अभी नहीं होंगे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले!

teacherउदयपुर। रोक हटने के बाद से तबादलों के लिए हाथ-पांव मार रहे तृतीय श्रेणी शिक्षकों को निराश होना पड़ सकता है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि इन शिक्षकों के तबादले इस सत्र में नहीं बल्कि स्थानीय निकाय और पंचायत राज चुनाव के बाद ही होंगे।

सरकार ने शनिवार को जयपुर में शिक्षा विभाग की बैठक में उक्त संकेत दिए। सरकार के रूख का हवाला देते हुए सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण फिलहाल नहीं होंगे।

हाल ही विधानसभा उप चुनाव में वैर, नसीराबाद और सूरतगढ़ सीटों पर हुई हार के मद्देनजर सरकार निकाय व पंचायत राज चुनाव को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। ऎसे में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नवम्बर-दिसम्बर में स्थानीय निकाय व पंचायत राज चुनाव के बाद ही होंगे।

एक पक्ष यह भी
तृतीय श्रेणी शिक्षक पंचायत राज विभाग के अधीन आते हैं। ऎसे में इनके स्थानांतरण का अधिकार इसी विभाग का बनता है। पूर्व में शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण कर दिए तो पंचायत राज के अधीनस्थ शिक्षकों को न्यायालय से स्थगन आदेश मिल गया था। इसके मद्देनजर भी सरकार फिलहाल कोई विवाद नहीं चाहती।

हादसों ने छीनी 11 जिंदगियां

RPKGONL011051020146Z06Z11 AMउदयपुर । जिले व आस-पास के क्षेत्रों में शनिवार का दिन हादसों के नाम रहा। अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो मासूम बçच्चयां भी शामिल हैं। सलूंबर से बड़ौदा जा रही रोडवेज बस झल्लारा थाना क्षेत्र के जैताना गांव के निकट पेड़ से जा टकराई। इसमें तीन की मौत हो गई। उदयपुर में नेला बाईपास पर बेकाबू ट्रोला बाइक सवार दो युवकों को रौंद कर पलट गया। बेड़वास मादड़ी इण्डस्ट्रीज एरिया में रेलवे लाइन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया वहीं देवगढ़ थाना क्षेत्र के तीखी गांव के पास बंद पड़ी खदान में भरे बरसाती पानी में नहाने गई एक महिला दो मासूम बच्चों के साथ डूब गई।

बस पेड़ से टकराई, तीन की मौत
शेषपुर . सलूंबर से बड़ौदा (गुजरात) जा रही रोडवेज बस शनिवार को उदयपुर-बांसवाड़ा मुख्य मार्ग पर झल्लारा थाना क्षेत्र के जैताना गांव के निकट आम के पेड़ से जा टकराई जिससे तीन की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन यात्री घायल हो गए। मृतकों में दो मासूम भाई व चालक शामिल है। हादसा बस का टायर फटने से हुआ। टक्कर के बाद आम का पेड़ बस की सभी सीटों को चीरता हुआ अंदर जा फंसा। घायलों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से अधिकांश को उदयपुर व डूंगरपुर रैफर कर दिया गया।

डूंगरपुर डिपो की बस सुबह सलूंबर से रवाना हुई थी। जैताना गांव से करीब एक किलोमीटर पहले टायर फटने से संतुलन बिगड़ गया। हादसे में चालक कनबा क्षेत्र के अतरसोमा निवासी कल्याणसिंह (55) पुत्र देवीसिंह राजपूत, सलूंबर के बाहर का शहर निवासी जुनैद (10) पुत्र हुसैन खान व उसका पांच वर्षीय भाई मोनू की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दोनों भाई अपने माता-पिता के साथ आसपुर जा रहे थे। इधर हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच बस की खिड़कियां तोड़ और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त पुर्जो को अलग कर बुरी तरह फंसे घायलों को बाहर निकाला और सलूंबर, आसपुर व जैताणा के अस्पतालों में भर्ती करवाया। सूचना पर झल्लारा थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत, तहसीलदार गणेश पंचाल, डीप्टी एसपी अभयसिंह भाटी सहित डूंगरपुर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ट्रोले ने दो बाइक सवारों को रौंदा
. नेला बाईपास पर शनिवार शाम बेकाबू ट्रोला बाइक सवार दो युवकों को रौंद कर पलट गया। बाइक के परखच्चे उड़े गए। दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गोवर्घन विलास थाना पुलिस ने दोनों युवक के शव एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। एसआई भूपाल सिंह ने बताया कि हादसा शाम करीब पौने पांच बजे हुआ था। हादसे के बाद ट्रोला को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रोला को सीधा करके आवागमन चालू कराया। हादसे के शिकार बाइक सवार युवकों की उम्र करीब 35- 40 साल के बीच है।

दोनों के पास एक मोबाइल भी मिला है लेकिन मोबाइल डिसचार्ज होने से बंद है। एक मोबाइल नम्बर से बात की तो वह गुजरात में लगा था। युवक से बात हुई तो दोनों युवक को आमेट (राजसमंद) का होना बताया है। वह भी दोनों के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। युवकों की बाइक भी राजसमंद की है। पुलिस ने आमेट थाना पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी है।

मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, युवक की मृत्यु
देवगढ़. भीलवाड़ा रोड़ पर दोलपुरा व तीखी के बीच शुक्रवार रात दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पारडी निवासी बन्शीलाल पुत्र गोपीलाल सालवी अपने दोस्त सोलंकियो का गुड़ा निवासी भैरूलाल पुत्र नारायण सालवी व पाली निवासी मदनलाल पुत्र कालूराम मेघवाल के साथ बाइक पर सवार होकर पाली से पारडी की ओर आ रहे थे। रात करीब साढे 10 बजे आंजना की ओर से बाइक पर आ रहा पसून्द निवासी कमलेश पुत्र भगवती लाल गुर्जर की मोटरसाइकिल से टकरा गए, जिससे बन्शीलाल (32) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को देवगढ़ चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद राजसमंद रेफर किया गया। मृतक का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया।

दो बच्चों के साथ मां खदान में डूबी
देवगढ़. थाना क्षेत्र के तीखी गांव के पास बंद पड़ी खदान में भरे बरसाती पानी में नहाने गई एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ डूब गई। अपराह्न करीब चार बजे जब चरवाहे खदान में अपने मवेशियों को पानी पीलाने लाए तो किनारे पर पड़े कपड़े व पानी में तैरती तगारी को देखकर मामले की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार मीरा (25) पत्नी श्रवणसिंह निवासी तीखी अपने चार वर्षीय बेटे दिलीप व ढाई साल की बेटी ललिता के साथ शनिवार सुबह करीब नौ बजे गांव के बाहर स्थित खदान पर कपड़े धोने के लिए गई थी।

महिला जब पानी के किनारे एक चट्टान पर कपड़े धुल रही थी। इस दौरान उसका बेटा दिलीप खेलते-खेलते अचानक गहरे पानी में जा गिरा, जिसे बचाने के लिए महिला पानी में कूद गई। दोनों की डूबने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि वहीं किनारे बैठी ललिता भी अनजाने में पानी में जा गिरी, जिससे उसकी भी डूबने से मौत हो गई। गांव निवासी अर्जुनसिंह सिंह वहीं पास में जंगलों में अपनी बकरियां चरा रहा था। शाम करीब चार बजे जब वह अपनी बकरियों को पानी पिलाने लाया तो उसने किनारे पर कपड़े व चप्पल पड़े देखे। वहीं तगारी पानी में तैरती देखकर उसे शक हुआ। उसने खदान में झांक कर देखा तो पारदर्शी पानी में महिला व बच्चे की लाश नजर आई। तुरंत उसने घटना की सूचना गांव में दी। इधर, थानाधिकारी करणसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।

परिजन व ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाए गए, जिन्हें देवगढ़ स्थित राजकीय चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया। मृतकों का रविवार सुबह पोस्मार्टम किया जाएगा।

अपनों को नहीं लगी खबर
मीरा के सास-ससुर गांव में ही नवरात्रि विसर्जन के कार्यक्रम में व्यस्त थे। वहीं पति उदयपुर गया हुआ था। इस लिए शाम तक महिला व बच्चों की ओर किसी का ध्यान नहीं दिया। सास-ससुर जब विसर्जन से वापस घर लौटकर आए तो बहू घर पर नहीं मिली। उन्होंने पड़ोस में पूछताछ शुरू ही की थी तब तक महिला व बच्चों के डूबने की खबर आ गई।

बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचला,
परसाद. परसाद थाना अन्तर्गत मुख्य बस स्टैण्ड पर एक बेकाबू ट्रक ने पीछे से टक्कर मार कर महिला को कुचल दिया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया और पाटिया के निकट जाबला में ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मालिक को सूचना दी व चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परसाद थानाधिकारी मांगीलाल तेली ने बताया कि ट्रक चालक शराब के नशे में था। भीड़ भरे बाजार से ट्रक को तेज गति से लेकर निकला, जिससे स्टेरिंग पर नियंत्रण नहीं रहा और राह चलती परसाद निवासी सुन्दरी देवी (40) पत्नी सुन्दरलाल कलाल को पीछे से टक्कर मार दी। सुन्दरी देवी ट्रक के साथ 20 फीट तक घसीट गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों ने तत्काल अपने निजी वाहन से परसाद सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डाक्टरों की अनुपस्थिति के चलते उसे करीब 25 मिनट तक उसे कोई प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाया और महिला की मृत्यु हो गई।

ट्रक छोड़ भागा चालक
ग्रामीणों ने अपने निजी वाहनों से ट्रक से पीछा किया, लेकिन चालक उसे भगा कर हाईवे पर उदयपुर की तरफ चला गया। पाटिया टोल पर नाका बंदी करवाने पर पता चला कि ट्रक टोल तक नहीं पहुंचा। तब पाटिया के समीप जाबला की तरफ जाने वाले मार्ग पर पुलिस व ग्रामीण ने खोज की। इस पर पता चला कि ट्रक चालक जाबला में गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।

