक जाता है।

क्लास में नहीं आता, हाजिरी कम हो रही है या टेस्ट-परीक्षा में कम नम्बर आ रहे हैं, तो इसके लिए अभिभावकों के पास सम्बन्घित स्कूल का एसएमएस आएगा।

इससे तत्काल विद्यार्थी की स्थिति पता चल सकेगी कि वो कितना पानी में है? यह संभव होगा शाला दर्पण योजना से। शिक्षा विभाग इस योजना में प्रदेश के उन दो हजार राजकीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों को शामिल कर रहा है, जहां आईसीटी प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसके अलावा 66 विवेकानंद आदर्श विद्यालय भी शाला दर्पण से जुड़ेंगे।

ले रहे परिजनों के मोबाइल नम्बर
प्रोजेक्ट का संचालन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत होगा। इसके तहत एसएमएस पोर्टल में अभिभावक के मोबाइल नंबंर दर्ज किए जाएंगे।

यदि कोई विद्यार्थी लगातार अनुपस्थित रह रहा है तो इसकी जानकारी अभिभावक के मोबाइल पर एसएमएस से दी जाएगी। दो बार मैसेज के बाद भी जवाब नहीं आता है तो संबंधित शाला के प्रतिनिधि अभिभावक को फोन करेंगे।

विद्यार्थी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी अभिभावक को मैसेज से दी जाएगी। अभिभावक बैठक की सूचना भी एसएमएस पोर्टल से ही मिलेगी।

शिक्षक की बॉयोमेट्रिक हाजिरी
प्रोजेक्ट में शामिल स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी के लिए बॉयोमेट्रिक सिस्टम होगा। यदि कोई अवकाश पर है तो इसकी जानकारी एसएमएस पोर्टल पर मोबाइल से मेसेज कर देनी होगी। शिक्षको को अवकाश लेने का कारण भी स्पष्ट करना होगा। सरकारी स्कूलों में कई शिक्षकों की हाजरी को लेकर संशय बना रहता है।

खुशखबरी! एयर इंडिया किराए में दे रही है भारी छूट

0

air indiaविमानन सेवा देने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एयर इंडिया ने नए साल में किराया युद्ध का आगाज करते हुए इसमें 50 फीसदी तक की कटौती की है।

कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार उसने घरेलू उड़ान के किराए में 1557 रूपए की कमी की है। बुकिंग सोमवार से शुरू हो गई और यह 18 जनवरी तक चलेगी। इस टिकट पर 16 जनवरी से 30 अप्रेल 2015 तक यात्रा की जा सकती है।

कंपनी ने कहा कि किराए में छूट उसके घरेलू उड़ानों के लिए उपलब्ध है। इस साल विमानन क्षेत्र में छह नई कंपनियां उड़ान शुरू करने जा रही हैं जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ेगी।

घाटे से उबरी
परिवहन एवं माल ढुलाई से आय में अच्छी वृद्धि के बल पर एयर इंडिया घाटे से उबर गई और दिसंबर, 2014 में कंपनी ने 14.6 करोड़ रूपए का शुद्ध लाभ कमाया।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दिसंबर, 2014 के दौरान कंपनी की कुल आय 6.5 प्रतिशत बढ़कर 2,070 करोड़ रूपए पहुंच गई जो दिसंबर, 2013 में 1,944 करोड़ रूपए थी।

विद्यापीठ विश्वविद्यालय का 28 वां स्थापना दिवस मनाया

शिक्षा देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे – उपेन्द्र कुशवाहा
समाज निर्माण का जिम्मा शिक्षा पर – उपेन्द्र कुशवाहा
10 को उत्कृष्ट सेवा सम्मान तथा 8 को विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा

IMG_0247
उदयपुर | में पंडित नागर द्वारा स्थापित विद्यापीठ आदिवासी तथा वंचित वर्ग के लिए शैक्षिक व सामाजिक विकास में लगी हुई है। यह कहा जा सकता है कि शिक्षा आदर्श समाज के पुनर्गठन के लिए तथा प्रगति सुनिश्चित करने के लिए आधारभूत आवश्यकता है यही शिक्षा का वास्तविक उद्ेश्य है। वर्तमान में कई चुनौतियां है। आज जरूरत है समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा मिले लेकिन यह तभी संभव है जब शिक्षा को स्किल डवलपमेंट ;कौशल विकासद्ध के साथ जोड़ें। इसके लिए जरूरत है रोजगारोन्मुख शिक्षा की। शिक्षा का मूल उद्ेश्य मनुष्य की आत्मा और उसके सम्पूर्ण व्यक्तित्व को निखारना है और अभिव्यक्ति के लिए समर्थ बनाना है। व्यक्ति को साक्षर एवं प्रबुद्ध बनाते हुए जिविकोपार्जन के लिए तैयार करना है। यह कहना है केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का। अवसर था जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय का 28 वां स्थापना दिवस।

