क्रिएटिव नोशन कला प्रदर्शनी: पेंटिंग्स में उभरे छात्राओं के मन के भाव

3
उदयपुर. भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की ओर से मंगलवार को चित्रकला विभाग की ओर से तीन दिवसीय क्रिएटिव नोशन कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।

विभागाध्यक्ष कंचन राठौड़ ने बताया कि बीएन कॉलेज की छात्राएं वर्ष भर में किए गए अपने सृजनात्मक कार्यों का प्रदर्शन वार्षिक प्रदर्शनी में करती है।

उन्होंने ने बताया कि छात्राओं की कलाकृतियां महिला प्रकृति की सरलता और सहजता को प्रतिबिंबित करती है। छात्राओं ने अपने भावों को मूर्त अमूर्त आकारों में अभिव्यक्त करने का सराहनीय प्रयास किया।

महाविद्यालय के प्रधान प्रो. नटवर लाल ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में 23 छात्राओं ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित की।

 

9960_13 1 2 5 9919_2 9928_4 9935_6 9949_10

Previous article‘बीमारी को रास नहीं आया हमारा प्रेम, मेरे बच्चे का रखना ख्याल’
Next articleकांग्रेस उम्मीदवारों ने विधायक की पोस्ट के लिए दिए साक्षात्कार