नहीं ठहरते है यहां डाक्टर
परसाद में हाईवे की दुर्घटनाओं को देखते हुए यहां सामुदायिक चिकित्सालय है लेकिन यहां अक्सर रात्रि में डाक्टर नहीं मिलते हैं। जिससे हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों का समय पर इलाज नहीं हो पाता है। कई बार आला अधिकारियो को सचित किया गया उसके बाद भी यहां स्टाफ का कोई प्रबन्ध नहीं हो पाया। यहां के सामुदायिक अस्पताल में पहले तीन डाक्टरों की नियुक्ति थी लेकिन उन्हें वहां से हटा कर कहीं ओर लगा दिया गया ।

ग्रामीण करेगे अस्पताल का घेराव
अस्पताल में डाक्टरों कि अव्यवस्था के चलते समाज के लोग व ग्रामीण अस्पताल का घेराव करेंगे। मौके पर ब्लॉक चिकित्साधिकारी को बुला कर डाक्टरों के ठहराव के लिए पाबन्द करवाएंगे।

…एम्बुलेंस ड्राइवर नदारद
दुर्घटना जानकारी मिलते ही करीब 200 लोग अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए लेकिन वहां उसे उदयपुर पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी। एम्बुलेन्स परिसर मे खड़ी थी लेकिन ड्राइवर अस्पताल में मौजूद नहीं था। जिससे समय पर सुविधा नहीं
मिल पाई।

ट्रेन की चपेट से अज्ञात की मौत
उयहां बेड़वास मादड़ी इण्डस्ट्रीज एरिया में रेलवे लाइन पर शनिवार सुबह आठ बजे एक युवक का शव मिला। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन के चपेट में आकर मौत का है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है पर उसके पास पर्स में एक कार्ड मिला है, जिसमें पलवारा (बासंवाड़ा) का महेन्द्र मीणा नाम लिखा है। साथ ही डोडाबली (नाई) रोजगार सेवा केन्द्र की महिलाओं के कार्ड मिले हैं। प्रतापनगर थाने के एसआई भैरों सिंह ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35-40 वर्ष है। उसके शरीर पर धारीदार सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग का जींस है। पुलिस शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

यूआईटी ने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया

uitउदयपुर। अतिक्रमण व अवैध निर्माण हटाने का यूआईटी का अभियान शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। राजकीय अवकाश के बावजूद यूआईटी के दस्ते ने शहर में सुबह से शाम तक कई जगह सरकारी जमीन से कब्जे हटाए। यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता के नेतृत्व में तहसीलदार बाबूराम मीणा, पटवारी चिरंतन शर्मा, राजेश मेहता, दुलीचंद शर्मा, भरत हथाया आदि सुबह दक्षिण विस्तार योजना में बाइपास किनारे पहंुचे। वहां एंट्री वाले 100 फीट रोड का बोटलनेक ध्वस्त किया। वहां पंकज सरूपरिया ने अपने भूखंड के साथ 100 फीट रोड पर आगे की तरफ 5-6 हजार वर्गफीट क्षेत्र में टिनशेड लगा रखे थे।

भीतर ऑयल, मशीनों के आइटम, टैंकर आदि रखे जा रहे थे। सौ फीट रोड पर बोटलनेक ध्वस्त करने के दौरान सरूपरिया ने गोवर्द्धन विलास क्षेत्र की जमीन का पट्टा और उस पर स्टे होना बताया। लेकिन, कब्जे वाली जगह सवीनाखेड़ा राजस्व ग्राम में आने से यूआईटी ने बोटलनेक तोड़ दिया।

हटे कैबिन, तोड़ी दुकानें
हिरणमगरी में मेनारिया गेस्ट हाउस के पास लगभग 40 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन के दोनों तरफ रोड पर बनी दुकानें ध्वस्त की गई। वहां रखे कैबिन खाली कर ले जाने के लिए कहा गया, जिस पर दुकानदारों ने कैबिन हटा लिए। वहां पक्की दुकानों सहित कार धुलाई का कारखाना भी ध्वस्त किया गया।

दोबारा कब्जा, फिर तोड़ा
नगर विकास प्रन्यास के दल ने हिरणमगरी सेक्टर-3 में बीएसएनएल ऑफिस वाली 100 फीट रोड के मुहाने पर हाल ही कब्जे ध्वस्त कर बोटलनेक खोला था। वहां पीछे हटी दुकानों के आगे फिर से 2 फीट तक कब्जा कर निर्माण कर लिया गया। इसे शनिवार को प्रन्यास के दल ने फिर तोड़ दिया। वहीं, गायत्रीनगर में बंजारा बस्ती के सामने मुख्य 120 फीट रोड किनारे घोड़े खड़े करने के लिए कब्जा कर बनाया गया चबूतरा, टिनशेड आदि ध्वस्त किया गया। यहां घोड़े बांधने के लिए जमीन पर अरसे से कब्जा किया हुआ था।