IMG_0208
नई शिक्षा नीति शीघ्र:-
उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति जल्दी ही लागू की जायेगी। यह शिक्षा नीति स्किल डवलपमेंट के आधार पर होगी। यह नीति दिल्ली में बैठ कर नहीं बल्कि गांवों में जाकर उनकी राय के आधार पर इस नीति को बनाई जायेगी। इसमें सभी वर्गो का सहयोग लिया जायेगा। नई शिक्षा में क्वालिटी एज्यूकेशन पर जोर दिया जायेगा तथा स्कील डवलपमेंट के नाम से नया मंत्रालय बनाया जायेगा।
प्रो. सीपी अग्रवाल ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलाधिपति एचसी पारीख ने कहा कि यह दिवस बिते वर्षो में किये गये कार्यो का मूल्यांकन तथा नवीन दायित्वों का बोध कराने का है। और हमारी भूमिका को फिर से परिभाषित करने का सामय है। समारोह के प्रारंभ कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यापीठ के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्थापक मनीषी जनार्दनराय नागर तीन रूपये उधार लेकर व तीन कार्यकर्ताओं के साथ इसकी स्थापना की है और आज विद्यापीठ ने वट वृक्ष का रूप ले लिया है। उन्होने कहा कि विद्यापीठ की नई पीढी से मेवाड के ग्रामीण समुदाय के काम हाथ में लेते हुए जनुभाई के सपनो को साकार करने की बात कही। रंगकर्मी व फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने कहा कि देश एवं समाज को आगे बढाने के लिए मूल्यपरक शिक्षा की आवश्यकता है। शिक्षा से समाज व राष्ट्र का निर्माण होता है। आज हमे विवेकानन्द एवं महात्मा गांधी के आदर्शो को अपनाने की जरूरत है। उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने कहा कि व्यक्ति को समाज का आदर्श एवं अच्छा नागरिक बनाने में शिक्षा की प्रमुख भूमिका रहती है। और शिक्षा का उद्ेश्य व्यक्ति के मानसिक विकास से ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज के विकास से जुडा है। पं. नागर ने मेवाड के आदिवासी अंचल में महिला एवं प्रौढ़ शिक्षा की स्थापना की थी। समारोह में विशिष्ठ अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के अति. एडवोकेट जनरल डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी, एमडीएस विवि अजमेर के कुलपति प्रो. कैलाश सोडानी,, प्रो. शिव राज तथा रजिस्ट्रार प्रो. सीपी अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह का संचालन डॉ. हीना खान तथा डॉ. धीरज जोशी ने किया जबकि धन्यवाद जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. सीपी अग्रवाल ने दिया। समारोह में पूर्व कुलपति डॉ. लोकेश भट्, प्रो. एन.एस.राव, प्रो. एसके मिश्रा,, डॉ.हेमशंकर दाधीच, डॉ. धमेन्द्र राजोरा, प्रो. जीएम मेहता, डॉ. राजन सूद, डॉ. मनीष श्रीमाली सहित शहर के गणमान्य नागरिक, विद्यापीठ कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

IMG_0122
इनको मिला विशिष्ठ सम्मान:-
रजिस्ट्रार प्रो. सीपी अग्रवाल ने बताया कि विवि स्थापना दिवस पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले फिल्म ( भागम भाग, हेराफेरी, हलचल, विवाह कलाकार इंडियन टेली एवं अप्सरा पुस्कार से सम्मानित मनोज जोशी को कला कीर्ति , कुलपति प्रो. कैलाश सोडानी को शिक्षा भागीरथ, अति. एडवोकेट जनरल डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी कानून कोहिनूर, साहित्यकार डॉ. महेन्द्र भाणावत को लोककला सुमेरू, अनंत गणेण त्रिवेदी को शांति सारथी, अजुन मीणा को समाज सेतु सम्मान, शिवराज को समाज विभूति, सुश्री अपूर्वी जोशी को क्रीड़ा कीर्तिकेतु सम्मान से सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
IMG_0064
इनको मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान:-
स्थापना दिवस पर विद्यापीठ में श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रो. पीके पंजाबी, डॉ. मंजू मांडोत, प्रो. मुक्ता शर्ता, डॉ. सुमन बाला, डॉ. हरीश शर्मा, अरूण पानेरी, के.एल. वैष्णव, इकबाल हुसैन, बालकृष्ण शुक्ला, कालू सिंह एवं भीमराज डांगी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से अलंकिृत किया गया।

पंचायत चुनाव में नेताओं के रिश्तेदारों की भरमार

0

electionRPJHONL004211220148Z42Z16 AMप्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव में भले ही प्रमुख राजनीतिक दल परिवारवाद से दूर रहने का दावा कर रहे हों, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है।

विभिन्न जिलों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए सियासी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों की फेहरिस्त पर निगाह डालें तो पहले चरण में कोटा संभाग व राज्य के कुछ अन्य स्थानों को छोड़ सभी जगह नेताओं के रिश्तेदारों की भरमार नजर आती है।

कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले रिश्तेदारों को ज्यादा टिकट दिए हैं। भाजपा ने हालांकि नाथद्वारा के विधायक कल्याण सिंह की पुत्रवधू का टिकट काटकर सख्ती के संकेत दिए, लेकिन प्रतापगढ़ जिले में जनजाति विकास मंत्री नन्दलाल मीणा के बेटे के साथ उनकी पुत्रवधू भी जिला परिषद सदस्य की उम्मीदवार है।

उदयपुर में कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के बेटे को गोगुंदा पंचायत समिति में टिकट दिया था, लेकिन उनका पर्चा खारिज हो गया। डूंगरपुर में पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया की पत्नी राधा देवी पंचायत समिति बिछीवाड़ा के वार्ड आठ से मैदान में हैं।
प्रतापगढ़ जिला परिषद के वार्ड संख्या 16 से मीणा के पुत्र व प्रतापगढ़ के मौजूदा प्रधान हेमन्त और वार्ड 15 से पुत्रवधू सारिका को बाकायदा भाजपा का चुनाव चिह्न तक जारी हो चुका है।
बांसवाड़ा जिला परिषद में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया की पत्नी रेशम मालवीया वार्ड 13 से प्रत्याशी हैं, तो आनन्दपुरी पंचायत समिति के लिए वार्ड 14 से उनके पुत्र प्रेमप्रताप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
चूरू में भाजपा सहकार प्रकोष्ष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश आबूसरिया की पत्नी इन्द्रमणि जिला परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी हैं। दौसा में भाजपा ने पूर्व विधायक नन्दलाल बंशीवाल के बेटे रोहित को पंचायत समिति के वार्ड संख्या 23 और वार्ड 9 से पूर्व विधायक जियालाल बंशीवाल के पुत्र विक्रम को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा जयपुर के बस्सी क्षेत्र के वार्ड 24 से जिला परिषद चुनाव लड़ रहे हैं।
जोधपुर में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की पत्नी लीला मदेरणा वार्ड 33 व पुत्री दिव्या वार्ड 25 से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, पूर्व मंत्री स्व. नरपतराम बरवड़ की पुत्री गीता को कांग्रेस ने वार्ड 13 से प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस ने सीकर के दांतारामगढ़ से विधायक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नारायणसिंह के पुत्र वीरेन्द्रसिंह को पंचायत समिति चुनाव में उतारा है, तो झुंझुनूं में सूरजगढ़ विधायक श्रवणकुमार के बेटे डॉ. प्रवीण कुमार जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जी.आर. खटाणा की पत्नी गीता दौसा में जिला परिषद का चुनाव लड़ रही हैं। दौसा के वार्ड 23 से दो बार चुनाव हार चुके कांग्रेस नेता रामनाथ राजौरिया के पुत्र अमित को प्रत्याशी बनाया गया है।
अलवर के कठूमर में पूर्व विधायक रमेश खींची के दो पुत्र व पुत्रवधू पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं, तो पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा के पुत्र अवधेश भी पंचायत चुनाव मैदान में हैं।
श्रीगंगानगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप इंदौरा की पत्नी सीमा घड़साना पंचायत समिति के वार्ड 12 से चुनाव लड़ रही हैं।

इनका कहना है
जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देने की शुरूआत भाजपा ने ही की है। पंचायत चुनाव में पार्टी इस मामले में 95 प्रतिशत सफल रही है। इसके बावजूद कुछ मामले सामने आए हैं, उनमें कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
कैलाशनाथ भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

कांग्रेस ने पार्टी के प्रति समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता तथा जिसकी जीत की संभावना है, उसे टिकट दिया है।
अर्चना शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस

अब मनचलों की खैर नहीं, वाट्सएप से पकड़ रही पुलिस

0

WhatsAppजयपुर। राजधानी की पुलिस इस साल से आवारा और मनचले मजनुओं के पीछे पड़ गई है। पुलिस ने एक जनवरी को दो मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर इनपर वाट्स एप सुविधा शुरू की है, जिसपर आठ जनवरी तक चालीस शिकायतें आई हैं।

जिसमें से आधी शिकायतें मजनुओं और मनचलों के खिलाफ हैं। पुलिस इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने तरीके से इन मनचलों का भूत भी उतार रही है। दोनों नंबर पुलिस कंट्रोल रूम में रखे गए हैं।

केस 1
चार जनवरी को शिप्रापथ इलाके से एक छात्रा ने पुलिस के वाट्स एप नंबर पर मैसेज किया कि उसे एक युवक अश्लील मैसेज भेजता है और मोबाइल पर फोन करता है। छात्रा ने मना किया तो सिरफिरे ने देख लेने की धमकी दी।

बाद में छात्रा ने पुलिस को उसका मोबाइल नंबर मैसेज किया। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर जांच की तो युवक शिप्रापथ इलाके का ही था। उसे लेकर पुलिस छात्रा के घर गई और छात्रा के सामने ही उसे ठीक से समझाया। हालांकि छात्रा ने किसी भी तरह की कानूनी प्रक्रिया के लिए मना कर दिया।

केस 2
छह जनवरी को शिप्रापथ इलाके में रहने वाली एक कामकाजी युवती ने पुलिस के वाट्स एप नंबर पर फोन कर एक युवक के बारे में सूचना दी। उसने बताया कि युवक उसे परेशान करता है और दोस्ती का दबाव बनाता है।

फोन पर गंदे मैसेज भेजता है। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस किया। सात जनवरी की दोपहर ही पुलिस सिरफिरे को लेकर युवती के घर पहुंच गई और युवती से उसके सामने ही पूछताछ की। मामला खुलने के बाद मजनूं ने माफी मांगी। बाद में युवती ने केस दर्ज कराने से मना कर दिया।

सात दिन में जुड़े 517 लोग
पुलिस की इस नई सुविधा को सार्वजनिक करने के बाद से अब तक इन दोनों मोबाइल नंबरों से 517 लोग मोबाइल नंबरों के जरिए जुड़ चुके हैं। यह संख्या हर दिन तेजी से बढ़ रही है।

इस सुविधा के अच्छे परिणाम आने के बाद अब हर थाने को भी इस प्रक्रिया से जोड़ने की तैयारी है। थाने से इस सुविधा को जोड़ने के बाद इन शिकायतों का और जल्दी निपटारा संभव हो जाएगा।

इसी साल जारी किए ये नंबर
8764868199
8764868200

“मनचले” मुर्गे ने मुर्गियों को छेड़ा, मामला पहुंचा थाने

0

cockRPJHONL0041201201511Z40Z58 AMलखनऊ के लखीमपुर खीरी में एक दंपती ने पड़ोसी के मुर्गे पर अपनी मुर्गियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस घटना से परेशान दंपती ने पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की है। जिले के निघासन क्षेत्र में ईश्वदीन और उसकी पत्नी रामगुनी ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इसके मुताबिक उनके पड़ोसी रामू का मुर्गा उसके घर के पीछे बनी ढाबली में घुसकर उनकी मुर्गियों से छेड़खानी करता है। वह अब तक आधा दर्जन बार मुर्गियों को परेशान कर चुका है।

निघासन थाना प्रभारी राम कुमार यादव ने इस घटना पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आए दिन उनके पास इस घटना के संबंध में शिकायत आ रही है। इस झगड़े से मुहल्ले के लोगों को परेशानी होती है।

पाबंद करेगी पुलिस
पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। अगर वे इस मुद्दे को लेकर झगड़ना जारी रखते हैं तो उन्हें पाबंद किया जाएगा।