RYAN INTERNATIONAL SCHOOL JOINS VEDANTA KHUSHI

OLYMPUS DIGITAL CAMERA
Ryan International School, Udaipur joined Vedanta “Khushi” campaign with a commitment to organize workshops for the underprivileged children in Udaipur. “Khushi”, a communication campaign by Vedanta Group which is creating awareness towards care for the underprivileged children – their health, nutrition and education, has turned out to be a global campaign with people joining from all over the world.

The workshop was undertaken by Pavan Kaushik, who is the anchor of the campaign that saw participation of over 150 students and 8-10 teachers. One could feel the energy and enthusiasm they had towards “Khushi” mission. The workshop was more of interaction and experience sharing where children were encouraged to make projects for the deprived children to bring them in the main stream.

DSC01282

 

‘Students got immediately aligned with the idea of Vedanta Khushi, they know what our country is going through and they believe that individual efforts will bring the change’, said Mr. Pavan Kaushik, Head Corporate Communication. He also shared his experience with the Pulse Polio Campaign where students and teachers took up the gigantic initiative for creating door to door awareness and suggested that similar steps can be taken to make India a child malnourished free nation.

To further strengthen the association, the Ryan International School has made a Social Transformation Club comprising 30 students who would voluntarily and closely work with Vedanta “Khushi” team.

There is no looking back as all the 120 branches with strength of 250,000 students of the Ryan International will become the ambassador of Vedanta Khushi to support in sensitizing people about the children who are deprived of education-nutrition-health.

‘We are glad that our children have got the opportunity to get aligned with such a noble mission, “Khushi” would again inculcate the social values in them. My students have also started planning a workshop for the deprived children in Udaipur’– says Ms. Poonam Rathore, Principal, Ryan International, Udaipur.

“Khushi” campaign has been initiated with a thought that government, corporate and NGOs together cannot do it all, there has to be a direct participation from the individuals. People need to be sensitive towards the issue & concern and participate equally for its prevention and cure. The Campaign has the associations of schools, colleges, opinion makers, and eminent people at large who are not only part of this campaign but also taking it forward. The “Khushi” Facebook group is now has 32,500 members and the success stories are uploaded on the “Khushi” blog at www.khushi-creatinghappiness.blogspot.in, which is already touching about 90,000 page views.

मिराज़ के मदन पालीवाल के ठिकानों से करोड़ों की आय उजागर

मिराज समूह के सभी ठिकानों पर आयकर विभाग छापा
bie_knowusउदयपुर। तंबाकू और रियल स्टेट के बड़े व्यवसायी मदन पालीवाल के मिराज़ समूह पर देश में लगभग सभी ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ छापामार कार्रवाई करते हुए प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं, जिसमें 129.41 करोड़ रूपए की अघोषित आय का खुलासा हुआ। बुधवार से चल रही छापे की कार्रवाई में आयकर विभाग के करीब 100 अधिकारियों ने मिराज के 23 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। मिराज से जुड़े सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ कारवाई की गई, जिसमें नाथद्वारा, उदयपुर, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद के सभी ठिकानों पर लगातार तीन दिन तक लगातार आयकर विभाग की कार्रवाई चली।
अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई:
इनकमटेक्स अधिकारियों का मानना है कि यह प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी कारवाई है। जिसमें इतनी बड़ी अघोषित आय सामने आई है। शुक्रवार को big_overviewखत्म हुई कार्रवाई के बाद इनकमटेक्स विभाग द्वारा बताया गया कि 10 करोड़ 40 लाख की नगदी जब्त की गई, जिसमें नाथद्वारा से 6.5 करोड़ और मुंबई से 3.90 करोड़ की नगदी जब्त की गई। इसके अलावा कई ऐसे दस्तावेज जब्त किए गए, जिससे मिराज समूह की कुल 129. 41 करोड़ की अधोषित आय का खुलासा हुआ।
100 अधिकारियों ने दिया अंजाम:
जयपुर के डायरेक्टर जनरल ऑफ इनकमटेक्स राजकुमार और डायरेक्टर सुनील माथुर के दिशा-निर्देश पर एडिशनल डायरेक्टर अवधेश कुमार व असिस्टेंड डायरेक्टर करणीदान ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें जोधपुर की अन्वेषण शाखा भी शामिल थी, जिसमें करीब 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम 30 पुलिस जवानों सहित देश के सभी मिराज के 23 प्रतिष्ठानों कार्यालयों पर बुधवार को सुबह एक ही समय में एक ही साथ छापे डाले गए।
गोपनीय तरीके से अंजाम दिया:
सूत्रों के अनुसार पिछले सालभर में मिराज समूह द्वारा मुंबई उदयपुर नाथद्वारा और पुणे में कई आवासीय कॉम्पलैक्स व लक्जरी अपार्टमेंट का निर्माण और शिलान्यास शुरू किया था। आयकर विभाग के पास आयकर चोरी की व संपत्ति छुपाने की लगातार रिपोर्ट आ रही थी। सूत्रों ने बताया की कार्रवाई आठ माह पहले ही अंजाम दे दी जाती, लेकिन समूह के मालिक मदन पालीवाल के रसूख के चलते ऐसा संभव नहीं हो रहा था। बुधवार को हुई कारवाई भी पूरी तरह गोपनीय थी। यहां तक की सभी टीमों को संबंधित शहर में भेजने के बाद भी नहीं बताया गया कि कहां और किस पर कारवाई करनी है। आखरी 15 मिनट में सबको बताया गया कि उन्हें किसके कार्यालय या निवास पर छापा मारना है।
header2तम्बाकू से मनोरंजन तक:
मिराज़ समूह पहले सिर्फ तम्बाकू व्यवसायी के नाम से ही जाने जाते थे, लेकिन अब समूह ने रियल स्टेट, होटल निर्माण, पीवीसी पाइप निर्माण, फिल्म निर्माण से जुड़ गया है। समूह के मालिक मदन पालीवाल के स्थानीय बड़े राजनेताओं से भी घनिष्ठ रिश्ते हैं। इसीलिए स्थानीय अधिकारी भी जयपुर का हवाला देते रहे और कुछ खुल कर बोल नहीं पाए।

