पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

93187
उदयपुर। प्रतापनगर थाने में एक व्यक्ति ने पिता-पुत्र के खिलाफ उधार दी गई राशि की दोगुनी राशि मांगने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार खेमपुरा निवासी भैरूलाल पुत्र उदा डांगी ने रेलवे फाटक के पास रहने वाले त्रिलोकसिंह पुत्र लाभसिंह और उसके पुत्र अंशुमनसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया। भैरूलाल ने रिपोर्ट में बताया कि वह आरोपी त्रिलोकसिंह का अच्छा मित्र था। कुछ समय पूर्व उसकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसने आरोपी से दस लाख रुपए उधार लिए थे, जिसके एवज में उसने चैक और स्टॉम्प दिए थे। इस बीच भैरूलाल ने बतौर ब्याज तीन लाख रुपए त्रिलोकसिंह को दे दिए। कुछ समय बीत जाने के बाद आरोपी पिता-पुत्र ने उससे बीस लाख रुपए की मांग की। इस पर भैरूलाल ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करा जांच शुरू कर दी।
दुकान से लाखों की नकदी चोरी
उदयपुर। घंटाघर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों का सामान चुरा ले गए।
पुलिस के अनुसार न्यू अहिंसापुरी निवासी ललित कुमार पुत्र बहादुरमल मेहता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी मोहली चोहट्टा में सागर इलेक्ट्रोनिक्स के नाम से एक दुकान है।
इस दुकान में गत रात्रि को अज्ञात चोर शटर को तोड़कर वहां से मोबाइल व दुकान के मेज से दो लाख रुपए की नकदी चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ललित मेहता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जीप चोरी
प्रतापनगर क्षेत्र के सुशील पुत्र रघुवीर शर्मा हाल मैनेजर केएस गोदाम ने रिपोर्ट में बताया कि उसने शोरूम के बाहर उसकी एक स्कार्पियों जीप खड़ी की थी। 31 मार्च की दोपहर को अज्ञात चोर शोरूम के बाहर खड़ी स्कार्पियों को दूसरी चाबी से स्टार्ट कर चुरा ले गए।

पुल से लटका कंटेनर

 

 

Photo – prakash meghwalIMG_0247
उदयपुर। सुबह साढ़े 11 बजे बस को ओवरटैक करने के प्रयास में मारूति कारों से भरा एक कंटेनर सविना के निकट एक पुलिया से लटक गया। कंटेनर में छह कारें थीं। कंटेनर ड्राइवर ने सजगता रखते हुए कंटेनर की स्पीड को कंट्रोल किया और कंटेनर को नदी में गिरने से बचा लिया और खुद की जान भी बचा ली।
कंटेनर ड्राइवर और लोगों ने एक के्रन को मौके पर बुलाया, जिसने पुल से लटके केबिन को उठाकर फिर से सड़क पर रखा।
IMG_0246
IMG_0239

