परिवहन विभाग की ओवरलोड वाहनों को अघोषित छूट

3--------------

-माह में एक बार रसीद कटाओ और ओवरलोड वाहन चलाओ
उदयपुर। परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों को अघोषित छूट दे रखी है। ओवरलोड वाहन चालक माह में एक बार परिवहन विभाग के उडऩ दस्तों से सात से 15 हजार रुपए के बीच रसीद कटवाते हैं। इसके बाद वे महीनेभर तक ओवर लोडिंग वाहन चलाते हैं। पर्ची कटने के बाद इनके खिलाÈ न कार्रवाई होती है, न ही दोबारा चालान होता है। इसके लिए बाकायदा परिवहन विभाग के मुख्यालय स्तर के अधिकारियों ने दिशा-निर्देश जारी कर रखे हैं। ओवरलोड का यह गोल्डन टोकन तीन माह से चल रहा है। पहले एक ओवरलोड वाहन से प्रति माह जुर्माना वसूला जाता था। अब रसीद सिस्टम के कारण वह घटकर सात से 15 हजार रुपए हो गया है।
हर महीने कटती हैं पर्चियां : विभाग हर माह एक से दस तारीख तक अभियान चलाता है। मगर इसमें ओवरलोड वाहनों के खिलाÈ कार्रवाई नहीं होती, बल्कि मुख्यालय अधिकारियों के निर्देश पर एक माह तक गाड़ी को ओवरलोड चलाने के लिए सात से पंद्रह हजार रुपए के बीच की पर्चियां काटी जाती हैं। जिस ट्रक की पर्ची कट गई, वह उस माह ओवरलोड चल सकता है। उदयपुर से खेरवाड़ा रोड पर चलने वाले ओवर लोड वाहनो की पर्चियां देखी, तो हर कैटेगरी के वाहन की जुर्माना राशि समान थी, मगर वाहनों में ओवरलोड कई गुना ज्यादा था।
नियम क्या है :
-ओवरलोड गाड़ी का जुर्माना 30000 रुपए प्रति चक्कर होता है। एक माह में 15 से 18 चक्कर लग जाते हैं।
-गाड़ी का जुर्माना वसूला जाए, तो प्रति माह करीब पांच लाख रुपए बनता है। प्रदेश में 30 हजार ट्रक चल रहे हैं। उदयपुर शहर की लगभग पांच हजार से अधिक छोटी बड़ी ट्रक है, जो गाड़ी 25 टन पास है। उसकी 10,500 की पर्ची हर माह काटी जाती है। पर्ची कटवाने के बाद गाड़ी को 50 टन तक ओवरलोड ले जाने की छूट मिल जाती है।
ये हैं ओवरलोड की खुली छूट की दरें
परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों की खुली छूट के लिए दरें निर्धारित कर रखी है। मुख्यालय अधिकारियों ने उडऩ दस्तों को इसी हिसाब से पर्ची बनाने के निर्देश दे रखे हैं। छह चक्का ट्रक के प्रतिमाह 7500, 10 चक्का ट्रक के 10 हजार 500 और ट्रेलर के 12 हजार 500 रुपए।
दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, राजस्व का घाटा
परिवहन विभाग के पर्ची सिस्टम से सरकार को रेवन्यू नुकसान के साथ दुर्घटनाएं बढ़ रही है। सड़कों को नुकसान हो रहा है। दूसरी तरÈ इस व्यवस्था से ओवरलोड वाहनों का बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वर्जन…
पर्ची कोई महीने भर का टोकन नहीं होता। वह एक बार का चालान होता है। अगर दूसरी बार वही वाहन ओवरलोड भरेगा, तो दुबारा चालान काटा जाएगा। ऐसे कोई विभागीय आदेश नहीं है। हर बार ओवरलोड वाहनों का चालान काटा जाता है।
-भंवरलाल, आरटीओ उदयपुर
परिवहन विभाग पर्ची सिस्टम से ट्रक ऑपरेटर को Èायदा पहुंचा रहे हैं। ओवर लोड लदान करने वाली Èैक्ट्रियों को Èायदा पंहुचा रहे हंै। यह परिवहन विभाग का अवैध टोकन पर्ची सिस्टम है, जो बंद होना चाहिए। ओवरलोड वाहनों का चालान नियमित रूप से होना चाहिए
-चंचल अग्रवाल, अध्यक्ष, उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन

रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, सुरक्षा बढ़ाई

-रेजीडेंट से मारपीट के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार
उदयपुर। महिला रेजीडेंट डॉक्टर से मारपीट के आरोप में हाथीपोल पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। दूसरी तरÈ रेजीडेंट डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर हड़ताल पर अड़े हुए हैं। कल सुबह अंबावगढ़ कच्ची बस्ती की महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर और नर्सिंग कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धक्का-मुक्की कर दी थी, जिसके बाद परिजन और रेजिडेंट डॉक्टर दोनों तरÈ से थाने में मामला दर्ज करवाया गया था और रेजीडेंट डॉक्टर ने काम का बहिष्कार करते हुए हड़ताल कर दी थी। पुलिस ने कारवाई करते हुए अंबावगढ़ कच्ची बस्ती निवासी आबिदा और सलमा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दूसरी तरÈ रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि पहले प्रशासन सुरक्षा की गारंटी लें, तभी हड़ताल खत्म होगी। हॉस्पीटल में डॉक्टरों के साथ आए दिन होने वाली मारपीट की घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
वर्जन…
मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार तो किया जा चुका है, लेकिन जब तक प्रशासन हमारी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त नहीं करता है, तब तक रेजीडेंट हड़ताल जारी रखेंगे।
-डॉ. नरेंद्र सोरांग, अध्यक्ष, रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन

रिश्वतखोर डिप्टी रजिस्ट्रार के घर की आज होगी तलाशी

accused1

डिप्टी रजिस्ट्रार के परिजन, न्यायालय में आज किया जाएगा पेश
उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा उदयपुर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के उप रजिस्ट्रार को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। ब्यूरो ने उसे कल दोपहर बाद दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। डिप्टी रजिस्ट्रार की गिरफ्तारी के बाद से उसके परिजन गायब हो गए हैं। ब्यूरो द्वारा आज उसके मकान की तलाशी ली जाएगी।
उल्लेखनीय है कि एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश सोनी ने बताया कि उदयपुर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक के पद से अलका (परिवर्तित नाम) 31 मई, 2012 को सेवानिवृत हुई थी। कार्यकाल के दौरान लोन स्वीकृति में हुई कुछ गड़बड़ी के कारण इनके खिलाÈ विभागीय जांच चल रही थी। इसी कारण बैंक की ओर से ग्रेच्यूटी के 10 लाख रुपए और अवकाश नकदीकरण के 3.50 लाख रुपए रोके हुए थे। लगातार बैंक के चक्कर काटने के कारण 28 नवंबर 2013 को उसकी ग्रेच्यूटी के 10 लाख रुपए उसे मिल गए, लेकिन साढ़े तीन लाख रुपए नहीं मिले, जिसके लिए सेवानिवृत शाखा प्रबंधक की ओर से चेयरमैन उदयपुर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक प्रधान कार्यालय को अपील की थी। इसकी जांच के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार नागौर हाल गोकुल विलेज सेक्टर नौ निवासी जयदेवसिंह पुत्र अर्जुनसिंह देवल को अधिशाषी अधिकारी नियुक्त किया था। सेवानिवृत शाखा प्रबंधक सोमवार को बैंक के कार्यालय में गई थी, जहां पर जयदेवसिंह ने उसे बुलाया। बातचीत के दौरान ही जयदेवसिंह ने उसे धमकाया और कहा कि उसे नियमों की जानकारी नहीं है। ऐसे में उसकी अपील खारिज हो सकती है। अलका की ओर से इसका उपाय पूछे जाने पर जयदेवसिंह ने आश्वासन दिया कि वह उसके पक्ष में निर्णय करवा सकता है। इसके एवज में आरोपी जयदेवसिंह ने 25 हजार रूपए मांगे। बातचीत के दौरान आरोपी पहले 20 पर आया और बाद में 15 हजार रुपए पर मान गया। सेवानिवृत शाखा प्रबंधक नेे रिश्वत मांगे जाने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एएसपी अधीक्षक बृजेश सोनी से संपर्क किया। ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन करवाया और ट्रेप आयोजन किया। मंगलवार सुबह आरोपी जयदेवसिंह ने महिला को Èोनकर कहा कि वह दोपहर को तीन बजे तक बैंक में रहता है और वह आकर पैसे दे सकती है। दोपहर को पुन: Èोन कर इस महिला को समोर बाग बुलाया, जहां पर ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। इसके बाद आरोपी डिप्टी रजिस्ट्रार ने उसे Èोन कर गार्डन होटल के बाहर बुलाया, जहां पर आरोपी ने इस महिला से 10 हजार रुपए ले लिए। पांच हजार रुपए बाद में देने की बात हुई। इसी दौरान ब्यूरो ने डिप्टी रजिस्ट्रार को गिरफ्तार कर लिया। आज उसे न्यायालय में पेश करने के साथ ही ब्यूरो द्वारा उसके घर की तलाशी ली जाएगी।

