अब कटरीना की बहन पर मेहरबान सलमान

सलमान ख़ान हुए कटरीना कैफ़ की बहन पर मेहरबान, रणवीर और दीपिका का ‘सबसे बेहतरीन किस’ और ब्रिटेन की महारानी के लिए सरोज ख़ान का शो. पढ़िए मनोरंजन जगत की हलचल मुंबई डायरी में.

कटरीना की बहन पर सलमान का हाथ

कटरीना कैफ़ का करियर बॉलीवुड में जमाने में सलमान ख़ान के योगदान की ख़ासी चर्चा होती रहती है. 131015053840_isabel_kaif_304x304_dr.cabbieअब कटरीना की छोटी बहन इसाबेल कैफ़ पर सलमान ख़ान मेहरबान होते नज़र आ रहे हैं.

सलमान ने उन्हें भी फ़िल्मों में स्थापित करने का मन बना लिया है. उनके को-प्रोडक्शन वाली कनाडियन फ़िल्म ‘डॉ. कैबी’ में इसाबेल एक अहम भूमिका निभा रही हैं. फ़िल्म को भारत में भी रिलीज़ किया जाएगा.

सलमान और कटरीना के कथित रोमांस ने एक वक़्त मीडिया की ख़ूब सुर्खियां बटोरीं. लेकिन फिर दोनों में ख़बरों के मुताबिक़ अलगाव हो गया और अब माना जा रहा है कि कटरीना और रणबीर कपूर के बीच नज़दीकियां हैं.

 

‘बेहतरीन किस’

131015054039_ramleela_624x351_bhansalifilms

‘रामलीला’ में दीपिका के साथ किस को रणवीर सिंह बॉलीवुड का सबसे कमाल का किस मानते हैं.
संजय लीला भंसाली की आने वाली फ़िल्म ‘रामलीला’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के किस की काफ़ी चर्चा हो रही है. ख़बरें तो ये भी हैं कि इस सीन की शूटिंग के दौरान रणवीर इतने खो गए थे कि निर्देशक का बार-बार कट बोलना भी उन्हें सुनाई नहीं पड़ा.

ख़ुद रणवीर मानते हैं कि ये हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन किस में से एक होगा. वो कहते हैं, “उम्मीद करता हूं कि परदे पर किस वाले सीन को छोटा नहीं किया जाएगा.”

क़्वीन एलिजाबेथ के लिए सरोज का शो

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 के लिए भारत की मशहूर कोरियोग्राफ़र सरोज ख़ान एक ख़ास शो का आयोजन करने वाली हैं.

ये शो अगले साल उनके जन्मदिन पर आयोजित किया जाएगा. शो का नाम होगा ‘आम्रपाली’.

इस शो में कहानी के साथ साथ म्यूजिक और डांस भी होगा. इंग्लैंड के बाद ये शो दुनिया भर के आठ देशों में लेकर जाया जाएगा.

