धमकी देकर नकदी वसूलने का मामला दर्ज

उदयपुर, भूपालपुरा थाना पुलिस ने बदमाश के खिलाफ व्यक्ति को धमका कर उधार दी गई राशी से अधिक नकदी वसलूने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कुम्हारों को भट्टा निवासी राधेश्याम पुत्र दुर्गाशंकर पुर्बिया ने परिवाद जरिये शोभागपुरा निवासी तुलसीराम डांगी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि आवश्यकता होने पर आरोपी से १० मई १२ को पांच लाख रूपये उधार लिये बदले में चार चैक व १००-१०० रूपये के स्टॉम्प दिये। किश्तों में दो लाख रूपये चुकाने के बाद एक मुश्त शेष राशी देने पर आरोपी ने १ मई १३ किो ३८ लाख रूपये की मांग की तथा नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करवाने धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Previous articleगुलाबचंद कटारिया सी बी आई के शिकंजे में
Next articleशो रूम से महिला चुरा ले गयी गहने