रुला रहा है प्याज

onions-Indiaउदयपुर।प्याज ने फिर से लोगों के आंसूं निकाल दिए है।वजह है प्याज के दामों में बेतहाशा वृद्धि। सविना कृषि मंदी में आवक कम और मांग ज्यादा होने से पिछले ढाई सालों में इन दिनों प्याज के दाम सबसे अधिक है। प्याज कि कीमत करीब चार गुना ज्यादा बढ़ गयी है। खुदरा बाज़ार में ३० से ३५ रूपये किलो मिल रहा है ।सविना मंडी के आलू प्याज के थोक व्यापारी सुरेश नेनवानी ने बताया कि मंडी में इन दिनों ८०० से १००० कट्टे प्याज के आ रहे है। जब कि खपत इसकी तिन गुनी है । और रमजान के महीने में वेसे भी खपत आम दिनों कि तुलना में दुगुनी हो जाती है। नया प्याज सितम्बर से शुरू होगा और तब तक भावों में कमी के कोई आसार नहीं नज़र आरहे है। मंडी के थोक व्यापारी मोहम्मद छोटू कुरैशी ने बताया कि अक्सर मांग बढ़ने से दुसरे राज्यों से प्याज कि आपूर्ति हो जाती थी। लेकिन अभी देश कि सबसे बड़ी प्याज कि मंडी नासिक में भी प्याज कि कीमत २४०० रुए प्रति क्विंटल तक पहुच चुकी है। इससे इस प्याज कि कीमत स्थानीय भावों से भी ज्यादा पड़ रही है। जिससे व्यापारियों को नुक्सान होने का डर है।

ये भी कारण है प्याज के महगे होने के :
एशिया और गल्फ देशों में सबसे ज्यादा प्याज एक्सपोर्ट भारत से ही होता है।और इस कारोबारी साल में प्याज एक्सपोर्ट पैदावार कि तुलना में अधिक हो गया कम पैदावार और ज्यादा एक्सपोर्ट से स्थिति और ज्यादा बिगड़ गयी है ।

हरा धनिया तो कही दीखता ही नहीं :
प्याज के साथ साथ हर सब्जी में फ्लेवर के लिए डाला जाने वाला धनिया के भाव भी आसमान को छु रहे है । धनिया खुदरा बाजार में २०० रूपये किलो के हिसाब से मिल रहा है।

छात्र की फीस माफ़ करने की गुहार ..

उदयपुर। एनएसयुआई ने कानोड़ निवासी छात्र शेलेन्द्र व्यास कि कोलेज फीस आजीवन माफ़ करने के लिए एम्एलएसयु कुलपति से गुहार लगायी है। एनएसयुआई के प्रदेश महासचिव दिलीप सिंह सिसोदिया ने कुलपति को एक प्रार्थना पत्र लिख कर भेजा है। सिसोदिया ने बताया कि जोग्राफी एम् ए का छात्र शेलेन्द्र व्यास के माता पिता की उत्तरा खंड त्रासदी में म्रत्यु हो गयी और अब वह परिवार में अकेला है। तथा उसकी आर्थिक स्थिति भी ख़राब है। ऐसे में सुखाडिया प्रशासन छात्र की फीस अगर माफ़ कर देता है तो छात्र को कुछ राहत मिलेगी सिसोदिया ने कहा कि हर कोइ उत्तरा खंड त्रासदी के शिकार लोगों के लिए सहायता कर रहे है । इधर सुखाडिया प्रशासन भी छात्र की फीस माफ़ करने के बारे में विचार विमर्श कर रहा है ।

पुलिस देखती रही और बिच बाज़ार में चलती रही गोलियां और लहराती रही तलवारें

2529_31उदयपुर। गोरक्षा का संदेश देने के लिए शिवसेना कार्यकर्ताओं की ओर से गुरुवार को निकाली गई ललकार रैली में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गईं। फतहनगर से शुरू हुई इस रैली में शिवसैनिक तलवारें, लाठियां व बंदूकें लहराते कलेक्ट्री तक पहुंचे।

सूरजपोल चौराहे पर मानव शृंखला बनाकर हवाई फायर किए गए, लेकिन न तो रैली में यातायात व्यवस्था के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने आपत्ति दर्ज कराई, न ही उच्चाधिकारियों को इस संबंध में पता लगा। रैली कलेक्ट्री पहुंची तब पुलिस अधिकारियों ने हथियार नीचे करने को कहा।