पुलिस कंट्रोल रूम के पास शोरूम में लाखों की चोरी

उदयपुर। पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित रेडीमेड कपड़ों के शोरूम से ढाई लाख के कपड़े और ५० हजार नकद चोरी चले गए हैं। आज सुबह चोरी का पता चलने के बाद चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पारस सिंघवी के नेतृत्व में क्षेत्रीय व्यापारियों ने देहलीगेट क्षेत्र की दुकानें बंद करा दी है। व्यापारियों में शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर काफी रोष है। सूचना मिलने पर डिप्टी दयानंद सारण और सूरजपोल थानाधिकारी बोराजसिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन व्यापारियों ने उनकी बात नहीं सुनी और आज दिनभर दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। सूत्रों के अनुसार देहलीगेट स्थित सुंदरम् रेडीमेड शो रूम की तीसरी मंजिल पर चोर चढ़ गए, जहां से चोर खिड़की तोड़ अंदर घुसे। चोरों ने तीनों दुकानों से ढाई लाख के कपड़े और ५० हजार नकद चुरा ले गए। इसके साथ ही चोरों ने एक लेपटॉप, सीसी टीवी कैमरे और टीवी को तोड़ डाला। आज सुबह साढ़े ११ बजे दुकान मालिक सुंदरदास चंदानी मौके पर पहुंचे, तो उन्हें चोरी की वारदात का पता चला। सूचना मिलने पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और पार्षद पारस सिंघवी अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। इस पर व्यापारियों ने स्वत: उस क्षेत्र की दुकानों को बंद कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद भी व्यापारी शांत नहीं हुई और दिनभर दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया।

महिला के गले से चेन छीनी

उदयपुर। टाउनहॉल के सामने स्थित जगदीश मिष्ठान भंडार के पास बाइक सवार दो युवक सुबह घूमने जा रही एक महिला के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार धानमंड़ी निवासी इंद्रादेवी पत्नी दियो दलाल मूदड़ा हर रोज की तरह आज सुबह सात बजे सूरजपोल स्थित टाउनहॉल में घूमने जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में जगदीश मिष्ठान भंडार के पास दो युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और इंद्रादेवी के गले पर झपट्टा मारकर डेढ़ तोले की सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। इस दौरान इंद्रा देवी चिल्लाई, जिससे लोग एकत्र भी हो गए, जिन्होंने भागते हुए बदमाशों को पकडऩे का प्रयास भी किया, लेकिन वे भागने में सफल हो गए। हादसे के बाद महिला ने उसके घर पर जाकर आपबीती सुनाई। परिजन इंद्रा देवी को लेकर सूरजपोल थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मौसम ने लेकसिटी में कश्मीर सा कराया अहसास

a1

उदयपुर। लेकसिटी में इन दिनों मौसम ने कश्मीर सा अहसास करवा दिया है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से शहरवासियों को सूर्य के दर्शन भी नहीं हो पाए हैं। शहर के आसपास की पहाडिय़ों ने हरियाली चादर ओढ़ ली है। इधर बादल ऐसा नजारा पेश कर रहे हैं मानो वे धरती पर उतरे आए हो।

