छात्र की फीस माफ़ करने की गुहार ..

उदयपुर। एनएसयुआई ने कानोड़ निवासी छात्र शेलेन्द्र व्यास कि कोलेज फीस आजीवन माफ़ करने के लिए एम्एलएसयु कुलपति से गुहार लगायी है। एनएसयुआई के प्रदेश महासचिव दिलीप सिंह सिसोदिया ने कुलपति को एक प्रार्थना पत्र लिख कर भेजा है। सिसोदिया ने बताया कि जोग्राफी एम् ए का छात्र शेलेन्द्र व्यास के माता पिता की उत्तरा खंड त्रासदी में म्रत्यु हो गयी और अब वह परिवार में अकेला है। तथा उसकी आर्थिक स्थिति भी ख़राब है। ऐसे में सुखाडिया प्रशासन छात्र की फीस अगर माफ़ कर देता है तो छात्र को कुछ राहत मिलेगी सिसोदिया ने कहा कि हर कोइ उत्तरा खंड त्रासदी के शिकार लोगों के लिए सहायता कर रहे है । इधर सुखाडिया प्रशासन भी छात्र की फीस माफ़ करने के बारे में विचार विमर्श कर रहा है ।

Previous articleपुलिस देखती रही और बिच बाज़ार में चलती रही गोलियां और लहराती रही तलवारें
Next articleरुला रहा है प्याज