
उदयपुर। बैंक तिराहे स्थित यूको बैंक के अंदर आज दोपहर १२ बजे कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के बैग से ८० हजार रुपए पार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार उत्तरी सुंदरवास निवासी कृष्णचंद्र (६०) पुत्र रामचंद्र पुरोहित आज सुबह यूको बैंक में अपने खाते से रुपए निकालने पहुंचे। करीब १२ बजे जब वह ८० हजार रुपए निकालकर बैंक से बाहर निकले, तो उनको बैग हल्का लगा, तो उन्होंने बैग चैक किया। बैग देखकर उनके होश उड़ गए। बैग से ८० हजार रुपए गायब थे। वह तुरंत बैंक में पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की। इस पर सूरजपोल पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने कृष्णचंद्र की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सीसी टीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि बदमाश का पता लगाया जा सके। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया था।
यूको बैंक से ८० हज़ार पार
विवादों के बाद विद्यापीठ के नए चांसलर की नियुक्ति …

उदयपुर | राजस्थान विद्यापीठ के चांसलर पद पर बना गतिरोध शायद अब थम जाए क्यों कि चांसलर पद के लिए चयन समिति द्वारा नाम लगभग तय कर लिया गया है | जिस पर आधिकारिक रूप से आगामी तीन चार दिनों में मुहर लग जायेगी |
जानकारी के अनुसार राजस्थान विद्यापीठ के चांसलर पद के लिए पूर्व आयकर आयुक्त हरिश्चंद्र पारख के नाम का अनुमोदन चयन समिति ने कर दिया है, जिस पर कुल की मुहर लगना बाकी है | यह निर्णय शुक्रवार को हुई चांसलर चयन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया तीन सदस्यी चयन समिति में विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की ओर से इतिहासकार प्रो. केएस गुप्ता, जीवन सदस्य मंडल की ओर से प्रतापसिंह चौहान तथा विद्यापीठ कुल की व्यवस्थापिका की ओर से डॉ. एमएस राणावत ने भाग लिया था, विद्यापीठ के वाई चांसलर एसएस सारंग देवोत् ने बताया कि अंतिम निर्णय कुल का होगा चयन समिति में अभी इस नाम पर चर्चा हुई है और अनुमोदन किया गया है | अभी चयन प्रक्रिया में है |
गौरतलब है कि पिछले दिनों विद्यापीठ में चांसलर पद के लिए दो गुटों में ठनी हुई है | पूर्व चांसलर प्रो. गर्ग के पद से इस्तीफे के बाद उन्होंने कार्यवाहक चांसलर प्रफुल नागर को नियुक्त किया था, जिसके बाद कर्मचारियों के एक गुट ने इस इस नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए पदभार ग्रहण नहीं करने दिया था | तब से नए चांसलर कि नियुक्ति की प्रक्रिया जारी थी जो | चयन समिति ने शुक्रवार को पूर्व आयकर आयुक्त हरिश्चंद्र पारख के नाम का अनुमोदन किया है, जो हाल में मुंबई में रहते हैं और हाल ही में विद्यापीठ के संरक्षक बने प्रो. भवानी शंकर गर्ग के परम विश्वस्त हैं।
जानकारी के अनुसार निजी संबंधों के चलते चाहें समिति ने यहाँ भी नियमों की अनदेखी की है | क्यों कि नियमानुसार किसी भी विश्व विद्यालय में चांसलर के पद के लिए किसी शिक्षा विद्द का होना आवश्यक है जबकि पारख पूर्व आयकर आयुक्त है |
इनका कहना …………..
अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है क्यों कि अंतिम निर्णय कुल द्वारा किया जाता है | हरीश चन्द्र पारख के नाम का अनुमोदन चयन समिति द्वारा किया गया है | जो अभी प्रक्रिया में है | एसएस सारंग देवोत् , वाइस चांसलर , विद्यापीठ
कब्रिस्तान की ज़मीन भू माफियाओं की बुरी नज़र ।
उदयपुर । तितरड़ी स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर भू माफियाओं और असामाजिक तत्वों के अवैध कब्जे के चलते मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की ।
जाकारी के अनुसार
तितरड़ी कब्रस्तान की जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने वालो के खिलाफ कारवाही को लेकर शहर के मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में एडीएम प्रसाशन, जिला पुलिस अधीक्षक अजय पाल लम्बा से मिलकर उन्हें बताया की गिरजा व्यास पेट्रोल पंप के पीछे मुस्लिम समाज सवीना का कब्रिस्तान है, जिस पर भू माफिया कब्जा करने की नियत से आये दिन इस कब्रिस्तान बॉउंड्री के अंदर चक्कर लगा रहे है । प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारीयों को ये भी बताया कि शहर की बनी शांति को इस तरह की हरकत कर भू माफिया अशांति पैदा करना चाह रहे है । प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि समय रहते ऐसे समाज कंटको के खिलाफ कानूनी करवाई की जाये ताकि अमन चेन व् शांति बनी रहे । एडीएम प्रशासन और जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधि मंडल की बातों पर गोर करते हुए समय रहते इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ करवाई करने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधि मंडल में सवीना कब्रिस्तान इंतजामिया कमेटी के सदर नासिर खान, सेक्रेटरी सय्यद शहीद मदनी , सेकेट्री मोहम्मद याहया , ज़ाहिर हसन शेख, सय्यद इरफ़ान अली सलिस मियां, रेहान अहमद, अशरफ शेख, शौकत, शराफत अली, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग प्रदेश सचिव अब्दुल गफूर मेंवफरोश, शहर अध्यक्ष सलीम शेख, महासचिव मोहम्मद छोटू कुरैशी के अलावा भी कई अन्य मुस्लिम पदाधिकारी भी मौजूद थे ।
छात्र हितों की अनदेखी करते हुए संगठनों का कॉलेज बंद
उदयपुर। छात्र संघ चुनाव नजदीक आते ही विभिन्न छात्र संगठनों के छात्र नेता अपना वर्चस्व बनाने में एक ही मुद्दे को लपकने में लगे हुए है, और छात्र हितों की अनदेखी करते हुए आये दिन कॉलेज बंद करवाने में लगे हुए है । यही नहीं अपनी मतभेदों और चुनावी राजनीति के चलते कॉलेजों में आपस में भीड़ रहे है। शुक्रवार को भी कॉमर्स कॉलेज में दो छात्र गुट भीड़ गए बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को खदेड़ा ।
गेस्ट फेकल्टी की भर्ती के मामले में कॉलेजों में बंद को लेकर आज कॉमर्स कॉलेज में दो गुट आपस में भीड़ गए | एबीवीपी के छात्र नेता देवेन्द्र सिंह पंकज बोराणा आदि अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार विरोध स्वरुप आर्स कॉलेज, मीरा गर्ल्स कॉलेज बंद करवाने के बाद कॉमर्स कॉलेज पहुंचे जहाँ पहले से मौजूद छात्र नेता हिमांशु चौधरी व् उनके समर्थकों ने विरोध करते हुए कॉलेज बंद करने से मना कर दिया कि यह समस्या एमपीयुटी में अधिक है अतः वहां पर ही आंदोलन किया जाए जबकि यहाँ पर गेस्ट फेकल्टी की वजह से पढ़ाई में रुकावट नहीं है कक्षाएं