स्वच्छ भारत अभियान की हुई शानदार शुरूआत

विभिन्न संगठनों ने की सहभागिता
बापू व शास्त्री को भी किया नमन

IMG-20141002-WA0014उदयपुर । गांधी जयंति पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत के साथ ही शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी सरकारी कर्मचारियों ने सप*ाई के अभियान की शुरूआत कर स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में पहला कदम बढाया।
शहर में स्वच्छ भारत के लिए सप*ाई अभियान की शुरूआत पंचायती राज मंत्री व शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने जगदीश चौक में स$डक पर झाडु लगाने के साथ की। साथ में सांसद अर्जुन मीणा, ग्रामीण विधायक पू*ल ङ्क्षसह मीणा, नगर निगम महापौर रजनी डांगी साथ में कई भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि पार्षद ने सडक पर झाडु लगाकर सप*ाई अभियान की शुरूआत की। कटारिया और अर्जुन मीणा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे वहां पर भी कटारिया ने झाडु लगाकर रेलवे स्टेशन को स्वच्छ रखने का संदेश रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों को दिया।
इधर सरकारी दप*तरों में भी सप*ाई अभियान की शुरूआत हुई जिसमें दप*तर के कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपने चेम्बर और कमरों की सप*ाईIMG-20141002-WA0015 कर अभियान का शुभारम्भ किया।
जिला कलेक्ट्री में सभी कर्मचारी अधिकारियों द्वारा अपने अपने कमरों की डस्टिंग की गई जिसका बाद में निरीक्षण जिला कलेक्टर अति.जिला कलक्टर व अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। कई पुलिस थानों में भी स्वच्छ भारत अभियान के तहत थाना परिसर, जिला कलेक्ट्री में एसपी ऑपि*स में धुल मिट्टी झाड कर अभियान का आगाज किया। जिसका जायजा लेने बाद में एसपी अजय कुमार लांबा हरेक कमरे में जाकर निरीक्षण किया। अन्य कई सरकारी दप*तर, जिला परिषद, रसद विभाग, नगर निगम, यूआईटी, बिजली विभाग के आपि*स, सीएमएचओ आपि*स अन्य कई दप*तरों में सरकारी कर्मचारियों द्वारा अभियान को शुरू किया।
स्वच्छ भारत की परिकल्पना के तहत गांधी जयंती पर गुरुवार को सभी सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यालय/परिसर की साफ-सफाई करने हेतु प्रात: १० बजे संभागीय आयुक्त एवं आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग वैभव गालरिया द्वारा स्वयं सफाई अभियान की शुरुआत आयुक्त कार्यालय से झाडू लगा कर की गई। उनके अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारी भी सफाई कार्य में जुट गए तथा अपने-अपने कमरों, कार्यालय परिसर, गार्डन आदि की साफ-सफाई की । स्वच्छता अभियान को आगे बढाने के उद्देश्य से संभाग के समस्त जिलों में जिला कलक्टर्स के सानिध्य में स्वच्छता अभियान हर वर्ष IMG_3886१० घन्टे यदि हर सप्ताह २ घन्टे श्रमदान कर स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ किया जायेगा।
इस मौके पर संभागीय मुख्यालय पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, अतिरिक्त आयुक्त (टीएडी-प्रथम) जमील अहमद कुरैशी, अतिरिक्त आयुक्त (द्वितीय) जगमोहन सिंह व समस्त प्रकोष्ठाधिकारी व कर्मचारियों ने सफाई अभियान में सहयोग किया।
बार एसोसिएशन, उदयपुर के करीब २०० अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर पर एकत्रित होकर देश को साफ सुथारा बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी ‘स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत के तहत न्यायालय परिसर की साफ सफाई में भाग लिया एवं श्रमदान कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। इस अभियान में बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष भरत कुमार जोशी, महासचिव गगन कुमार सनाढ्य, उपाध्यक्ष अनिल पालीवाल, सचिव कुलदीप चौबिसा, वित सचिव देवी लाल जाट, पुस्तकालय सचिव महेन्द्र सिंह राजपूत सहित काफी अधिवक्ताओं ने भाग लिया। यह जानकारी बार एसोसिएशन, उदयपुर के अध्यक्ष भरत कुमार जोशी ने दी।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने भी सफाई कर अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। आज प्रात: साढे नौ बजे विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं संबंधित चिकित्सकों ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान की शुरूआत की। अभियान के तहत चिकित्सकों ने हाथ में झाडू पकड कॉलेज परिसर में साफ-सफाई कर आम जन को सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अभियान में मुख्य रूप से IMG_3973कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा, पीएसएम के विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल बुनकर, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनिता भार्गव, बायोकैमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक वर्मा के साथ डॉ. सुरेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. आभा पाटनी, डॉ. नौरतन जटिया सहित कई चिकित्सकों ने सफाई अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।
