उदयपुर, हिरणमगरी थाना पुलिस ने विवाहिता सहित पांच जनों के खिलाफ पति व ससुरालजनों के साथ मारपीट कर मकान से बेदखल करने मा माला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मनवा खैडा सर्वोत्तम कॉप्लेक्स निवासी विरेन्द्र पुत्र मूलचंद सालवी ने परिवाद जरिये अपनी पत्नी खुशबू एवं ससुर जोगीवाडा सूरजपोल निवासी अम्बालाल पुत्र उकारलाल सालवी, सास जसोदा, साला दिपेश के अलावा जोगीवाडा निवासी मुकेश मोची के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि 15 जून 06 को आरोपी खुशबू के साथ विवाह हुआ। उसके बाद से आरोपियों मकान हडपने की नियत से मुझे व मॉ विमला को परेशान किया करते। गत दिनों आरोपी अंबालाल ने मां को धमकाते हुए अपहरण की धमकी दोनों को घर से बेदखल कर दिया। । 3 मई को मकान पर आया तो आरोपी मुकेश कमरे में पत्नी के साथ संदिग्धावस्था में मिला। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पत्नी ने पति व ससुरालजनों को घर से बेदखल किया
सडक हादसे में मां सहित दो पुत्रियों की मृत्यु छह जने घायल
उदयपुर, खैरवाडा थानाक्षैत्र में जीप खड्डे में जा गिरी हादसे में मां व दो पुत्रियों की मृत्यु हो गई तथा पांच जने घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार खेरवाडा थानाक्षैत्र सागवाडा घाटी रोड पर बुधवार को जीप पलटी खा कर खड्डे में जा गिरी। हादसे में फलासिया नीचली सिगरी निवासी सुमन(४०) पत्नी प्रभूमीणा, कल्पना(५) पुत्री प्रभू, शालिनी(७) पुत्री प्रभू की मृत्यु हो गई तथा निचली सिगरी निवासी वरजू पत्नी भैरा मीणा, नीला(१०) पुत्री विरमजी, भैरा पुत्र धोलाजी, वीरमचंद पुत्र मोघा जी, पिन्टू पुत्र कालू , मादडी मागोला निवासी गोमा पुत्र रूपाजी घायल हो गये। हादसे का पता चलने पर ग्रामीणों ने मृतकों एवं घायलों को एम बी चिकितसालय पहुचाया। जहां मृतकोंके शव को मोर्चरी में रखवाया तथा घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। जने जीप में बैठ कर मन्नत के लिए गांव से ऋषभदेव जारहे थे । बीच रास्तें सागवाडी घाटी उतरते समय अनियंत्रित होकर जीप खड्डे में जा गिरी। जिससे तीनों की मोके पर ही मृत्यु हो गई तथा पांच जने घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर खेरवाडा थाना ए एस आई एम बी चिकित्सालय पहुचे। जहां समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम कार्यवाही जारी है।
शो रूम से महिला चुरा ले गयी गहने
उदयपुर, शहर के देहलीगेट चोराहा पर स्थित ज्वेलरी शॉ रूम में माई महिला आभूषण चुरा ले गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार देहलीगेट चोराहा के समीप स्थित कनिष्का शॉ रूम में खरीदरारी करने आई महिला पांच तोला सोने की चू$डी चुरा ले गई। १३ मई को अक्षय तृतिया पर काप*ी संख्या में महिलाएं खरीददारी करने के लिए शॉ रूम में आई जहां आभूषण खरीदने के बाद महिलाएं वापस चली गई। सायं आभूषणों का स्टॉक मिलान करने पर पांच तोला सोने की एक चू$डी नहीं मिली । इस पर शॉ रूम में स्थित सी सी टी वी केमरों की जांच प$डताल की लेकिन भी$ड होने से वारदात करने वाली महिला का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस पर शॉ रूम मैनेजर कृष्णा विहार हिरणमगरी सेक्टर ४ निवासी विनोद पुत्र शोभालाल मेहता ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
धमकी देकर नकदी वसूलने का मामला दर्ज
उदयपुर, भूपालपुरा थाना पुलिस ने बदमाश के खिलाफ व्यक्ति को धमका कर उधार दी गई राशी से अधिक नकदी वसलूने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कुम्हारों को भट्टा निवासी राधेश्याम पुत्र दुर्गाशंकर पुर्बिया ने परिवाद जरिये शोभागपुरा निवासी तुलसीराम डांगी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि आवश्यकता होने पर आरोपी से १० मई १२ को पांच लाख रूपये उधार लिये बदले में चार चैक व १००-१०० रूपये के स्टॉम्प दिये। किश्तों में दो लाख रूपये चुकाने के बाद एक मुश्त शेष राशी देने पर आरोपी ने १ मई १३ किो ३८ लाख रूपये की मांग की तथा नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करवाने धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गुलाबचंद कटारिया सी बी आई के शिकंजे में
सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड में चार जनों के खिलाफ चार्जशीट पेश
उदयपुर, सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड प्रकरण में सीबीआई ने मंगलवार को राजस्थान के विपक्ष नेता व पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया सहित चार जनों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। वहीं गुलाबचंद कटारिया के शहर में नजर नहीं आने से भाई साहब के हिरासत में होने की चर्चाएं भी जोरों पर है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार गुलाबचंद कटारिया को सीबीआई द्वारा हिरासत में लिये जाने के कयास भी लगाए जा रहे है। कयास यह भी लगाये जा रहे है कि सी बी आई के मुख्य गवाह आज़म कि गवाही के बाद ही कटारिया पर आरोप सिद्ध हुए ।

गौरतलब है वर्ष 2005 में गुजरात पुलिस व राजस्थान पुलिस ने संयुक्त रूप से सोहराबुद्दीन को मुठभेड में मार गिराया था। इसके बाद उसके साथी तुलसी प्रजापति का भी एनकाउंटर कर दिया गया था। इस मामले में सोहराबुद्दीन के परिजनों द्वारा इसे फर्जी मुठभेड बताते हुए सीबीआई से जांच की मांग की थी। मामला सीबीआई में आते ही यह मुठभेड फर्जी पाई गई। इस मामले में उस समय उदयपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक पद पर रहे दिनेश एम.एन. सहित चार अन्य पुलिस अधिकारियों व गुजरात पुलिस के अधिकारी अहमदाबाद जेल में बंद है।
इस फर्जी एनकाउंटर में प्रतिपक्ष नेता एवं गुलाबचंद कटारिया का नाम भी सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में गांधीनगर स्थित सीबीआई कार्यालय बुलाकर कटारिया से लंबी पूछताछ भी की थी। इस मामले में सीबीआई ने आज चार्जशीट पेश की। जिसमें कटारिया सहित चार अन्य को आरोपी बनाया है।
सूत्रों के अनुसार चार जून को मुंबई उच्च न्यायालय ने कटारिया को तलब किया हैं। अपुष्ट जानकारी यह भी है कि गुलाबचंद कटारिया को सीबीआई हिरासत में लेकर गुजरात ले गई है।
शहर में हलचल: गुलाबचंद कटारिया पर आरोप तय होने व गिरफ्तार होने के समाचार शाम होते-हाते शहर में आग की तरह फैल गया। जहां एक और कटारिया के समर्थक सकते में आ गये वहीं विरोधी खेमे में इसकी चर्चा रही।
जहाँ एक और भाजपा ने कांग्रेस पर कटारिया को फंसाने का आरोप लगाया वहीँ कांग्रेस ने कहा कि सी बी आई ने भाजपा के चेहरे से नकाब हटाया ।
पिता पुत्र ने किया किशोरी के साथ शोषण
उदयपुर, डबोक थाना पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ किशोरी का अपहरण कर उसके साथ योन शोषण करने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार डबोक थानाक्षैत्र सुखावाडा गांव निवासी व्यक्ति ने खेमली निवासी अशोक पुत्र मोहनलाल गमेती व उसके पिता मोहनलाल पुत्र दल्ला के खिलाफ शादी की नियत से पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया। कि 11 मार्च 13 को पुत्री बाडे में बकरियां बांधने गई वापस नहीं लोटी। इस पर तलाश करने के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस पर 18 मार्च को पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। कुछ समय बाद 7 मई को फ़ोन कर पुत्री ने बताया कि आरोपी बाइक पर बिठा कर अपहरण कर शहर की तरफ ले गये तथा जहां अशोक ने दुष्कर्म किया तथा टॉल नाके के पास छोड कर फरार हो गया।
उदयपुर संभाग में कांग्रेस संदेश यात्रा का द्वितीय चरण 19 से
उदयपुर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कांग्रेस संदेश यात्रा का सातवां चरण उदयपुर संभाग में 19 से 22 मई को आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी के महासचिव व राज्य प्रभारी मुकुल वासनिक, डंगरपुर, प्रतापगढ, चितौडगढ और उदयपुर जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस संदेश यात्रा के साथ जायेंगे। इनके अलावा इन जिलों के प्रमुख कांग्रेस नेता भी संदेश यात्रा के साथ रहेंगे। संदेश यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर जनसभा और बडी संख्या में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