बच्चे पिला रहे हैं डिवाइडर के बीच बने उद्यानों में पानी

  • photo1

    उदयपुर। शहर में सड़कों के बीच बने डिवाइडर में पौधों को बच्चे पानी पिला रहे हैं। यह कार्य नगर निगम द्वारा ठेके पर दिया गया है और ठेकेदारों ने इस काम में बच्चों को लगा रखा है, जो श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
    सुखाडिय़ा सर्कल से Èतहपुरा सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों को पानी पिलाने और उन्हें संवारने का कार्य दिनभर करीब 6 बच्चे कर रहे हैं, जिनकी उम्र 10 से 12 साल के करीब है। गौरतलब है कि नगर निगम ने पूरे शहर में रोड डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों को पानी पिलाने का काम ठेकेदारों को दिया था। पिछले लंबे समय से ये लोग काम नहीं कर रहे थे। इसलिए ठेके निरस्त करने की चेतावनी दी गई, तो ठेकेदारों ने कुछ बच्चों को इस काम में लगा दिया। उद्यान समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण मोची का कहना है कि हम ठेकेदारों के ठेके निरस्त करने की कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ठेकेदार को नगर निगम की तरÈ से कोई नोटिस नहीं भेजा गया है।
    :रोड डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों को पानी पिलाने का ठेका अलग-अलग ठेकेदारों को दिया गया था। ठेकेदारों द्वारा सही काम नहीं किए जाने पर उनके ठेके निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। बच्चों को श्रमिक के रूप में लगाना अपराध है और यह नगर निगम द्वारा नहीं ठेकेदार लगवाए गए हैं। इसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
    -सत्यनारायण मोची, अध्यक्ष उद्यान समिति, नगर निगम

    photo3

  • हड़ताल पर उतरे रेंजिडेंट और नर्सिंगकर्मी

    IMG_0111

    महिला की मौत के बाद रेजिडेंट और परिजन भीड़े
    उदयपुर। महाराणा भूपाल अस्पताल में आज सुबह महिला की मौत के बाद भड़के परिजनों की रेजिडेंट डॉक्टर और नर्सिंग कर्मियों से धक्का-मुक्की हो गई। इसके विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम का बहिष्कार कर हड़ताल कर दी है। इनके साथ ही नर्सिंग कर्मियों ने भी दिन में तीन घंटे तक काम का बहिष्कार कर विरोध जताया। उधर, मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हाथीपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, वहीं रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी मृतका के परिजनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
    जानकारी के अनुसार अम्बावगढ़ कच्ची बस्ती निवासी रेशमा को उसके परिजन रात को करीब 1.30 बजे गंभीर अवस्था में एमबी हॉस्पीटल लेकर आए थे, जहां उसको मेडिकल वार्ड नंबर छह में भर्ती कराया गया। तड़के तीन बजे महिला की हालत गंभीर होती चली गई। उसको सीनियर डॉक्टर ने भी आकर देखा, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। तड़के चार बजे महिला की मौत हो गई। इस वक्त ड्यूटी पर तैनात महिला रेजिडेंड डॉक्टर डॉ. श्रुति अग्रवाल थी। मौत की खबर सुनकर महिला के परिजनों ने डॉ. अग्रवाल और महिला नर्सिंग कर्मियों से इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए धक्का-मुक्की की। बाद में मौके पर पहुंचे अन्य रेजिडेंट डॉक्टरों ने हंगामा करते हुए परिजनों को बाहर निकाल दिया तथा अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और धक्का-मुक्की करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्य का बहिष्कार कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से हाथीपोल थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। रेजिडेंट की तरफ से दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है तथा मृतका के परिजनों की तरफ से डॉ. निशांत, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. नीलेश तथा एक नर्सिंग स्टॉफ सहित 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
    IMG_0119