बारिश इससे लेकसिटी आने वाले देशी विदेशी सैलानियों को यहां कश्मीर सा मनमोहक प्राकृतिक नजारा देखने का पूरा मौका मिल रहा है। लेकसिटी में गुरूवार को भी सुबह से फुहार का दौर शुरू हो गया। इस मानसून में अंतिम दौर की बारिश से शहर की सड़कों पर आमजन की आवाजाही सामान्य दिनों के मुकाबले कम हो गई है।

इधर कैचमेंट में भी बारिश का दौर बना रहने से स्वरूप सागर व मदार छोटा तालाब में पानी की आवक बनी हुई है। सीसारमा नदी से हो रही पानी की आवक से स्वरूप सागर की रपट से रफ्तार व तेज बहाव से पानी गिरने का क्रम बना हुआ है।

मदार छोटा तालाब की रपट से पानी गिरने का क्रम बना रहने से मदार नहर होते हुए फतहसागर में पानी की आवक बनी हुई है। आवक व मौसम के मिजाज को देखते हुए फतहसागर के भी लबालब होकर छलकने की उम्मीद बंधी है।

कांग्रेस उम्मीदवारों ने विधायक की पोस्ट के लिए दिए साक्षात्कार

photo (3)

उदयपुर, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों ने मंगलवार को सर्किट हाउस में केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा और लालचंद कटारिया के समक्ष साक्षात्कार दिए। रात तक हुए साक्षात्कार में निम्बाहे$डा से उदयलाल आंजना व बागीदौरा सीट से महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के नाम की ही दावेदारी पेश हुई। बुधवार को उदयपुर शहर एवं देहात विधानसभा सहित राजसमंद व प्रतापग$ढ के लिए दावेदारों के साक्षात्कार होंगे।
केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा ने बताया कि साक्षात्कार में उम्मीदवारों से उनकी उपलब्धियों, राजनीतिक केरियर सहित पार्टी से संबंधित अन्य प्रश्न किये गए। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि उम्मीदवारीं जताने वालों को अगर टिकट दिया जाता है तो उसका विरोध होगा या लोग उसे विधायक के रूप में स्वीकार करेंगे।
इससे पहले बांसवा$डा-डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों ने अपने साक्षात्कार प्रस्तुत किए। डूंगरपुर सीट के लिए ८ दावेदारों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए थे जिनमें से एक अनुपस्थित रहा वहीं आसपुर सीट पर ९ दावेदारों, चौरासी सीट पर ११, सागवा$डा सीट पर ७ दावेदारों ने जबकि १ दावेदार अनुपस्थित रहा। इसी तरह घाटोल सीट पर १४ दावेदारों में से ९ ने अपनी दावेदारी पेश की वहीं ५ दावेदार अनुपस्थित रहे। कुशलग$ढ सीट पर १३ दावेदारों ने अपने साक्षात्कार प्रस्तुत किए। इसके पश्चात चित्तौ$डग$ढ विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों के साक्षात्कार हुए जिसमें चित्तौ$डग$ढ सीट १० दावेदारों में ९ ने साक्षात्कार दिए जबकि १ अनुपस्थित रहा। रात ८ बजे तक इस विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों के साक्षात्कार जारी थे।
बांसवा$डा से ३ दावेदार: विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल की प्रमुख सीट बांसवा$डा पर ३ दावेदारियां प्रस्तुत की गई जिसमें अर्जुन बामणिया, हरिराम डामोर व केशव नैणावा ने साक्षात्कार दिए।
सर्किट हाउस में रहा माहौल: आज साक्षात्कार के दौरान सर्किट हाउस में दावेदारों प्रस्तुत करने आए करीब १५० से अधिक दावेदारों के साथ उनके कुछ समर्थक भी आए थे। जिससे आज प्रात: से ही सर्किट हाउस में दावेदारी पेश करने को लेकर माहौल रहा। वहीं दावेदारों के साथ आए समर्थकों की गा$िडयां प*तहसागर की पाल के दोनों ओर ख$डी रही।
सेवादल ने संभाली कमान: सर्किट हाउस में हो रही साक्षात्कार की कमान कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने संभाले रखी। सेवादल के अध्यक्ष गोपाल नागर, यशवंत सरगरा, महेन्द्र सिंह, विकास, कुलदीप सोनी आदि सभी आवेदकों के साक्षात्कार की व्यवस्था को अंजाम देने में लगे रहे।
समन्वयक नियुत्त*: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ चंद्रभान के निर्देशानुसार संभाग मुख्यालयों पर साक्षात्कार के लिए आयोजित होने वाली चुनाव उपसमितियों की बैठकों के लिए उदयपुर संभाग में प्रदेश सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा व देहात जिला अध्यक्ष लालसिंह झाला को समन्वयक नियुक्त किया है।

photo (2)

