भैयाजी सुपरहिट’ की शूटिंग के लिए श्रेयस तलपड़े उदयपुर पहुंचे

3159_123
उदयपुर. फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ की शूटिंग के लिए एक्टर श्रेयस तलपड़े मंगलवार सुबह 6.30 बजे उदयपुर पहुंचे। जींस, शर्ट और कैप में श्रेयस को कोई पहचान नहीं पाया।
इससे पहले सोमवार को मुन्नाभाई एमबीबीएस के सर्किट के रूप में पहचान बनाने वाले अभिनेता अरशद वारसी ‘भैयाजी सुपरहिट’ की शूटिंग के लिए उदयपुर पहुंच चुके है।
होटल लक्ष्मी विलास में है ‘भैयाजी सुपरहिट’ की शूटिंग
पिछले कई दिनों से उदयपुर में चल रही ‘भैयाजी सुपरहिट’ की शूटिंग होटल लक्ष्मी विलास में हो रही है। शूटिंग में थ्री डी डॉन बने सन्नी देओल के साथ अरशद वारसी पर सीन फिल्माएं जाएंगे।
इससे पहले रेखा अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘फूल बने अंगारे’ की शूटिंग हो चुकी है। फिल्म में होटल को विलेन प्रेम चोपड़ा का बंगला बताया गया था।
एयरपोर्ट पर 20 मिनट तक इंतजार करते रहे श्रेयस :
मंगलवार सुबह 6.30 बजे एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद श्रेयस तलपड़े को गाड़ी के लिए करीब 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान श्रेयस ने फोन पर बात करते हुए समय बिताया।

घनी काली जुल्फों की चाहत अब पूरी होगी – NICC BEAUTY TIPS

sweeti-chhabaraकवि या शायर द्वारा अक्सर सबसे ज्यादा महिलाओं की काली जुल्फों की तारीफ करते हुए आपने जरूर सुना होगा। लेकिन आजकल यह तारीफ सुनाई नहीं देती है। कारण महिलाओं के छोटे होते बाल। अब वो काली जुल्फें दिखाई नहीं देती जिन्हें देखकर बरबस ही मुंह से निकलता था—न झटकों जुल्फ से पानी, मोती टूट जाएंगें। या तुम्हारी जुल्फ के साये में शाम कर दूंगा, नजर मिलाई तो खाली सलाम कर दूंगा। महिलाओं की जुल्फों में कमी एक तरफ जहां फैशन के कारण हो रही है वहीं इसमें कुछ हद तक बढते प्रदूषण का भी बडा हाथ है। इसके साथ ही अनहेल्दी खाना, बढते तनाव इन सब तो बस ऎसी जुल्फों को बस ख्वाहिश बना दिया है। लेकिन बालों की परेशानी को कम करने के लिए कुछ हेयर केयर टिप्स आजमाएं तो घनी काली जुल्फों की ख्वाहिश पूरी कर सकती है।

 

 

1379055706-h3

रोजाना 15 मिनट नारियल या बादाम तेल से हल्के हाथों से मसाज करें।
अंडे की जर्दी और शहद मिलाकर बालों की जडों में मसाज करें।

नीम की पत्तियों को पानी में उबालें, ठंडा करके छान लें और इस पानी से बालों को अच्छे से धो लें।

हफ्ते में एक दिन बादाम व कैस्टर ऑयल को गुनगुना करके बालों की जडों में मालिश करें।

बालों को सावधानीपूर्वक हैंडल करना चाहिए अधिक रगड से वे कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

 

 

 

[title type=”h2″]कोहनी, अंडरआर्म्स को सुंदर रखने के टिप्स[/title]

 

1378982125-ca2

हाथों के रूखेपन या अंडरआम्स व कोहनियों के कालेपन की वजह से क्या आप भी स्लीवलेस डे्रस पहनने से परहेज करती है! अगर हां, तो अब आपको ऎसा करने की जरूरत नहीं, यहां आपके लिए हम लाये हैं ऎसे घरेलू उपाय जिन्हें अपना कर आप अपनी बांहों को नर्म-मुलायम बना सकती हैं।

