इमरान कुंजड़ा गिरफ्तार

पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
उदयपुर। अंबामाता पुलिस ने आदतन अपराधी इमरान कुंजड़ा को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इमरान के कब्जे से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इमरान पर हत्या, जानलेवा हमला, अवैध वसूली और मारपीट सहित कई अपराधिक मामले दर्ज है। इमरान धानमंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
एसपी अजय लांबा ने बताया कि आज सुबह मुखबिर की सूचना पर धानमंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर अंबामाता निवासी इमरान कुंजड़ा अंबामाता में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर इमरान को गिरफ्तार कर लिया। इमरान के कब्जे से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सूरजपोल क्षेत्र में मुखर्जी चौक निवासी आजम के घर में घुसकर फायरिंग करने और अंबामाता में मारपीट के मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जिनके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

Previous articleमस्जिद और चर्च बचाएगी बीजेपी !
Next articleनीलिमा ने कांग्रेसी मुखबीर को लताड़ा