नोट देकर मोदी की रैली में जुटाई भीड़!

modi3204-10-2013-02-53-12N (1)

UDAIPUR. एक निजी न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया कि रविवार को दिल्ली में नरेंद्र मोदी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा सदस्यों ने नोटों का सहारा लिया। उन्हें ज्यादा लोग एकत्र करने के लिए पैसों के लेन-देन पर बात तय करते रिकॉर्ड किया गया है।

चैनल के रिपोर्टर शाहदरा, मयूर विहार व नई दिल्ली जिलों के भाजपा अल्पसंख्यक इकाई के अध्यक्षों के पास ऎसे एजेंट बनकर गए थे जो पैसे लेकर भीड़ जुटाने का काम करते हैं। अध्यक्षों ने उनसे कितने लोगों की भीड़ पर कितना पैसा- इस मुद्दे पर बात की जिसे रिकॉर्ड कर लिया गया।

भाजपा जिला इकाई के एक सदस्य ने यह भी कबूला की कि मोदी की कट्टरवादी हिंदू की छवि को उदारवादी बनाने के मकसद से कभी-कभी भीड़ में मौजूद कई हिंदुओं को मुसलमानों के वेश में उपस्थित किया जाता है। प्रदेश भाजपा ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन से किसी गलत चीज का भंडाफोड़ नहीं हुआ है।

Previous articleशिल्पग्राम में दस दिवसीय राष्ट्रीय मृण शिल्प कार्यशाला प्रारम्भ
Next articleराजस्थान सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा