खुशखबरी! एयर इंडिया किराए में दे रही है भारी छूट

air indiaविमानन सेवा देने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एयर इंडिया ने नए साल में किराया युद्ध का आगाज करते हुए इसमें 50 फीसदी तक की कटौती की है।

कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार उसने घरेलू उड़ान के किराए में 1557 रूपए की कमी की है। बुकिंग सोमवार से शुरू हो गई और यह 18 जनवरी तक चलेगी। इस टिकट पर 16 जनवरी से 30 अप्रेल 2015 तक यात्रा की जा सकती है।

कंपनी ने कहा कि किराए में छूट उसके घरेलू उड़ानों के लिए उपलब्ध है। इस साल विमानन क्षेत्र में छह नई कंपनियां उड़ान शुरू करने जा रही हैं जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ेगी।

घाटे से उबरी
परिवहन एवं माल ढुलाई से आय में अच्छी वृद्धि के बल पर एयर इंडिया घाटे से उबर गई और दिसंबर, 2014 में कंपनी ने 14.6 करोड़ रूपए का शुद्ध लाभ कमाया।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दिसंबर, 2014 के दौरान कंपनी की कुल आय 6.5 प्रतिशत बढ़कर 2,070 करोड़ रूपए पहुंच गई जो दिसंबर, 2013 में 1,944 करोड़ रूपए थी।

Previous articleविद्यापीठ विश्वविद्यालय का 28 वां स्थापना दिवस मनाया
Next articleबच्चा स्कूल नहीं जाएगा तो एसएमएस आएगा