रूखे हाथों को बनाएं बेबी सॉफ्ट
गुलाबजल व ग्लिसरीन को समान मात्रा में लेकर अच्छी तरह हाथों की मालिश करें। ऎसा करने से हाथों की स्किन दमकने लगेगी। अपने रूखे हाथों को नर्म-मुलायम बनाने के लिए दही का लेप लगाएं। सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से हाथ धो लें। शहद व संतरे के जूस को समान मात्रा में मिलाकर हाथों पर लगाने से त्वचा चमकने लगाती है।

ऎसे दूर करें कोहनिया
कोहनियों का कालापन दूर करने के लिए 2 टेबलस्पून नींबू के रस में 2-3 टीस्पून शक्कर और आधा टीस्पून ग्लिसरीन मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसमें नींबू का छिलका डुबोकर कोहनी पर रगडें। ऎसा लगभग 10 मिनट तक करें।

 

1378982542-ca3

अंडरआम्स का कालापन
अंडरआम्स का कालापन दूर करने के लिए 2 टीस्पून चावल के आटे में थोडा-सा दूध, दरदरा पिसा हुआ बादाम व चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे अंडरआम्üस पर लगाकर हल्के हाथों से रगडें। कुछ देर तक लेप लगा रहने दें, फिर धो लें।

वैक्सिंग करते समय ध्यान दें
यदि आप पार्लर में वैक्सिंग कराने जा रही हैं, तो पहले चेक कर लें कि पार्लर में हाइजीन का खास ध्यान रखा जाता है या नहीं। घर पर वैक्सिंग करना चाहती हैं तो हेयर रिमूविंग क्रीम का यूज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। कम समय में सॉफ्ट-स्मूद स्किन पाने का ये सबसे आसान तरीका है।

नरेन्द्र मोदी के सामने राहुल अभी बच्चा है और पप्पुओं को देश की बागडोर नहीं सोंपी जा सकती – बाबा रामदेव

01-300x225in udaipur
उदयपुर। योग गुरू बाबा रामदेव का कहना है कि राजनीतिक अनुभव की दृष्टि से कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बच्चे हैं।
आज सुबह महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि । उन्होंने कहा कि देश की २०१४ की सरकार पप्पुओं और भोंदुओं को सौंपने की बजाय महानायकों के हाथ में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की सरकार का चप्पू कांगे्रस के पप्पू के हाथ में सौंपना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि २०१४ के चुनाव के बाद सरकार में नरेंद्र मोदी आते है, तो १०० दिन के भीतर विदेशी बैंकों में पड़ा देश का काला धन देश में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है जो कि चिंता का विषय है इस पर अंकुश लगना चाहिए। काला धन वापस देश में आना चाहिए।
मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने को लेकर चल रही पशोपेश को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि शुक्रवार शाम को होने वाली भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में देश के युवाओं की आशा, जनभावना को ध्यान में रख निर्णय हो जाएगा।
बाबा रामदेव डबोक एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे थे। इसके बाद वे मध्यप्रदेश के नीमच में आयोजित शिविर में भाग लेने

प्रीती जिंटा उदयपुर में कर रही है शूटिंग और मुम्बई में निकला गिरफ़्तारी वारंट

वकील ने कोर्ट में झूठ बोला कि प्रीति विदेश में हैं, जबकि प्रीति जिंटा उदयपुर में कर रही है शूटिंग

priti jintaउदयपुर। मशहूर फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा को मुम्बई कोर्ट ने पकड़ कर लाने के आदेश निकाल रखे है और प्रीटी जिंटा चाक चोबंद सुरक्षा में यहाँ झीलों की नगरी में फिल्म अभिनेता सन्नी देओल के साथ रूमानी अंदाज़ में रोमांटिक सीन की शूटिंग कर रही है। चेक बोउन्स के एक मामले में अंधे री के मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने गुरुवार को गिरफ्तारी के आदेश निकाले प्रीति के वकील रत्नेश्वर झा ने कोर्ट को गुमराह करते हुए कहा की प्रीटी जिंटा विदेश में फिल्म शूटिंग के लिए गयी हुई है जब कि प्रीति पिछले ५ दिनों से उदयपुर में फिल्म भैया जी सुपरहिट की शूटिंग में हिस्सा ले रही है।

