राजस्थान सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा

0

Chief-Election-Commissioner-V-S-sampathudaipur. 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने इन पांच राज्यों – दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में सबसे पहले दो चरणों में 11 और 19 नवंबर को वोट पड़ेंगे, जबकि मध्य प्रदेश में 25 नवंबर, राजस्थान में 1 दिसंबर और सबसे आखिर में दिल्ली और मिजोरम में 04 दिसंबर को चुनाव होंगे। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का ऐलान किया। चुनाव की घोषणा के साथ ही इन पांचों राज्यों में चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

EVM में होगा ‘इनमें से कोई नहीं’ का ऑप्शन
संपत ने चुनाव का ब्यौरा देते हुए बताया कि इन पांच राज्यों में विधानसभा की कुल 630 सीटों पर 11 करोड़ वोटर करीब 1,30,000 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सभी जगहों पर वोटिंग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर इन चुनावों में पहली बार वोटरों के लिए ‘इनमें से कोई नहीं’ का विकल्प होगा। सुप्रीम कोर्ट ने 27 सितंबर को अपने एक फैसले में मतपत्रों और ईवीएम में यह विकल्प उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। संपत ने बताया कि ईवीएम मशीन में उम्मीदवारों की सूची के सबसे अंत में ‘इनमें से कोई नहीं’ का बटन होगा जो वोटर उपरोक्त उम्मीदवारों में से किसी को अपना वोट नहीं देना चाहते वे इस बटन को दबा सकते हैं।

नोट देकर मोदी की रैली में जुटाई भीड़!

0

modi3204-10-2013-02-53-12N (1)

UDAIPUR. एक निजी न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया कि रविवार को दिल्ली में नरेंद्र मोदी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा सदस्यों ने नोटों का सहारा लिया। उन्हें ज्यादा लोग एकत्र करने के लिए पैसों के लेन-देन पर बात तय करते रिकॉर्ड किया गया है।

चैनल के रिपोर्टर शाहदरा, मयूर विहार व नई दिल्ली जिलों के भाजपा अल्पसंख्यक इकाई के अध्यक्षों के पास ऎसे एजेंट बनकर गए थे जो पैसे लेकर भीड़ जुटाने का काम करते हैं। अध्यक्षों ने उनसे कितने लोगों की भीड़ पर कितना पैसा- इस मुद्दे पर बात की जिसे रिकॉर्ड कर लिया गया।

भाजपा जिला इकाई के एक सदस्य ने यह भी कबूला की कि मोदी की कट्टरवादी हिंदू की छवि को उदारवादी बनाने के मकसद से कभी-कभी भीड़ में मौजूद कई हिंदुओं को मुसलमानों के वेश में उपस्थित किया जाता है। प्रदेश भाजपा ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन से किसी गलत चीज का भंडाफोड़ नहीं हुआ है।

शिल्पग्राम में दस दिवसीय राष्ट्रीय मृण शिल्प कार्यशाला प्रारम्भ

Udghatan_Par_Srijan
उदयपुर. यहां हवाला गांव स्थित ग्रामीण शिल्प एवं कला परिसर शिल्पग्राम में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित दस दिवसीय ‘‘राष्ट्रीय मृण शिल्प कार्यशाला’’ गुरूवार को प्रारम्भ हुई। इस अवसर पर प्रतिभागी मृदा कला शिल्पियों ने गणपति प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा चाक पूजन कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया।
देश के विभिन्न क्षेत्रों में मिट्टी कला में कार्य करने वाले शिल्पकारों को एक मंच पर एकत्र कर उनमें शैलिगत तथा तकनीकी आदान-प्रदान के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला में 14 राज्यों के तीस मृदा शिल्पकार भाग ले रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आये मृदा शिल्पियों ने गोरखपुर के शिल्पकार द्वारा लाई गई गणपति प्रतिमा की पूजा कर चाक पर स्वस्तिकांकन कर पूजन किया। केन्द्र निदेशक श्री शैलेन्द्र दशोरा ने इस अवसर पर श्रीफल वधारा। बाद में शिल्पकारों ने चाक पर मिट्टी का लौंदा रख कर व चाक घुमा कर सुराही, फूलदान, हाथी का पैर आदि कृतियों का सृजन किया।
उद्घाटन के मौके पर शिल्पग्राम में आये मृदा शिल्पियों ने अपने अनुभव बांटते हुए पुश्तैनी कार्य पर चर्चा के साथ समय के साथ किये गये परिवर्तन पर चर्चा की। कार्यशाला में पारंपरिक मिट्टी कला साधकों के साथ मूर्ति शिल्पकार भी भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में छत्तीसगढ़, गोरखपुर, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झाखण्ड, ऑडीशा, असम, तमिलनाडु के मृदा शिल्पी भाग ले रहे हैं। इइसे पूर्व शिल्पकारों का पुष्प कलिका भेंट कर स्वागत किय गया तथा शिल्पकारों ने एक दूसरे की कलाई पर कलेवा बांध कर बंधुत्व का संदेश दिया।
Workshop_me_srijan