मोदी लहर पर अर्जुन सवार गुटबाजी में फंसे रघुवीर

1a
उदयपुर। उदयपुर संसदीय सीट पर आठ प्रत्याशियों के बीच राजनीतिक समर की तैयारी शुरू हो चुकी है, लेकिन खास मुकाबला कांग्रेस एवं भाजपा के बीच ही होगा, क्योंकि अन्य प्रत्याशियों का फिलहाल कोई खास राजनीतिक वजूद यहां नहीं दिखाई पड़ रहा है। इधर, भाजपा प्रत्याशी अर्जुनलाल जहां मोदी लहर पर सवार होकर वोटर्स को आकर्षित करने में एक पायदान ऊपर नजर आ रहे हैं, वहीं कांग्रेसी प्रत्याशी रघुवीर मीणा कांग्रेस की गुटबाजी में फंसे दिखाई पड़ रहे हैं।
भाजपा में उत्साह : जनजाति प्रत्याशी के लिए आरक्षित उदयपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में सात सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस के पास मात्र एक सीट झाड़ोल (फलासिया) है। शेष उदयपुर शहर, उदयपुर ग्रामीण, खेरवाड़ा, सलूंबर, गोगुंदा, आसपुर तथा धरियावद में भाजपा का परचम है। वैसे भी तीन जिलों में बंटे इस संसदीय क्षेत्र का भौगोलिक आधार भी जनजाति को समाहित किए हुए हैं। ऐसे परिदृश्य में इस सीट पर आदिवासी वोटों का विभाजन होना निश्चित है, वहीं जीत का आधार अन्य व स्वर्ण जातियों के मतों पर ही निर्भर करेगा।
अर्जुन को मिल सकता है लाभ : भाजपा के प्रत्याशी अर्जुनलाल मीणा को जहां कांग्रेस विरोधी लहर का लाभ मिल सकता है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के एकजुट होकर उनके समर्थन में जुटने से मोदी लहर पर सवार अर्जुन की चुनावी नाव को गति मिल रही है। मंडल स्तर से लेकर जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं का सुव्यवस्थित चुनाव-प्रचार अर्जुन को आगे बढऩे के लिए उत्साहित कर रहा है। अर्जुन को वसुंधरा राजे के नजदीक माना जाता है और वे जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष है। युवा होना तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के लगातार संपर्क में रहना उनके लिए लाभदायक साबित होगा। इसके साथ संघ का जी-जान से उनके समर्थन में जुट जाना भी निश्चित रूप से भाजपा का वोट बैंक बढ़ाएगा।
कांग्रेस में गुटबाजी : कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा में स्वच्छ छवि, निष्कलंक कार्यशैली, मिलनसारिता आदि गुण है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निकटस्थ माने जाने वाले रघुवीर को लंबे समय से सीपी जोशी और उनके समर्थकों का विरोध झेलना पड़ रहा है। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत एवं मंत्री पद के लिए उपयुक्त होने के उपरांत भी सीपी जोशी के विरोध के चलते उन्हें मंत्री पद से वंचित रहना पड़ा था। उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में वे सांसद चुने गए तथा उनके स्थान पर उनके विधानसभा क्षेत्र सलूंबर में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी बसंती देवी कांग्रेस की विधायक चुनी गई। इधर, उदयपुर ग्रामीण की पूर्व विधायक सज्जन कटारा से भी उनकी तकरार रही है। श्रीमती सज्जन कटारा पूर्व मंत्री स्व. खेमराज कटारा की पत्नी है तथा कटारा को सीपी जोशी का निकटस्थ माना जाता है। इसी निकटता के चलते कटारा के पुत्र विवेक कटारा युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव है, तो विवेक की पत्नी सुखबीर कटारा गिर्वा पंचायत समिति की प्रधान है। सज्जन कटारा का आरोप है कि सांसद रघुवीर ने उदयपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक भी पंचायत के विकास कार्य के लिए धनराशि उपलब्ध न करवाकर उन्हें हतोत्साहित किया है। उनका यह भी आरोप है कि विधानसभा चुनाव में रघुवीर ने भीतरघात किया और वे हार गई। यही कारण है कि ऊपरी तौर पर तो वे कांग्रेस के साथ है, लेकिन आंतरिक तौर पर वे रघुवीर की जड़े काटने में जुटी है। इधर, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा का रूख भी स्पष्ट नहीं है। युवक कांग्रेस भी अभी सक्रिय नहीं हुई है। कुछ कार्यकर्ता व्यक्तिगत निकटता के कारण रघुवीर के समर्थन में प्रचार जरूर कर रहे हैं, लेकिन युवक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में नहीं। सीपी जोशी से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ता भी अभी खुलकर रघुवीर के समर्थन में नहीं उतरे हैं। वर्तमान में एक ही परिवर्तन हुआ है, जिसमें देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला उनके समर्थन में उतरे हैं, क्योंकि उदयपुर विधानसभा सीट से लालसिंह झाला का टिकट कटवाने में सीपी जोशी ने अहम भूमिका निभाई थी। झाला इससे खिन्न होकर जोशी से विमुख हो गए। झाला का देहात जिला क्षेत्र में वर्चस्व होने के साथ ही गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में भी अच्छा प्रभाव है। इस प्रभाव और वर्चस्व का लाभ रघुवीर को मिलेगा, ऐसी उम्मीद जताई जा सकती है। इधर वर्षों तक कांग्रेसी नेताओं की चाटुकारिता कर पार्टी के नाम पर धन-यश कमाने वाले कुछ कार्यकर्ता केवल नाम के लिए पार्टी के साथ जुड़े हैं, जो रघुवीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

चुनाव हैं, जमकर करो बिजली की चोरी!