बुरी आदत है ये बदल डालो

1

smoking-cigarette-101007-b-04

आधुनिक बनने की होड़ में हम अपनी जिम्मेदारियों को भूलते जा रहे हैं। खासतौर से महिलाओं में पनप रही इस टेंडेंसी का परिणाम आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ रहा है। इस खतरनाक बीमारी के मुख्य कारण में महिलाओं का स्मोकर और एल्कोहलिक होना माना जा रहा है। उनकी ये लत बच्चों को अपाहिज बना रही है। फिलहाल डॉक्टरों का तो यही मानना है कि मरीज की जांच के दौरान अक्सर ये कारण उभरकर सामने आता है।
4134768252_bd6517a472उदयपुर। स्मोकिंग और एल्कोहल के शौकीन मेल के बाद अब फीमेल में भी ये आदत परवान चढऩे लगी है। गल्र्स यंग एज में ही सिगरेट और वाइन की लत का शिकार हो रही हैं। लंबे समय तक इसका यूज करने से उनकी बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है। शादी के बाद प्रेग्नेंसी के दौरान इसका असर बच्चे पर पड़ता है। ऐसी हालत में पेट में पल रहे बच्चे को प्रॉपर आक्सीजन नहीं मिलने से ब्रेन डेवलप नहीं हो पाता और वह सेरेब्रल पाल्सी की चपेट में आ जाता है। एक बार इस डिजीज का शिकार होने के बाद पेशेंट को क्योर करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। गल्र्स को इस आदत को तुरंत छोड़ देना चाहिए।
दिखावे की शिकार हैं गल्र्स
डॉक्टर्स की मानें तो गल्र्स में नशे की टेंडेंसी तेजी से बढ़ रही है। सोसाइटी में खुद को अलग करने के लिए वह दिखावे का सहारा ले रही हैं। सोसाइटी से इग्नोर फील न करने के नाम पर उठाया गया उनका यह कदम उनकी बॉडी पर तो असर डाल ही रहा है, उनके भविष्य को भी अंधकार में ढकेल रहा है। सीरियल्स और मूवीज इसे एक फैशन तरह पेश कर रहे हैं, जो सोसायटी के लिए खतरनाक बनता जा रहा है। इसका असर ये हुआ कि देश में सेरेब्रल पाल्सी के पेशेंट की दर में तेजी से इजाफा हो रहा है। आमतौर पर हास्टल लाइफ में गल्र्स का एल्कोहलिक या स्मोकिंग की चपेट में आने के ज्यादा चांसेज होते हैं।

सेरेब्रल पाल्सी के अन्य कारण…
॥ प्रेग्नेंसी के दौरान मदर को इंफेक्शन या कमजोरी का होना।
॥ मां के खानपान में कमी आना।
॥ पहले तीन महीने में चोट लगना।
॥ प्री मेच्योर डिलीवरी का हो जाना।
॥ जन्म के दौरान आक्सीजन की कमी होना।
॥ जन्म के बाद बच्चे में पीलिया व दिमागी बुखार होना।
॥ बच्चे का वजन कम होना।
लक्षण
॥ जन्म के बाद बच्चे द्वारा उसका सिर नहीं संभलना पाना।
॥ बच्चा समय पर बैठ नहीं पाता।
॥ बच्चों के मुंह से लार गिराना।
॥ बच्चों के चलने में दिक्कत आना।
॥ शरीर में अकडऩ आना।
॥ समय पर बोल नहीं पाना।
॥ पढऩे-लिखने में अक्षमता होना।
बचाव
॥ फीमेल को सिगरेट या एल्कोहल की लत से बचाना।
॥ प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले पीलिया का तुरंत इलाज।
॥ मदर को बिना डॉक्टरी सलाह के कोई ड्रग न लेना।
॥ जन्म से तीन साल तक बच्चे की गतिविधियों पर नजर रखें।
॥ मदर को किसी भी तरह की चोट से बचाना।
॥ मदर को न्यूट्रिशन देने के साथ थॉयराइड का पूरा ट्रीटमेंट कराना।
॥प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को सिगरेट व शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। महिलाओं द्वारा नशे का सेवन करने से बच्चे की ग्रोथ रूक जाती हैं। मां को उसके बच्चे के लिए इस तरह की आदतों को छोड़ देना चाहिए।
-डॉ. मधुबाला चौहान (स्त्री रोग विशेषज्ञ)

अमरखजी मंदिर में चोरी

amrakh ji mandir

उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र के चीरवा घाट में स्थित अमरखजी मंदिर से अज्ञात चोर अलमारी का ताला तोड़कर वहां रखी नकदी चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार चीरवा घाट में स्थित अमरखजी मंदिर के पुजारी राधेश्याम ने रिपोर्ट में बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में स्थित उसके कमरे को बाहर से बंद कर दिया। बाद में मंदिर प्रागण में बने एक कमरे का ताला तोड़ा, जहां रखी अलमारी का लॉक तोड़कर एक हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। राधेश्याम की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

