आंखों ही आंखों में इशारा हो गया

प्रेमी युगल सीके्रट शब्दों के जरिए एक-दूसरे सेखूब छेडछाड करते हैं और यही शब्द उनका लव कोड बन जाता है। सभी के बीच में यूज करने पर उन्हें ऎसा लगता है जैसे प्यार में बहुत बडा तीर मारा है। क्या हैं आपके लव कोड्स लैंग्वेज, यह तो बताइय जना। ओह समझी, कोड्स को सबसे के सामने नहीं लाना है। वो तो अपने साजन के साथ इशारों-इशारों में ही । हां जी, प्यार की ढकी-छुपी बातें, पति-पत्नी के बीच चुहलबाजी व प्यार को गहराने का बढिया तरी का हैं। सबसके बीच भी दोनों साथी एक दूसरे से प्यार की बातें करें वह भी सीक्रेट तरीके से, तो उसका मजा ही कुछ और होगा। प्यार शरारत है, प्यार एक मीठी खुशी है, प्यार नशीला जादू है। प्यार के ढेर सारे भाव हैं, जो प्रेमी एक-दूसरे केलिए अलग-अलग ढंग से महसूस करते हैं। भाषा में वही संकेत यूज किए जाएं। जो पति-पत्नी दोनों जानते हों। पर प्यार की यह रहस्यमयी भाषा तब ठंडी पड सकती है, जब एक के बात करने पर दूसरा क्या है, कया है करता नजर आए।

Romantic couple (5)

 

स्वीट लव कोड

 143 का मतलब है आई लव यू। मतलब 1 का अर्थ है आई, 4 का लव और 3 का अर्थ यू है।

कंधे पर 3 बार हल्की हल्की थपकियां देने का मतलब है आई लव यू।

दंपती के शुरूआती वैवाहिक दिनों में जब दोनों का प्यार गहराने लगता है, वे एक-दूसरे के स्पर्श, चुम्बन और बौडी पाट्स को लेकर तरह-तरह के कोड रखते हैं।ऎसे कोड वर्ड पर आप गौर करें, तो पाएंगे कि ये मतेदार होने के साथ-साथ जबान पर चढनेवाले भी हैं, जैसे ब्लैक रोज बेल का श्रबत, कोकाकोला, गुलकंद, मस्का-चस्का, छुपनछिपाई, बुलबुल, मूडी-मूडी, कुची-कुची आदि।

आप अपने पार्टनर के साथ पुराने एलबम देखें और अपनी आंखों में बसे उस प्यार को पढने की कोशिश करें। अपने बनाए कोड याद करें। फिर देखिए कि पहले जैसे दीवानगी और छेडछाडवाले दिन कैसे लौट आएंगे।

Romantic couple (12)

कुदरत का करिश्मा, बच्चो के ऊपर से गुजरी ट्रेन

0

बंदायु -इस दुनिया मे कुछ भी संभव हो सकता है चाहे वह मौत से खेलना ही क्यों न, आप ने सुना है कि कोई इंसान रेल की पटरी के नीचे आ जाने के बाद भी सही सलामत उससे बाहर निकल आता है, शायद नहीं सुना होगा और न ही ऎसा मुमकिन हो सकता है, पर कहते है कि बचाने बाला जब ऊपर बैठा हो तो चिंता किस बात की वही सम्भाल भी लेगा। कई बार तो छोटी सी चीज से लग जाने पर मौत का मुख देखना पड जाता है तो कभी आदमी मीलों ऊचाइ से गिरने के बाद भी बच जाता है।

ऎसा ही कुछ हादसा हुआ बंदायु के रेलवे स्टेशन पर। एक 16 साल का नौजवान लडका एक दम से पटरी पर जा गिरा और तभी तेज रफ्तार से आती हुई टे्रन उसके ऊपर से निकल गई और कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे कि उस बच्चो का बाल भी बाका नहीं हुआ और सही सलामत मौत के मुंह से निकल आया है न इश्वर का चमत्कार। शहर में सिविल लाइंस रेलवे क्रिासिंग पर हाईस्कुल का छात्र ट्रेन के नीचे आ गया। यहां मौजूद लोग अवाक होकर किसी अनहोनी के बारे में सोचते रह गए पर ट्रेन गुजरी तो उसे सही सलामत निकाल लिया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके हल्की खरोंचें ही आयीं।