क्रिएटिव नोशन कला प्रदर्शनी: पेंटिंग्स में उभरे छात्राओं के मन के भाव

3
उदयपुर. भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की ओर से मंगलवार को चित्रकला विभाग की ओर से तीन दिवसीय क्रिएटिव नोशन कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।

विभागाध्यक्ष कंचन राठौड़ ने बताया कि बीएन कॉलेज की छात्राएं वर्ष भर में किए गए अपने सृजनात्मक कार्यों का प्रदर्शन वार्षिक प्रदर्शनी में करती है।

उन्होंने ने बताया कि छात्राओं की कलाकृतियां महिला प्रकृति की सरलता और सहजता को प्रतिबिंबित करती है। छात्राओं ने अपने भावों को मूर्त अमूर्त आकारों में अभिव्यक्त करने का सराहनीय प्रयास किया।

महाविद्यालय के प्रधान प्रो. नटवर लाल ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में 23 छात्राओं ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित की।

 

9960_13 1 2 5 9919_2 9928_4 9935_6 9949_10

‘बीमारी को रास नहीं आया हमारा प्रेम, मेरे बच्चे का रखना ख्याल’

images (1)उदयपुर. अंबामाता थाना क्षेत्र के सहेली नगर में बीमारी से परेशान विवाहिता ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में मृतका ने लंबे समय से बीमारी से परेशान होना आत्महत्या का प्रमुख कारण बताया है। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया है। बुधवार सुबह मृतका के पीहर पक्ष के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। इधर, अंबामाता पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार रोचना राठौड़ (45) पत्नी लोकेंद्रसिंह निवासी सहेली नगर ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की। पुत्र लोकवर्धन सिंह ने बताया कि वो मंगलवार को सुबह 11:30 बजे अपने दोस्त के यहां पढ़ाई करने के लिए गया था।

दोपहर 3:15 बजे वापस लौटने पर देखा तो कमरा बंद था। काफी देर तक आवाज लगाई लेकिन मम्मी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद कमरे से जुड़ी एक खिड़की खुली थी। जिससे अंदर जाकर कमरे में देखा तो मम्मी ने चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।

उन्होंने ने बताया कि मैंने तुरंत चुन्नी का फंदा खोला तो मम्मी नीचे गिर पड़ी। उसी समय पापा को फोन लगाया। पापा ने सारी स्थिति देखी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया तथा कमरे से मृतका द्वारा लिखित सुसाइड नोट प्राप्त किया है।

अंबामाता थाना के शंभूनाथ ने बताया कि मृतका का पीहर पक्ष जयपुर और दिल्ली में रहता है। जिन्हें सूचित कर दिया गया है। वे सभी बुधवार को आएंगे। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सुसाइड नोट में क्या लिखा

मृतका द्वारा सुसाइड नोट में लिखा गया कि वो लंबे समय से बीमारी से परेशान है। कई बार उपचार करवाया, लेकिन बीमारी की वजह से मेरा परिवार भी परेशान रहा। इस कारण यह कदम उठाना पड़ा। मेरे पति और मुझमें काफी स्नेह रहा। मेरे जाने के बाद मेरे बच्चे का ख्याल रखना लिखा हुआ था।

ट्रैक्टर का टायर फटने से उछला पत्थर, कॉलेज छात्रा के सिर में जा धंसा

8162_tractorउदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र के हरिदासजी की मगरी में मंगलवार सुबह पत्थरों से भरे ट्रैक्टर का टायर फट गया, इससे उछले पत्थर कॉलेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रही छात्रा के सिर में घस गया। पत्थर इतनी गति से आया कि छात्रा के सिर की हड्डी तोड़कर अंदर घूस गया। छात्रा को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालात नाजुक बताई है। इधर, अंबामाता थाना में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ 279 व 337 में लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर चोटिल करने का मामला दर्ज किया गया है। घटना को लेकर पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा रही।

