उदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस ने आज सुबह किशनपोल स्थित गवर्नमेंट प्रेस के पास हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उससे देसी पिस्टल बरामद की। पुलिस उससे हथियार बेचने वाले के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा के निर्देश पर अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान में एएसपी राजेश भारद्वाज, डिप्टी माधुरी वर्मा के निर्देशन में सूरजपोल थानाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध परिस्थितियों में किशनपोल स्थित गवर्नमेंट प्रेस के पास घूमते खांजीपीर, गोसिया कॉलोनी निवासी मोहम्मद शाकिर उर्फ शाकिर घोड़ा (24) पुत्र मोहम्मद युसूफ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी में उससे देसी पिस्टल बरामद की।
आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बताया गया कि बहुचर्चित करण हत्याकांड में भी आरोपी शामिल था। आरोपी सात माह पूर्व आस्र्म एक्ट व पांच माह पूर्व नकबजनी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। सूरजपोल पुलिस इस वर्ष अब तक 1४ हथियार अवैध पिस्टल व देशी कट्टा बरामद कर चुकी है।
हिस्ट्रीशीटर से अवैध हथियार बरामद
अवैध निर्माण पर चला निगम का हथोड़ा

उदयपुर | नगर निगम के महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ मुहीम चला दी है | कल भटजी की बाड़ी व् अन्य जगह अवैध निर्माण पर निगम का हथोड़ा चला वही आज बीएन रोड पर भी अवैध रूप से जी प्लस थ्री के ऊपर की चौथी मंजिल पर निगम ने कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की गयी |
गौरतलब है कि मददगार ने शनिवार को “दिखावा नहीं कार्रवाई कीजिये ” शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था जिसमे शहर में हो रहे अवैध निर्माण पर नव निर्वाचित महापौर चन्दर सिंह कोठारी का ध्यान आकर्षित किया था और महापौर ने निश्चित रूप से कारवबाई करने के लिए कहा भी था इसी अभियान के तहत महापौर के निर्देशों पर सोमवार से नगर निगम के अधिकारियों ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया | निगम ने आज कार्रवाई करते हुए बीएन रोड पर हितावाला बिल्डिंग में जी प्लस थ्री की स्वीकृति के बावजूद चौथी मंजिल भी बिना नियमन और अनुमति के बनाई जा रही थी, जो नोटिस देने के बावजूद भी निर्माण कर्ता ने काम नहीं रोका ना ही चौथी मंजिल पर बना निर्माण हटाया जिस पर निगम अधिकारियों और अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने कार्रवाई करते हुए चौथे मंजिल को तोड़ा | मंसूर अली हिता वाला ने २०१३ में गई प्लस थ्री के निर्माण की अनुमति ली थी जिसको जी प्लस थ्री में नियमन करने के लिए प्रार्थना पत्र दे रखा था जिस पर निगम की तरफ से कोई आदेश नहीं आया था फिर भी चौथी मंजिल का काम शुरू था |
भट्ट जी की बाड़ी में कार्रवाई : मददगार कि खबर लगाने के बाद निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के निर्देश पर भट्टजी की बाडी में चन्द्रप्रकाश मुर्डिया द्वारा कराये जा रहे अवैध निर्माण पर निगम के दस्ते ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया । मुर्डिया द्वारा स्वीकृति के विरुद्ध अतिरिक्त निर्माण किया जा रहा था जिसको पूर्व में भी नोटिस दिये गये थे । लेकिन नोटिस की पालना नहीं की गई और निर्माण कार्य जारी रखा गया । इस पर सोमवार प्रात: नगर निगम के राजस्व निरीक्षक नीतिश भटनागर के नेतृत्व में अतिक्रमण दस्ते द्वारा मौके पर जाकर भवन निर्माता द्वारा की गई सेन्टिग को निगम के कर्मचारियों द्वारा पूरा खुलवाया व सरकारी नाले पर बनाये गये शौचालय की दीवारों को तोडा गया वहीं भवन निर्माण काम मे आने वाली सामग्री को हटवाकर मौके से लोहे के गेट,एंगल, पतेडे आदि जब्त किये।
दूसरी कार्यवाही गोवर्धन विलास गांव में भगवतीलाल सुहालका द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा था जिस पर मौहल्लेवासियों की शिकायत पर जारी निर्माण के कार्य को रूकवाया गया। मौके पर सरकारी नाली टूटी पायी गई एवं निर्माण भी बिल्डिग लाईन से बाहर किया जाना पाया गया । जिस पर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने मौके पर से निर्माण के औजार जब्त किये तथा निर्माणकर्ता को भूमि संबंधित दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