क्यों निकले है, गिरफ्तारी के आदेश :
फिल्म के डाईलोग लिखने वाले अब्बास टायर वाला को प्रीति ने १८.९ लाख के चेक दिए थे चेक बोउन्स होने पर टायर वाला ने प्रीटी के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर कर दिया इस मामले की सुनवाई के चलते प्रीति लगातार अदालत के आदेशों की अवहेलना करते हुए चार बार कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई और अदालत ने इस बात के लिए पिछले बुधवार को प्रीटी पर ५००० रूपये का जुर्माना भी लगाया था लेकिन प्रीति कल गुरूवार को भी अदालत में हाजिर नहीं हुई जिससे अदालत ने नाराजगी जाहिर करते हुए गैर जमानती वारंट जारी करते हुए आदेश दिए की प्रीति को पकड़ कर ले कर आओ ।

उदयपुर में प्रीति :
प्रीटी जिंटा फिल्म भैया जी सुपरहिट की शूटिंग के लिए को उदयपुर पहुचे और उसके बाद लगातार वे उदयपुर के विभिन्न हिस्सों में शूटिंग में व्यस्त है । आज भी प्रीटी होटल ट्राईडेंट में ठहरी हुई है और पिछोला किनारे आमेट हाउस में सन्नी देओल के साथ रोमांटिक सीन फिल्माए जारहे है ।

गिरफ्तारी के आदेश निकलते ही प्रीति ने सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया :
गिरफ्तारी के आदेश की सुचना पर प्रीति ने आने चारों तरफ कड़ी सुरक्षा का पहरा लगा दिया है जिससे की वे कहाँ इस बारे में किसी को पता नहीं चल; सके यही नहीं आमेट हाउस में शूटिंग हो रही है वहां यूनिट के सदस्यों के आलावा किसी और का प्रवेश भी निषेध है। और किसी अनजान या यूनिट के अलावा कोई सदस्य वहां जा रहा है तो निजी गार्ड पूरी तलाशी लेने के बाद की कही उसके पास मोबाइल या केमरा तो नहीं है यह तलाशी ले कर जाने दे रहे है । सूत्रों ने बताया की आमेट होउस के कर्म चारियों को भी शूटिंग एरिया में जाने की इजाज़त नहीं है ।

दिल्ली गैंगरेप: सभी दोषियों को मौत की सज़ा

0

130911032151_delhi_gangrape_accused_624x351_afp

 

दिल्ली गैंगरेप मामले पर अदालत सभी दोषियों को मौत की सज़ा सुनाई है. अदालत ने चारों अभियुक्तों को पहले ही दोषी करार दे दिया था.

एक अभियुक्त की मौत हो चुकी है और एक अन्य नाबालिग दोषी को तीन साल की सज़ा पहले ही सुनाई जा चुकी है.
दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद कार्यवाही को स्थगित करते हुए अदालत ने अपना फ़ैसला शुक्रवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था.

अदालत ने अपने फ़ैसले में इस मामले को अपवाद मानते हुए सभी दोषियों को मौत की सज़ा सुनाई है. अदालत ने अपने फ़ैसले में यह भी कहा कि इस मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था.

जज योगेश खन्ना ने कहा, “अदालत ऐसे अपराधों की तरफ आंख नहीं मूंद सकता. इस हमले ने समाज की अंतरआत्मा की आवाज़ को स्तब्ध कर दिया था. ये मामला सचमुच अपवाद का है और इसमें मृत्यु दंड ही दिया जाना चाहिए.”

जैसे ही जज योगेश खन्ना ने फ़ैसला सुनाया, दोषियों में से एक विनय शर्मा अदालत में ही रोने लगा.

वहीं बचाव पक्ष के वकील ने चिल्ला कर कहा, “ये सच की जीत नहीं बल्कि न्याय की हार है.”

सज़ा के बाद बचाव पक्ष के वकील एपी सिंह ने कहा कि इसे पक्षपातपूर्ण निर्णय बताया है. उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया.

130911005800_delhi_gangrape_verdict_16_december_saket_court_capital_punishment_624x351_afp

 

 

अवमानना’
उन्होंने कहा, “अगर फाँसी देने से बलात्कार रुक जाएगा, तो हम इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील नहीं करेंगे.”