त्याग व बलिदान का त्योहार ईदुल अजहा

DSC0377-300x187उदयपुर। त्याग व बलिदान का त्योहार ईदुल अजहा की तैयारियां जोरों पर है। ईदुल अजहा का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। अल्लाह की राह में कुर्बानी के लिए शहर में कई स्थानों पर अस्थाई मंडी लगी है, जिसमें बकरों की खरीदारी जारी है। हाथीपोल क्षेत्र में लगी मंडी में दिन और रात में भीड़ दिखाई दे रही है। सुंदर और स्वस्थ बकरों की ज्यादा मांग है। लोगों में कुर्बानी के लिए उत्साह नजर आ रहा है। इसलिए मंडी में बकरों के भाव में उछाल है। इस वर्ष कुर्बानी के लिए जहां सालभर अथवा उससे अधिक आयु के बकरे खरीदे जा रहे हैं, वहीं अगले वर्ष के लिए छोटे बच्चे को लेकर पालने के लिए भी बकरों की मांग है। इस बीच ईदुल अजहा की तैयारियों को देखते हुए शहर के बाजार में भी भीड़ नजर आ रही है। गृहणियों ने बकरीद के लिए मसाले तैयार करने शुरू कर दिए हैं। मस्जिदों में ईद की नमाज की विशेष तैयारियां की जा रही है। अंजुमन तालीमुल इस्लाम की तरफ से शहर की सभी 27 मस्जिदों में ईद की नमाज़ का वक्त तय किया गया है। सेक्रेटी फारुख हुसैन ने बताया की शहर में विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज सुबह 7.15 से 9.15 के बीच अदा की जाएगी। ईदगाह पलटन की मस्जिद में ईद की नमाज नौ बजे अदा की जाएगी।
ईद की नमाज का समय
मस्जिद पंचायती हाथीपोल 7.15, मदीना मस्जिद लोहार कोलोनी 7.30 , मस्जिद अल हुसैनी कारवाड़ी: 7.30, जहांगीरी मस्जिद रजा कॉलोनी 7.45, मस्जिद खांजीपीर: 7.45, मस्जिद खराकुआं अंजुमन, मस्जिद सविना, बड़ी मस्जिद सविना, मस्जिद सज्जन नगर बी ब्लॉक, मस्जिद मस्तान बाबा, मस्जिद धोली बावड़ी पर आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। छोटी मस्जिद सविना, मस्जिद राजा कॉलोनी मुल्ला तलाई, मस्जिद दीवानशाह कॉलोनी पटेल सर्कल, मस्जिद हिरनमगरी, मस्जिद सज्जन नगर ए ब्लॉक पर सवा आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। मस्जिद छीपा कोलोनी मुल्लातलाई, मस्जिद गौसिया कॉलोनी किशन पोल, मस्जिद पहाड़ा, मस्जिद रहमानी कॉलोनी, मस्जिद अलीपुरा, मस्जिद फारुखे आज़म कॉलोनी, मस्जिद आयड़ ईदगाह पर साढ़े आठ बजे नमाज होगी। इसी प्रकार मस्जिद मकबरा सूरजपोल पर 8.45, मस्जिद चिश्तिया रूपसागर रोड, मस्जिद पलटन ईदगाह, मस्जिद पुराना स्टेशन पर नौ बजे, मस्जिद जामा मस्जिद चमनपुरा पर सवा नौ बजे नमाज अदा की जाएगी।