रैली में युवा बाइक, पैदल और जीप में सवार थे। इनके हाथों में तलवारें और बंदूकें भी थी। रैली जिस भी मार्ग से गुजरी उन पर ट्रैफिक जाम लग गया। फतहनगर से शुरू हुई रैली मावली से डबोक होते हुए उदयपुर के उदियापोल, सूरजपोल से व्यस्ततम इलाकों बापूबाजार से देहली गेट से गुजरी और कलेक्ट्री पहुंची।

इस दौरान शहर में भारी जाम लग गया। करीब दो घंटे तक आम जनता को जगह-जगह पर जाम के कारण परेशानियां उठानी पड़ीं। कलेक्ट्री पहुंचने के बाद सेना के प्रतिनिधि कलेक्टर विकास भाले से मिलने पहुंचे। हालांकि कलेक्टर पहले ही निकल चुके थे। इस पर प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम (सिटी) मोहम्मद यासीन पठान से मुलाकात कर गौरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की। गौ हत्या व तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल शिव सेना के राज्य प्रमुख अनिल कोठारी ने बताया कि गौरक्षा का संदेश देने के लिए ‘ललकारÓ रैली निकाली गई है। रैली के जरिए हम आम जनता और प्रशासन को जगाना चाहते हैं। प्रतिनिधि मंडल में शिव सेना के संपर्क प्रमुख, उप संपर्क प्रमुख, वरिष्ठ सलाहकार सहित उदयपुर के पदाधिकारी शामिल हुए।

 

8897_89

सुविवि इसी शैक्षिक सत्र में शुरु करेगा अपना वेब रेडियो

Radio-Proposal-to-a-girlउदयपुर, । मोहनलाल सुखाडिया विश्‍वविद्यालय का पत्रकारिता विभाग इसी सत्र से विश्‍वविद्यालय के वेब रेडियो की शुरुआत करेगा। यह प्रदेश का पहला विश्‍वविद्यालय होगा जो पत्रकारिता के विद्यार्थियों के प्रायोगिक प्रशिक्षण के लिए यह प्रसारण शुरु करेगा।

पत्रकारिता विभाग के प्रभारी डा कुंजन आचार्य ने बताया कि यह वेब रेडियो विश्‍वविद्यालय की वेब साइट mlsu.ac.in पर ही लाग आन करके देश दुनिया में सुना जा सकेगा। इस रेडियो पर प्रतिदिन सीमित समय के लिए प्रसारण किया जाएगा जिसे श्रोता तय समय के बाद भी रिकार्ड सेक्‍शन में जा कर सुन सकेंगे। इस रेडियो पर विश्‍वविद्यालय से जुडी जानकारियां, प्रोफेसर्स के साक्षात्‍कार, ज्ञान विज्ञान से जुडी जानकारियां तथा विभिन्‍न विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्र छात्राओं को इस प्रसाण के जरिए जानकारियां उपलब्‍ध करवाई जाएगी। अभी भारत में वेब रेडियो पर बहुत कम काम हुआ है। पत्रकारिता विभाग की ओर से इस प्रसारण विधा पर शोध भी करवाया जा रहा है जो भविष्‍य के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्‍थर साबित होगा।

मूलत: वेब रेडियो इंटरनेट फ्रिक्‍वेन्‍सी पर काम करता है। इसके लिए वेब राउटर का इस्‍तेमाल होता है जिससे एकाधिक श्रोता निर्बाध गति से प्रसारण को सुन सके। विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो आई वी त्रिवेदी ने इस प्रकल्‍प पर प्रसन्‍नता जाहिर करते हुए कहा कि विश्‍वविद्यालय में मीडिया अध्‍ययन को और प्रभावी बनाने के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्‍ध करवाई जाएगी। प्रो त्रिवेदी ने बताया कि इस प्रकल्‍प के बाद विश्‍वविद्यालय अपना वेब टेलीविजन चैनल और कम्‍यूनिटी एफएम रेडियो शुरु करने की दिशा में भी विचार करेगा। इससे दक्षिणी राजस्‍थान के विद्यार्थियों को इलेक्‍ट्रोनिक मीडिया का प्रायोगिक अनुभव प्राप्‍त हो सकेगा। पत्रकारिता विभाग ने पिछले सत्र में प्रायोगिक अनुभव के लिए अपना एक टेब्‍लोयड समाचार पत्र “कैम्‍पस न्‍यूज” शुरु किया था जिसका प्रकाशन इस वर्ष भी जारी रहेगा। इस समाचार पत्र के लिए पीजी डिप्‍लोमा के छात्र छात्राएं रिपोर्टर के तौर पर अपनी अपनी बीट पर काम करते है। अब वेब रेडियो के लिए भी इस सत्र के विद्यार्थी काम कर सकेंगे।

युवा वकील ने पेश की मिसाल सीनियर को लौटाए 50 हजार

IMG-240x300उदयपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता फतहलाल नागौरी की जेब से कोर्ट कैंपस में गिरे 50 हजार रुपए युवा वकील नीरज कुमावत ने लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। एडवोकेट फतहलाल नागौरी को उनका परिचित मंगलवार सुबह अदालत आकर तीन लाख रुपए दे गया था। उसी दौरान सिविल कोर्ट में नागौरी को पेशी पर जाना था, जिससे वे दुर्गा नर्सरी स्थित घर पर रुपए रखने नहीं जा सके। जल्दीबाजी में नागौरी ने रुपयों के बंडल पेंट की जेबों में ठूंस लिए थे। 50 हजार रुपए की एक गड्डी नीम वाले चौक में गिर गई। वह गड्डी युवा अधिवक्ता नीरज कुमावत को मिली। कुमावत ने नोट की गड्डी अपने बॉस रतनसिंह राव के हवाले कर दी। राव लोगों से पूछताछ कर रहे थे, तभी वहां मौजूद वकीलों को नागौरी के 50 हजार रुपए गिरने की जानकारी मिली। राव ने नोटों की वह गड्डी अपने असिस्टेंट नीरज के हाथ से नागौरी को दिलवा दी। नीरज की ईमानदारी की सभी ने प्रशंसा की। नीमचमाता देवाली, जनता व्यापार मंडल के संरक्षक प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि श्री कुमावत को मंडल के वार्षिक उत्सव में सम्मानित किया जाएगा।

हर किसी को जल्दी है…

img-024-300x185
उदयपुर। शहर में यातायात का भार दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा अमूमन देखने में आता है कि तिराहे चौराहे पर सिग्नल का इंतजार किए बगैर लोग वाहनों को सरपट दौड़ाते हुए निकल जाते है, जिससे ट्राफिक व्यवस्था बेहाल हो जाती है। ऐसे में जाम लगना, गाडिय़ा फंसना तो तय होता है, दुर्घटनाएं भी हो जाती है। चित्र में सेवाश्रम तिराहे पर बुधवार शाम को कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है, जहां तीनों ओर से वाहन आमने-सामने आ गए, नतीजतन लम्बा जाम लग गया। मजे की बात ये कि इस दौरान कोई भी यातायात कर्मी नजर नहीं आया।

ऐसे स्वप्न देखें, जिन्हे साकार कर सकें: लाडिया

DSC_0995-300x101उदयपुर। लायंस डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 के पूर्व प्रांतपाल वी.के. लाडिया ने कहा कि मनुष्य को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्वप्न अवश्य देखने चाहिए और स्वप्न वे ही देखे जिन्हें साकार किया जा सके। स्वप्न नहीं देखने वाला व्यक्ति जीवन में कभी प्रगति नहीं कर पाता है।
वे कल रोटरी बजाज भवन में आयोजित लायन्स क्लब अरावली के पदस्थापना समारोह में बोल रहे थे। उन्होनें कहा कि जीवन में किसी से भी मतभेद हो सकते है, लेकिन मनभेद कभी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि मनभेद जीवन में बहुत बड़ी खाई पैदा कर देते है, जिन्हें भरना बहुत मुश्किल होता है।
इन्होंने ली शपथ : इस अवसर पर लाडिया ने नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कोठारी, सचिव डॉ. एचएस कंठालिया, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता, श्याम सिरोया, श्याम नागौरी, दिनेश चोर्डिया, राकेश नाहर, अनूपसिंह, भूपेंद्र बाबेल, अनिल सिंघटवाडिय़ा, बंशीलाल प्रजापत, अरूण डूंगरवाल, किरण जैन, ज्योति जैन, रेखा जैन, नरेश सरणोत, निर्वतमान अध्यक्ष डॉ. एस.एन. गुप्ता, लोकेंद्र कोठारी, निर्मल पोखरना, गोपाल अग्रवाल, भारत भाणावत, लोकेश कोठारी, प्रमोद जैन, केजार अली को शपथ दिलाई। वीके लाडिया व अनिल नाहर ने कोठारी को गेवल प्रदान की। प्रथम उप प्रांतपाल अनिल नाहर ने कहा कि इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट की ओर से सभी क्लबों को नेत्रदान, महिला सशक्तिकरण, जनता के अधिकार एंव कर्तव्य पर कार्यशाला जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर उन्होंने 12 नये सदस्यों को शपथ दिलाकर क्लब में शािमल किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने कहा कि क्लब इस सत्र 2013-14 में समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों सहित बेदला गांव में एक वृद्धाश्रम बनाएगा, जिसमें 10 कमरें व एक हॉल की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर चार कमरों का निर्माण कराने वाले दानदाता बंशीलाल प्रजापत, भूपेंद्र बाबेल, दिनेश कोठारी एंव हिम्मतसिंह चौहान का अतिथियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