वागड़ को मिली वेद विद्यापीठ की सौगात

0

6003803-10-2013-02-40-20N

UDAIPUR ।राज्य सरकार की ओर से बांसवाड़ा को दी गई सौगातों के क्रम में वेद विद्यापीठ का शिलान्यास शुक्रवार को टीएडी एवं पंचायती राज मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया करेंगे। कलक्टर के.बी.गुप्ता ने बताया कि मालवीया सुबह 10:30 बजे आईटीआई के पीछे स्थित वेद विद्यापीठ की जमीन पर शिलान्यास पटिका का अनावरण और भूमि पूजन करेंगे।

जिला कलक्टर गुप्ता ने बुधवार को जमीन का अवलोकन किया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलक्टर गुप्ता ने बताया कि जहां तक जानकारी है, उसके अनुसार इस तरह की विद्यापीठ पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश व गुजरात में भी नहीं है। ऎसे में आने वाले समय में इन राज्यों के विद्यार्थी भी अध्ययन के लिए यहां आएंगे। दो दिन पहले तक शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की बात सामने आई थी। इस बारे में प्रशासन से सूचना भी मांगी गई लेकिन दौरा टल गया।

जयपुर के रिहायशी इलाके में चल रहे वेश्यावृत्ति अड्डे का भंडाफोड़

0

sex635202-10-2013-03-44-46N

उदयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की। रंगरलिया मनाने का ये गोरखधंधा रिहायशी इलाके में चल रहा था। पुलिस पूछताछ में पैसों के लिए जिस्म फरोशी की बात सामने आई।

करधनी थाना पुलिस के अनुसार इलाके के ए-70 ग्रीन वाटिका नांगल जैसा बोहरा में वेश्यावृत्ति की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने दबिश दी तो दो व्यक्ति अलग-अलग कमरे में लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में थे। इस पर पुलिस ने मकान मालिक कल्पना उर्फ सपना बृजवाड़ी, नांगल जैसा बोहरा निवासी प्रदीप सिंह (27), दादी का फाटक निवासी नंदकिशोर (27) कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) निवासी उलाल हक (20) व किशाना शर्मा (20) पिंकी बर्मन (21) व ममता उर्फ पाम्पी (23) को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया है।

बंगाल से लाते लड़कियां
पुलिस ने बताया कि बंगाल रहने वाले दो युवक बंगाल से लड़कियां लाकर जयपुर में बेच देते थे। बाद में यहां ग्राहक तलाश कर उन लड़कियों से वेश्यावृति कराया जाता था। पुलिस ने इनसे पांच हजार रूपए, आठ मोबाइल और एक कार जब्त की है।

माचिस की तीली से एटीएम हैंग

jp117903-10-2013-01-10-04N

उदयपुर | अगली बार जब एटीएम से रूपए निकालने जाएं तो पहले मशीन के की-बोर्ड को जरूर चेक करें। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने बुधवार को झारखंड के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। ये एटीएम के की-बोर्ड में माचिस की तीली लगाकर उसकी प्रोसेसिंग हैंग कर देते थे और ग्राहक के जाने के बाद उसके खाते से रूपए निकाल लेते थे। पूछताछ में दोनों ने दस दिन में जयपुर में छह और उदयपुर में दो वारदात कबूली हैं।

डीसीपी (उत्तर) महेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि शास्त्रीनगर एसीपी का चालक शिवप्रसाद यादव 28 सितंबर को सीकर रोड पर एसबीबीजे बैंक के एटीएम से रूपए निकालने गया। मशीन ने कार्ड रीड किया, लेकिन पिन नंबर गलत बता दिया। केबिन में मौजूद एक युवक ने उससे मशीन खराब होने की बात कह कर दूसरी मशीन से रूपए निकालने कहा। दूसरी मशीन से भी रूपए नहीं निकले। फिर 10 मिनट बाद शिवप्रसाद के बैंक खाते से 30 हजार रूपए निकाले जाने का मोबाइल पर मैसेज आया।