तैयबियाह स्कूल के जमीन सौदे में वक्फ बोर्ड शामिल

taiyebiyah school, udaipur
उदयपुर। देहलीगेट पर तैयाबियाह स्कूल की ५१०० वर्ग फीट जमीन को बेचने क ी मंजूरी राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फस ने दी है। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन लियाकत अली खान ने क्रमददगारञ्ज को यह जानकारी दी। जब उनसे पूछा गया कि वक्फ एक्ट के अनुसार संपत्ति की नीलामी के बजाय उसे व्यक्ति विशेष को क्यों बेचा गया? तो उनका कहना था कि क्रआप इसे चुनौती दे सकते हैं।ञ्ज वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का यह भी कहना था कि संपत्ति बेचान से हुई आय को नया स्कूल बनाने में खर्च किया जाएगा, इसके प्रति वे आश्वस्त हैं। इस बीच अपुष्ट सूत्रों ने बताया कि रजिस्ट्री सात करोड़ की कराई गई, लेकिन पूरा सौदा १० करोड़ रुपए में हुआ। इस प्रकार तीन करोड़ रुपए की बंदरबांट की गई है। पता चला है कि वक्फ बोर्ड ने २५ मार्च, २०१३ को संपत्ति बेचान की मंजूरी दी, जिसमें ३० जनवरी को पारित रिजोल्यूशन का हवाला दिया गया है। यह मंजूरी इस शर्त पर दी गई है कि बेचान से मिलने वाली रकम से दूसरी जमीन खरीदी जाए, उसका इंद्राज राजस्थान वक्फ बोर्ड में कराया जाए तथा ये जमीन तालीम मकसद के लिए ही इस्तेमाल की जाए। इस जमीन के बेचान में मदरसा तैयबियाह सोसायटी, उदयपुर के सेके्रट्री सैफुद्दीन बोहरा की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह वहीं शख्स है, जो चेटक सिनेमा के सामने सार्वजनिक सुविधा की जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण करवा रहा है। बोहरा समाज के प्रवक्ता बी. मूमिन का कहना है कि उनके पूछने पर सैक्रेट्री ने स्कूल की जमीन नहीं बेचने की बात कहीं है। सैक्रेट्री सैफुद्दीन का कहना है कि उन्हें इस विषय में कुछ नहीं कहना है। उधर बोहरा यूथ के सैक्रेट्री यूसुफ अली ने सारे भंडाफोड़ के लिए क्रमददगारञ्ज को धन्यवाद दिया है। इसी बीच अंजुमन सैक्रेट्री फारूख हुसैन ने कहा है कि वक्फ की जमीन बेचना गलत है। समाज को अवगत कराना चाहिए था। एक भी व्यक्ति की आपत्ति रहते नीलामी भी नहीं की जा सकती है। यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि महाराणा भूपाल सिंह ने उक्त जमीन का पट्टा बोहरा समुदाय की कन्याओं की शिक्षा के लिए सशर्त दिया था, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि उक्त जमीन केवल कन्या शिक्षा के ही काम में ली जा सकेगी। किसी को हस्तांतरित नहीं की जा सकेगी। न ही रेहन, बेह, बख्शीस की जा सकेगी। यहां तक कि किराये पर भी नहीं दी जा सकेगी। पट्टे में यह चेतावनी भी अंकित है कि ऐसा पाए जाने पर भूमि मय बिल्डिंग जब्त कर ली जाएगी।

खेरवाड़ा में स्कूल बस पलटी

uadair 1115-10-2013-02-06-20N

खेरवाड़ा। कस्बे के निजी विद्यालय गायत्री विद्या मंदिर में अध्ययनरत बच्चों को घर ले जा रही स्कूल बस के सोमवार को गोदावरी के पास पुलिया पर नदी में पलट गई। इस दुर्घटना में 40 बच्चे घायल हो गए, इनमें से पांच की हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें उदयपुर रैफर किया गया। शेष को प्राथमिक उपचार के पश्चात घर भेज दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस के अनुसार स्कूल छूटने के बाद बायड़ी, भाणदा व फुटाला क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही बस पलट गई।

मौके पर एक साथ इतने छात्र-छात्राओं को घायल देख वहां कोहराम मच गया। जिसको जो साधन मिला, उसमें बच्चों को राजकीय व एक निजी चिकित्सालय में लाया गया। 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहंुची और 2 फेरे कर घायल बच्चों को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय लाई। चिकित्सालय में अधिकतर बच्चों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। वहीं राजकीय चिकित्सालय से निंकुज (14) पुत्र चन्दूलाल पटेल व भाविका (6) पुत्री मगनलाल पटेल और निजी चिकित्सालय से प्रशान्त (5) पुत्र शंकरलाल, जया (8) पुत्री प्रभुलाल उम्र 8 वर्ष, मेहुल पुत्र मणीलाल व विजय पुत्र चन्दूलाल को उदयपुर रैफर किया गया।