Bijli_Chori_lfisk_Pak101(dot)com
निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों को दिए मौखिक आदेश्
ा उदयपुर। अरबों रुपए के घाटे में चल रहे अजमेर विद्युत वितरण निगम ने आचार संहिता के दौरान बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए हैं। यह बिजली चोरों के लिए चुनावी तोहफा भी कहा जा सकता है। निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों को चुनाव तक बिजली चोरी नहीं पकडऩे और कोई भी कनेक्शन नहीं काटने तथा विजिलेंस चेकिंग रिपोर्ट (वीसीआर) नहीं भरने के मौखिक निर्देश दिए हैं। विजिलेंस और ओ एंड एम विंग को चुनाव समाप्ति तक कोई कारवाई नहीं करने को कहा गया है। इसके अलावा अति आवश्यक होने पर ही क्षेत्र में बिजली बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र में पूरी बिजली उपलब्ध करवाने का भी मौखिक फरमान सुनाया गया है।
नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ अभियंताओ ने इन मौखिक निर्देशों के बारे में क्रमददगारञ्ज को बताया। इससे उन्हें काम से तो राहत मिल गई, लेकिन राजस्व हासिल करने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। राजस्व हासिल नहीं कर पाने के कारण अभियंताओं को चार्जशीट का डर भी सता रहा है। बकाया राशि जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटा जाता है, तो उपभोक्ता को राशि चुकानी पड़ती है, जब कनेक्शन ही नहीं काटे जाएंगे, तो उपभोक्ता क्यों बकाया राशि जमा करेगा। ऐसे में राजस्व लक्ष्य भले ही पूरे ना हो, लेकिन निगम अपने राजनैतिक आकाओं का हुकुम बजा रहा है और अपने नंबर बढ़वा रहा है।
तीन महीने पहले भी चुप्पी : राज्य में इससे पूर्व विधानसभा के चुनाव के कारण निगम प्रबंधन अक्टूबर से दिसंबर तक सुस्त रहा, इस दौरान भी बिजली चोरी पकडऩे और वीसीआर भरने के मामले को बस्ते में डालकर ठंडा किया गया। अब लोकसभा चुनाव के कारण चुप्पी साध ली है। निगम प्रबंधन प्रति वर्ष पांच प्रतिशत छीजत कम करने तथा प्रत्येक बैठक में राजस्व बढ़ाने और छीजत घटाने के निर्देश देता आया है, जबकि नतीजे इसके उलट आ रहे हैं। अब विजिलेंस नहीं करने तथा वीसीआर नहीं भरने पर यह घाटा और बढ़ जाएगा।
॥हमने इस तरह के कोई आदेश नहीं दिए हैं। हम निर्धारित समय में अपने लक्ष्य पूरे करेंगे। घाटे को भी कम करेंगे।
-बी. राणावत,
प्रबंधन निदेशक,
अजमेर विद्युत वितरण निगम

सुप्रीम कोर्ट के ऊपर डाक विभाग!

आधार कार्ड के नाम पर पेंशनधारियों को किया जा रहा है परेशान
उदयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने भले ही सरकारी दस्तावेज में आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म करने का आदेश दिया हो, लेकिन लगता है कि डाक विभाग के लिए यह आदेश कोई मायने नहीं रखते। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सभी पेंशनधारियों की पेंशन सीधे खाते में जमा होनी है। ऐसे में खाता खुलवाने के लिए बुजुर्ग उपभोक्ता डाकघर पहुंच रहे हैं, लेकिन आधार कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें बेरंग लौटाया जा रहा है। विभागीय कर्मचारी उपभोक्ताओं को ऊपरी निर्देश का हवाला देते हुए आधार कार्ड के बिना खाता नहीं खोलने की बात कह रहे हंै। शहर के अधिकतर डाकघरों में यही हाल है। पेंशनधारियों ने इसकी शिकायत विभागीय अफसरों से भी की, लेकिन इसका कुछ असर नहीं हुआ।
गौरतलब है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन शुरू की थी, लेकिन कई बार एक ही व्यक्ति के नाम दो-तीन मनीऑर्डर जारी हो गए, तो कई लोगों के यहां मनीऑर्डर पहुंचे ही नहीं। इसको देखते हुए सरकार ने पेंशनधारियों की रकम सीधे खाते में जमा करने की अनिवार्यता लागू कर दी। ऐसे पेंशनधारियों के शून्य बैलेंस पर डाक घर में खाते खोले जा रहे हैं।
केवल यह जरूरी है : डाकघर में खाता खुलवाने के लिए पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ), पासपोर्ट साइज फोटो और पेंशनधारी का स्वयं डाकघर में उपस्थित होना जरूरी है।
यह वैकल्पिक है : आधार कार्ड यदि भविष्य में जारी हो गया तो, उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल सकेगी।
डाकघर के कर्मचारी आधार कार्ड मांग रहे हैं, तो वे गलत है। आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। हमने आदेश जारी कर दिए हैं। अगर कहीं से शिकायत आई है, तो सभी पोस्ट ऑफिस में निर्देश दे दिए जाएंगे। -एलएस पटेल, संभाग सहायक निदेशक, उदयपुर पोस्ट ऑफिस