सिपाही की शिकायत पर मामला दर्ज कर थानाधिकारी विद्याधरनगर चंद्रप्रकाश ने बुधवार सुबह जयपुर जंक्शन से 22 वर्षीय अभिनव उर्फ राहुल निवासी गया, बिहार और चिन्मय (22) निवासी हजारीबाग, झारखंड को गिरफ्तार किया। अभिनव के पिता की मौत हो चुकी है। वह हजारीबाग में बीए में पढ़ रहा है। चिन्मय भी बीए में पढ़ रहा है। 18 सितंबर को ट्रेन से जयपुर आए। दो दिन होटल में रूकने के बाद उदयपुर गए। वहां वारदात की, फिर जयपुर आ गए।

ऎसी ठगों से बचने के लिए सावधानी जरूरी
केबिन में मौजूद व्यक्ति को बाहर निकाल दें।
अनजान के सामने पिन नंबर की-बोर्ड पर न डालें।
एटीएम का की-बोर्ड चेक कर लें।
सिक्योरिटी गार्ड वाले एटीएम से ही रकम निकालें।
संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को तत्काल दें।

यहां से निकाले रूपए

19 सितम्बर उदयपुर में बस स्टैंड के पास के एटीएम से 30 हजार रूपए व 10 हजार निकाले।
22 सितम्बर जयपुर में जय क्लब के पास स्थित एटीएम से तीन हजार निकाले।
22 सितम्बर खातीपुरा चौराहा स्थित एटीएम से चार हजार रूपए निकाले।
27 सितम्बर न्यू सांगानेर रोड, सोढाला स्थित एटीएम से 15 हजार रूपए निकाले।
28 सितम्बर सोडाला स्थित एटीएम से 19 हजार रूपए निकाले।
28 सितम्बर सीकर रोड सन एंड मून स्थित एटीएम से 30 हजार रूपए निकाले।

सोशल इंजीनियरिंग के फेर में उलझी “मुस्लिम सीटें”

0

jp669403-10-2013-01-44-23N
जयपुर। सोशल इंजीनियरिंग सही बैठाने के चक्कर में जयपुर शहर की आठ सीटों पर उम्मीदवार तय करना कांग्रेस के लिए इस बार खासा मुश्किल हो रहा है। सबसे बड़ी परेशानी कांग्रेस के पुख्ता वोट बैंक माने जाने वाले मुस्लिम समुदाय के लिए सीट तय करने में आ रही है। इस बार अभी तक शहर में एक भी सीट ऎसी चिçन्ह्नत नहीं हो सकी है जिस पर मुस्लिम उम्मीदवार का टिकट पक्का माना जाए।

मुस्लिम समुदाय शहर की 8 में से 3 सीटों पर दावेदारी कर रहा है। समुदाय के कुछ पार्टी पदाधिकारियों ने हाल ही कार्यक्रम आयोजित कर आदर्श नगर, हवामहल तथा किशनपोल सीट पर दावेदारी की है। लेकिन इन तीनों जगह इस बार समीकरण कुछ ऎसे बैठ रहे हैं कि मुस्लिम समुदाय को दो सीट देना भी मुश्किल रहेगा।

अब तक पार्टी आदर्श नगर सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी खड़ा करती रही है। पिछली बार किशनपोल से भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट मिला था। इस बार आदर्श नगर से राजीव अरोड़ा ने दावेदारी कर दी है और वे न सिर्फ पार्टी के उपाध्यक्ष हैं बल्कि मुख्यमंत्री के काफी नजदीकी माने जाते हैं। किशनपोल सीट पर ब्राह्मण व वैश्य समाज दावेदारी कर रहा है।

इनका कहना है कि भाजपा यहां से वैश्य समुदाय को टिकट देती है। इसलिए कांग्रेस को सीट निकलानी है तो वैश्य या ब्राह्मण को टिकट देना चाहिए। वैसे भी वैश्य समुदाय को पार्टी दो-तीन चुनाव से टिकट नहीं दे रही है। इसी तरह हवामहल सीट पर शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है।

खींचतान यहां भी…

पार्टी को अन्य सीटों पर भी सोशल इंजीनियरिंग सैट करने में मुश्किल हो रही है। जयपुर के सांसद महेश जोशी विद्याधर नगर सीट पर विक्रम सिंह शेखावत को टिकट दिलाने के लिए दबाव बना रहे हैं। उधर सिविल लाइंस में मौजूदा विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास का नाम फाइनल माना जा रहा है।

ऎसे में दो सीटें राजपूत समाज के पास जाती है तो अन्य जातियां विशेषकर ब्राह्मण दो सीट की मांग कर सकते हैं। जानकारों का कहना है कि समीकरण सही बैठाने के लिए पार्टी मालवीय नगर से किसी वैश्य को और सांगानेर से किसी ब्राह्मण या सिंधी, माली या अन्य समुदाय के प्रत्याशी को टिकट दे सकती है।

वोट के साथ नोट भी मांगे

vote an noteउदयपुर। एक तरफ भाजपा व कांग्रेस पार्टी बड़े-बड़े पूंजीपतियों एवं कॉपोरेट घरानों से नोट लेकर जनता को गुमराह कर उनसे वोट लेती है और जीतने के बाद पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाती है तथा इनके सांसद विधायक जनता के मालिक बन जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ माकपा आम आदमी से वोट मांगने के साथ नोट देने की भी मांग करती है, जिससे इनके नेता, सांसद, विधायक जनता के सेवक बने रहे। यह विचार माकपा जिला सचिव बीएल सिंघवी ने लोकतांत्रिक मोर्चे के उम्मीदवार राजेश सिंघवी के समर्थन में शुरू किए गए चुनाव अभियान के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज गांधी जयंती है और गांधी की हत्या करने वाले और गांधी के विचारों की हत्या करने वाली पार्टियां गांधी जयंती मनाकर अपना दोहरा चरित्र बता रही है।
चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए प्रगतिशील विचारक चंद्रा भंडारी ने कहा कि एक तरफ तानाशाही ताकते हैं जो जनता के अधिकारों का दमन कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है, वहीं लोकतांत्रिक मोर्चे के उम्मीदवार राजेश सिंघवी लोकतंत्र के बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाना है और तानाशाही ताकतों से शहर को बचाना है, तो नीतिगत आधार पर राजेश सिंघवी को तन, मन, धन से समर्थन देकर जिताना होगा। इस अवसर पर जनता दल (धर्मनिरपेक्ष) के प्रदेश महासचिव नरेन्द्र जोशी ने कहा कि लोकतांत्रिक मोर्चे का चुनाव अभियान जनता के सामने मजबूत विकल्प पेश करने के लिए चलाया जाएगा मोर्चे के मोहनलाल खोखावत ने बताया कि लोकतांत्रिक मोर्चे के उम्मीदवार राजेश सिंघवी के समर्थन में चुनाव अभियान टाउन हॉल स्थित शहीद स्मारक पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्घांजलि देने के साथ शुरू किया गया। इस अवसर पर राजेश सिंघवी ने कहा कि वे उदयपुर की जनता से एक ही वादा करते हैं कि यदि जनता उन्हें समर्थन देगी तो वो जनहित के मुद्दों पर हमेशा जनता के साथ खड़े होंगे और आमजन के सम्मान की रक्षा करेंगे। अभियान में मोर्चे के कार्यकर्ता पेम्पलेट वितरित कर चुनाव फंड के लिए पेटियां लेकर आम जनता एवं व्यापारियों से आर्थिक सहयोग मांग रहे थे और उन्होंने भी पूरे उत्साह के साथ समर्थन देते हुए आर्थिक सहयोग भी दिया। इस अभियान में आरएमएसआरयू के प्रदेश सचिव सौरभ गौतम, सीटू के जिलाध्यक्ष पीएल श्रीमाली, सचिव हीरालाल सालवी, महिला समिति की रूकमणि वैष्णव, पूर्व पार्षद गणपति देवी सालवी, मंजू सिंघवी, वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण व्यास, रोडवेज वर्कर्स यूनियन के वीजेंद्र चौधरी, बिल्डिंग वर्कर्स मजदूर यूनियन के मुनव्वर खां, लिबर्टी फास्फेट यूनियन के शांतिलाल जोशी, बार एसोसिएशन उदयपुर की वित्त सचिव स्वाति रॉबर्ट, नौजवान सभा युवा कार्यकर्ता मुुकेश महात्मा, जावेद खान, प्रेम कुमावत, भरत सेन, शैलेंद्रसिंह, रामचंद्र राव, मांगीलाल डांगी, तुलसीराम सेन आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