    नर्सिंग कर्मी भी हड़ताल पर : आज सुबह हुई धक्का-मुक्की की घटना को लेकर नर्सिंग कर्मी भी हड़ताल पर उतर आए हैं। उन्होंने दिन में 11 से एक बजे तक काम का बहिष्कार कर कल रात हुई घटना का विरोध जताया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
    वर्जन…
    आज सुबह महिला रेजिडेंट डॉक्टर से मरीज के परिजनों द्वारा धक्का-मुक्की व मारपीट करने की घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल की घोषणा की है और अस्पताल में सुरक्षा और आरोपियों को गिरफ्तार करने के मांग की है।
    -डॉ. नरेंद्र, अध्यक्ष, रेजिडेंड डॉक्टर एशोसिएशन

    ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ की मौत

    IMG_2707

    उदयपुर। भूपालपुरा चौराहे पर आज सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भूपालपुरा निवासी सुरेश हरकावत (६०) पुत्र देवीलाल हरकावत आज सुबह घर के लाइट का बिल जमा करना के लिए कोर्ट चौराहे की ओर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में भूपालपुरा चौराहे के पास सामने से आ रहे एक टै्रक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। जहां परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मुंडे के निधन से स्थानीय भाजपा में छाई शोक की लहर

    उदयपुर। केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के आकस्मिक निधन पर शहर जिला भाजपा में शोक की लहर है। मुंडे की मौत पर जिले के सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताया। जिले के पदाधिकारियों ने कहा की दुख की इस घड़ी में हम मुंडेजी के परिवार के साथ हैं। कई पदाधिकारी शाम को मुंबई रवाना होने का मन बना रहे हैं। आज दिन को ही विशेष विमान से उनके पार्थिव शरीर को महाराष्ट्र ले जाया जाएगा। कल राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर, सांसद अर्जुनलाल मीणा, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुंदरलाल भानावत, महापौर रजनी डांगी, महामंत्री चंद्रसिंह कोठारी, लोकेश द्विवेदी, मोतीलाल डांगी, रोशनलाल जैन, गीता पटेल, चंद्रगुप्तसिंह चौहान, कुंतीलाल जैन, राजेंद्र बोर्दिया, गणेश व्यास, पूर्व ग्रामीण विधायक वंदना मीणा, मनोहर चौधरी, मंडल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, शंभू जैन, नानालाल वया, दिनेश गुप्ता, ओम चित्तौड़ा, भंवर पालीवाल, तख्तसिंह शक्तावत, भैरूसिंह देवड़ा, महिला मोर्चा की अलका मूंदड़ा, युवा मोर्चा के जिनेंद्र शास्त्री, सहित पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों ने इस घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए मुंडे को संगठन का एक सच्चा सिपाही बताया। भाजपा नेताओं ने उन्हें जिंदादिल इंसान बताया। पार्टी नेताओं ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने गोपीनाथ मुंडे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की पिछले विधानसभा चुनाव में गोपीनाथ मुंडे का उदयपुर में काफी समय तक प्रवास रहा था। उनकी दो प्रेस वार्ताएं भी कराई गई थी। उनसे उस दौरान अच्छा परिचय हो गया था। वे बड़े ही भावुक प्रकृति के इंसान थे।