एपी सिंह ने कहा, “गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इस मामले में दख़ल दिया है. ये कोर्ट की अवमानना नहीं है. अगर इस फैसले के बाद दो महीने के अंदर कोई बलात्कार या हत्या नहीं होती है तो हम अभियुक्तों के लिए ऊपरी अदालत में नहीं जाएँगे.”

सरकारी वकील का कहना था, “कोर्ट में लड़की के माता पिता और भाई भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि ये न्याय की जीत है. दोषी चुप थे. बचाव पक्ष के वकील के आरोप गलत हैं. इस मामले में पक्के सबूत थे और सुप्रीम कोर्ट ने पाँच न्यायिक फैसलों को आधार बनाते हुए फैसला दिया है.”

साकेत कोर्ट के कमरा नंबर 304 में अदालत ने दो बजकर 35 मिनट पर चारों दोषियों को फाँसी की सज़ा सुनाई.

फ़ैसले के बाद अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता ने कहा, “माननीय जज योगेश खन्ना ने सभी दोषियों को फाँसी की सजा दी है. निर्भया के माता पिता इस फ़ैसले से खुश हैं और संतुष्ट हैं. उन्होंने कोर्टरूम में ही जज, पुलिस और जनता को धन्यवाद दिया. जो जघन्य घटना में बर्बरतापूर्ण बलात्कार और कत्ल हुआ उसमें सभी दोषियों को सज़ा ए मौत सुनाई गई. दो बजकर 35 मिनट पर यह फ़ैसला सुनाया गया. फ़ैसले के वक्त पीड़िता का परिवार भावुक हो गया. उन्होंने इसे न्याय, दिल्ली पुलिस और आम जनता की जीत बताया. फ़ैसले से भी लोग संतुष्ट हैं. दोषी फ़ैसले को सुनकर चुप थे.”

बचाव पक्ष के न्यायालय पर दबाव के आरोपों को नकारते हुए अभियोजन पक्ष के वकील ने कहा कि न्यायालय पूरी तरह स्वतंत्र हैं.

 

4838_rape_banner_1

क्या थे आरोप

मंगलवार को हुई सुनवाई में अदालत ने चारों को सामूहिक बलात्कार, हत्या, हत्या के प्रयास, अप्राकृतिक कृत्य और सबूत मिटाने जैसे अपराधों का दोषी पाया था.

अदालत ने चारों दोषियों को पुलिस द्वारा लगाई गई सभी 13 में से 12 धाराओं में दोषी करार दिया है.

क्लिक करें दिल्ली गैंगरेप: फ़ैसले से संतुष्ट पीड़िता का परिवार

पिछले साल दिल्ली में चलती बस में सामूहिक बलात्कार के चारों अभियुक्तों को अदालत ने मंगलवार को दोषी करार दिया था.

इन चारों पर सामूहिक बलात्कार, हत्या, हत्या के प्रयास, अप्राकृतिक कृत्य, सुबूत मिटाने और डकैती के आरोप थे.

इस मामले में एक नाबालिग़ दोषी को तीन साल की सज़ा पहले ही सुनाई जा चुकी है. एक अभियुक्त की सुनवाई के दौरान जेल में ही मौत हो चुकी है.

राहुल की सभा में दिखा जबरदस्त उत्साह ( फोटो झलकियाँ )

पहाडो पर चढे:
आदिवासी युवकों और युवतियों की राहुल को देखने और उनका भाषण सुनने के प्रति ऐसी दीवानगी दिखी कि पांडाल में जगह नहीं मिलने पर युवक-युवतियां पास के पहाड पर चढे गये और भीड पूरे पहाडों चढे बैठी रही। जिसको देख राहुल गांधी भी खुश हुए और उन्होंने अपने भाषण में तीनबार पहाड पर बैठे लोगों का अभिवादन किया।