यह हुए घायल

घायलों में भाविका पुत्री बंशीलाल, भावेश पुत्र दिनेश, विपिन पुत्र चन्दूलाल, तनुज पुत्र प्रभूलाल, पुष्पेन्द्र पुत्र रामचन्द्र, ललित पुत्र शांतिलाल, सीमा पुत्री शांतिलाल, कुशल पुत्र बालूराम, कुशल पुत्र बाबूलाल, रोहन पुत्र कैलाश, हेमानी पुत्री पवन, तुषार पुत्र नारायणलाल, अनीश पुत्र राजेश, श्यामलाल पुत्र मगनलाल, सुनील पुत्र नानालाल, चंचल पुत्री नानालाल, प्रियांशु पुत्र बंशीलाल, तपेश पुत्र मणीलाल, ध्रुव पुत्र हरीश, पलक पुत्री हरीश, अंकित पुत्र कान्तिलाल, चन्द्रेश पुत्र साकरचन्द, रूचिका पुत्री हरिशचन्द्र, प्रियानी पुत्री बंशीलाल, साक्षी पुत्री कांतिलाल, दिव्यांशु पुत्र प्रवीण, निमित पुत्र गौरीशंकर, शोरन पुत्र दिनेश, लेमन पटेल, जानकी पुत्री मोहनलाल, प्राची पुत्री मोहनलाल, पलक पुत्र हरिश, दिव्या पुत्री नाथूलाल, हितेश पुत्र सुन्दरलाल, विशाल पुत्र मगनलाल का उपचार किया गया।

परिजन पहुंचे चिकित्सालय

घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन व रिश्तेदार चिकित्सालयों की ओर दौड़ पड़े। कई अभिभावक एक से दूसरे चिकित्सालय में अपने बच्चों को ढूंढते दिखाई दिए।

नहीं पहुंचा विद्यालय प्रबंधन

विद्यालय प्रबंधन से एक भी व्यक्ति या कर्मचारी मौके या चिकित्सालय में नहीं पहुंचा। वहीं उन्होंने अपने निजी प्रयासा से दुर्घटना के 1 घंटे में ही बस को क्रेन की मदद से निकाल कर मौके से हटवा ली।

मासूमों ने बताया कैसे हैवान पिता ने ली मां की जान

murder635214-10-2013-07-45-29N

उदयपुर। रोटी परोसने की बात पर बिफरे पति ने अपने मासूम तीन बच्चों के सामने ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने पहले तो पत्नी का सिर दीवार पर दे मारा और इसके बाद मुंह में लकड़ी डाल दी। आरोपी यहीं नहीं रूका और वहशी की तरह उसे रातभर इतना पीटा कि दम निकल गया। मारने के बाद वह मृतका को घसीटते हुए मकान से 35 फीट नीचे खादरे में डाल आया।

मासूम बच्चों ने बयां की दास्तां
यह घिनौना घटनाक्रम रविवार रात नाई थाना क्षेत्र के नयागुड़ाफला मीणी गांव मे हुआ। सुबह मौके पर पहुंचे नाई थानाधिकारी जीतेन्द्र गंगवानी व अन्य पुलिसकर्मियों के समक्ष घटना के चश्मदीद उसके तीनों मासूम ने पिता फूला पुत्र लालू गमेती के कृत्य को बयां किया तो वहां मौजूद हर व्यक्ति के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने मृतका खेमली गमेती (30) का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष के सुपुर्द किया। पुलिस ने मृतका के भाई काया आमलीघाटी (गोवर्घनविलास) निवासी अजबा पुत्र नाना डामोर की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी फूला पुत्र लालू गमेती को गिरफ्तार किया।