उदयपुर पर्यावरण समिति की ओर से वार्ड २७ में पार्षद मीनाक्षी जैन के झण्डारोहण से अभियान की शुरूआत हुई। क्षेत्र के नागरिकों एवं स्कूली विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई गई। अभियान का शुभारंंभ जनसमुदाय ने बसंत विहार पार्क से स्वैच्छिक श्रमदान कर ट्रैक्टर ट्रॉली भरकर पॉलीथिन व प्लास्टिक का कचरा साफ किया गया। सचिव केएल चोटरानी ने बताया कि कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता सहित अन्य ने भी विचार व्यक्त किए।
शिल्पग्राम में कलाकारों ने बुहारा आंगन ‘‘स्वच्छ भारत अभियान‘‘ के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के मुख्यालय बागोर की हवेली तथा हवाला गांव स्थित ग्रामीण कला परिसर शिल्पग्राम में केन्द्र के अधिकारियों व कलाकारों ने चौक व आंगन बुहारा बागोर की हवेली में सुबह केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा के नेतृत्व में केन्द्र के अधिकारियों ने कुआं चौक की सफाई कर धोकर साफ किया। इसी स्थान पर दशोरा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को ‘‘स्वच्छता शपथ‘‘ दिलाई।
गांव शहर मेरा स्वच्छ हो सारा देश नारे के तहत इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के चीप* ऐरिया मैनेजर अमर ज्योति बारदोलाई के निर्देशानुसार इण्डियन ऑयल कॉर्पोरशन के सहायक प्रबंधक राकेश तिवारी एवं अरावली गैस सर्विस की प्रोपराइटर श्रीमती सूरज शर्मा एवं स्टाप* द्वारा सुरो का प*ला में सप*ाई अभियान शुरू किया गया।
आकाशवाणी उदयपुर में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत कार्यालय परिसर में केन्द्राध्यक्ष राजेन्द्र नाहर एव कार्यक्रम प्रमुख एन.आर.मीणा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान की शुरूआत हुई। परिसर एवं विभिन्न कक्षों में साफ-सफाई के पश्चात नाहर द्वारा शपथ दिलाई गई।
IMG_3886राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेन्सी में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा श्रमदान कर विद्यालय परिसर में साफ सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया।
भाजपा सरदार पटेल मण्डल के कार्यकर्ताओं ने सहयोग करते हुए प्रात: ८ बजे सेक्टर ११ स्थित पशुपतिनाथ मन्दिर परिसर से सफाई अभियान का आगाज किया । उसके बाद कार्यकर्ताओं ने मण्डल महामंत्री महेश त्रिवेदी के नेतृत्व में सिख कोलोनी, श्री राम मन्दिर, आलोक परिसर के बाहर, जैन मन्दिर तथा पशुपतिनाथ पार्क में प्लास्टिक की थैलिया, गिलासे, गाजर घास, आदि की साफ सफाई की।
अलर्ट संस्थान, जलग्रहण क्षेत्र विकास समिति वागडा एवं के.एफ. डब्ल्यू-आईजीडब्ल्यूडीपी नाबार्ड द्वारा सुयुक्त रूप से गोगुन्दा के अवाणी गांव में गुरूवार को स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत हुई।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय एवं स्थानीय संघ उदयपुर के संयुत्त* तत्वावधान में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंति के अवसर पर प्रात: सर्वधर्म सभा विद्या भवन रूरल इंस्टीटयूट बेदला में रोवर स्काउट की गई। उसके पश्चात नगर निगम परिसर में नेहरू बाल उद्यान में स्काउट गाइड ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत उद्य$ान की सप*ाई की एवं जन चेतना रैली निकाली।
सी.ओ.स्काउट एम.आर.वर्माने बतायाकि स्वच्छता जन चेतना रैली को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रथम उदयपुर कृष्णा चौहान एवं मण्डल उपप्रधान डा.सुजान ङ्क्षसह पार्षद राखी माली ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर निगम परिसर से रवाना होकर सूरजपोल चौराहा, बापू बाजार देहलीगेट होते हुए शास्त्री सर्कल पहुंची और स्काउट गाइड ने शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।
राजस्थान कृषि महाविद्यालय उदयपुर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत अधिकारियों कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लेते हुए सप*ाई कार्य आंरभ किया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.एस.आर.मालू ने बताया कि ९ बजे से महाविद्यालय के एक एक कर विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागाध्यक्ष के साथ सप*ाई अभियान में भाग लिया।