DSC_0309
मालवीया ने खेला गैर:
जनजाति विकास राजमंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने कार्यक्रम के दौरान मंच के संचालन की बागडोर संभाली। कार्यक्रम के दौरान दौरान वागड और अपने क्षेत्र से आये आदिवासी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने जमकर गैर नृत्य किया। काफी देर तक मालवीया विशेष अंदाज में ढोल बजाते रहे और आदिवासी युवकों के साथ गैर नृत्य करते रहे। बाद में उन्होंने खुद भी ढोल के साथ गैर नृत्य किया।

DSC_0055 DSC_0049
तीन घंटे तक जाम:
सभा समाप्त हो जाने के बाद बसों और छोटे वाहनों का आसपुर रोड पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। सलूम्बर अंदर से बसों के लिये एक तरफ़ा रोड का बाईपास दिया था जहां ट्राफिक व्यवस्था गडबडा जाने से पार्किंग में बसे आमने-सामने हो गई और वाहन तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। आगे उदयपुर रोड मार्ग पर भी बसों का भारी जाम लग गया जो करीब ४५ मिनट बाद सुचारू हुआ।

DSC_0314 DSC_0305
शान से पहनी मेवाडी पाग:
राहुल गांधी ने पांडाल में प्रवेश करते ही सेवादल ने नेहरू टोपी पहनाकर ’गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। बाद में सभी मेवाड वागड के स्थानीय नेताओं से मिले और उनसे गुफ्तगू की। प्रदेश सचिव वीरेन्द्र वैष्णव ने उन्हें लाल चमकदार मेवाडी पाग पहनाई। जिसकी राहुल ने तारीफ़ की। मंच पर भी सांसद रघुवीर मीणा ने उनका मेवाडी पगडी पहनाकर स्वागत किया तो वागड से आये बांसवाडा-डूंगरपुर सांसद ने आदिवासियों का प्रतिक चिन्ह तीर कमान भेंट कर स्वागत किया।

DSC_0151
पानी पर झपटे वीआईपी:
भीषण गर्मी में पूरे पांडोल में पानी की कहीं कोई व्यवस्था नहीं थी। घंटो से बैठे मीडियाकर्मी और वीआईपी इधर-उधर पानी की व्यवस्था को टटोलते रहे। जैसे ही कार्यकर्ता एक डिब्बा पानी की बोतल लेकर आए सभी वीआईपी अपनी कुर्सी छोड पानी की बोतलों पर झपट प$डे और आपस में ही छीनाझपटी करने लगे। इसके बावजूद पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई वीआईपी को प्यासा ही रहना पडा।
लोगों में उत्साह देखने लायक: राहुल गांधी की सभा में आने वालों लोगों का उत्साह देखने लायक था। सभा में आते वक्त जीपों, बसों, मिनी बसों के ऊपर तक लोग बैठे हुए थे। जो हाथों में कांग्रेस का झंडा लहराते और ढोल बजाते रहे। वागड से आने वाले तो अपनी मस्ती में अपनी पारंपरिक आदिवासी अंचल के गीत गाते हुए आये। बसों की पार्किंग कार्यक्रम स्थल से करीब ३ किमी दूर की गई थी जहां से लोग पैदल ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए सभास्थल पर पहुंचे। वहीं आस-पास के ग्रामीण को सभा एवं राहुल को देखने करीब १० से १२ किमी पैदल चलकर आए। सभा समाप्त होने के बाद सभा स्थल से सलूम्बर चौराहे तक सडक पर लोग ही लोग नजर आ रहे थे।

 

DSC_0294 DSC_0166 DSC_0245 DSC_0264 DSC_0272 DSC_0293

KBC-7 में ताज का शुभ आगाज, शुरुआत में ही बन गए उदयपुर के ताज मोहम्मद करोड़पति

0

गणपति जी और गणेश उत्सव का शुभागमन हुआ है और रिद्धी-सिद्धी के दाता गणपति जी को शुभकारज करने वाला ही माना जाता है। ऐसे में पहला शुभ कारज हुआ है ताज मोहम्द के साथ जिन्हें कौन बनेगा करोड़पति-7 की शुरुआत में ही करोड़पति बनने का मौका मिल गया। ‘कौन बनेगा करोड़पति 7’-2103 का पहला एपिसोड, रविवार, 15 सितंबर रात 8:30 से प्रसारित किया जायेगा।