शहर से अवैध होर्डिग्स हटाए :महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के निर्देश पर सूरजपोल चौराहे पर निगम की स्वीकृति बिना लगाए गये फलेक्सयुक्त होर्डिग को हटाया एवं सूरजपोल चौराहे पर ही स्थित जगदीश लॉज की बिल्डिग पर विशालकाय फलेक्स विज्ञापन होर्डिग को हटाया गया । साथ ही चौराहे पर धायभाई जी की बिल्डिग पर लगाये गये के फलेक्स होर्डिग हटाये गये।
सोहराबुद्दीन एनकाउंटर में सीआई अब्दुल रहमान को साढे सात साल बाद मिली जमानत
सौहराबुद्दीन व तुलसी एनकांटर मामला
कांस्टेबल करतार व युद्घवीर को भी जमानत
उदयपुर। बहुचर्चित सौहराबुद्दीन एवं तुलसी प्रजापति एनकाउंटर मामले में निरीक्षक व दो कांस्टेबलों को मुम्बई हाईकोर्ट ने जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। कल तक सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वे नवी मुम्बई की तलोजा जेल से रिहा होंगे।
उल्लेखनीय है कि उदयपुर में ३१ दिसम्बर २००४ को हाथीपोल चौराहे पर दिनदहाडे हमीदलाला की गोली मारकर हत्या करने में सौहराबुद्दीन व तुलसी प्रजापति का नाम आया था। इसके बाद सौहराबुद्दीन गुजरात में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया और इसके एक वर्ष बाद तुलसी प्रजापति भी एनकाउंटर में मारा गया। सौहराबुद्दीन के भाई रूबाबुद्दीन ने फर्जी एनकाउंटर बताते हुए मामला दर्ज कराया था जिसकी जांच सीबीआई द्वारा की गई। जिसमें गुजरात व उदयपुर के पुलिस अधिकारी व जवान गिरफ्तार हुए। सौहराबुद्दीन का एनकाउंटर वर्ष २००५ में हुआ था। इस मामले में उदयपुर से गिरफ्तार अन्तिम अधिकारी पुलिस निरीक्षक अब्दुल रहमान को मुम्बई हाईकोर्ट ने बिना शर्त जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। रहमान साढे सात साल से न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे है। इस मामले में उदयपुर से तत्कालिक पुलिस अधीक्षक दिनेश एमएन, सब इंस्पेक्टर हिमांशु व श्याम सिंह को पहले ही जमानत दी जा चुकी है। रहमान की गिरफ्तारी २४ मई २००७ को हुई थी। यह पहले गुजरात के साबरमती जेल में बंद थे। उसके बाद मामला मुम्बई हाईकोर्ट में चले जाने से नवी मुम्बई तलोजा मध्यवर्गीय कारागृह में रखा हुआ है। उधर तुलसी प्रजापति एनकाउंटर में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे कांस्टेबल करतार सिंह व दलपतसिंह की भी मुम्बई हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है। इस मामले में अभी उदयपुर से एएसआई नारायणसिंह व हेड कांस्टेबल युद्घवीरसिंह न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे है।
उल्लेखनीय है कि सौहराबुद्दीन व तुलसी प्रजापति एनकाउंटर मामले पहले पृथक रूप से विचाराधीन थे लेकिन दोनों ही प्रकरणों में समानता होने के कारण एक कर दिया है और दोनों मामलो की सुनवाई मुम्बई हाईकोर्ट में चल रही है। अभी भी उदयपुर के दो और गुजरात के कई अधिकारी न्यायिक अभिरक्षा में है।
स्वाइन फ्लू से महिला की मौत
उदयपुर। यहां हिरणमगरी सेक्टर-14 निवासी 48 वष्ाीüय महिला की स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई। एक प्रॉपर्टी व्यवसायी की पत्नी को गत तीन दिसम्बर को बुखार आने पर एक चिकित्सक ने दवा दी थी।
ठीक नहीं होने पर उसे पांच दिसम्बर को एमबी अस्पताल के वार्ड-6 में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सकों ने संदिग्ध मानकर छह दिसम्बर को सुबह स्वाइन फ्लू वार्ड में शिफ्ट कर दिया। यहां करीब 10 घंटे बाद शाम साढ़े छह बजे उसकी मौत हो गई।
एन-1एच-1 पॉजीटिव
महिला को वायरल-निमोनिया के चलते परिजन अस्पताल लाए थे। स्वाइन फ्लू का संदेह होने पर उसे स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कराया गया। जांच में एन-1एच-1 पॉजिटिव आया था।
दो लोगों की ज़िन्दगी पर काल बन कर चढ़ी फायर ब्रिगेड |

उदयपुर | रविवार दोपहर टेंकर में लगी आग को बुझाने के जा रही फायर ब्रिगेड ने आयड़ क्षेत्र में दो मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी और दूकान में जा घुसी जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी | घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी और राहत दल के देरी से पहुचने पर क्षेत्र वासियों ने जम कर हंगामा किया बाद में नगर निगम महापौर और पुलिस अधिकारियों के पहुचने और मृतकों को मुआवजा देने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ |
जानकारी के अनुसार दिन में करीब सवा एक बजे अशोक नगर फायर स्टेशन की फायर ब्रिगेड देबारी में किसी टेंकर में आग लगने की सूचना पर तेज गति से जा रही थी, आयड़ में एक कार को ओवर टेक करते समय सामने से बाइक पर सवार दो युवक अचानक सामने आ गये जिनको फायर ब्रिगेड चालक बचा नहीं पाया और बाइक को चपेट में लेते हुए एक दूकान में जा घुसा | फायर ब्रिगेड की चपेट में आने वाले बाइक सवार मानमथारा-मावली निवासी केसूलाल पुत्र रामलाल गायरी एवं खेमली निवासी ऊंकारलाल पुत्र गिरधारी गायरी की मृत्यु हो गयी जिससे एक की मौके पर ही मृत्युा हो गई तथा दूसरे की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हुई। दोनों चचा भतीजा अपने किसी रिश्तेदार को एमबी चिकित्सालय में देखने को जारहे थे |
टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक सवार फायर ब्रिगेड गाडी के निचे ही फस गए थे जिनको बड़ी मशक्कत के बाद क्षेत्र वासियों ने बाहर निकाला और १०८ से अस्पताल पहुचाया | आयड़ चौकी से महज़ २०० मीटर हुई दूर दुर्घटना स्थल पर पुलिस कर्मी भी २० मिनट बाद पहुंचे और फायर ब्रिगेड को हटाने के लिए राहत दल और क्रेन भी देरी से पहुंची जिससे की क्षेत्र वासियों में जबरदस्त आक्रोश भर गया और उन्होंने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए रास्ता जाम कर दिया व् फायर ब्रिगेड को घटना स्थल से हटाने के लिए मना कर दिया बाद में मोके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश भारद्वाज व् नगर निगम महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने दुर्घटना पर खेद जताते हुए मृतकों को एक एक लाख रुपये का मुआवजा और पूरा क्रियाक्रम नगर निगम द्वारा करवाने का आश्वासह दिया उसके बाद ही क्षेत्र वासी शांत हुए बाद में मृतकों को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी पचास पचास हज़ार रूपये देने की घोषणा की गयी |
रॉकवुड ने एक्शन उदयपुर से दिया लड़की बचाने का सन्देश

उदयपुर | जिला प्रशासन की तरफ से चलाये जा रहे एक्शन उदयपुर प्लान के तहत शनिवार को रॉकवुड हाई स्कूल के छात्रों और अध्यापकों ने साथ मिल कर सुखाड़िया सर्कल से फतहपुरा के बीच रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड की दीवार पर आकर्षक चित्रकारी कर, लड़की बचाओ, पेड़ बचाओ और पानी बचाओ के सन्देश को आम जन तक पहुचाया | दीवारों को चित्रकारी से सजाने के लिए स्कूल की अध्यापक आशिया बानू, भारत सिंह, कल्पना शर्मा के निर्देशन में कक्षा नवीं और दसवीं के छात्रों ने सुबह ९ बजे से दोपहर ३ बजे तक दीवारों को पेंट कर अपनी कला से शहर की जनता को सन्देश दिया और मुख्य मार्ग के साइड की दीवार को सुन्दर बनाने में भरकस मेहनत की |

भूमिव्यवसायी दिलीप चित्तौड़ा की हत्या करने के आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर । जमीन विवाद को लेकर भूमि व्यवसायी की हत्या करने के आरोपी भूमि व्यवसायी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
सुखैर थाना पुलिस ने २१ नवम्बर को १०० फिट रोड पेट्रोल पंप के समीप फायर करने के दौरान निशाना चूकने पर चाकू से हमला कर पार्थ नगर निवासी दिलिप चित्तौडा (४८) पुत्र मदनलाल की हत्या करने के आरोपी मेहता बाडी सूरजपोल निवासी दीनकर पुत्र हरिश कुमार मोगरा को गिरफतार किया। प्रकरण के अुसार गोवर्धनविलास नेला स्थित जमीनको लेकर आरोपी व दिलीप के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर २१ नवंबर दोपहर में छोटीलाल मीणा के बुलावे पर दिलीप सौ फिट रोड पहुचा जहां मिले आरोपी दिनकर व उसके साथी लोकेश पालिवाल, अरूण नागदा रोका जहां कहासूनी होने पर छोटीलाल ने फायर किया इस दौरान निशाना चूकने पर आरोपी चाकू से हमला कर फरार हो गए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस नेमोके पर पहुच कर घायल दिलीप को एम बी चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से चित्तौडा समाज के लोग कलक्ट्री पर प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन पर हमलावर की गिरफ्तार का दबाव बना रहे थे। इसकों लेकर उदयुपर बंद की चेतावनी भी दी थी।
सुप्रीम कोर्ट की टीम ने पोलिथिन से होने वाले नुकसान की बनाई रिपोर्ट