घटनाक्रम के अनुसार खुशबू पुजारी (19) पुत्री बंशीलाल पुजारी निवासी हरिदासजी की मगरी गुरुनानक गल्र्स कॉलेज सेक्टर 4 में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। मंगलवार सुबह 7 बजे चौराहे पर कॉलेज बस के आने का इंतजार कर रही थी। ऐसे में पत्थरों से ओवरलोड भरा ट्रैक्टर गुजरा। जैसे ही वो छात्रा के करीब से होकर गुजर रहा कि ट्रैक्टर का पिछला टायर (लेफ्ट साइड) फट गया। टायर के फटने के साथ धमाका भी हुआ।

इस दौरान उछला एक पत्थर छात्रा के सिर की हड्डी को तोड़ते हुए अंदर तक जा धंसा। पत्थर लगते ही छात्रा सड़क पर गिर गई तथा सब तरफ खून फैल गया। छात्रा को संभालने के लिए आसपास के लोग एकत्रित हुए तब तक मौका पाकर चालक ट्रैक्टर को वहीं छोड़कर फरार हो गया। क्षेत्रवासियों की सूचना पर अंबामाता थाना की पुलिस पहुंची। तब तक क्षेत्रवासी छात्रा को अस्पताल ले गए थे। पुलिस ने मौका मुआयना करना चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या है धारा 279 व 337 :

एडवोकेट मनीष शर्मा ने बताया कि धारा 279 व 337 का आशय लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर किसी को गंभीर रूप से चोटिल करना है। टायर में हवा का अधिक दबाव होने से टायर का फटना भी लापरवाही मानी जाएगी। ऐसी स्थिति में यदि किसी की मौत हो जाती है तो चालक के खिलाफ 304 मसलन लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर जान ले लेने तक का मामला दर्ज हो सकता है।

पिछोला छलका, स्वरूपसागर से ओवर फ्लो

photo

उदयपुर। एक बार फिर लौटते मानसून के सक्रिय होने से शहर और आसपास का क्षेत्र तर हो गया है। रविवार से शुरू हुई बारिश की झड़ी मंगलवार दिन तक जारी रही सुबह से आसमान में बादलों का डेरा है और हल्की-तेज बारिश का दौर जारी रहा शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब एक आधा इंच बारिश हुई। रूक-रूक के कभी धीमी तो कभी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। इधर कैचमेंट एरिया में भी अच्छी बारिश होने से 21 फीट भराव क्षमता वाला छोटा मदार छलक गया । इससे फतहसागर के छलकने की उम्मीद भी बढ़ गई । सोमवार रात से हुई रिमझिम और तेज बारिश के चलते तेज फ्लो से मदार नहर में पानी आने की उम्मीद है। इधर सीसारमा नदी के एक फीट चलने से पीछोला में पानी की आवक बढ़ी है, जिससे स्वरूपसागर भी छलक गया है। मंगलवार सुबह स्वरूप सागर की रपट से पानी गिरना शुरू हो गया। इस मानसून में पहली बार स्वरूप सागर की पूरी रपट से पानी गिरना शुरू हुआ है। सीसारमा नदी भी एक फीट के करीब बह रही है।

1855_5

4135_4th
स्वरूप सागर पिछले दिनों छलका था, मगर बीच में बारिश का दौर धीमा पडऩे से पानी गिरना काफी कम हो गया। इधर मानसून में पहली बार स्वरूप सागर की रपट से गिरते पानी को देखने स्वरूप सागर पुलिया पर दिन भर लोगों का तांता लगा रहा।
जलसंसाधन विभाग के एईएन भुवनेश्वर माथुर अपनी टीम के साथ सुबह से ही स्वरूप सागर में हो रही पानी की आवक पर नजर रखे हुए है। मौसम के मिजाज को देखते हुए सीसारमा नदी से आवक और तेज होने पर स्वरूप सागर के गेट कभी भी खोले जा सकते है।
इधर, फतहसागर के जलस्तर में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। मदार छोटा तालाब के छलकने का क्रम मंगलवार को भी बना रहा।
सड़कों की खस्ता हाल: फिर से शुरू हुए मानसून ने जहां एक तरफ बिजली विभाग की पोल खोली है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम, यूआईटी और पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़कों की परते भी उखाड़ दी। पिछले चार दिन से हो रही बारिश से दुपहिया वाहन धारी खासे परेशान है। हर तरफ सड़कों पर खड्डे बने हुए हंै। उनमें पानी भरा हुआ है, जहां से गुजरने पर कपड़ों के खराब होने की पूरी आशंका रहती है। यूनिवर्सिटी रोड, बीएन कॉलेज रोड, उदियापोल रोड, अमल का कांटा, दूधतलाई आदि कई रोड हैं जहां गड्डों की भरमार हैं।

1044_2