दलाली में उलझे रेलवे के तत्काल टिकट

0

CB19_TICKET_COUNTER_897414g-300x196उदयपुर। रेलवे ने तत्काल टिकट को दलालों से मुक्त करने के लिए लाख कदम उठा लिए हो, लेकिन अब भी शहरवासी तकनीकी खामियों के चलते दलालों की शरण में जाने के लिए मजबूर है। इसका मुख्य कारण है कि किसी की निजी आईडी से अगर कोई तत्काल टिकट लेना चाहे, तो नहीं मिल पाता। उसके लिए खुद को जाना जरूरी होता है। दूसरा सुबह जैसे ही टिकट बुकिंग शुरू होती है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड ट्यूरिज्म (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट स्लो हो जाती है। लोग वेबसाइट खुलने का इंतजार करते हैं, जब आधा घंटे एक घंटे में साइट खुलती है, तो वेटिंग आ चुकी होती है। अधिकारियों का कहना है कि इसका प्रमुख कारण है कि आईआरसीटीसी ने अब तक अपना सर्वर नहीं बदला है। पुराने सर्वर के भरोसे ही काम चल रहा है। इस कारण साइट पर जैसे ही 10 बजे टिकट का लोड बढ़ता है। यह हैंग हो जाती है। इस कारण उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। इस कारण मजबूरन यात्रियों को दलालों के पास जाना पड़ता है। फिर खुद यात्रा करने वाले को रेल्वे स्टेशन जाना पड़ता है, जहां तत्काल के लिए घंटों पहले लाइन में खड़ा रहना पड़ता है।
पिछले दिनों बढ़ाई थी सर्वर की स्पीड: आईआरसीटीसी ने करीब छह माह पहले सर्वर को पहले से काफी अपग्रेड किया था। पहले ड्यूल कौर सर्वर था, जिसे हैक्साकौर कर दिया गया। इससे सर्वर की स्पीड बढ़ी है। पहले आठ जीबी का रैम था, जो अब 64 जीबी का हो गया। इसके लिए 10 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। फिर भी इसका लाभ नहीं मिला पाया है। यात्री तत्काल टिकट के लिए परेशान हो रहे हैं।
बढ़ेगी परेशानी: आने वाले त्योहारी सीजऩ में तत्काल टिकट के लिए परेशानी और अधिक होगी। आगे ईद, दुर्गा पूजा महोत्सव, दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में लोगों का ट्रेनों में आवागमन बढ़ेगा। इस कारण तत्काल टिकट के लिए अधिक मारामारी मचेगी।
॥सर्वर की स्पीड सही है। वेबसाइट हैंग होना लोकल परेशानी हो सकती है। इसकी स्पीड और बढ़ाने की जरूरत है। 2000 टिकट प्रति मिनट टिकट लिए जा सकते हैं। अगले साल मार्च तक सर्वर को फिर अपग्रेड किया जाएगा। इसमें अल्ट्रा मॉडर्न हार्डवेयर यानी न्यू जेनरेशन लगाया जाएगा। इससे स्पीड बहुत अधिक हो जाएगी। इसके बाद करीब सात हजार टिकट प्रति मिनट लिए जा सकेंगे।
-प्रदीप कुंदु, पीआरओ, आईआरसीटीसी

शराबी ने गला दबाकर मासूम बेटी को मार डाला

download (5)उदयपुर। फलासिया थाना क्षेत्र के आमलिया गांव में बीती रात एक शराबी ने उसकी दो वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। रात को ही आरोपी के भाई ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस पहुंचती उससे पहले ही आरोपी जंगल में भाग गया। आज सुबह पुलिस ने आरोपी को जंगल में से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आमलिया निवासी सूरज पुत्र कालूलाल गमार का उसकी पत्नी के साथ कल झगड़ा हो गया था और दोनों के बीच मारपीट भी हुई। बाद में नाराज पत्नी उसकी दो वर्षीय बेटी नैना को घर पर ही छोड़कर पीहर चली गई। सूरज की पत्नी का पीहर गांव के ही चित्तौडिय़ा फला में हैं। उसके बाद बेटी नैना को घर पर अकेला छोड़कर सूरज भी गांव में चला गया। रात को सूरज शराब के नशे में लौटा, तो उसकी बेटी भूख के कारण बिलख रही थी।
काफी देर तक जब वह चुप नहीं हुई, तो सूरज ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। सूरज का भाई विजयलाल भी वहां पहुंच गया। लोगों को देखकर आरोपी सूरज वहां से भाग गया। सूरज के भाई विजय ने पुलिस को सूचना दी। रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने आज सुबह जंगल में दबिश देकर आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।