अजब शादी: दूल्हा 8 का,दुल्हन 61 की

eight-year-old-weds-61-year-old-womanनई दिल्ली। अंधविश्वास जनित एक अजूबा ऎसा भी। दक्षिण अफ्रीका के श्वान में 8 साल के बच्चे की 61 साल की महिला से शादी करा दी गई। दुल्हन के पहले से पांच बच्चे हैं जो सभी उसके नए दूल्हे से बडे हैं। स्कूली बच्चे सानेले मैसिलेला और पांच बच्चों की मां हेलेन शाबानगू ने 100 मेहमानों के सामने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और चुंबन लिया।

शादी के बाद छात्र मैसिलेला ने दावा किया कि उसके पूर्वजों ने उसे यह शादी करने के लिए कहा था। हालांकि इस शादी के बाद दूल्हे या दुल्हन ने विवाह प्रमाणपत्र नहीं लिया और न वे एक साथ रहेंगे। दूल्हे के परिजनों का कहना है कि यह शादी केवल परंपरा के तौर पर की गई थी और इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। मैसिलेला का कहना था कि वह हेलेन के साथ शादी के बाद काफी खुश है लेकिन बडा होने पर वह एक बार और अपनी ही उम्र की किसी लडकी से शादी करेगा।

मैसिलेला की 46 साल की मां पैशेंस ने बताया कि यह मैसिलेला के दादा की आखिरी ख्वाहिश थी कि वह अपनी मौत से पहले अपने पोते को दूल्हा बनते देखे और अगर उन्होंने ऎसा नहीं किया होता तो उनके परिवार के साथ कुछ न कुछ गलत हो जाता। दुल्हन हेलेन भी अपनी नई सास के सुर में सुर मिलाकर कहती हैं कि उन्होंने इस शादी से अपने पूर्वजों को खुश किया है।

Previous articleग्रामीणों को समाज की मुख्य धारा से जोडना ही लक्ष्य: प्रो. सारंगदेवोत
Next articleकुदरत का करिश्मा, बच्चो के ऊपर से गुजरी ट्रेन