उदयपुर | सर्वोच्च न्यायालय में पशुओं के पॉलीथिन खाने सम्बन्धी मामले में दायर जनहित याचिका को लेकर गठित टीम गुरूवार को उदयपुर पहुंची। जिन्होंने शहर में विभिन्न जगहों का दौरा किया और शहर में पोलिथिन से पशुओं को कितना नुक्सान हो रहा है उसके लिए अपनी रिपोर्ट तैयार की |
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पॉलीथिन पर प्रतिबंध है, फिर भी दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट में एक एनजीओ द्वारा पोलिथिन से होने वाले नुक्सान को लेकर जनहित याचिका दायर की है | जिसकी जाँच के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तीन वकीलों की टीम जिसमे बीना माधवन, मेनका गुरु स्वामी और डीवी रघुवाम शामिल हैं यहां पहुंची टीम ने नगर निगम के बलीचा स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का दौरा किया। वहां के बाद अब शहर में पॉलीथिन और गारबेज (कूड़ा-करकट) के हालात देखे। चेतक स्थित पशुचिकित्सालय का दौरा किया और डॉकटरों से बातचीत कर आने वाले पशुओं की बिमारी और पोलिथिन से पशुओं में क्या क्या असर हो रहा है उसकी जानकारी ली नगर निगम के काइन हाउस का भी दौरा किया और अपनी रिपोर्ट तैयार की | जानकारी के अनुसार यह टीम उदयपुर के बाद जयपुर और जोधपुर शहर का भी दौरा करेगी | शहर का जायजा लेकर टीम नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। टीम के साथ नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी जगदीश सिंह तथा डीएफओ ओपी शर्मा से मौजूद थे।
सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन, नगर बंद की चेतावनी
चित्तौड़ा हत्याकांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र स्थित १०० फीट रोड पर कुछ समय पूर्व हुए दिलीप चित्तौड़ा मर्डर के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सकल जैन समाज ने गुरूवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।
उल्लेखनीय है कि चौदह दिन बीत जाने के बावजूद मामला जस का तस है। इसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ दिन पूर्व इस मामले को लेकर शहर के युवाओं व समाजजनों ने कैंडल मार्च भी निकाला था।
महावीर जैन परिषद के संयोजक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में गठित संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन की रणनीति तय की गई। जिसमें आज जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। अब शुक्रवार को सुबह 11 से 1 बजे तक सांकेतिक धरना दिया जाएगा। शनिवार शाम टाउनहॉल से मशाल जुलूस निकालने के बाद रविवार दोपहर सकल समाज की बैठक होगी जिसमें उदयपुर बंद पर निर्णय किया जाएगा। बैठक में पारस सिंघवी, सुरेश चित्तौड़ा, कुलदीप नाहर, अशोक शाह, दिलीप सुराणा, महेंद्र चित्तौड़ा, सुंदरलाल नवाणिया, जिनेंद्र भगत, देवेंद्र छाप्या, शांतिलाल सिंघवी, महेंद्र तलेसरा ने विचार व्यक्त किए।
पीसीसी कार्यकारिणी में उदयपुर जिले को पूरा प्रतिनिधित्व
उदयपुर | दो दिन पहले भांग की गयी गयी राज्य कांग्रेस कमेटी आज नयी गठित कर घोषित की जिसमे उदयपुर को भी पूरा प्रतिनिधित्व दिया गया है | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आज घोषित की गई प्रदेा कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा को उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, पूर्व संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत, इंटक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली को महासचिव बनाया गया है | खबर आते है उदयपुर के कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया।
देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, जिला प्रमुख मधु मेहता, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, नगर निगम पूर्व प्रतिपक्ष नेता दिनेश श्रीमाली, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, शहर महामंत्री दिनेश दवे, देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली,सहित जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं ने उदयपुर को प्रतिनिधित्व देने पर प्रदेश कांग्रेस सचिन पायलट व पूर्व महामंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि उदयपुर जिले को पूर्ण प्रतिनिधित्व देने से जिले में कांग्रेस मजबूत होगी व युवाओं में नये जोश का संचार होगा।