    arjun kal meena or ktariya

    गोपीनाथजी के निधन से पहुंचा गहरा आघात: सांसद अर्जुन मीणा
    गोपीनाथ जी मुंडे के निधन पर गहरा आघात लगा है। मुंडेजी के जाने से महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश का नुकसान हुआ है। इस दु:ख की घड़ी में उदयपुर जिले का हर कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ खड़ा है। मेरा उनसे व्यक्तिगत परिचय था। कई बार उनसे बड़ी आत्मीयता के साथ मुलाक़ात हुई है। आज में दिल्ली निकलूंगा और हो सकता है उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने महाराष्ट्र भी जाऊं।
    सागर जैसे विशाल व्यक्तित्व थे गोपीनाथजी: गुलाबचंद कटारिया
    आज सुबह मुंडेजी के निधन की खबर सुनते ही गहरा दुख पहुंचा और पिछले चुनाव में उनके साथ बिताए पल मेरी आंखों के सामने घूम गए। सागर जैसे विशाल व्यक्तित्व के धनी थे मुंडे जी। उनके निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। उनका जाना सरकार और देश के लिए बड़ा नुकसान है। इस दुख की घड़ी में हम मुंडेजी के परिवार के साथ हैं। मुंडेजी एक जननेता थे, जो नई ऊंचाइयों तक पहुंचे और बिना थके लोगों की सेवा करते रहे। उदयपुर प्रवास के वक्त भी उनकी यादें हमारे लिए अविस्मरणीय है।

    बोटल नेक को खोलने की कवायद शुरू

    -गोवर्धनविलास से डायवर्ट हुआ ट्रैÈिक, दो दिन तक जारी रहेगा काम

    photo1

    उदयपुर। गोवर्धनविलास मार्ग पर नेशनल हाइवे आठ को चौड़ा करने का कार्य यूआईटी द्वारा आज सुबह से शुरू हो गया है। बोटल नेक के समीप सभी कच्चे-पक्के निर्माण तोड़े जा रहे हैं। दो दिन तक चलने वाले इस अभियान के दौरान यहां से गुजरने वाले ट्रैÈिक को अन्य जगह डायवर्ट किया गया है। इस क्षेत्र में बिजली-टेलीÈोन आदि सेवाएं भी प्रभावित रहेगी।
    गौरतलब है कि नेशनल हाइवे को चौड़ा करने के लिए गोवर्धनविलास रोड पर कई कच्चे-पक्के निर्माण आ रहे थे, जिन्हें अब आपसी सहमति से गोवर्धनविलास ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड आबंटन और उचित मुआवजा देकर आज से कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए आज सुबह छह बजे से यूआईटी का पूरा जाब्ता भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंच गया। पुराने चुंगीनाके से निर्माण और अवैध निर्माण हटाना शुरू कर दिया, जो कल तक मिलिट्री एरिया तक हटाया जाएगा।
    भारी जाब्ता और मशीनरी : निर्माण हटाने की कार्रवाई करने के लिए आज सुबह ही यूआईटी अधिकारी सहित पुलिसकर्मी पूरा जाब्ता, 10 बुलडोजर, एक पोकलैंड मशीन, 10 ट्रैक्टर, पांच डंपर, पांच कम्प्रेशर ब्रेकर, गैस कटर व 50 श्रमिक एक साथ जुटे हुए हैं।
    मार्ग डायवर्सन : कार्रवाई के दौरान हाइवे पर अहमदाबाद रोड पर आने वाले भारी और हलके वाहनों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। उदयपुर से अहमदाबाद की तरÈ जा रहे भारी वाहनों को पारस चौराहे से सेक्टर नौ होकर सेक्टर १४ की तरÈ भेजा जा रहा है। ये वाहन सेक्टर १४ में सामुदायिक भवन के पास से निकल रहे हैं। इसी तरह छोटे वाहनों को पारस चौराहा होते हुए, सेक्टर 11 सामुदायिक भवन, 60 Èीट मेन रोड, सेक्टर 13 महावीर विद्या मंदिर स्कूल के पास से सेक्टर 13, 14 और Èूटा तालाब, लिंक रोड होकर सेक्टर 14 सामुदायिक भवन होते हुए अहमदाबाद की ओर से जा रहे हैं।
    कल भी यूआईटी ने बिजली टेलीÈोन के खंभे हटाने का कार्य शुरू कर दिया था। उस वजह से दो दिन तक कुछ क्षेत्रों में बिजली और टेलीÈोन की सेवाएं प्रभावित रहेगी।

    कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में खराबी की वजह से बिजली के बिल नहीं बंटे

    images

    उदयपुर। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में खराबी की वजह से सज्जननगर इलाके में अभी तक बिजली विभाग ने अंतिम तारीख निकल जाने के बाद भी बिल नहीं भेजे हंै। हालांकि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जहां देर से बिल वितरित हो रहे है, आखिरी तारीख भी उसी हिसाब से दी जाएगी, लेकिन Èिर भी विलंब शुल्क लगाने से लोग आशंकित है।
    सज्जन नगर, 80 Èीट पर करीब दो हजार से अधिक घरों में अभी तक बिजली के बिल नहीं आए हैं। हर दो माह में आने वाले बिल 20 से 24 तारीख तक तो आ जाते हैं, जिसको जमा कराने की आखरी तारीख 28 होती है, लेकिन यहां पर किसी भी घरों में बिजली के बिल नहीं आए हैं। लोगों को आशंका हैं कि उन्हें बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ेगा, क्योंकि विलंब शुल्क 100 रुपए से 500 रुपए तक देना पड़ सकता है, जबकि अधिकारियों ने साÈ कर दिया है कि जब बिल बांटे जाएंगे, आखिरी तारीख भी उसी हिसाब से तय होगी। बिल देर से आने की वजह कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में आई खराबी बताई जा रही है, जो अगले दो से तीन दिन में सही कर ली जाएगी।
    वर्जन…
    कंप्यूटर सॉफ्टवेअर में आई खराबी की वजह से बिजली के बिल अंबामाता के एक्सचेंज के कुछ हिस्सों में नहीं बांट पाए हैं, जहां बिल देरी से बांटे जाएंगे। उनकी जमा कराने की अंतिम तिथि भी उसी हिसाब से तय की जाएगी। किसी को विलंब शुल्क जमा नहीं कराना पडेगा।
    -राकेश सोनी, जेईइन अंबामाता

    सोशल मीडिया पर फैली हनी सिंह की मौत की खबर, फैन्स में हड़कंप

    0

    4875_gg

    मुंबई. हनी सिंह के प्रशंसकों के लिए यह खबर सदमा दे सकती है। ऑनलाइन रिपोर्ट्स की मानें तो एक रोड एक्सीडेंट में उनकी मौत हो चुकी है। उनके एक्सीडेंट और मौत की खबर ट्विटर पर भी आग की तरह फैल रही है। इतना ही नहीं, ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसमें एक युवा गंभीर रूप से घायल नजर आ रहा है और इसे हनी सिंह की तस्वीर बताया जा रहा है।

    हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई मीडिया हाउस और सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर सभी को चौंका रही है। हम तो बस यही कामना करते हैं कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाला यह युवा रैपर जहां भी हो सुरक्षित हो और ये सारी खबरें गलत साबित हों।

    कुछ खबरें हनी सिंह के दुबई में होने का इशारा करती हैं। पिछले दिनों वे यहां ग्लोबल फाइटिंग चैंपियनशिप नाम की एक बॉक्सिंग लीग को लॉन्च करने गए थे। 20 घंटे पहले उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट भी डाली है, जिसमें उन्होंने बॉक्सिंग लीग की सक्सेस के लिए सभी का धन्यवाद दिया है। बता दें कि हनी अब तक ‘लुंगी डांस’ और ‘आज दिन है सनी-सनी’ जैसे कई शानदार गीत गाकर देश ही नहीं दुनियाभर में नाम कमा चुके हैं।