
उदयपुर | सरकार आपके द्वार अभियान के पहले दिन ही वकीलों ने हाईकोर्ट बैच कि उदयपुर में स्थापना को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया | और मुख्यमंत्री से उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग की कोर्ट के दरवाजे के ताले लगा कर शहर के मुख्य मार्गों में रैली भी निकाली गयी |
आज सुबह से ही वकीलों द्वारा पूर्व घोषित हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर काम का बहिष्कार और प्रदर्शन के अंतर्गत सुबह कोर्ट के मुख्य गेट पर ताले बंदी कर वही धरना लगा कर बैठ गए तथा जम कर नारे बाजी की, करीब घंटे भर धरने के बाद उदयपुर के सभी अधिवक्ताओं ने भारी तादाद में एक विशाल जुलुस निकाला जो सर्वप्रथम जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर गया तथा वहां पर नारेबाजी करते हुए आक्रमक प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान कई वकील जिलेक्ट्री के गेट पर भी चढ़ गए | कलेक्ट्री से सभी अधिवक्ताओं ने शहर में रैली निकाली जो देहलीगेट,सूरजपोल, झीणीरेत, धानमण्डी, देहलीगेट होते हुए पुनः न्यायालय परिसर में रैली समाप्त हुई जहां पर अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई जिसमें तय किया गया कि उक्त मांग को लेकर अधिवक्ता २५ अगस्त तक न्यायिक कार्यवाहियों में भाग नहीं लेंगे एवं आंदोलन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई जिसके तहत १८ अगस्त को सभी अधिवक्ता न्यायालय परिसर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा न्यायालय गेट पर धरना देने के बाद देहलीगेट स्थित शहीद शांति आनन्दी की प्रतिमा के यहां पर मोन धरना देंगे। हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति व बार एसोसिएशन के द्वारा अनुपस्थित रहने वाले अधिवक्ताओं के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।
रैली के पूर्व अधिवक्ताओं ने कोर्ट के मुख्य द्वार की तालाबंदी कर वहां सभा का आयोजन किया था जहाँ जिसे रमेश नंदवाना, रतन सिंह राव, शांति लाल चपलोत, शांति लाल पामेचा, गगन कुमार सनाढ्य, प्रमोदिनी बक्षी, रोशन लाल जैन, फतह लाल नागोरी, शंभु सिंह राठौड, गोतम लाल सिरोहिया, राम कृपा शर्मा, प्रवीण खण्डेलवाल, भरत कुमार वैष्णव, हुकम सिंह राणावत, उपाध्यक्ष अनिल पालीवाल, सचिव कुलदीप चौबीसा, वित सचिव देवीलाल जाट, पुस्तकालय सचिव महेन्द्र सिंह राजपूत आदि ने संबोधित किया |
उदयपुर बार एसोसिएशन के महा सचिव गगन सनाढ्य ने बताया कि उदयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की खण्डपीठ की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं के द्वारा किये जा रहे आंदोलन के तहत १५ अगस्त को अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी सिंधिया से नगर निगम परिसर उदयपुर में मुलाकत की प्रतिनिधिमण्डल में मेवाड़-वागड़ हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के संयोजक रमेश नंदवाना, महासचिव शांति लाल पामेचा, राजस्थान बार कौंसिल के सदस्य रतन सिंह राव, राजस्थान बार कौंसिल के पूर्व चेयरमेन हर्ष कुमार मेहता, बार एसोसिएशन के महासचिव गगन कुमार सनाढ्य, अनिल पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष शंभु सिंह राठौड़, रोशन लाल जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण व्यास थे जिन्होंने उक्त मांग की पूर्ति के लिये मुख्यमंत्री महोदया से मुलाकात की जिन्होंने कहा कि आपकी मांग मेरे ध्यान में है।
हाईकोर्ट बैंच को लेकर वकीलों का आक्रामक प्रदर्शन
युवा वैज्ञानिक के साथ हुई धोखाधड़ी न्याय के लिए बैठा धरने पर
उदयपुर | राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित युवा वैज्ञानिक अपने साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस और प्रशासन से न्याय नहीं मिलने के बाद आखिर कार आज जिला कलेक्ट्री के सामने धरने पर बैठ गया जिसको बाद में जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारीयों द्वार जाँच अन्य अधिकारीयों को दिए जाने और बढ़वार तक न्याय दिलाने के वाद किया |