नियमित रूप से चल रही है । एबीवीपी के पंकज बोराणा व् देवेन्द्र सिंह कॉलेज बंद करवाने को लेकर अड़ गए और कक्षाओं से छात्रों को बाहर निकालते हुए कॉलेज का गेट बंद कर दिया । बाद में हिमांशु चौधरी के विरोध के चलते दोनों गुट आमने सामने हो गये और छात्र नेता हिमांशु चौधरी और सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष पंकज बोराणा हाथापाई तक होगयी गयी, बाद में पुलिस ने बीच बचाव करते हुए छात्रों को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया । बाद में एबीवीपी के छात्रों ने बाद में यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के बाहर सभा की और प्रदर्शन किया तथा मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया ।
इससे पहले एब्बवीपी ने सुखाड़िया यूनिवर्सिटी और एमपीयूटी से सम्बंधित सभी कॉलेजों को बंद करवा कर छात्रों से कक्षाओं से बाहर निकाला एबीवीपी के विश्व विद्यालय इकाई के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने मिल कर गेस्ट फेकल्टी की भर्ती के मामले में विरोध स्वरुप सुखाड़िया विश्व विद्यालय के आर्स कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज , साइंस कॉलेज , मीरा गर्ल्स कॉलेज विधि महाविद्यालय, तथा एम पी यु टी के के भी सभी कॉलेज बंद करवाये बाद में सुखाड़िया विश्व विद्यालय के प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया । देवेन्द्र सिंह ने बताया की एबीवीपी जनप्रतिनिधियों से से मिल कर शिक्षा मंत्री और मुख्य मंत्री से मुलाक़ात करेंगे और समस्या से अवगत करवायेगें ।
गौरतलब है की गेस्ट फेकल्टी की भर्ती को लेकर पिछले कई दिनों से छात्र संगठन अपना अपना राग अलापते हुए अपना चुनावी मुद्दा बनाने पैट तुले हुए है और इस को लेकर आये दिन धरने प्रदर्शन से कॉलेज बंद करवाने तक का आंदोलन किया जारहा है । गेस्ट फेकल्टी की भर्ती को लेकर एबीवीपी , एनएसयूआई और छात्र संघर्ष समिति के छात्र नेता अपने अपने गुटों के साथ आंदोलन चला रहे है। इस मामले में सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है की वह सरकार से बात कर इस मामले में सकारात्मक कदम उठाएगा। इधर आंदोलन में कॉलेज बंद और कॉलेजों में माहोल खराब करने पर कई कई सीनियर छात्रों ने भी आलोचना की है उनका कहना है, कि विरोध के रूप में कॉलेज बंद नहीं होना चाहिए इससे छात्रों की पढ़ाई का नुकसान होता है | छात्र नेता अपने हितों के चलते रोज रोज कॉलेज बंद करवाने आजाते है |
इनका कहना ……
विरोध में धरना प्रदर्शन हो वीसी से बात चित हो ये सही है | लेकिन रोज रोज कॉलेज बंद नहीं होना चाहिए | विरोध इस तरह हो की पढने वाले छात्रों का नुकसान नहीं हो . अमित पालीवाल छात्र संघ अध्यक्ष सुखाड़िया यूनिवर्सिटी
सभी कॉलेजों में गेस्ट फेकल्टी को लेकर पढ़ाई प्रभावित नहीं हो रही यह मुख्य समस्या एमपीयूटी की है । ऐसे में आंदोलन सही है लेकिन कॉलेज बंद करवा कर छात्रों की पढ़ाई प्रभावित करना गलत है । हिमांशु चौधरी , छात्र नेता
गेस्ट फेकल्टी के विरोध में एनएस यु आई भी है, लेकिन इस तरह रोज रोज कॉलेज बंद करवाना गलत है इन इस यु आई इसके खिलाफ है | इससे नए आये छात्रों की पढ़ाई खराब हो रही है | दीपक मेवाड़ा , जिला अध्यक्ष एनएसयूआई