हर शख्स की ख्वाहिश होती है कि वह जीवन में एक बार बिग बी से मिले और यह प्रोग्राम जहां सिर्फ बिग बी से मिलवाता ही नहीं है, बल्कि उनके हाथों करोड़पति बनने का बेस्ट चांस भी दिलवाता है। अभी कई किस्मत वाले आने वाले बाकी हैं, लेकिन पहली लाटरी तो खुल ही गई।

3716_01235

उदयपुर, राजस्थान के रहने वाले ताज मोहम्मद रंगरेज ने जीत लिए हैं एक करोड़ रूपये। ताज मोहम्मद को इस सिजन का पहला करोड़पति बनने का भी श्रेय मिला है।

ताज मोहम्मद फतेहगढ़ के एक स्कूल में इतिहास के अध्यापक हैं। वो लगभग दस सालों से पढ़ा रहे हैं। उन्होंने सभी सवालों का जवाब

निडरता से दिया। शुरू से ही उनकी आंखो में जीत की चमक साफ नजर आ रही थी। उन्होंने अपने नौवें सवाल तक किसी भी लाइफ

लाइन की भी मदद नहीं ली थी। शुरू में ही मोहम्मद ने साफ कर दिया था कि, वो ये गेम सिर्फ अपनी बेटी के इलाज के लिए खेल रहे हैं।
ताज मोहम्मद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्यारह सवाल का जवाब बखुबी दिया। फिर उनके सामने आया बारहवां सवाल। कौन बनेगा

करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन भी ताज मोहम्मद के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आ रहे थे। फिर उन्होंने अपने अंदाज में पेश

किया बारहवां सवाल। “बारहवां सवाल एक करोड़ के लिए ये रहा आप के सामने।…” ताज मोहम्मद ने इस सवाल का भी बखुबी जवाब दे कर जीत लिया एक करोड़।

ताज मोहम्मद ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है की मैं करोड़पति बन गया हूं। मुझे ये महशुश

करके अच्छा लग रहा है कि मैं इस सिजन का पहला करोड़पति हूं। मेरी पहली प्राथमिकता है की मैं अपनी बेटी के आंखों का इलाज करवाऊं। एक घर भी खरीदना चाहता हूं। और दो अन्य अनाथ लड़कियों का विवाह भी कराऊंगा।

इस खुशी के मौके पर ताज के साथ उनकी बड़ी बहन भी मौजूद थीं। आखिर में अमिताभ ने भी उनकी काफी तारीफ की और लोगों को बताया की कैसे ताज ने अपने मेहनत से जीत लिए एक करोड़।

RNT मेडिकल कोलेज में खेलों का मेडीकोलाम्पिक

IMG_1354

उदयपुर। आरएनटी मेडिकल कोलेज में चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय मेडीकोलाम्पिक का आयोजन किया जा रहा है| जिसमे विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं 9 से 12 सितम्बर के बिच आयोजित की जायेगी।
सोमवार को प्रतियोगिताएं का शुभारम्भ लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ और आर एन टी मेडिकल कोलेज के प्रिंसिपल डॉ एस के कोशिक ने किया ।
आरएनटी मेडिकल कोलेज के छात्र अध्यक्ष ब्रजेश धाकड़ ने बताया की चार दिन तक चलने वाली खेल प्रतियोगिताएं में फुट बॉल बोली बॉल , बास्केट बॉल , क्रिकेट , और इनडोर में केरम, शतरंज , बेटमिन्टन, टेबल टेनिस, होंगी सुबह 9 से 4 बजे तक प्रतियोगिताएं चलेगी जिसमे आर एन टी मेडिकल कोलेज के छात्र भाग लेगें ।
आज हुए वोली बॉल के मेच में ०९ बेच ने रेंडोम स्पाइक को २५-११, २५-१० से हराया

डेली वियर ईजी क्विक मेकअप – NICC BEAUTY TIPS

sweeti chhabaraरोजाना में बहुत हैवी मेकअप लाउड लगता है, ऎसे में क्यों ना कुछ ऎसे मेकअप अपनाया जाएं जो सिर्फ कुछ सेकंड्स में आपको दें नया अंदाज और स्वीट इनोसेंट लुक भी । ऐसे ही ईजी क्वीक मेकअप करने की कुछ ख़ास टिप्स दे रही हे NICC की डायरेक्टर स्वीटी छाबड़ा |