नशे में पीटा रात भर
पुलिस ने बताया कि आरोपी फूला रविवार को मीट लेकर आया था। पत्नी उसे पका रही थी, तभी आरोपी नशे में धुत्त होकर खाना परोसने की बात को लेकर उससे उलझ पड़ा। बात बढ़ने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट की। हो-हल्ला होने पर पड़ोस में ही रहने वाले उसके पांच भाई व पड़ोस में ब्याही बड़ी बहन पेमली भी आ गई। सभी ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। कुछ देर बाद उसने फिर मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी।

मासूमों के सामने पत्नी की हत्या

udar 21415-10-2013-02-11-34N

उदयपुर। रोटी परोसने की बात पर बिफरे पति ने अपने मासूम तीन बच्चों के सामने पत्नी का सिर बाल पकड़ कर दीवार पर दे मारा, मुंह में लकड़ी डाली। एक वहशी की तरह उसे रातभर इतना पीटा कि दम निकल गया। इस हैवानियत से भी जी नहीं भरा, तो वह बच्चों के सामने ही उसे घसीटते हुए मकान से 35 फीट नीचे खादरे में डाल आया।

यह घिनौना घटनाक्रम रविवार रात नाई थाना क्षेत्र के नयागुड़ाफला मीणी गांव मे हुआ। सुबह मौके पर पहुंचे नाई थानाधिकारी जीतेन्द्र गंगवानी व अन्य पुलिसकर्मियों के समक्ष घटना के चश्मदीद उसके तीनों मासूम ने पिता फूला पुत्र लालू गमेती के कृत्य को बयां किया तो वहां मौजूद हर व्यक्ति के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने मृतका खेमली गमेती (30) का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष के सुपुर्द किया। पुलिस ने मृतका के भाई काया आमलीघाटी (गोवर्घनविलास) निवासी अजबा पुत्र नाना डामोर की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी फूला पुत्र लालू गमेती को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फूला रविवार को मीट लेकर आया था। पत्नी उसे पका रही थी, तभी आरोपी नशे में धुत्त होकर खाना परोसने की बात को लेकर उससे उलझ पड़ा। बात बढ़ने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट की। हो-हल्ला होने पर पड़ोस में ही रहने वाले उसके पांच भाई व पड़ोस में ब्याही बड़ी बहन पेमली भी आ गई। सभी ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। कुछ देर बाद उसने फिर मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी।

बापू ने कूटा जीजा को…

बापू राते जीजा ने खूब कूट्यो, वा रोई और नीचे पड़ी गी, तो लठ व लातुंं मारियो, वण डे बाद विने गेचीने ले ग्यो और खाड़ा में नाकि दी दो।अपनी मां खेमली गमेती को खो चुके चार वर्षीय मासूम भंवर ने जब हत्या की पूरी दास्तां पुलिस व घर वालों को बताई तो सभी चौंक गए। नाई के नयागुड़ा फला मीठी गांव में हुए इस घटनाक्रम के दौरान मौके पर उसके तीन बच्चे मुकेश (9), बेना (6) व भंवर (4) ने पूरा खूनी मंजर आंखो से देखा। तीनों बच्चे ने बताया कि मां के साथ मारपीट के दौरान उन्होंने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो पिता फूला मीणा ने उन्हें भी धक्के दिए। पुलिस ने हत्याकांड में साक्षी रहे तीनों मासूम के बयान लिए। सुबह पुलिस ने मौके से जैसे ही शव उठाया तो तीनों बच्चे मां को देख बिलख पड़े।

भाइयों व बहन ने भी की पुष्टि पुलिस ने बताया कि फूला छह भाइयों में से चौथे नम्बर का था। घटना के समय वे पास स्थित अन्य मकानों में थे। मारपीट के दौरान हो-हल्ला होने पर सभी वहां पहुंचे। समझाइश कर खेमली को छुड़वाया। एक बार वह मान गया लेकिन उसने फिर मारपीट की। रात को उसकी बड़ी बहन पेमली भी उसे छुड़ाने गई, लेकिन फूला नहीं माना।