गेस्ट फेकल्टी के विरोध में शांति पूर्ण तरीके से विरोध होना चाहिए जिससे कि छात्रों की पढाई का नुकसान नहीं हो | लेकिन कुछ छात्र संगठन अपने हितों के चलते कॉलेज बंद करवा रहे है जो गलत है | महेंद्र पारीक , प्रवक्ता एनएसयूआई |
रहमतों का पैगाम लेकर आई ईद ।
उदयपुर। उदयपुर में मुस्लिम समुदाय ने बुधवार को इदुलफितर हर्षोल्लास से मनाया। अलसुबह अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में फजऱ की नमाज अदा की। कई मस्जिदों में माहे रमजान की अलविदा भी पढ़ी गई और सलातो सलाम हुआ। इसके बाद अपने परिजनों की कब्र पर अकीदत के फूल पेश किए जहां उनके मगफिरत की दुआएं की।
उल्लेखनीय है कि सोमवार रात चांद नहीं दिखने और शहादत नहीं होने पर उदयपुर संभाग में ईद बुधवार को मनाई जा रही है वहीं देश भर में मंगलवार को ईद मनाई गई।
चेटक स्थित पलटन मस्जिद पर हुई नमाज में भारी संख्या में नमाजियों ने इदुलफितर की नमाज अदा की। नमाज के बाद हाफिजों ने खुत्बा प$ढा। इसके पश्चात दुआएं हुई जिसमें मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली एवं शहर में अच्छी बारिश की दुआ की गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकरबाद दी। सभी लोग ईदगाह से अपने घर पहुंचे जहां अपने रिश्तेदारों एवं परिजनों के साथ सभी को ईद की मुबारकरबाद दी। घरों पर बच्चों ने बड़ों के हाथ चूमकर उनसे दुआओं के साथ ईदी भी ली। इदुलफितर की खुशी में सुबह फजर की नमाज से पहले घरों में विशेष पकवान के रूप में खीर बनाई गई जिस पर फातेहा लगाई गई। फातेहा के दौरान घर के परिजनों एवं सदस्यों द्वारा रमजान माह में पढ़े गए कुरआन, तिस्बिहात एवं सूरतों का इसाले सवाब रूखसत (इंतकाल) हो चुके रिश्तेदारों एवं परिजनों को पहुंचाया गया।
रोशनी से जगमग हुई मस्जिदें : ईद की खुशी में शहर की रहमान कॉलोनी, आयड़ मदीना मस्जिद, छींपा मस्जिद, सविना, खांजीपीर, सिलावटवाड़ी सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों पर भव्य रोशनी की गई।
रमजान जाने का रंज भी : रमजान के खत्म होने के साथ ही तोहफे में मिली ईद पर कई बुजुर्गों की आंखों से आंसू भी छलक गए। ईद की एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए रमजान के जाने रंज करते हुए कई लोग खुशी के मौके पर गमगीन भी दिखाई दिए। कई परिवारों के इस साल दुनिया से रूखसत (इंतकाल) हुए परिजनों की याद कर भी आंसू छलक पड़े।
कपासन। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईदुलफितर का पर्व हर्षाेल्लास से मनाया। नमाज अदा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की। सुबह 9 बजे जामा मस्जिद पर एकत्रित होकर मुस्लिम समुदाय के लोग गुलाबसागर की पाल स्थित ईदगाह पहुंचे जहां विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। ईदगाह से सभी लोग जुलूस के रूप में रवाना हुए जो शिवाजी चौक, बस स्टैंड, कुम्हारों को मोहल्ला, पीपली बाजार, सदर बाजार, पुराना राशमी रोड होते हुए जामा मस्जिद पहुंचे। रास्ते में हिंदू भाइयों व जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाईयों को ईद की शुभकामनाएं दी। मुस्लिम समुदाय के महिला-पुरुषों ने नए वस्त्राभूषण धारण कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी व मुंह मीठा कराया।
फ्लाइट से आती थी कॉलगर्ल, 5 स्टार होटल में होता था अनैतिक काम