 

1

 

1. फ्रेश लुक के लिए चीक्स के एप्पल और टेंपल पर क्रीम ब्लेंडेड ब्राइट पॉपअप कलर का ब्लश अप्लाई करें और व्हाइट आईलाइनर से लुक को कंप्लीट करें।

2. रेड आईशैडो आपकी आंखों को डै्रमेटिक लुक देगा, लेकिन यह आंखों को एलर्जिक लुक ना दे, इसके लिए इसके साथ डार्क ब्लैक आईलाइनर और मस्कारा यूज करें।

 

1378194851-me1

 

3. ऑफिस मीटिंग के लिए कॉर्पोरेट लुक चाहिए, तो न्यूड मेकअप करें, कंसीलर से स्किन ईवन करें और फिर न्यूड लिपस्टिक, न्यूड ग्लॉस लगाएं। लुक को कंप्लीट करने के लिए स्मज प्रूफ डार्क काजल लगाएं।

4. पर्पल आईशैडो को ब्रो बोन तक डस्ट करें और अट्रैक्टिव लुक पाएं।

5. नैचुरली ड्यूई स्किन पाना बहुत मुश्किल है, तो ऎसे में क्रीम हाईलाइटर को चीकबोन, ब्रो बोन और नोज ब्रिज पर अप्लाई करें।

———————————————————————————————————————————————–

———————————————————————————————————————————————–

 

आजमाइए खूबसूरती में चार चांद लगानेवाली कुछ असरदार और नायाब टिप्स जिससे आपकी त्वचा हरदम दमकती रहे-

 

1378098622-saun2

स्किन की खूबसूरती के लिए रोजाना नहाना भी आवश्यक है। नहाने से पहले पूरी बॉडी को 5-7 मिनट तक हाथों से रगड कर गर्म करें या धूप में तेल मालिश करें। फिर ताजे पानी से नहाएं। नहाते समय तौलिए से या हाथों से बॉडी को खूब रगडे। सर्दियों में यदि गर्म पानी से स्त्रान करना हो तो पहले गर्म पानी से और फिर ठंडे पानी से नहाना चहिए सिर पर गर्म पानी नहीं बल्कि ताजा ठंडा पानी ही डालें। इससे स्किन बहुत अधिक सक्रिय होती है। स्किन को सुन्दर व स्वस्थ रखने के लिए पानी शरीर के तापमान से कम या ठंडे पानी से स्त्रान करें। स्किन गर्म पानी से कमजोर और ठंडे पानी से स्वस्थ होती है।

पैरों को गरम पानी से धो कर ऑलिव ऑइल लगाएं और शेव करें। लम्बे समय तक पैर मुलायम दिखायी देंगे।

आंखों के चारों ओर हाथों की उंगलियों से अच्छी तरह मालिश इस प्रकार करें जिससे आंखों पर दबाव ना पडे। इसके बाद ठंडे पानी से आंखों को धोएं या ठंडे पानी की पट्टी रखें। ऎसा दिन में दो-तीन बार करें।

स्किन की खूबसूरती के लिए विटामिनए तथा सी युक्त डाइट लें। गाजर का रस, आंवले का रस, संतरा अनानास का रस, बंदगोभी, खीरा, नींबू आदि के सेवन से आपकी स्किन में चमक आ जाती है।

बांसवाडा में पिस्तौल दिखा कर व्यापारी को लूटा

0

9422125-largeबांसवाड़ा . खांदू कालोनी में शनिवार देर शाम एक व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने लूट लिया। घटना करीब आठ बजे की है। हाईवे से खांदू कॉलोनी जाने वाली सड़क पर हुई वारदात स्थल के नजदीक ही पुलिस लाइन है। पुराना बस स्टैंड पर स्थित कृति मसाला फर्म के संचालक आनंद मलावत शाम को एक्टिवा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खांदू कॉलोनी रोड के तिराहे से पहले काली पल्सर से आए तीन युवकों ने मलावत को रोक दिया। एक युवक ने उतरकर कन पट्टी पर पिस्तौल तान दी। इतने में दूसरा युवक नीचे उतरा और गोली मारने की धमकी देकर मलावत से जो भी हो उसे देने को कहा। मलावत ने इंकार कर दिया तो पास ही खड़े युवक ने एक्टिवा में रखी थैली निकाली और भाग गए। आनंद मलावत के पीछे चल रहे मुन्ना खान ने बताया कि युवक शहर की ओर से आए थे, तब वह कॉलोनी के गेट से मुडनें वाले ही थे कि बहुत तेज गति से एक पल्सर उनके निकट से निकली।