लोक कला मण्डल में इन न्यूज़ द्वारा भव्य कवि सम्मेलन ५ को, कुमार विश्वास आएंगे

उदयपुर। इन न्यूज़ द्वारा आयोजित पेसेफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के साझा प्रयास से ५ अक्टूबर को लोक कला मण्डल में unnamedअखिल भारतीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा। कवि सम्मेलन में मुख्य आकर्षण देश के प्रसिद्घ कवि एवं आप नेता कुमार विश्वास होंगे।
लोक कला मण्डल में आगामी रविवार को आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रसिद्घ गीतकार और पेरौडी किंग उदयपुर के पंडित विश्वेश्वर शर्मा को प्रथम काव्यांगन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि डॉ. कुमार विश्वास के हाथों पंडित जी को यह पुरस्कार दिया जाएगा। काव्यांगन का पुरस्कार प्रति वर्ष उन व्यक्ति को दिया जाएगा जिन्होंने राजस्थान की माटी से निकल कर देश भर में अपनी छाप छोडी है।
पेसेफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के साझा प्रयास से प्रायोजित कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि लक्ष्यराज ङ्क्षसह मेवाड, विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, सांसद अर्जुन लाल मीणा और पेसेफिक विवि के राहुल अग्रवाल होंगे। कवि सम्मेलन के प्रवेश शहरवासियों के लिए निशुल्क रखा गया है। शाम ७ बजे से आयोजित होने वाले इस कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास के अलावा देश के जाने माने सायरा शबीना, अदीब कानपुर, राज कुमार बादल शक्करगढ, अशोक चारण जयपुर, दिनेश दोशी इंदौर और सूत्रधार राव अजात शत्रु उदयपुर सहित कई कवियों से रविवार की शाम गुलजार होगी।

भाजपा नेता लिखारी का निधन

ns likhariउदयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर विकास प्रन्यास उदयपुर के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र ङ्क्षसह लिखारी की गुरूवार को हृदयघात से मृत्यु हो गई। वे ८९ वर्ष के थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर विकास प्रन्यास के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र ङ्क्षसह लिखारी को गुरूवार दोपहर हृदयघात हुआ तथा कुछ ही क्षणों में उन्होंने अंतिम सांस ली। लिखारी भाजपा के वरिष्ठ चिन्तक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिह शेखावत के घनिष्ठ रहे है। शेखावत ने ही वर्ष १९९० से १९९३ तक लिखारी को उदयपुर नगर विकास प्रन्यास का अध्यक्ष मनोनेीत किया था। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर अशोक नगर स्थित मोक्ष धाम पर किया जाएगा।
भाजपा ने लिखारी के निधन पर षोक व्यक्त करते हुए लिखारी के निधन को पार्टी की क्षति बताया। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि संगठन को लिखारी द्वारा दी गई सेवाएं चिरस्मरणीय रहेगी। निश्चित रूप से वे संगठन के सच्चे सिपाही थे। शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष षांतिलाल चपलोत, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, महापौर रजनी डांगी, शहर जिला उपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, राजेन्द्र बोर्दिया, ने लिखारी के निधन पर शोक प्रकट किया।
पूर्व सांसद भानुकुमार शास्त्री, राज्य क्री$डा परिषद् के पूर्व अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, पूर्व विधायक शिवकिशोर सनाढ्य, दूल्हेसिंह सारंगदेवोत, पूर्व पार्षद दिग्विजय श्रीमाली, विजय प्रकाश विप्लवी, नरेश पंवार, गोविन्द दीक्षित ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर उदयपुर नगर विकास प्रन्यास के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह लिखारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा में लिखारी की सेवाएं स्मरणीय व सराहनीय रही है।

भाजपा ग्रामीण विधायक के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज

downloadउदयपुर। कुराबड थाना पुलिस ने भाजपा के यदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा व् हिंदुस्तान जिंक देबारी के महाप्रबंधक सहित चालिस से अधिक लोगों के खिलाफ धोखाधडी पूर्वक जमीन की रजिस्ट्री करवा नकदी हडपने एवं जातिगत गालिगलोज करने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बिछडी गांव निवासी धन्ना पुत्र नंगा भील ने परिवाद जरिये हिन्दुस्तान जिंक देबारी के महा प्रबंधक एस के बत्रा, एच आर मो अली, मानव रसद अधिकारी कृष्णा त्रिवेदी, उदयपुर ग्रामीण विधायक रोड नं ३ रेखा जनरल स्टोल निवासी फूलसिंह पुत्र माधूसिंह, देहलीगेट इन्द्रप्रस्थ कॉम्पलेक्स निवासी लक्ष्मीलाल पटवारी सहित ४३ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि आरोपियों ने वर्ष २०१३ में कहा कि हिन्दुस्तान जिंक की ओर से डेम बनाया जारहा है जिसके लिए सरकार भूमि आवाप्त कर रही है इसके एवज में खातेदारों को सरकार कम मुआवजा देने के बात कहते हुए दबाव बनाया तथा बिछडी ग्रामपंचायत में स्थित जमीन को ४ लाख २५ हजार रूपये बीघा मे बेचना तय हुआ। इस पर १६ जुलाई १३ को आरोपी कार में बिठा कर उदयपुर कोर्ट से स्टाम्प खरीद कर कुराबड उप पंजियन कार्यालय में रजिस्टत्री करवा एक लाख रूपये का भुगतान किया शेष राशी घर पहुच कर देना तय किया। लेकिन आरोपियों ने नकदी का भुगतान नहीं कर धोखाधडी की। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामूली बात को लेकर चित्तौडगढ के दो थाना क्षेत्रों में तनाव