jaipur . मैरियट होटल में रविवार को अनैतिक काम का भंडाफोड़ करते हुए जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एक युवती और दलाल को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया है। होटल में अनैतिक काम होने की सूचना एसीपी सांगानेर बाघ सिंह को मिली थी। इसके बाद सांगानेर थाना पुलिस को भी कार्रवाई में साथ लिया गया। पुलिस के अनुसार इस बात की जांच कर रही है कि अनैतिक काम में होटल प्रबंधन का हाथ है या नहीं।
एसीपी मालवीय नगर अशोक चौहान ने बताया कि मुंबई निवासी बीस वर्षीय युवती और राजधानी टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी की कार के ड्राइवर हरियाणा निवासी धर्मा (40) को गिरफ्तार किया गया है। एसीपी चौहान ने बताया युवती को 20 जुलाई को इंडिगो फ्लाइट से मुंबई से जयपुर बुलाया गया था। उसे होटल मैरियट के कमरा नंबर 707 में ठहराया गया था। उसे प्रतिदिन के 18 हजार रुपए देना तय किया था। युवती के सूटकेस में 1 लाख 60 हजार रुपए बरामद हुए है। पूछताछ में धर्मा ने बताया कि मालवीय नगर निवासी साक्षी नाम की महिला ने युवती को बुलाया था। वह ग्राहकों को होटल तक छोडऩे का काम करता था। धर्मा से पुलिस ने होटल का इलेक्ट्रो मैगनेटिक कार्ड बरामद किया है। यह कार्ड उसके पास 20 जुलाई से था।
होटल का मैगनेिटक कार्ड था ड्राइवर के पास
एसीपी बाघ सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर दलाल धर्मा से संपर्क कर दस हजार रुपए में बोगस दो ग्राहकों को युवती के पास जाने के लिए तैयार किया। धर्मा को एयरपोर्ट के नजदीक से दोनों ग्राहकों को कार से होटल लेने के लिए कार से भेजा। होटल पहुंचने पर बोगस ग्राहकों को इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कार्ड थमा कर युवती के पास कमरे में जाने के लिए कहा। कमरे में युवती के पाए जाने के बाद जवाहर सर्किल व सांगानेर थाने की टीम ने करवाई की।
जोधपुर में सामने आई मोहब्बत की दिल दहला देने वाली घटना
udaypur. जोधपुर शहर के रातानाडा केसर बाग क्षेत्र निवासी नाबालिग प्रेमी जोड़ा शनिवार आधी रात के बाद आत्महत्या के इरादे से गुलाब सागर पहुंचा।
तेरह साल की किशोरी हाथ की नस काटने के बाद पानी में कूद गई, लेकिन किशोर ठिठक गया। दोनों के मित्रों की सूचना पर परिजन गुलाब सागर पहुंचे और किशोर को पकड़ लिया।
काफी मशक्कत के बाद रविवार अपराह्न किशोरी का शव पानी से बाहर निकाला जा सका। पुलिस के अनुसार लोको हरिजन बस्ती में केसर बाग स्थित ननिहाल में रह रही तेरह वर्षीय किशोरी अपने पड़ोस में रहने वाले 15 साल के किशोर के साथ शनिवार रात करीब एक बजे घर से निकली।
बाहर आने के बाद किशोर ने अपने दो मित्रों को बाइक लेकर बुलाया। उसके आग्रह पर दोनों मित्रों ने युगल को गुलाब सागर के पास गली में छोड़ा और घर वापस आ गए।
इसी बीच, दोनों नाबालिग प्रेमियों के गायब होने का पता लगने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने उन्हें गुलाब सागर छोड़कर आने की जानकारी दी।
परिजन गुलाब सागर पहुंचे तो किशोर गुलाब सागर के किनारे खड़ा मिल गया। उसने किशोरी के मामा को बताया कि वह पानी में कूद गई है। परिजनों ने तलाश के प्रयास किए, लेकिन अंधेरा होने की वजह से सफलता नहीं मिली।
तड़के चार बजे उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। उजाला होने पर पुलिस ने तलाश शुरू की। गोताखोरों की मदद से अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बालिका का शव बाहर निकाला जा सका। मृतका 9वीं कक्षा की छात्रा थी।