रिर्पोट के मुताबिक एसके इंटर कॉलेज में हाईस्कुल का छात्र शहर के मोहल्ला पक्काबाग में रहता है। उसके पिता कचहरी पर जलजीरा का ठेला लगाते हैं। रविवार को पूर्वान्ह साढे ग्यारह बजे के करीब वह सिविल लाइन रेलवे क्रासिंग से डीएम रोड की तरफ पटरी पर खडा था। इसी के दौरान बरेली से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आ गई। तभी छात्र इंजन के आगे पटरी के बीच गिर पडा। यह घटना देख बहा पर खडे तमाम लोग ये देखते ही यह गये >लोगों की आंखें फटी रह गईं, अनहोनी की आशंका में वह एकटक देखते रहे और धडधडाते हुए ट्रेन गुजर गई।

चौका देने बाली बात तो यह है कि वह लडका पटरी पर ट्रेन गुजरने के बाद> सलामत पीठ के बल पडा था। आस पास के लोगों ने दौडकर उसे उठाया तो वह लडका कपडे झाडकर उठ खडा हुआ। उसके सिर और पैर पर हल्की चोट थी, जो शायद पत्थरों की रगड से लगी थी और वह बिल्कुल ठीक था। तो है न चौकाने बाली बात लोगों का मानना है कि यह और कुछ नहीं कुदरत का करिशमा ही है

अजब शादी: दूल्हा 8 का,दुल्हन 61 की

0

eight-year-old-weds-61-year-old-womanनई दिल्ली। अंधविश्वास जनित एक अजूबा ऎसा भी। दक्षिण अफ्रीका के श्वान में 8 साल के बच्चे की 61 साल की महिला से शादी करा दी गई। दुल्हन के पहले से पांच बच्चे हैं जो सभी उसके नए दूल्हे से बडे हैं। स्कूली बच्चे सानेले मैसिलेला और पांच बच्चों की मां हेलेन शाबानगू ने 100 मेहमानों के सामने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और चुंबन लिया।

शादी के बाद छात्र मैसिलेला ने दावा किया कि उसके पूर्वजों ने उसे यह शादी करने के लिए कहा था। हालांकि इस शादी के बाद दूल्हे या दुल्हन ने विवाह प्रमाणपत्र नहीं लिया और न वे एक साथ रहेंगे। दूल्हे के परिजनों का कहना है कि यह शादी केवल परंपरा के तौर पर की गई थी और इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। मैसिलेला का कहना था कि वह हेलेन के साथ शादी के बाद काफी खुश है लेकिन बडा होने पर वह एक बार और अपनी ही उम्र की किसी लडकी से शादी करेगा।

मैसिलेला की 46 साल की मां पैशेंस ने बताया कि यह मैसिलेला के दादा की आखिरी ख्वाहिश थी कि वह अपनी मौत से पहले अपने पोते को दूल्हा बनते देखे और अगर उन्होंने ऎसा नहीं किया होता तो उनके परिवार के साथ कुछ न कुछ गलत हो जाता। दुल्हन हेलेन भी अपनी नई सास के सुर में सुर मिलाकर कहती हैं कि उन्होंने इस शादी से अपने पूर्वजों को खुश किया है।

ग्रामीणों को समाज की मुख्य धारा से जोडना ही लक्ष्य: प्रो. सारंगदेवोत

विद्यापीठ के अरण्य भारती केन्द्र नाई पर ग्रामीण दक्षता सम्मान समारोह

उदयपुर, राजस्थान विद्यापीठ के वाइस चांसलर प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि दक्षता एक कला है और वह सम्प्रेषण के माध्यम से पाई जाती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा की अनिवार्य आवश्यक हैं। शिक्षा का मूल उद्देश्य मनुष्य की आत्मा और उसके सम्पूर्ण व्यक्त्वि केा निखारना और अभिव्यक्ति के लिए समर्थ बनाना है। साथ ही शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति को साक्षर एवं प्रबुद्घ बनाते हुए जीविकोपार्जन क लिए तैयार करना है।

