अमरखजी मंदिर में चोरी

amrakh ji mandir

उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र के चीरवा घाट में स्थित अमरखजी मंदिर से अज्ञात चोर अलमारी का ताला तोड़कर वहां रखी नकदी चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार चीरवा घाट में स्थित अमरखजी मंदिर के पुजारी राधेश्याम ने रिपोर्ट में बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में स्थित उसके कमरे को बाहर से बंद कर दिया। बाद में मंदिर प्रागण में बने एक कमरे का ताला तोड़ा, जहां रखी अलमारी का लॉक तोड़कर एक हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। राधेश्याम की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleत्याग व बलिदान का त्योहार ईदुल अजहा
Next articleबुरी आदत है ये बदल डालो