हाथ की नसें काटने का भी प्रयास
पुलिस ने बताया कि पानी में कूदने से पहले बालिका ने किसी ब्लेड से हाथ की नस काटी थी। खून बहने पर किशोर ने अपनी कमीज या बनियान घाव पर बांध दी थी।
साथ में खुदकुशी करना चाहते थे, लेकिन…
एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि आधी रात को एक साथ गुलाब सागर पहुंचना और बालिका के डूबने व किशोर के पीछे हटने से आशंका है कि दोनों आत्महत्या करने ही वहां गए थे। बालिका को छलांग लगाते देख किशोर घबरा गया और वहीं खड़ा रहा। तब तक परिजन वहां आए और उसे पकड़ लिया।
बोहरा समुदाय ने मनाई हर्षोल्लास से ईद

उदयपुर | दाउदी बोहरा जमात और शिया दाउदी बोहरा जमात युथ और शबाब ने सोमवार को हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया | बोहरा मस्जिदों में नमाज़ सुबह ६ बजे के बाद अदा की गयी | नमाज़ के बाद सभी ने एक दूसरे के गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी | व् सेवइयों से मुह मीठा किया गया |
रमज़ान के ३० रोज़े के बाद आज विभिन्न मस्जिदों मोयदपुरा मस्जिद, लुक्मानी मस्जिद और देवाली स्थित मस्जिद, फतहपुरा स्थित बढ़ानी मस्जिद, मल्लातलाई मस्जिद में बोहरा समुदाय के महिलाएं पुरुष और बच्चों ने सबह ६ बजे के बाद ईद की नमाज़ अदा की नमाज़ के बाद मजलिस की गयी व् इमाम हुसैन की याद में मर्सिये पढ़े गए | नमाज़ के बाद सभी एक दूसरे के हाथ चुम कर व् गले लग कर ईद की बधाई दी |
ईद के अवसर पर बोहरवादी और सभी मस्जिदों में ख़ास सज्जा की गयी | दिन भर एक दूसरे के घरों में जा कर ईद की बधाइयों का और सेवइयों का दौर चलता रहा | बच्चे और महिलाएं दिन भर रंग बिरंगे परिधानों में नज़र आई | शाम को कब्रिस्तान जाकर अपने परिजनों की कब्र पर अकीदत के फूल चढ़ाये गए और फातेहा पढ़ा गया |
हरियाली अमावस के मेले में आधी दुनिया का राज़

उदयपुर | हरियाली अमावस में के मेले के दूसरे दिन रविवार को मेले में आधी दुनिया का राज रहा | महिलाओं के मेले में छुट्टी का दिन होने से भारी भीड़ रही | सहेलियों की बाड़ी और सुखाड़िया सर्कल पर महिलाओं ने खूब आनंद लिया | आइसक्रीम और आर्टिफिशयल ज्वेलरी की बिक्री खूब हुई |
राजस्थान में अपनी तरह का अलग मेला जिसमे सिर्फ महिलाएं ही भाग लेती है ऐसा सिर्फ उदयपुर में आयोजित होता है | इस दिन मेले में सिर्फ महिलाओं का ही राज होता है जहां आज भी खिलखिलाती पुपाड़ी बजाती, चाट पकोड़ी के चटकारे उड़ाती नज़र आई | रंग बिरंगे परिधानों में महिलाएं युवतियां अपनी सहेलियों और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मेले में आई और दिल खोल कर मेले का आनंद उठाया | मेला फतह सागर की पाल और सहेलियों की बाड़ी में ही भरा गया लेकिन आज के दिन सहेलियों की बाड़ी रोड पर भीड़ अधिक रही | आज के दिन भी मोती मगरी और सहेलियों की बाड़ी में प्रवेश निःशुल्क रहा | रविवार छुट्टी का दिन होने से मेले में महिलाओं की भीड़ सुबह से ही जुटना शुरू होगयी थी | और दोपहर होते होते तो सहेलियों की बाड़ी रोड पर पैर रखने की जगह नहीं रही | फतह सागर पर आज के दिन भीड़ कम रही हालाँकि नयी बनी पाल पर ग्रामीण महिलाओं की भीड़ खासी रही और दोपहर तीन बजे के बाद सहेलियों की बाड़ी रोड पर शहर की महिलाओं की भीड़ बढ़ना शुरू हुई कई युवतियां झुण्ड में सर पर हरियाली की पंखदार टोपी लगाये पुपाड़ी बजती हुई मस्ती करती