IMG_3920

अवसर था जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के जनशिक्षण एवं विस्तार कार्यक्रम निदेशालय के अन्तर्गत मंगलवार को नाई स्थित अरण्य भारती केन्द्र पर ग्रामीण दक्षता सम्मान समारोह के द्वितीय चरण का।

जनशिक्षण एवं विस्तार कार्यक्रम निदेशालय के निदेशक डा. ललित पाण्डे्य ने बताया कि इस केन्द्र पर ८५ ग्रामीण छात्र छात्रा को कम्प्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई, बंधेज, बुनाई के लिए प्रमाण पत्र एवं उपरणा आ$ेढाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता के करते हुए डॉ. लक्ष्मीनारायण नन्दवाना ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही मेवा$ड के सुदूर आदिवासी अंचलों में जागरूकता लाई जा सकती है जिसको हमारे संस्थापन मनीषी पं. जनार्दनराय नागर ने जनभारती केन्द्रों की स्थापना कर शुरूआत की।

IMG_3910

उच्च शिक्षा से जु$डे ग्रामीण :वाइस चांसलर प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि विद्यापीठ के सभी जनभारती केन्द्रों को उच्च शिक्षा से जो$ड दिया गया है जिससे ग्रामीण छात्र छात्राए गांवों में स्थित इन केन्द्रों से सम्पर्क कर घर बैठे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते है। इसके लिए इन केन्द्रों पर शिक्षण दीक्षण की समुचित व्यवस्था उपलब्ध की गई है।

’प्रयाग-2013’ में नुक्कड़ और ट्रेजर हंट

उदयपुर, सीटीएई के तकनीकी एवं सांस्कृतिक संगम ‘प्रयाग 2013‘ के अन्तर्गत सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

ctae-1

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. नरेन्द्र एस राठौड एवं छात्र संघ अध्यक्ष मयंक कुमार ने बताया कि आज नुक्कड नाटक, रोबोटिक्स, ट्रेजर हंट, अंग्रेजी एवं हिन्दी वाद-विवाद, कोलाज, कम्प्यूटर कौशल से सम्बंधित सी-क्राफ्ट एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया नुक्कड नाटक में 6 दल, रोबोटिक्स में 12 दल, ट्रेजर हंट में 126 दल, अंग्रेजी एवं हिन्दी वाद-विवाद में 10-10, कोलाज में 73, सी-क्राफ्ट में 76 एवं रंगोली में 75 प्रतियोगियों ने भाग लिया ।

ट्रेजर हंट में भाग ले रहे 126 दलों ने गूढ संकेतों की मदद से कम से कम समय में खजाने को खोज निकालने का प्रयास किया । हिन्दी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद में प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ठ अभिव्यक्ति द्वारा मनोरंजक एवं अकाल्पनीय प्रस्तुतियॉं दी । रंगोली प्रतियोगिता में बने इन्द्रधनुषीय चित्रों ने सभी दर्शकों को आकर्षित किया । मंगलवार को काव्य पाठ, मुख चित्रण, मूवी मेनिया एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

 

जूते के तलवों से बरामद हुई स्मैक की पुडियां

0

images (1)राजसमन्द, में नशीले पदार्थो की रोकथाम को लेकर जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को राजसमंद-भीलवाडा क्षेत्र में स्मैक के मुख्य सप्लायर्स सहित दो को गिरफ्तार कर बडी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर जिला विशेष शाखा एवं कांकरोली थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबीर की सूचना पर विशेष शाखा एवं दल में शामिल पुलिसकर्मी गौमाता चौराहा से भीलवाडा की ओर से आ रही एक रोडवेज बस का लगातार पीछे रहे। बताया गया कि रोडवेज बस मुखर्जी चौराहा पर रूकी इसी दौरान उसमें से उतरे यात्री पोटला निवासी गनी मोहम्मद पुत्र जमाल मोहम्मद की तलाशी ली। दौराने तलाशी गनी मोहम्मद के जूतों के तलवों से नशीले पदार्थ की करीब ४५ पुडिया बरामद हुई। इन पुडियों में करीब छह से सात ग्राम स्मैक भरी हुई थी। सूत्रों ने बताया कि गनी मोहम्मद के पास पुडिया में दो पुडिया बम्पर पाउच के मानिंद थी जो कि राजनगर में सप्लाई करने वाले डीलर को सौंपी जानी थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गनी मोहम्मद राजसमंद-भीलवाडा जिले का मुख्य सप्लायर है। गनी मोहम्मद मध्यप्रदेश व प्रतापगढ जिले से स्मैक लाकर राजसमंद, आमेट, देवगढ, नाथद्वारा, सप्लाई करता है। बताया गया कि गनी मोहम्मद के खिलाफ भीलवाडा जिले में कई मामले में दर्ज है। गनी मोहम्मद से प्राप्त पुडियां में मौजूद नशीले पदार्थ का बाजारी मूल्य डेढ से पौने दो लाख रुपए आंका गया है। इधर गनी मोहम्मद की सूचना पर सप्लाई लेने आए राजनगर क्षेत्र के सप्लायर्स जफर उर्फ बादशाह पिता अकबर मोहम्मद निवासी राजनगर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

