सोशल मीडिया पर फैली हनी सिंह की मौत की खबर, फैन्स में हड़कंप

4875_gg

मुंबई. हनी सिंह के प्रशंसकों के लिए यह खबर सदमा दे सकती है। ऑनलाइन रिपोर्ट्स की मानें तो एक रोड एक्सीडेंट में उनकी मौत हो चुकी है। उनके एक्सीडेंट और मौत की खबर ट्विटर पर भी आग की तरह फैल रही है। इतना ही नहीं, ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसमें एक युवा गंभीर रूप से घायल नजर आ रहा है और इसे हनी सिंह की तस्वीर बताया जा रहा है।

हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई मीडिया हाउस और सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर सभी को चौंका रही है। हम तो बस यही कामना करते हैं कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाला यह युवा रैपर जहां भी हो सुरक्षित हो और ये सारी खबरें गलत साबित हों।

कुछ खबरें हनी सिंह के दुबई में होने का इशारा करती हैं। पिछले दिनों वे यहां ग्लोबल फाइटिंग चैंपियनशिप नाम की एक बॉक्सिंग लीग को लॉन्च करने गए थे। 20 घंटे पहले उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट भी डाली है, जिसमें उन्होंने बॉक्सिंग लीग की सक्सेस के लिए सभी का धन्यवाद दिया है। बता दें कि हनी अब तक ‘लुंगी डांस’ और ‘आज दिन है सनी-सनी’ जैसे कई शानदार गीत गाकर देश ही नहीं दुनियाभर में नाम कमा चुके हैं।

Previous articleकैमरे में कैद हुआ रिश्वतखोर एएसआई
Next articleकंप्यूटर सॉफ्टवेयर में खराबी की वजह से बिजली के बिल नहीं बंटे