0

दोनों मामले में ८ जने शांति भंग में गिरफ्तार
समझाइश कर रही पुलिस के सामने भी हुई मारपीट
rpjhonl031021020146Z39Z21 PMउदयपुर। चित्तौडगढ के राश्मी व निकुंभ थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो समुदायों में बीच तनाव हो गया। दोनों ही मामले में पुलिस ने ८ जनों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। राश्मी में कल रात हुई घटना के गुरूवार सुबह आरोपी ने दूसरे पक्ष के घर पहुंच मारपीट की एवं थाने में समझाइश के दौरान भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें एक युवक के नाक व सिर पर चोंटे आई।
जानकारी के अनुसार चित्तौडगढ के राश्मी कस्बे में बीती रात्रि क रात उपरेडा तिराहे के समीप दुपहिया की टक्कर के बाद दो समुदाय के युवकों में तनातनी हो गई जिसे मौके पर विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने समझाइश कर मामले को शांत कर दिया। घटना के बाद गुरूवार सुबह आरोपी राजू मोहम्मद व उसके भाई व अन्य महावीर मारू के घर पहुंच गए व मारपीट की। मारपीट की घटना के बाद महावीर व उसका पुत्र तथा अन्य ने थाने पर आकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इधर, मारपीट के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। मामले में पुलिस आरोपी के पिता व उसके भाई को थाने लाई जहां भी दोनों पक्षों के बीच समझाइश के दौरान फिर मारपीट हो गई जिसमें महावीर मारू के सिर व नाक पर चोंटे आई। घटना के बाद तनाव की स्थिति बन गई एवं बाजार बंद हो गए। एहतियात के तौर पर दोनों थानों पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने सात लोगों को शांति भंग में हिरासत में लिया है।
इधर, निकुंभ कस्बे में चल रहे गरबा कार्यक्रम में दुपहिया लेकर इश्तियाक नामक युवक पाण्डाल में घुस गया। जिस पर अन्य युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना के दूसरे समुदाय के लोग भी एकत्रित हो गए। इस दौरान इश्तियाक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लोगों ने उदयपुर मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समझाईश कर मामले को शांत कर दिया। थानाधिकारी भगवान ने बताया कि रात को ही इश्तियाक को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया है व कस्बे में पुलिस जाब्ता तैनात कर निगरानी की जा रही है।

आकाशवाणी एफ.एम. लेकसिटी में नये मनोरंजक कार्यक्रम पांच अक्टूबर से

imagesउदयपुर । आकाशवाणी उदयपुर के मिडियम वेव एवं एफ.एम. लेकसिटी चैनल पर पांच अक्टूबर से नये मनोरंजक कार्यक्रमों की शुरूआत की जा रही है, जिसमें श्रोताओं की अधिकाधिक भागीदारी होगी। साथ ही 101.9 मेघा हार्ट्ज पर प्रसारित एफ.एम. रेडियो लेकसिटी के लोकल विंडो के कार्यक्रमों का प्रसारण भी एक घण्टा बढ़ा दिया गया है, जिससे लेकसिटी के श्रोताओं को एक घण्टा अधिक स्थानीय मनोरंजक, ज्ञानवर्धक, शिक्षाप्रद, संगीत प्रधान, साक्षात्कार, सजीव फोन ईन कार्यक्रम सुनने को मिलेंगे।
यह जानकारी देते हुए आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख एन.आर. मीणा ने बताया कि स्थिर बिंदु तालिका के अनुसार पांच अक्टूबर से मिडियम वेव चैनल पर प्रातः 7.05 से 7.55 तक रोजाना नमस्कार उदयपुर कार्यक्रम का प्रसारण होगा। सुबह 8.30 बजे से रविवार को लिस्नर्स च्वाईस, सोमवार को शीर्षक गीत, मंगलवार को पत्रों पर आधारित फरमाईशी कार्यक्रम, बुधवार को आपकी सेहत, गुरूवार को आज के फनकार, शुक्रवार को राग रंग और शनिवार को उद्घोषकों के दिल से कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगे। रविवार को 12 से 1 बजे तक आपकी फरमाईश कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार मंगलवार को भावांजलि फुर्सत के पल, बुधवार को गीत मीलन, गुरूवार को फिल्मी कव्वालियां, शुक्रवार को आपके एसएमएस लेकसिटी के तराने, शनिवार को फिल्मी गजलें और रविवार को आपके पत्र प्रसारित किये जायेंगे। मंगलवार रात 10.00 बजे से 11 बजे तक फोन ईन आपकी फरमाईश और गुरूवार को 10 से 10.30 बजे तक मनपसंद कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा।
इसी तरह एफ.एम. रेडियो लेकसिटी पर भी नये कार्यक्रमों की सौगात रहेगी और 9.15 से 12.00 बजे तक कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगे, जिसमें रविवार को 9.20 से लेकर 10.30 तक संडे के फण्डे, 10.30 से 11.30 तक ताल से ताल मिला और 11.30 से 12.00 बजे तक संडे मूड के कार्यक्रम होंगे। इसी प्रकार सोमवार को 9.20 से 10.30 तक हेल्थ के कार्यक्रम उत्तम स्वास्थ्य, 10.30 से 11.00 बजे तक खाना खजाना और 11.05 से 12.00 बजे तक फिल्मी गीतों पर आधारित फोन ईन प्रोग्राम हैलो उदयपुर प्रसारित किया जाएगा। मंगलवार को 9.20 से 10.30 तक जोडी नं. 1, 10.30 से 11.30 बजे तक रूबरू एवं 11.30 से 12.00 बजे तक संगीत पहेली, बुधवार को 9.20 से 10.30 बजे तक न्यू फिल्मी सोंग, 10.30 से 11.00 बजे तक इनसे मिलिये और 11.05 से 12.00 बजे तक हैलो फरमाईश प्रोग्राम, गुरूवार को 9.20 से 10.30 तक संदेशे आते हैं एसएमएस पर आधारित कार्यक्रम, 10.30 से 11.30 बजे तक लेकसिटी के तराने, 11.30 से 12.00 बजे तक दिल से मिले दिल, शुक्रवार को 9.20 से 10.30 तक स्वास्थ्य पर आधारित कार्यक्रम हैलो डॉक्टर सजीव कार्यक्रम, 10.30 बजे से 11.30 बजे तक सप्ताहभर के फिल्मी गीतों पर आधारित हिट परेड, 11.30 से 12.00 बजे तक लेकसिटी मेल बॉक्स कार्यक्रम होंगे। शनिवार को 9.20 से 10.30 तक लिस्नर्स च्वाईस, 10.30 से 11.30 तक यादें, 11.30 से 12.00 बजे तक मसाला मिक्स कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगे।
प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी का सजीव प्रसारण ३ अक्टूबर को – मन की बातें नामक सजीव प्रसारण में देश के प्रधानमंत्री माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सजीव संवाद का प्रसारण आकाशवाणी उदयपुर के मीडियम वेव व एफ.एम. चैनल पर शुक्रवार को प्रातः 11.00 बजे से किया जाएगा।