क्यों महत्वपूर्ण है महाशिवरात्रि की पूजा?

ekling ji

देश भर में आज क्लिक करें महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है.

शिव मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा है. भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंच रहे हैं.

शिव नगरी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन के महाकाल मंदिर और हरिद्वार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

गुजरात के सूरत, उमरग्राम, जूनागढ़ के शिवमंदिरों में विशेष कर रुद्राक्ष के मोती और घी से बने शिवलिंग को देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु वहां पहुंच रहे हैं.

सूरत में 31.25 फीट उंचा और उमरग्राम में 21 फीट ऊंचा रुद्राक्ष का शिवलिंग बनाया गया है. इन्हें बनाने में 30 लाख से ज्य़ादा रुद्राक्ष की मोती का इस्तेमाल किया गया है.

पड़ोसी देश नेपाल में भी महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहां के विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में नेपाल और भारत से लाखों श्रद्धालुओं वहां पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.

पशुपतिनाथ मंदिर को पाँचवीं सदी में बनाया गया था और इसे हिंदुओं के एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के रुप में जाना जाता है.

इस बार का महाशिवरात्रि त्यौहार इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका संयोग कुंभ मेले के साथ पड़ा है. आज ही कुंभ का आख़िरी स्नान भी है.

 

आज की पूजा का महत्व?

ऐसी मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की शादी हुई थी. जिस कारण क्लिक करें महाशिवरात्रि का धार्मिक महत्व बहुत ज्य़ादा माना जाता है.

धर्म के जानकारों के अनुसार फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष के एकादशी, यानी फरवरी-मार्च के महीने में पड़ने वाला ये त्यौहार इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि आज के दिन भगवान शिव का अंश प्रत्येक शिवलिंग में पूरे दिन और रात मौजूद रहता है.

शिवपुराण के अनुसार सृष्टि के निर्माण के समय महाशिवरात्रि की मध्यरात्रि में शिव अपने रूद्र रूप में प्रकट हुए थे.

धर्मशास्त्रियों के मुताबिक आज के दिन ग्रहों की दशा कुछ ऐसी होती है कि मानव शरीर में प्राकृतिक रूप से ऊर्जा ऊपर की ओर चढ़ती है.

वे लोग जो अध्यात्म मार्ग पर हैं उनके लिए महाशिवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण है.

योग परंपरा में शिव की पूजा ईश्वर के रूप में नहीं बल्कि उन्हें आदि गुरु मानकर किया जाता है.

वे दुनिया के पहले गुरु माने जाते हैं जिनसे ज्ञान की उत्पत्ति हुई थी.