इसके बाद वह निकल गए, कुछ ही मिनट में घटना के बारे में पता चला।
दिनभर की कमाई थी थैली में
मलावत ने बताया कि थैली में दिनभर की कमाई थी। करीब 20 हजार रुपए के आसपास की लूट हुई है। थैली में उनका टिफिन और दुकान की चाबियां भी थीं।
वर्जन :
मामले को लेकर खांदू कॉलोनी के कुछ लोग देर रात को मिले थे। इस प्रकरण को लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
जय नारायण शेर, एसपी

दूसरा पार्ट
गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम किया
बांसवाड़ा. पिस्तौल दिखाकर व्यापारी से लूट की घटना की जानकारी मिलते ही दाहोद हाईवे पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। रिजर्व पुलिस लाइन के पास निकल रहे खांदू कॉलोनी रोड के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। अवैध हथियारों को लेकर लोगों ने रोष जताया। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों और लूट की वारदातों पर नियंत्रण नहीं कर पाने से लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर प्रश्न उठाए। नारेबाजी भी की। इस दौरान दाहोद रोड पर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर मौके पर खांदू कॉलोनी चौकी प्रभारी जगन्नाथ, शहर कोतवाल गणेश राम चौधरी, डीएसपी चिरंजीलाल मीणा और एएसपी महेश मीणा भी पहुंच गए। पुलिस समझाइश ही कर रही थी की कुछ गुस्साए लोग डीएंडडी कॉम्पलैक्स के पास पहुंच गए और वहां भी जाम लगा दिया। इसके बाद डीएसपी ने रास्ता नहीं खोलने पर प्रकरण दर्ज करने की चेतावनी दी। इस पर कुछ लोग नरम हुए और समझाइश के साथ रास्ता खोल दिया।
रिपोर्ट दर्ज
एएसपी महेश मीणा के आदेश के बाद राज तालाब चौकी प्रभारी लाल सिंह वाघेला पीडि़त आनंद मलावत को कोतवाली लेकर गए। यहां उनकी रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
पहले भी हुई थी पिस्तौल दिखाकर लूट
खांदू कॉलोनी में चैन स्नेचिंग की घटनाएं तो आम हैं। यहां कई बार चेन स्नेचिंग की घटना हुई हैं। पिस्तौल दिखा कर लूटने की घटना दूसरी बार है। इससे पूर्व गत वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी की भानजी सुकन्या जोशी को भी हथियार दिखा कर लूटने की कोशिश की गई थी।
अवैध हथियार पर फिर सवाल
घटना के बाद प्रशासन हो या आम लोग। सबके पास एक ही प्रश्न है आखरी अवैध हथियार शहर में आ कहां से रहे हैं। इस साल ही चार पिस्तौलों को बरामद की जा चुकी हैं। इससे साफ है कि शहर में अब भी अवैध हथियारों का कहीं न कहीं जखीरा है।इससे बड़े हादसे हो सकते हैं।
हाल में चार बार हथियार बरामद हुए
शहर में पिछले साल दिसंबर माह में हुई वारदात के मामले में बिलाल नाम के व्यक्ति से एक पिस्तौल बरामद की।
मई में कॉलेज रोड पर अब्दुल रसीद को गोली मारने के आरोपियों से भी पिस्तौल बरामद।
बीते माह अंजुमन इस्लामिया के सदर अबू लाला को गोली मारने के आरोपी से पुलिस ने दो पिस्तौल बरामद की थी।
गत माह एक युवक से भी पिस्तौल बरामद की गई, इसे भी बिलाल ने दिया था।