पीसीसी कार्यकारिणी में उदयपुर जिले को पूरा प्रतिनिधित्व

sachin pilotउदयपुर | दो दिन पहले भांग की गयी गयी राज्य कांग्रेस कमेटी आज नयी गठित कर घोषित की जिसमे उदयपुर को भी पूरा प्रतिनिधित्व दिया गया है | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आज घोषित की गई प्रदेा कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा को उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, पूर्व संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत, इंटक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली को महासचिव बनाया गया है | खबर आते है उदयपुर के कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया।
देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, जिला प्रमुख मधु मेहता, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, नगर निगम पूर्व प्रतिपक्ष नेता दिनेश श्रीमाली, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, शहर महामंत्री दिनेश दवे, देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली,सहित जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं ने उदयपुर को प्रतिनिधित्व देने पर प्रदेश कांग्रेस सचिन पायलट व पूर्व महामंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि उदयपुर जिले को पूर्ण प्रतिनिधित्व देने से जिले में कांग्रेस मजबूत होगी व युवाओं में नये जोश का संचार होगा।

Previous articleसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता में अधिकारियों ने दिखाया दम ख़म
Next articleसकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन, नगर बंद की चेतावनी