उदयपुर संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि संदेश यात्रा 19 मई, रविवार को प्रात: 10 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे गोगुन्दा पहुँचेगी जहां पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। गोगुन्दा से अपरान्ह 3बजे प्रस्थान कर संदेश यात्रा सांय 4 बजे फलासिया/ झाडोल पहुँचेंगी जहाँ पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा सांय ५.३० बजे फलासिया/झाडोल से प्रस्थान कर सांय 7 बजे खैरवाडा पहुँचेगी जहाँ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। सांय 9 बजे खैरवाडा से प्रस्थान कर रात्रि 9.30 बजे डूँगरपुर पहुँचेगी जहाँ यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।
शर्मा ने बताया कि 20 मई, सोमवार को प्रात: 10 बजे डूँगरपुर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे डँुगरपूर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सीमलवाडा पहुँचेगी जहाँ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। अपरान्ह 3 बजे सीमलवाडा से प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे आसपुर पहुँचेगी जहाँ पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा सायं 6 बजे आसपुर से प्रस्थान कर सायं 7 बजे सलूम्बर पहुँचेगी जहाँ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। संदेश यात्रा का रात्रि पडाव सलूम्बर में होगा।
शर्मा ने बताया कि यात्रा तीसरे दिन 21मई, मंगलवार को प्रात: 10 बजे सलूम्बर से (वाया लसा$िडया) प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे धरियावद पहुँचेगी जहाँ पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। अपरान्ह 3 बजे धरियावद से प्रस्थान कर सांय 4 बजे घाटोल पहुँचेगी जहाँ पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। सायं 6 बजे घाटोल से प्रस्थान कर सायं 7 बजे प्रतापगढ पहुँचेगी। जहाँ पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। संदेश यात्रा का रात्रि विश्राम प्रतापगढ में होगा।
शर्मा ने बताया कि यात्रा चौथे दिन 22 मई, बुधवार को प्रात: 9 बजे प्रतापगढ से प्रस्थान कर प्रात: 11बजे बडी सादडी पहुँचेगीं जहाँ पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे बडी सादडी से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे निम्बाहेडा पहुँचेगीं जहाँ सायं 4 बजे जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा सायं 5.30 बजे निम्बाहेडा से प्रस्थान कर सायं 6.15 बजे चितौडगढ पहुँचेगीं जहाँ पर सायं 7 बजे जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
महाराणा भूपाल चिकित्सालय में बिजली गुल होने से काम ठप्प मरीज परेशान
उदयपुर , एक तरफ भीषण गर्मी और उमस और ऐसे में शहर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में बिजली गुल घंटों बिजली गुल होने से एक तरफ तो रोगियों का हाल बुरा दूसरी तरफ निशुल्क जाँच और सोनोग्राफी के लिए मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा ।
मंगलवार को भीषण गर्मी में शहर के सबसे बड़े अस्पताल में करीब दो घंटे तक बिजली बंद रही जिससे मरीजों के और निशुल्क जाँच के लिए आये मरीज खासे परेशान हुए । बिजली बंद होने से निःशुल्क जाँच का काम रुक गया कंप्यूटर बंद हो गए जिससे मरीजों की भीड़ बढ़ गयी और लोगों का गर्मी में कतार में खड़े रहना मुश्किल हो गया ।इधर वार्डों में पंखे कूलर बंद होने से मरीजों को गर्मी के साथ साथ घुटन भी झेलनी पड़ी ।करीब दो घंटे बाद बिजली बहाल हुई और लोगों ने राहत की साँस ली ।बताया जाता है की लाइन में फाल्ट आ जाने से अस्पताल की बिजली व्यवस्था ठप्प हो गयी थी । सूत्रों के अनुसार पुरानी हो चुकी अस्पताल की लाइन में ये समस्या आये दिन होती रहती है और मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ता है । बिजली जाने से मरीज और उनके परिजन तो परेशान होते ही है इसके साथ ही जांच के कार्य और भी कई महत्त्व पूर्ण कार्य ठप्प हो जाते है । महाराणा चिकित्सालय संभाग का सबसे बड़ा चिकित्सालय है और यहाँ सेकड़ों की संख्या में रोज़ कई मरीज आस पास के कसबे शहरों से इलाज के लिए आते है ।