महापौर रजनी डांगी पर ब्रामणो के साथ भेदभाव का आरोप !

aaa

उदयपुर । नगरनिगम महापौर पर ब्राह्मण समाज ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए आज मुख्य मंत्री के नाम अति. जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया | महापौर पर जाती विशेष को लाभ पहुचाने और ब्रामण समाज से द्वेषता रखने का आरोप लगाते हुए जाँच की मांग की है | ब्रह्म समाज के लोगों में भाजपा और कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी शामिल थे |
भगवान श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण समाज समिति द्वारा मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और महापौर रजनी डांगी के खिलाफ ब्राह्मण समाज के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया | परशुराम ब्रम्ह समाज समिति के महासचिव केके शर्मा ने बताया कि नगर निगम की महापौर रजनी डांगी ने ब्राह्मणो के साथ पक्षपात करते हुए हिरण मगरी, सेक्टर नं. 11 में वल्लभाचार्य पार्क जहां भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति लगी हुई है। उक्त पार्क में वर्तमान नगर निगम, उदयपुर के बोर्ड द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण कराने बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया हुआ है जिसको बोर्ड में समस्त पार्षदो ने अपनी सहमति भी दे रखी है। इसके बावजूद भी आज तक सामुदायिक केंद्र के भवन का निर्माण नहीं हुआ | शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि रजनी डांगी एवं उदयपुर विधायक श्रीमान् गुलाबचन्द जी कटारिया की जातिगत द्वैषता रखने के कारण व हठधर्मिता की वजह से इस निर्माण कार्य को प्रारंभ ही नहीं होने दिया गया है व जाति विशेष के कारण इस कार्य में रोडे डाले हुए है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे से इस मामले की जाँच करवाने की अपील करते हुए कार्रवाई की मांग की है |
गौरतलब है कि अभी हाल ही में नगरनिगम बोर्ड की बैठक में महापौर रजनी डांगी ने जब प्रताप गौरव केंद्र राजीव गांधी ट्रायबल यूनिवर्सिटी को विकास कार्य व् निर्माण कार्य के लिए राशि देने का प्रस्ताव रखा तब प्रतिपक्ष के नेता दिनेश श्रीमाली ने ब्रामण समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के मुद्दे को उठाया था कि ब्रामण समाज के साथ पक्षपात क्यों किया जा रहा है | आज महापौर के विरोध में ब्रह्मण समाज के कुछ भाजपा के नेता भी शामिल थे जिन्होंने महापौर पर जाती विशेष को लाभ देने का आरोप लगाया है |
ज्ञापन देने के मोके पर विप्र फाउण्डेशन के अध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, चाणक्य परिवार के नटवरलाल शर्मा, एवं विप्र फाउण्डेशन के महासचिव लक्ष्मीकान्त जोशी के संयुक्त नेतृत्व में वरिष्ठ उपाघ्यक्ष हरिश आर्य, चन्द्रशेखर परसाई, सत्यनारायण पालीवाल, एड. चन्द्रकिरण शाकद्वीपीय, एड. त्रिभुवन नाथ पुरोहित, बंशीलाल औदिच्य, डॉ. अंशु माली जोशी, विजय शर्मा, राजकुमार पारीक, धरणीधर तिवारी, महेश नागदा, श्रीमती संगीता व्यास, दिनेश पानेरी सहित कई ब्रह्म समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे ।