नरेन्द्र मोदी के सामने राहुल अभी बच्चा है और पप्पुओं को देश की बागडोर नहीं सोंपी जा सकती – बाबा रामदेव

01-300x225in udaipur
उदयपुर। योग गुरू बाबा रामदेव का कहना है कि राजनीतिक अनुभव की दृष्टि से कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बच्चे हैं।
आज सुबह महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि । उन्होंने कहा कि देश की २०१४ की सरकार पप्पुओं और भोंदुओं को सौंपने की बजाय महानायकों के हाथ में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की सरकार का चप्पू कांगे्रस के पप्पू के हाथ में सौंपना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि २०१४ के चुनाव के बाद सरकार में नरेंद्र मोदी आते है, तो १०० दिन के भीतर विदेशी बैंकों में पड़ा देश का काला धन देश में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है जो कि चिंता का विषय है इस पर अंकुश लगना चाहिए। काला धन वापस देश में आना चाहिए।
मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने को लेकर चल रही पशोपेश को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि शुक्रवार शाम को होने वाली भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में देश के युवाओं की आशा, जनभावना को ध्यान में रख निर्णय हो जाएगा।
बाबा रामदेव डबोक एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे थे। इसके बाद वे मध्यप्रदेश के नीमच में आयोजित शिविर में भाग लेने

Previous articleप्रीती जिंटा उदयपुर में कर रही है शूटिंग और मुम्बई में निकला गिरफ़्तारी वारंट
Next articleघनी काली जुल्फों की चाहत अब पूरी होगी – NICC BEAUTY TIPS