आए दिन अस्पताल में कम वोल्टेज के ट्रांसफार्मर , पुरानी हो चुकी लाइनें और जनरेटर होने से यह समस्या आती है। अस्पताल के हर विभाग में भारी वोल्टेज की मशीनें लगी हुई हैं। एक साथ सभी मशीनों के चलने की वजह से कमजोर ट्रांसफार्मर अधिक लोड नहीं ले पाते। इससे आए दिन पूरे अस्पताल में बिजली सेवा ठप पड़ जाती है।
गौरतलब है कि अधिक क्षमता वाले 6 नए जनरेटर और 4 नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए गए है। इन्हें जोडऩे की प्रक्रिया जारी है।
पीसी टेबलेट चेक वितरण समारोह में हुआ हंगामा
उदयपुर, आंठ्वीं परीक्षा में अव्वल आये छात्रों को पीसी टेबलेट चैक वितरण समारोह में बच्चों के साथ आये परिजनों ने उस वक़्त हंगामा खड़ा करदिया जब मुख्य अतिथि द्वारा कुछ ही बच्चों को चेक दिया गया और बाकि छात्रों को अधिकारीयों द्वारा चेक वितरण करने आश्वासन दे चलते बने ।जिन्हें बाद में अधिकारियों ने समझाइश करके शांत किया।
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार जिले के आठवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को आज सुबह रेजीडेंसी स्कूल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने पीसी टेबलेट के लिए चेक वितरित किए। मालवीया के साथ पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, मधु मेहता, जिला परिषद सीईओ अबरार अहमद आदि मौजूद थे। जिला शिक्षा अधिकारी भरत मेहता के अनुसार समारोह में राजकीय उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं संस्कृत शिक्षा के आठवीं कक्षा उत्तीर्ण 13 हजार 689 बालक-बालिकाओं को पी.सी. टेबलेट वितरित किए जाने थे, लेकिन समारोह में अतिथि कुछ ही देर रूके और कुछ बच्चों को चेक वितरित करके वहां से चले गए। इससे अभिभावकों ने उनके बच्चे को चेक नहीं दिए जाने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में अधिकारियों ने अभिभावकों को समझाइश कर माहौल शांत किया और चेक वितरित किए।
सज धज कर आये बाराती और दुल्हन सहित पूरा परिवार गायब
उदयपुर। दूल्हा और बाराती सज धज कर आये और पहुचने पर स्वागत करने वाले धराति सहित दुल्हन गायब हो और यही नहीं दुल्हन और उसका परिवार अपने घर पर ताला लगा चम्पत हो जाए तो , कुछ ऐसा ही वाकया शादियों की धूम के बिच हुआ कुछ ऐसा ही मिलन पुरोहित और उसके परिवारवालों के साथ हुआ। अपने नाम के अनुरूप मिलन दूल्हा बनकर सपने संजोये अपनी भावी दुल्हन से रविवार सुबह मिलन करने बारात के साथ उदयपुर पहुंचा तो उनके स्वागत के लिए विवाह स्थल पर दुल्हन पक्ष का कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आया। ऐसे में दूल्हा पक्ष ने उनके मकान की टोह ली जहां ताला लटका मिला। फेरे लेने से पहले ही दुल्हन के पूरे परिवार के विवाह स्थल से गायब होने की जानकारी ज्योंहि अन्य बारातियों को मिली तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इस घटना का पता चलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि इस शादी को लेकर दूल्हा पक्ष की ओर से दुल्हन को करीब २० तोला सोने के आभूषण चढ़ाए गए थे। इन्हें भी लेकर वे चंपत हो गए। इस घटना के बाद दूल्हा पक्ष की तरफ से गोवद्र्धन विलास थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

कुबेर कांत ने बताया कि उनके बेटे मिलन की शादी जयदेव की बेटी पल्लवी से 12 मई को तय हुई थी। छह महीने पहले सगाई हुई थी। पिछले सप्ताह लड़की वालों को दस्तूर के आठ तोला वजनी सोने के जेवर और 40 हजार रुपए के कपड़े दिए थे। शनिवार रात बातचीत में लड़की के पिता ने तीतरड़ी स्थित भट्ट मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के छात्रावास में बारातियों के स्वागत और नाश्ते की व्यवस्था होना बताया।
इसके बाद जयदेव और परिवार के लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। सुबह बारात छात्रावास पहुंची। जलपान के बाद लड़की के घर सूचना कराई तो वहां ताला मिला। वधू पक्ष का कुछ पता नहीं चलने पर कुबेर कांत शाम चार बजे बारात लेकर लौट गए। ॉ