छात्र से अप्राकृतिक मैथुन

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के छात्रावास में छात्र के साथ अप्राकृतिक मैथुन के मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक को सौंपी गई है। इस मामले में पीडि़त छात्र ने साथी छात्र के खिलाफ चाकू की नोंक पर अप्राकृतिक मैथुन करने का मामला दर्ज कराया था।
गौरतलब है कि शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक किशोर ने अन्य साथी छात्र पर अप्राकृतिक मैथुन का मामला दर्ज कराया था। दोनों छात्र बड़ी स्थित नारायण सेवा संस्थान के आश्रम में रहकर पढ़ाई करते थे। पुलिस के अनुसार नाई निवासी आठवीं कक्षा का छात्र नारायण सेवा संस्थान आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहा है।
उसके साथ रहने वाले दूसरे छात्र ने चाकू की नोंक पर अप्राकृतिक मैथुन किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परीक्षा के दौरान भी उसके साथ गलत काम किया। परेशान हो कर पीडि़त ने अपने घर वालों को आप बीती बताई, तब परिजन उसको अंबामाता थाना लेकर आए और रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट पर जांच एरिया के डिप्टी दयानंद सारण को सौंपी गई है।

सुविवि का रिसर्च एन्‍ट्रेन्‍स टेस्‍ट- रेट- 21 को,

प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड
mlsu-udaipur-2011उदयपुर,जुलाई। मोहन लाल सुखा‍डिया विश्‍वविद्यालय की ओर से पीएचडी में प्रवेश के लिए रिसर्च एन्‍ट्रेन्‍स टेस्‍ट- रेट- 21 जुलाई को विवि के 5 केन्‍द्रो पर आयोजित होगा। इसके लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है। वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते है।
इस प्रवेश परीक्षा के लिए ला कालेज, आर्टस कालेज, साइन्‍स कालेज, कामर्स कालेज तथा एफएमएस में परीक्षा केन्‍द्र बनाया गया है। परीक्षा सुबह 10 से साढे 12 बजे तक होगी। एक एक घंटे के दो पेपर होंगे जो सौ सौ नम्‍बर के रहेंगे। सभी प्रश्‍न बहुविकल्‍पात्‍मक होंगे तथा नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा में शामिल होने वानले योग्‍य छात्रों की सूची रोल नम्‍बर सहित वेबसाइट पर तथा विवि के प्रशासनिक भवन में लगाई गई है। इसके लिए सेलेबस तथा सेम्‍पल पेपर यूजीसी की तथा विवि की साइट पर उपलब्‍ध है। अधिक जानकारी के लिए वि‍वि की वेबसाइट से प्राप्‍त की जा सकती है।

साई लेमी आर्ट का शुभारम्भ

0

Sai-Laminatesएक छत के नीचे उपलब्ध होगी 400 से अधिक सनमाइका, प्लाईवुड वेराईटीयॉ
उदयपुर, महानगरों की तर्ज पर झीलों के “शहर में भी आफिसों और मकानों को अत्याधुनिक तरीके से सजाने संवारने के लिए सनमाईका और प्लाईवुड के वातानुकुलित शोरूम साई लेमी आर्ट का शुभारम्भ जिला प्रमुख मधु मेहता ने किया यह शोरूम शहर के न्यू भुपालपुरा स्थित सीपीएस स्कूल रोड पर सौरभ एनक्लेव के सामने स्थित है।
शुभारम्भ के अवसर पर शोरूम के निदेषक यषवन्त मेहता, कृश्णा मेहता अेर मधु मेहता ने बताया कि राजस्थान में प्रथम बार इस तरह का शोरूम शुरू किया गया है जहां एक ही छत के नीचे चार सौ से अधिक सनमाईका शीटों को एक साथ डिस्प्ले किया गया है। जिससे ग्राहकों को अपनी मन भावन डिजाईन सुगमता से उपलब्ध हो सके । यहॉ पर लेमिनेट, विनियर और प्लाईवुड की एक्सक्लुजिव रेंज के साथ ही केमल, स्टार्क, और वद्र्वमान जैसी नामी कम्पनियों के सनमाईका और प्लाईवुड उपलबध हैं