किया गुमराह, भाई ने थाने पर सूचना

खेमली की मौत के बाद सुबह आरोपी फूला पांचों भाइयों के अलग-अलग घरों पर गया था तथा पत्नी के सांप के काटने से मौत होने की जानकारी देते हुए गुमराह करने लगा। भाइयों को मृतका के शरीर पर दिखी चोटों से समझते देर नहीं लगी। उन्होंने फूला को मौके पर ही मारपीट करने से मौत होना बताया तो वह फिर बिफर गया। छोटे भाई शिवा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें कमरे में खाना तथा जगह- जगह चूडियां टूटी हुई मिली। एफएसएल टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाएं।

दो घंटे अस्पताल अंधेरे में

dua 31715-10-2013-02-13-41N

udaipur एम.बी. चिकित्सालय सोमवार रात दो घंटे अंधेरे में डूब गया। चिकित्सालय में लगाए गए चार जेनरेटरों में से सिर्फ एक के ही काम करने से इमरजेंसी और एमआईसीयू ही इस अंधेरे से बचे रहे। विद्युत निगम की मशक्कत के बाद रात सवा आठ बजे बिजली बहाल हो सकी।

विद्युतकर्मियों के अनुसार पीजी हॉस्टल के पास एक बिल्ली के बिजली की लाइन पर छलांग लगाने से यह फॉल्ट आया। बिल्ली बिजली की लाइन पर चिपक गई। बिल्ली के चिपकने से शॉर्ट सर्किट हो गया और कई जम्पर उड़ गए। विद्युत विभाग के दल ने वहां चिपकी बिल्ली को हटवाया और बाद में लाइन को दुरूस्त किया। मधुवन के सहायक अभियंता एस.पी. शर्मा ने बताया कि एमबी चिकित्सालय क्षेत्र में करीब पौन घंटे बिजली बंद रही। जबकि, वहां छह बजे के आसपास बिजली गुल हो गई जो सवा आठ बजे आई।

कैंडल लाइट डिनर!

अस्पताल में अंधेरे के दौरान जगह-जगह “कैंडल लाइट डिनर” की स्थिति बन गई। अंधेरा होने से लोगों को मोमबत्तियों का सहारा लेना पड़ा। मरीजों के परिजनों ने मोमबत्ती की रोशनी में भोजन किया।

चार में एक ही चला जेनरेटर

इधर, चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. डी.पी. सिंह ने बताया कि पूरे अस्पताल परिसर में विद्युत आपूर्ति के मद्देनजर चार बड़े जेनरेटर लगाए गए हैं, लेकिन उनमें से फिलहाल एक ही काम कर रहा है। तीन में डीजल की व्यवस्था कर दी गई है, लेकिन वे चालू नहीं हैं। ऎसे में सिर्फ इमरजेंसी में बिजली बहाल रही। कार्डियोलॉजी वार्ड में भी कोई परेशानी नहीं हुई।

बच्चे घबराए

सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों के अस्पताल में हुई। अंधेरे के कारण बच्चे घबरा गए। नन्हें तो रोने भी लगे। ऎसे में उनकी माताओं को मोमबत्तियां जलानी पड़ी और लगातार उन्हें थपकियां देनी पड़ी।

उदयपुर में सार्क देशों के कुलपतियों का दो दिवसीय सम्‍मेलन

logoउदयपुर, दक्षिण एशियाई देशों के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का दो दिवसीय सम्मेलन बुधवार को फतह प्रकाश पैलेस के दरबार हाल में शुरु होगा। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन सुबह 11 बजे महामहिम राज्यपाल श्रीमती मारग्रेट अल्वा करेंगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. इंद्रवर्धन त्रिवेदी ने संवाददाता सम्‍मेलन में बताया कि सम्मेलन में देशी और विदेशी विश्वविद्यालयों के कुलपति और कई शीर्षस्थ विद्वान् मिलकर दक्षिण एशिया में उच्च शिक्षा के आयामों के विकास से संबंधित चुनौतियों और संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में महाराणा मेवाड चेरीटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंदसिंहजी मेवाड, अफगनिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहम्मद हैदायती और हिन्दुस्तान जिंक लि. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी बतौर अतिथि अपने विचार रखेंगे।