नीलिमा ने कांग्रेसी मुखबीर को लताड़ा

download
उदयपुर। कांग्रेस में एक कथित मुखबिर को आज शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जोरदार लताड़ लगाई तथा खबरें इधर की उधर ना करने को लेकर पाबंद रहने को कहा।
सूत्रों के अनुसार आज दिन में देहलीगेट स्थित चुनावी कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद जैन व करीब 20-25 अन्य कार्यकर्ता बैठे थे, तब जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया वहां जायजा लेने पहुंची और उन्होंने विनोद जैन को वहां बैठे हुए देखा, तो नीलिमा ने पूछा कि तुम कौन हो? और कहां से आए हो? उन्होंने विनोद जैन को अंदरूनी खबरें इधर-उधर करने और एक कांग्रेसी नेता के लिए मुखबीरी करने का आरोप लगाते हुए जोरदार लताड़ा और आगे से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरे मामले में विनोद जैन जवाब देता रहा और नीलिमा सुखाडिय़ा उसे पर लताड़ लगाती रही। हालांकि जब विनोद जैन से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं हुई और मैडम को कोई गलतफहमी हुई थी, जो पार्टी की अंदरूनी बात है। विवाद जैसी कोई बात नहीं है। श्रीमती सुखाडिय़ा ने भी ऐसी किसी घटना से इनकार किया। सुखाडिय़ा ने कहा कि ऑफिस में झड़प जैसी कोई बात नहीं हुई। चुनावी महौल है और ऐसे में अफवाहें उड़ती रहती है।

इमरान कुंजड़ा गिरफ्तार

पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
उदयपुर। अंबामाता पुलिस ने आदतन अपराधी इमरान कुंजड़ा को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इमरान के कब्जे से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इमरान पर हत्या, जानलेवा हमला, अवैध वसूली और मारपीट सहित कई अपराधिक मामले दर्ज है। इमरान धानमंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
एसपी अजय लांबा ने बताया कि आज सुबह मुखबिर की सूचना पर धानमंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर अंबामाता निवासी इमरान कुंजड़ा अंबामाता में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर इमरान को गिरफ्तार कर लिया। इमरान के कब्जे से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सूरजपोल क्षेत्र में मुखर्जी चौक निवासी आजम के घर में घुसकर फायरिंग करने और अंबामाता में मारपीट के मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जिनके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

मस्जिद और चर्च बचाएगी बीजेपी !

0

shri_rajnath_singh10
राजनाथ ने क्रअन्य समुदायञ्ज से की हिंदुओं की भावना समझने की अपील
नई दिल्ली। बीस साल पहले जिस पार्टी के सक्रिय आंदोलन और भागीदारी से अयोध्या की बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी आज आम चुनाव से पहले उसी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मस्जिदों को बचाने का संकल्प लिया है.
उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी मस्जिदों और गिरजाघरों की रक्षा करने के लिए आगे आएगी.
प्रेस से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा, “मस्जिद पर भी यदि किसी वर्ग का कोई व्यक्ति आक्रमण करेगा तो भारतीय जनता पार्टी उस मस्जिद की रक्षा के लिए भी आएगी. गिरजाघर पर भी यदि कोई आक्रमण करने की कोशिश करेगा तो उसकी रक्षा के लिए भी भारतीय जनता पार्टी आएगी.”
उन्होंने अलबत्ता “अन्य समुदाय” के लोगों से हिंदू समाज की भावनाओं को समझने की अपील भी की है और कहा है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में ही हुआ माना जाता है. उन्होंने कहा कि हर धर्मावलंबी की आस्था और विश्वास के केंद्र की रक्षा करना मानव धर्म है और यही भारतीय धर्म भी है. ये पूछने पर कि अगर वो प्रधानमंत्री बने तो उनकी पाँच प्राथमिकताएँ क्या होंगी, राजनाथ सिंह ने कहा कि “मैं काल्पनिक प्रश्न का उत्तर नहीं देता और प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनना, केवल इतना ही मेरे जीवन का उद्देश्य नहीं है.” लेकिन अगले ही वाक्य में उन्होंने कहा, “राजनीतिक क्षेत्र में जब मैं काम कर रहा हूँ तो जो भी भूमिका मिलेगी, जो भी ईश्वर को मंज़ूर होगा, उसे सही तरीक़े से निर्वाह करने अथवा इस राष्ट्र के लिए योगदान करने में जो भी हो सकता है वैसी भूमिका हमारी होगी.”
बीजेपी के पूरे चुनाव प्रचार से राम जन्मभूमि का मुद्दा इस बार सिरे से ग़ायब है. पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी एक बार भी अयोध्या नहीं गए. आखिरी इसकी वजह क्या है? आखिरी भारतीय जनता पार्टी मंदिर मुद्दे पर ख़ामोश क्यों है? सत्ता में आने पर क्या वो राम मंदिर बनाएगी?
इन सवालों के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा, “कोई भी राजनीतिक पार्टी मंदिर या मस्जिद नहीं बनाती. जहाँ तक राम जन्मभूमि का प्रश्न है हाई कोर्ट ने एकमत से फ़ैसला दिया है कि अयोध्या में जहाँ रामलला विराजमान हैं वहीं राम का जन्म हुआ.” राजनाथ सिंह पिछली लोकसभा में दिल्ली के पास ग़ाजिय़ाबाद से चुने गए थे लेकिन इस बार वो इस सीट को छोड़कर लखनऊ से चुनाव लड़ रहे हैं. ख़बरें हैं कि बीजेपी सांसद रहे लालजी टण्डन को लखनऊ से हटना पड़ा है और इस कारण वो काफ़ी नाराज़ हैं.राजनीति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा और बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हुई विस्तृत बातचीत के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने गुजरात दंगों के लिए मोदी को जि़म्मेदार ठहराए जाने के ग़लत बताया.