दुनिया का सबसे सस्‍ता मोबाइल फोन, कीमत महज 90 रुपए

0

एक ओंर जहां कंपनियों महंगे से महंगा स्‍मार्टफोन बाजार में ला रही है वहीं कम कीमत के हैंडसेट बनाने वाली अल्‍काटेल ने दुनिया का सबसे सस्‍ता मोबाइल बनाने का दावा करते हुए OT-232 नाम का हैंडसेट बाजार में उतारने की घोषणां की हैं। अल्‍काटेल के OT-232 हैंडसेट में टेक्‍ट मैसेज करने के साथ कलेंडर कैलकुलेटर, गेम्‍स का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर एफएम रेडियो का मजा भी ले सकता है।

09-url

दोस्‍तों हम आपको बता दें कंपनी का दावा है ये दुनिया का सबसे सस्‍ता मोबाइल फाने है जिसकी कीमत 90 रुपए है। अल्‍काटेल के अनुसार इस फोन को इस साल क्रिसमस के मौके पर इसे बाजार में उतारने की योजना है। OT-232 एक तरह का फीचर फोन है जिसका इस्‍तेमाल केवल कॉल करने और एसएमएस करने के लिए किया जा सकता है।

कुख्यात गेंगस्टर रशीद गिरफ्तार

rashidउदयपुर, इमरान उर्फ़ टोक्यों का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में फरार इनामधारी शातिर बदमाश को एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 16जून 11 को खांजीपीर निवासी इमरान उर्फ़ टोक्यों का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी शातिर इनामी बदमाश नीम का चोक सिलावटवाडी निवासी रशीद खॉ पुत्र मुन्ना खां व उसके साथी चित्तोडा का टींबा निवासी फिरोज उर्फ़ दाडी पुत्र मोहम्मद यासीन फरार चल रहा था। इस मामले में मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने बुधवार रात में चित्तौड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी रशीद के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 35 से अधिक अपराधीक मामले दर्ज है। तथा 18 जून 11 को आपसी रंजिश वश रशीद व साथी खांजीपीर निवासी इमरान उर्फ़ टोक्यों का अपहरण कर रशीद के मकान पर ले गये जहां उसकी हत्या कर शव महाराणा भूपाल चिकित्सालय आपातकालिन इकाई के बाहर छोड कर फरार हो गये थे। इस मामले में पुलिस ने अनुसंधान कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। जबकि आरोपी रशिद फरार था। जिसकी गिरफ्तार के लिए गत दिनों राज्य के डी जी ने उसकी सूचना देने वाले को 50 हजार रूपये इनाम देने की घोषणा की थी। बुधवार को आरोपी भीलवाडा से चित्तौड होते हुए इन्दोर की तरफ जा रहे थे। जिन्हें एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया।

 

उत्साह से मनाया अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस

गोष्ठियों का आयोजन हुआ

नारी शक्ति का हुआ सम्मान

उदयपुर, समूचे अंचल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठियां हुई तथा रैलिया निकाली गई।

महिला उत्पीडन को रोकने हेतु हमें अपनी मानसिकता में बदलाव करना होगा साथ ही महिला को आत्मनिर्भर, निर्भयी एवं स्वयं की रक्षा करने में सक्षम बनाना होगा। उक्त विचार भारतीय प्रौढ शिक्षा संघ की राजस्थान राज्य शाखा एवं लॉयन एरिस्ट्रोकेट क्लब उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला परिचर्चा में ‘‘महिला उत्पीडन एवं समाधान विषय‘‘ पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

नारायण सेवा संस्थान की ओर से सेक्टर-४ स्थित मानव मंदिर में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली व संस्थान में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा चौहान तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीना शर्मा व जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजु वर्मा थी। अध्यक्षता संस्थान की सहसंस्थापिका कमलादेवी अग्रवाल ने की। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि समारोह में कुल ३५ महिलाओं को सम्मानित किया गया।

विश्व महिला दिवस के अवसर पर अलख नयन मन्दिर नेत्र संस्थान व हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड चन्देरिया स्मेल्टिंग कॉम्पलैक्स इकाई द्वारा आज डगला का खेडा गॉव में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ११५ महिलाओं की नि:शुल्क नेत्र जाँच की गई। शिविर में २३ महिलाओं का नेत्र ऑपरेशन हेतु चयन कर अलखनयन मंदिर लाया गया। जहंा नेत्र विशेषज्ञ एंव संसथान के मेडीकल डायरेक्टर डॅा.एल.एस.झाला व उनकी टीम द्वारा नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण कर मोतियाबिन्द का ऑपरशन किया गया। सभी २३ मरीजों को नि:शुल्क चश्में वितरित किए गए।