सम्मेलन में गहन विचार मंथन के बाद दक्षिण एशियाई देशों में उच्च शिक्षा क्षेत्र में परस्पर सहयोग और आदान-प्रदान पर एक उदयपुर घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इसका प्रमुख और आरंभिक सत्र अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष प्रो आर.बी.लाल के मुख्य आतिथ्य और अंगेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हैदराबाद की कुलपति प्रो. सुनयनासिंह की अध्यक्षता में होगा, जिसमें विद्वान विचार विमर्श के लिए आधार भूमि तैयार करेंगे। इसमें गुजरात की उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. जयंती रवि और भारतीय प्रबंध संस्थान के प्रो. थॉमस जोसेफ भी अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन का समापन सत्र 17 अक्टूबर को भारतीय समाजविज्ञान अध्ययन एवं शोध परिषद के सचिव प्रो. रमेश दाधिच की अध्यक्षता में होगा।

सम्मेलन के पहले और दूसरे दिन दो सत्रों में पैनल चर्चा होगी। पहले दिन की चर्चा इरान के इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हमीद सारेमी की अध्यक्षता में होगी, जिसमें दक्षिण एशियाई देशों में कार्यक्रमों के आदान-प्रदान पर कर्नाटक के प्रो.बी.आर.अनंथन सहित कई कुलपति अपने विचार रखेंगे । दूसरे दिन दक्षिण एशियाई देशों में सहयोग, समन्वय और चुनौतियां विषयक चर्चा बांगलादेश के राजशाही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहम्मद मिजानुद्दीन की अध्यक्षता में होगी। इस सत्र की सह अध्यक्षता राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की प्रो. पूनम सक्सेना करेंगी और इसमें देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदोर के पूर्व कुलपति प्रो. बी.सी.छापरवाल विशेष अतिथि होंगे। इसमें जवाहरलाल नेहरू विश्वद्यालय के प्रो.पुष्पेश पंत सहित कई कुलपति और विद्वान अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन के पहले दिन एक सत्र में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति प्रो.वी.के.पाठक सूचना संप्रेषण तकनीक और शिक्षा, श्रीलंका खुला विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. विजिथा नन्यककारा ज्ञान के आदान-प्रदान से ग्रामीण कृषि समुदायों के सशक्तिकरण और आईआईटी, नई दिल्ली के प्रो. एमरेटस विनयशील गौतम दक्षिण एशिया में उच्च शिक्षा की नई प्रवृत्तियों की संभावनाओं पर व्याख्यान देंगे। सम्मेलन में समाजविज्ञान और मानविकी में उद्योग और नवाचार, आपदा प्रबंधन और नगर नियोजन में दूर संवेदन तकनीक का प्रयोग आदि विषयों पर विशेष तकनीकी सत्र भी होंगे।

अतिथि कुलपतियों को नगर और क्षेत्र की भव्य सांस्कृतिक विरासत से परिचित करवाने के लिए एक भ्रमण का कार्यक्रम भी रखा गया है। अतिथि कुलपति और विद्वान सम्मेलन के दूसरे दिन विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी करेंगे। विश्वविद्यालय ने आयोजन के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। पहले दिन के उद्घाटन के बाद के तकनीकी सत्र वेदांता के सभागार और दूसरे के दिन के तकनीकी सत्र होटल रॉयल रिट्रीट में रखे गए हैं। सम्मेलन का अंतिम सपापन सत्र विश्वविद्यालय के जैव तकनीकी भवन में होगा, जिसमें सम्मेलन से संबंधित उदयपुर घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।