माता के जयकारे के साथ हुआ नववर्ष का आगाज

IMG_0839
देवी मंदिरों में घट स्थापना
उदयपुर। शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रा आज से शुरू हो गया। अब नौ दिनों तक मां शक्ति की उपासना की जाएगी। देवी मंदिर में ज्वारे, कलश और घट स्थापना हो गई हैं। शहर में स्थित प्राचीन देवालयों, शक्तिपीठों में विविध धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष भी शुरू हो गया है। नवरात्रा पर्व के लिए देवी मदिरों मेंं विशेष तैयारियां की गई है। देवी मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है आज रात से देवी मंदिर जगमगा उठेंगे।
आज हुआ शैलपुत्री का पूजन : प्रजापति राजा दक्ष की कन्या शैल पुत्री के नवरात्रि के प्रथम दिन पूजन करने से सारे कष्टों का निवारण होता है।
बताया जाता है कि शैलपुत्री का वाहन वृषभ है। माता के दाहिने हाथ में शूल और बाएं हाथ में कमल पुष्प है। माता शैलपुत्री के पूजन में लाल वस्त्र, कमल पुष्प केले के फल और मिश्री समॢपत करने से माता प्रसन्न होती है।
शुरू हुए हिन्दू नववर्ष : आज चैत्र नवरात्रा के पहले दिन से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत हो गई है।
आज सारे दिन पूजन-अर्चन का दौर चलेगा। नववर्ष मनाने की दृष्टि से लोगों ने आज तमाम मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना के साथ एक-दूसरे को बधाई देकर नववर्ष की शुरुआत की।
चौराहों पर हुआ स्वागत
अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति की तरफ से नव संवत् 2071 के दिन शहर के विभिन्न चौराहों पर प्रात:कालीन वेला में 11 पंडितों द्वारा प्रथम सूर्य को अघ्र्य प्रदान किया गया। साथ ही सूरजपोल चौराहे पर शहनाई के साथ नव संवत्सर का स्वागत किया गया। नव संवत्-2071 के आगमन के अवसर पर नववर्ष समारोह समिति के सदस्यों व आलोक संस्थान के छात्र-छात्राओं ने जनसम्पर्क कर घरों के बाहर पीले चावल रखकर आम नागरिकों को नव संवत्सर कार्यक्रमों में आने का न्योता दिया। डॉ. कुमावत ने बताया कि इस बार ईको फें्रडली कुमकुम विशेष रूप से मंगवाया गया है, जिससे सभी चौराहों पर आलोक संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा वाहन चालकों और शहरवासियों का तिलक लगाकर और मिश्री और नीम की पत्ती का प्रसाद देकर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी गई।

बजरंग बली द्वार से निकाली २०१ कलश की यात्रा

IMG-20140331-WA0000
आज शाम चार बजे से शुरू होगी भागवत कथा
बांसड़ा। वल्लभनगर तहसील में स्थित बांसड़ा में बजरंग बली मंदिर पर लगने वाले विशाल नवरात्रि मेले को लेकर पूरे गांव में २०१ कलश लेकर यात्रा निकाली गई।
रावण मगरी पर महाराज १००८ बंशीधराचार्य जी के सान्निध्य में आज शाम चार बजे से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में मुख्य कलश की बोली ४५०० रुपए रखी गई है।