जानकारी के अनुसार उदयपुर निवासी युवा वैज्ञानिक आशीष खत्री २००६ में राष्ट्रपति अब्दुल कलाम द्वारा राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित एवं २०१० में भारत सरकार द्वारा एनआरडीसी से सम्मानित हुए थे इन्होने १० वर्षो के प्रयासों के बाद केले के तने के वेस्ट से उपयोगी खाद बनाने का फार्मूला ईजाद किया था जो भारत सरकार द्वारा इनके नाम पर पेटेंट कर दिया था जो की १३५ देशों में मान्यता प्राप्त है |
आशीष खत्री ने बताया कि शहर के व्यापारी कनक मल नागदा और उनके पुत्र महावीर नागदा के साथ साझेदारी में मेरे द्वारा पेटेंट खाद का व्यवसाय शुरू किया था | खत्री ने बताया कि उनके पार्टनर पिता पुत्र ने विगत दो माह में व्यवसाय में घटा बता कर धोखा धडी से मेरी माँ से मकान के कागजात , मेरे द्वारा पेटेंट दस्तावेज गिरवी रख लिए तथा छह लाख रूपये भी सिक्योरिटी के नाम पर ले लिए | तथा गोवर्धन विलास थाने में मेरे कलहिलाफ मामला दर्ज करवाया जिसकी जाँच के बाद मामला गलत पाया गया | गोवर्धन विलास थाना अधिकारी ने भी दोनों पक्षो को बैठा कर कनक मल नागदा और उनके पुत्र महावीर नागदा को हिस्सेदारी के हिसाब से हानि की रकम के ३५ प्रतिशल लेकर बाकी पैसा और मकान व् पेटेंट के कागज़ देने को कहा, लेकिन आज तक ना कागज़ न ही पैसे लोटाये गए | खत्री ने बताया कि इस सम्बन्ध में वे पिछले १५ दिन से थाने और एस पी ऑफिस के चक्कर काट रहे है | लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ आखिर कर आज वे अपनी मांग उनके मकान के काज उनके द्वारा किया हुआ पेटेंट के कागजात और बची रकम एक लाख ८० हज़ार रूपये नहीं लोटाये जाते वे धरने पर बैठे | खत्री ने बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा जाँच अन्य अधिकारी को सौंपी गयी है और बुधवार तक उनके मकान के कागज़ और पेटेंट के कागजात दिलवाने का कहा है | खत्री ने बताया कि अगर बुधवार को उनके कागजात नहीं दिलवाए तो वे फिर अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठेगा |
युवाओं के लिए आजीविका कौशल विकास केंद्र का शुभारम्भ

उदयपुर | आजीविका स्किल परियोजना के अंतर्गत देश के पहले आजीविका कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन आज मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे ने देबारी में किया | देश के साथ साथ राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया जिसने आजीविका स्किल परियोजना कि शुरुआत की |
आजीविका स्किल परियोजना के अंतर्गत राजस्थान में शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगार कैसे मिले, इसके लिए विभिन्न व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमे टेक्नीकल और नॉन टेक्नीकल कई प्रकार के प्रशिक्षण होंगे। इससे युवाओं को रोजगार मिलने में आसानी होगी और वे खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकेंगे। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि उदयपुर के बाद अब हम आने वाले तीन महिनों में राज्य के सभी 33 जिलों में ऐसे ही 200 आजीविका कौशल विकास केन्द्र स्थापित करेंगे। युवाओं को काबिल बनाने की दिशा में यह हमारा महत्त्वपूर्ण कदम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने के लिए हमारी सरकार ने 40 कम्पनियांे के साथ एमओयू किया है। राजे ने कहा कि अभी राजस्थान की संस्कृति, महल तथा किले देखने आने वाले पर्यटक आने वाले समय में हमारे आर्थिक विकास तथा यहां के दक्ष नौजवानों का कौशल एवं उनकी सफलता देखने आएंगे। उन्होंने कहा कि पांच साल में 15 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के वादे पर हम खरा उतरेंगे। दुनिया बदल गई है। अब सरकारी व प्राइवेट नौकरी के साथ ही स्वरोजगार का जमाना आ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम युवाओं को रोजगार देने, उन्हें स्वरोजगार के जरिए आत्म निर्भर बनाने का काम आजीविका मिशन के तहत चालू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को प्रगति पथ पर आगे ले जाने के लिए दो ही प्रमुख मार्ग हैं गुड गवर्नेन्स और डवलपमेंट। इन्हीं के बल पर हमें प्रगति पथ पर आगे बढ़ना होगा।