नज़र आई तो कोई बुलबुले उड़ा कर मस्ती करती हुई नज़र आई | अपने पुरे परिवार के साथ आई महिलाओं घर से ही खाना बना कर लायी तथा सहेलियों की बाड़ी और सुखाड़िया सर्कल पर सुहाने मौसम के साथ पिकनिक सा आनद लिया | सहेलियों के बाड़ी रोड पर लगी स्टालों पर जम कर खरीददारी हुई | उत्तर प्रदेश से आये आर्टिफिशियल ज्वेलरी विक्रेता के अनुसार आज सभी स्टालों पर जम कर खरीददारी हुई | चूड़ियाँ घर में सजाने के सजावटी सामान भी खासे ख़रीदे गए | हेंड बेग की दूकान पर भी देर शाम तक भीड़ लगी रही | बच्चों के खिलोने के आइटम भी खूब बीके , मौसम हल्का गरम होने से कोण वाली आइसक्रीम की बिक्री खूब हुई | वाही चाट पकोड़ी की दुकानों पर भी महिलाओं की कतार लगी रही |
वेस्ट ज़ोन कल्चर सेंटर की तरफ से मेलरटियों के मनोरंजन के लिए ऊँचे स्टेज पर लोक कलाकार , कालबेलिया, चाकरी, घूमर, घोड़ी नृत्य कर अपनी प्रस्तुति दी | कई मनचले पुरुषों ने बहाने बहाने से मेले में आने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोक दिया |
फोटो – सो. भास्कर , ताराचंद गवारिया
विद्या पीठ में चांसलर की कुर्सी के लिए संघर्ष
उदयपुर | विद्यापीठ पर कब्जे की कवायद शुरू होगयी है | पिछले दिनों हड़ताल के बाद चले घटना क्रम में विद्यापीठ के कर्मचारी और छात्र नेता दो गुट में बंट गए थे और कल चांसलर के इस्तीफे और कार्यवाहक चांसलर को कार्य भार संभालने के विवाद के चलते आज दोनों गुट खुल कर आपने सामने होगये गए यहां तक की टाउन हॉल स्थित चांसलर ऑफिस के बाहर दोनों गुट आमने सामने मरने मारने पर उतारू होगये जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा और पुलिस को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा |
गौर तलब है कि पिछले दिनों दस सूत्रीय मांगों को लेकर विद्यापीठ कर्मचारी संघ की तरफ से विद्यापीठ में बेमियादी हड़ताल की घोषणा कर दी थी जिसमे मुख्य मांग ६० से ऊपर कर्मचारियों को पद मुक्त करने की मांग मुख्य थी जिसको कल वी सी सारग देवोत ने मानते हुए ६० से ऊपर के लोगों को पद मुक्त कर ने पर मोहर लगा दी | जिसके अंतर्गत चांसलर भवानीशंकर गर्ग ने भी अपना इस्तीफा दे दिया लेकिन कुल का संरक्षक बन कार्य वाहक चांसलर प्रफुल्ल नागर को बना दिया |
आज सुबह जब प्रफुल्ल नगर चांसलर का पदभार ग्रहण करने आये तो एक गुट वाइस चांसलर सारंग देवोत , कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राजोरा, कौशल नागदा, कुंज बाल शर्मा व् कई छात्र नेता सहित वहां पहुंच गया और प्रफुल्ल नागर को चांसलर बनाया जाना नियम विरुद्ध बताते हुए कार्य भार ग्रहण नहीं करने दिया और ऑफिस में टाला लगा कर सील लगा दी इधर प्रफुल्ल नागर के समर्थन में छात्र नेता पंकज चौधरी , उदयलाल डांगी, विजय सिंह पोएनवार, लक्षमीनारायण नंदवाना सहित कुछ छात्र आगये और दोनों गुट टाउन हॉल की मुख्य सड़क पर आमने सामने होगये मोके पर पहुंची पुलिस अधिकारी ने बीच बचाव किया लेकिन दोनों तरफ से जम कर नारेबाजी चलती रही कई बार तो पुलिस को हटा कर मरने मारने पर उतारू होगये जब स्थिति बिगड़ती देखि तो डिप्टी गोरधन लाल खटीक व्ने अन्य पुलिस कर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तीतर बितर किया | और दोनों गुटों को दूर दूर किया | दिन में एक बजे तक मोके पर भारी पुलिस बल तैनात था और दोनों गुट अलग अलग खड़े थे |
