वसुंधरा राजे ने कहा है कि देश को आगे ले जाने के लिए दो ही मार्ग है एक विकास और दूसरा गुड गवर्नेन्स, इसलिये हम सबको मिलकर प्रदेश के विकास में बाधक बन रहे जातिवाद, साम्प्रदायिकवाद और क्षेत्रवाद से लड़ना होगा। उन्होंने साफ कहा कि सरकार प्रदेश में सबको रोजगार के अवसर उपलब्ध करवायेगी, इसके बावजूद झगडे़ की स्थिति क्यों पैदा की जा रही है? मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प के साथ विकास में व्यवधान पैदा करने वाले ऐसे लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना होगा, तब ही हम तरक्की की राह पर चलकर आगे बढ़ सकेगें।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न रोजगार एजेंसियों के माध्यम से युवाओं को विविध क्षेत्रों में दिये जाने वाले रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन विकास कार्याें से संबंधित एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और इस संस्थान में प्रशिक्षण व्यवस्था का भी जायजा लिया।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गुलाबचंद कटारिया, मुख्य सचिव श्री राजीव महर्षि, आरमोल के चेयरमैन श्री मिठालाल मेहता, श्रम विभाग के शासन सचिव श्री रजत मिश्र, आरमोल के प्रबंधक निदेशक श्री गौरव गोयल भी मौजूद थे।
जन की समस्या समाधान के सरकार आगयी आपके द्वार

उदयपुर, महाराणा कृषि विध्वविद्यालय में शनिवार को हुई ब्रीफिंग मीटिंग के साथ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की ओपचािक शुरुआत होगयी | इस ब्रीफिंग मीटिंग के साथ अब से १० दिनों के लिए उदयपुर राजस्थान की राजधानी बना रहेगा और उदयपुर संभाग के हर गांव ढाणी में राजस्थान सरकार के मंत्री और अधिकारी दौरे पर रहेंगे |
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आरसीए में आयोजित ब्रीफिंग मीटिंग में कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकारी इस दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम करें कि ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो जाये। जनता को अपनी समस्या व पीड़ा के लिए राजधानी के चक्कर नहीं लगाने पडे़।
बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव एवं शासन सचिव उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान कितने लोग अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन देते हैं, इससे प्रशासन की संवेदनशीलता सामने आयेगी। कोई भी व्यक्ति बिना वजह नहीं देता है। राजे ने कहा कि उदयपुर संभाग बड़ा होने के कारण यहां सरकार आपके द्वार कार्यक्रम एक ही चरण में पूरा करने का निर्णय लिया गया है, साथ ही क्षेत्र में भ्रमण करने वाली टीमों की संख्या बढ़ाकर 24 कर दी गई है। मंत्रियों की 10 टीमों के अतिरिक्त वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में 14 टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों के साथ स्थानीय विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव व प्रमुख शासन सचिवों को निर्देश दिए कि वो ग्राम पंचायत स्तर पर अपने भ्रमण के दौरान भामाशाह योजना, श्रीयोजना एवं खुले में शौच से मुक्ति अभियान के बारे में ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें।
मुख्यमंत्री ने ब्रीफिंग बैठक में कहा कि इस संभाग की 1500 ग्राम पंचायतों में से अधिकांश ग्राम पंचायतों में यह टीमें जाकर जन-अभाव अभियोग सुनेंगी एवं उनका मौके पर ही निराकरण का प्रयास करेंगी। प्रत्येक टीम प्रतिदिन अपने दौरे की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भिजवायेगी। 24 अगस्त को सभी मंत्री संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक में अपने-अपने विभाग के कार्याें की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा 25 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक होगी।
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी प्रमुख विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर भ्रमण करने वाली टीमों के साथ रहकर अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास करेंगे।
मुख्य सचिव राजीव महर्षि ने राज्य में तीसरे संभाग स्तर पर होने वाले सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत समिति स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो मुख्यमंत्री की समीक्षा के लिए प्रतिदिन अपने भ्रमण की सूचना समय पर भिजवायें।
बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्य गुलाबचंद कटारिया, राजेन्द्र राठौड़, कालीचरण सराफ, नंदलाल मीणा, गजेन्द्र सिंह, प्रभुलाल सैनी, युनूस खान, अरूण चतुर्वेदी, अजय सिंह किलक एवं हेम सिंह भड़ाना उपस्थित थे।
बांसवाडा में मकान की छत गिरने से 12 लोग दबे, 2 की मौत
Udaipur. प्रदेश के बांसवाड़ा जिले में शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान की छत गिर जाने से 12 मजदूर मलबे में दब गए वहीं दो लोगों की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार को एक मकान की छत डालने का काम चल रहा था।
इस दौरान कुछ मजदूर छत के ऊपर थे और कुछ पिल्लरों के नीचे काम कर रहे थे। तभी अचानक एक पिल्लर गिर गया जिससे छत के नीचे सभी मजदूर दब गए।
मलबे में दबने से एक ठेकेदार और एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
छत गिरने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और लोगों को बाहर निकाला गया।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम भगवत सिंह, तहसीलदार सत्यवीर सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए।
हालांकि अभी तक मकान की छत गिरने के क ारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में ठेकेदार रफीक और एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं अन्य मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
डी.पी.एस. ने मनाया 68वाँ स्वतंत्रता दिवस
दिल्ली पब्लिक स्कूल ने विद्यालय प्रागंण में 68वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इस वर्ष सम्पूर्ण कार्यक्रम कक्षा तीन से पाँच तक के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया, जो अपने आप में विशेष था। छोटे-छोटे बच्चों ने पी.टी., नृत्य, गायन, संगीत जैसे अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत करे न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि यह भी दिखलाया कि राष्ट्रभक्ति का जज़्बा वे भी रखते हैं।
इससे पूर्व प्रधानाचार्या नीरू टंडन ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती मणि अग्रवाल का विद्यालय परिसर में स्वागत किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की विधिवत् रूप से शुरुआत की।
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। भारतीय गणतंत्र के 68वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री राजेन्द्र पण्डवाल, कम्पनी सेकेट्री ने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थित में राष्ट्रीय घ्वज फहराया एवं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने बताया कि सैकड़ों नहीं हजारों देशभक्तों के बलिदान, अथक प्रयास अनवरत स्वाधीनता आन्दोलन के बाद भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ।
इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि सभी देषवासी अपने-अपने क्षेत्र में पुर्ण ईमानदारी, वफादारी और समर्पित भाव से अपनी जिम्मेदारी का वहन करें तो निष्चिततौर पर हम अपने शहीदों के सपनों का भारत बना सकते हैं। हमारे शहीदों ने एक ऐसे सुनहरे भारत का सपना संजोया था, जिसमें सुषासन की स्थापना हो, कोई भूख से न मरे, किसी के साथ कोई अन्याय न हो, उन्नति व प्रगति के सभी को समान अवसर मिले, किसी के साथ किसी भी स्तर पर कोई भेदभाव न हो, गरीबी, बेरोजगारी, बेकारी, अपराध आदि का नामोनिषान न हो और देष में अमन व चैन की अविरल बयार बहे।
उदयपुर की झीलों को प्रदूषण मुक्त करने की दृष्टि से नगर के गंदे पानी को उपचारित करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट की उदयपुर में स्थापना की है एवं इसे संचालित कर दिया है जिससे पर्याप्त जल शोधन हो रहा है। इसी प्रकार हिन्दुस्तान ज़िंक चार जिलों में ‘निर्मल भारत अभियान’ के तहत् 30,000 ग्रामीण शौचालयों का निर्माण, राज्य सरकार के साथ भागीदारी में कर रहा है।
हिन्दुस्तान ज़िंक अपने व्यापार के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक कल्याण एवं ग्रामीण उत्थान तथा पर्यावरण, संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति सदैव कटिबद्ध है। आईये आज के इस राष्ट्रीय दिवस पर हम सभी हमारी कंपनी को और ऊंचाइयॉं प्रदान करने का संकल्प लें।
कंपनी की सभी इकाइयों में 68वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोंउल्लास से मनाया गया है ।
एमएमपीएस में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह
उदयपुर, यहां सिटी पैलेस स्थित विद्यादान ट्रस्ट के अधीन संचालित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में आजादी का 68वां उत्सव जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल बैंड की धुन के साथ मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार मेहता, कमांडर 1 राज नेवल एन.सी.सी. यूनिट उदयपुर का स्वागत किया। ध्वजारोहण के पश्चात परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई तथा एन.सी.सी. कैडेट्स तथा अन्य विद्यार्थियों ने अपने – अपने सदन का प्रतिनिधित्व करते हुए हेड बॉय पराक्रम सिंह चावड़ा तथा हेड गर्ल पायल सामर के नेतृत्व में मार्च किया।
विद्यार्थियों ने वाद्य यंत्रों के द्वारा ‘राग मालकोस’ में एकताल व त्रिताल से मधुर धुन प्रस्तुत की। समूह गान ‘जननी जन्म दायिनी’ एवं समूह नृत्य ‘‘जाँऊ तोरे चरण कमल पर वारी’’ कर सबको रोमांचित कर दिया। विद्यालयी छात्रा अनुष्का पंडित ने अंग्रेजी में अपना उद्बोधन एवं भव्य श्री जैन ने देश भक्ति कविता को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पाईप बैंड व ब्रास बैंड ने सुमधुर ध्वनियों के माध्यम से सभी को सराबोर कर दिया।
मुख्य अतिथि ने देश के विकास में हर एक के सकारात्मक योगदान पर बल दिया तथा विद्यार्थियों केप्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य संजय दत्ता ने मुख्य अतिथि को विद्यालय का स्मृति चिह्न भेट किया तथा धन्यवाद प्रेषित किया। वन्देमातरम् के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
ऐश्वर्या कॉलेज में 68वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया‘‘
उदयपुर , ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन संस्थान में 68वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सी. एम. जोशी सेवानिवृत अधिष्ठाता विज्ञान महावि़़़द्यालय व विशिष्ठ अतिथि श्रीमती कुमकुम जोशी थी। अतिथियों का शब्दों द्वारा स्वागत निदेशक डॉ. अर्चना गोलवलकर द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. जोशी ने अपने अतिथि उद्बोधन में कहा कि “हमें अपने भारत के संविधान को समझ कर उसके अनुरुप कार्य करना चाहिये। उन्होने कहा कि हमारा देश शिक्षा एवं संस्कृति वेद पुराण आदि सभी में आगे रहा है, किन्तु तकनीकी व आत्मनिर्भरता में पीछे रहा है जिससे मानवीय मूल्यों का ह्यस हो रहा है। पाश्चात्य संस्कृति का अंधा अनुसरण करने की वजह से यह सब हो रहा है। इसके लिए हमें अपनी विलुप्त होती संस्कृति की रक्षा करनी चाहिये। हमें पाश्चात्य देशों अमेरिका से मार्केटिंग, इंग्लैड से सिविक्ससेंस, जर्मनी से प्रोसिजर व जापान से देश भक्ति सीखनी चाहिये। किन्तु पैसे के अवमूल्यन की वजह से महत्वकांक्षा बढ़ रही है। निष्ठा, लग्न व देशभक्ति से ही अपनी वास्तविक स्थिति पाई जा सकती है। युवा हाथों में ही वह शक्ति है जो देश को आगे बढा सकती है ।
इस अवसर पर ऐश्वर्या कॉलेज, ऐश्वर्या पब्लिक स्कूल व ऐश्वर्या बी.एस.टी.सी. स्कूल छात्र -छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों, नृत्य, भाषण व काव्य पाठ की प्रस्तुति दी गई एवं इस अवसर पर छात्रों को वर्ष भर की गतिविधियों के लिए पारितोषिक वितरण किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद की रस्म बी.एस.टी.सी. प्राचार्य ओ. पी. जोशी द्वारा अदा की गई तथा कार्यक्रम का संचालन भूपेश जोशी व नीतू अग्रवाल द्वारा किया गया।



