भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

मृतक उदयपुर कृषि मण्डी में मैसर्स लालजी संस पर नौकरी करता

शव सडक किनारे फैका

2013-03-02-581उदयपुर, जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर शव को सडक के किनारे नाली में फैंक दिया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध किया। मौके पर गए उच्चाधिकारियों की समझाइश पर मामला निपटा था। यह युवक उदयपुर से शुक्रवार दोपहर को लापता हुआ था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह पुलिस को सूचना मिली थाना क्षेत्र के सलूम्बर -भीण्डर बाइपास पर एक युवक का शव नाली में पडा हुआ और शव के उपर बाइक पडी है। इस सूचना पर मौके पर जाब्ता पहुंचा और मृतक के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त माधुसिंह (४०) पुत्र कानसिंह निवासी गुडेल के रूप में हुई। मृतक भाजपा का कार्यकर्ता भी था। परिजनों ने बताया कि मृतक माधुसिंह उदयपुर कृषि मण्डी में स्थित मैसर्स लालजी संस पर नौकरी करता था।

मृतक माधुसिंह शुक्रवार को अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए गया था। रजिस्ट्री कार्यालय में किसी कारणवश रजिस्ट्री नहीं होने के 2013-03-02-591कारण सोमवार को फिर से रजिस्ट्री करवाने का निर्णय लिया था। मृतक ने इस बारे में शुक्रवार को फोन कर अपने परिजनों को बताया था। परिजनों के अनुसार माधुसिंह कृषि मण्डी पहुंचने तक फोन पर परिजनों से सम्पर्क में था। दोपहर करीब १ बजे बाद माधुसिंह का फोन बंद हो गया, जो शाम तक नहीं चला। रात्रि को करीब ९ बजे तक परिजनों ने माधुसिंह का इंतजार किया, परन्तु माधुसिंह के नहीं आने पर परिजन उदयपुर आए और हिरणमगरी थाने में एक गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने भी गुमशुदगी की रिपोर्ट ले ली थी।

इधर मृतक के भाजपा कार्यकर्ता होने की सूचना पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा सोहनसिंह चौहान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष केसरसिंह चौहान, हिम्मतसिंह तंवर सहित सैंकडों भाजपाई मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड गए। मौके पर डिप्टी सलूम्बर, उपखण्ड अधिकारी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुधीर जोशी भी पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपाईयों से समझाईश की और आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र पकडने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे तक समझाईश के बाद मामला निपटा। पुलिस ने उचित जांच के लिए मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया। साक्ष्य एकत्रित करने के बाद पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर के पीछे से खून बह रहा है। जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि मृतक के सिर पर किसी ने सरिए या लाठियों से कई वार किए है।

2013-03-02-592

पत्नी से परेशान होकर पति ने करली आत्महत्या

शादी के बाद पत्नी एक ही दिन उसके साथ रही

झूठे मुकदमें में फसाने का आरोप

suicide-1उदयपुर, शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में पत्नी से परेशान एक विकलांग पति ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सरकारी कर्मचारी है और शादी करने के बाद उसकी पत्नी एक ही दिन उसके साथ रही थी, इसके बाद से ही वह अपने पीहर में रह रही थी। मृतक की ओर लिखे गए सुसाइड नोट में मृतक ने ससुराल पक्ष पर झूठे मुकदमें नहीं फंसाने के एवज में 5 लाख रूपए की मांग करने का आरोप लगाया है

पुलिस सूत्रों के अनुसार अशोक (३२) पुत्र रतनलाल यादव निवासी यादव कॉलोनी की शादी अप्रैल २०१२ में दुर्गा पुत्री नरोत्तम यादव निवासी नाथद्वारा के साथ हुई थी। अशोक बिजली विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत था। शादी के बाद मात्र एक दिन ही दुर्गा अपने ससुराल में रही थी। इसके बाद पुन: अपने परिजनों के साथ नाथद्वारा की ओर चली गई थी और सारे गहने अपने साथ लेकर गई थी। जिसके बाद से ही वह पुन: ससुराल नहीं आई। कई बार अशोक यादव अपनी पत्नी को लेने के लिए भी गया परन्तु दुर्गा ने आने से इंकार कर दिया। इसके बाद अशोक ने अपने स्तर पर पता लगाया तो सामने आया आरोपिया पहले से शादी-शुदा है। इस घटना के बाद से ही उसने आरोपिया से सम्पर्क करना बंद कर दिया।

इधर दुर्गा अपने पिता नरोत्तम यादव, माता शांतिदेवी और एक बिचौलिए किशोर जो अध्यापक है के माध्यम से बार-बार फोन कर अशोक को धमकाने लगी और झूठे मुकदमें नहीं फंसाने के लिए 5 लाख रूपए की मांग करने लगी। अशोक को कभी फोन दुर्गा तो कभी बिचौलिया किशोर करता था। परिजनों के अनुसार इसको लेकर अशोक काफी परेशान रहने लगा। इसी दौरान अशोक ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया, परन्तु पुलिस की ओर से भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। मृतक ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्यवाही के लिए न्यायालय में भी परिवाद पेश किया था। इधर लगातार परेशान करने के कारण अशोक शनिवार सुबह चार बजे अपने कमरे से उठकर अन्य कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया अंदर से बंद होने पर परिजनों को शंका हुई। जिसके बाद दरवाजा तोडा गया, तो अशोक लटका हुआ मिला। यह देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और मृतक के शव को मोर्चरी में लेकर गए। तलाशी में मृतक के पास एक सुसाईड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी पत्नी दुर्गा, ससुर नरोत्तम यादव, मां शांतिदेवी और शादी करवाने में बिचौलिया किशोर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया है।

 

दुर्ग पर पैथर की अफवाह से मचा हडकम्प

0

imagesचित्तौडगढ, शनिवार सवेरे नगर में एक बार फिर से विश्व प्रसिद्व दुर्ग स्थित हाथी कुण्ड के आसपास रहस्यमय जानवर होने की अफवाह ने वन विभाग अधिकारियों की परेड कराई, मगर आसपास छानबीन करने के बाद वहां पर किसी भी प्रकार का कोई जंगली जानवर मिला।

शनिवार सवेरे स्थानीय दुर्ग निवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि हाथीकुण्ड के आसपास पैंथर या अन्य बडे जानवर के होने की आशंका है। इस पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी का दल दुर्ग पहुंचा एवं लगभग दो घण्टे तक आसपास के इलाको में छानबीन की मगर जिस तरह की सूचना विभाग को दी गई थी कि किसी बडे जानवर के होने की सम्भावना है वह गलत पाई गई। इस पर वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस क्षैत्र में पैंथर होने की बात सिर्फ अफवाह है। जिस तरह से यहां पर परिस्थितियां है उन परिस्थितियों में पैंथर का होना असम्भव है। क्योकि जैसा की हमने देखा यहां पर कई तरह के पशु-पक्षी मौजुद है तो इसे देख कर नही लगता कि यहां पर पैंथर या कोई अन्य बडा जानवर हो सकता है। अगर यहां पर इस तरह का कोई जानवर होता तो इन सभी जा पशु-पक्षियों का यहां पर पाया जाना असम्भव होता। इसीलिए वन विभाग के अधिकारी ने नगरवासियों से किसी भी प्रकार का भय नही रखने के लिए कहा है और वन विभाग के कर्मचारी रात दिन संभावित क्षैत्रो में गश्त कर रहे है।

बीमारियों के प्रभाव और दवाओं की नवीनतम विधियों चर्चा के लिए जुटे दुनिया भर के वैज्ञानिक

उदयपुर, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग तथा इंडियन सोसायटी आफ केमिस्ट एंड बायोलोजिस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान की इंटरनेशनल कांफ्रेंस शनिवार को यहां विवि सभागार में शुरु हुई।

स्वीडन के उपसाला अपसुला यूनिवर्सिटी के प्रो ज्योति चट्टोपाध्याय ने कांफ्रेंस का उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रोआई वी त्रिवेदी ने की। मुख्य अतिथि रुस के प्रो विक्टर कातर्सेव, ब्रिटेन के प्रो माइकल थ्रेडगिल, अमेरिका के प्रो सिन्थिया, न्यूयार्क के महेश के लक्ष्मण तथा पेस्टिसाइड्स इंडिया के मयंक सिंघल थे।

रसायन और जैव विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे विकास और नए आयामों पर यह अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस 5 मार्च तक आयोजित होगी। दुनिया भर में फैल रही विभिन्न बीमारियों और उनके निदान के लिए प्रयोग की जा रही नवीनतम केमेस्ट्री, बायोलोजी, बायोटेक्नोलोजी और मेडिकल साइन्स के बारे में विश्व प्रसिद्घ वैज्ञानिकों द्वारा चर्चा की जाएगी।

कांफ्रेंस के आयोजन सचिव प्रो एके गोस्वामी ने बताया कि इस में अमेरिकन केमिकल सोसायटी के प्रो मेविन्डा, रशियन फेडरेशन आफ मेडिकल केमिस्ट के प्रो विद्रो करास्तवु, स्पेन के प्रो अरनान्डो अल्बेरिको, साइन्टिफिक सोसायटी आफ फ्रांस के डारेन गेवी, डबलिन आयरलेंड के प्रो डोनलोशा, एरिस्टोटल यूनिवर्सिटी ठीस के प्रो अटानिया गोरनिका, इटली की प्रोमारिया लान्वा, ताइवान के प्रोटनसन जोंग और प्रोहान चुंग, बर्लिन जर्मनी के डा रोजर गिलाबर्ट, सिटी यूनिवर्सिटी न्यूयार्क के डाबारबरा जेकी, बोल्गना- इटली की डा डोमिनियो स्पिपिनल तथा पेरिस-फ्रांस की प्रो. लवरन्ट अल कलीम अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेगी।

इसके साथ ही भारत के भी प्रसिद्घ रसायनशास्त्रियों की भी प्रतिभागिता रहेगी। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय कांप्रे*न्स में एक की नोट भाषण, सात चर्चा सत्र, ४४ आमन्त्रित वक्तव्य तथा करीब ४५० शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें यूरोप और अमेरिका के उन एनआरआई वैज्ञानिकों को भी आमन्त्रित किया गया है जो लम्बे समय से शोध कार्य में लगे है। इस कांफ्रेंस के अन्तिम दिन देश की प्रख्यात दवा कम्पनियो, जैसे जोएडस केडिला, पिरामल, डा रेड्डी, वोकार्ड, टोरन्ट सहित अन्य कम्पनियों के वैज्ञानिक भी नवीनतम तकनीकी दक्षता से परिचित करवाएंगे।

 

उदयपुर का एक सपना पूरा – एलिवेटेड रोड

1317036852G8KiT8उदयपुर, शहर के बड़ते ट्राफिक दबाव व् आये दिन के रोड जाम से यातायात समस्या के चलते यु.आई.टी.और नगर परिषद् की पुर जोर मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने कोर्ट चोराहे से उड़िया पोल तक का एलिवेटेड रोड स्वीकृत हो गया है ।

शहर में यातायात की समस्या के समाधान के लिए एलिवेटेड रोड की काफी समय से मांग है। नगरीय विकास विभाग ने पिछले साल एलिवेटड रोड की योजना को खारिज कर दिया था लेकिन कुछ माह पूर्व से एक बार फिर प्रशासनिक तौर पर इसके प्रयास हुए तथा अंतत: इसमें बड़ी सफलता मिली है। राज्य सरकार ने कोर्ट चौराहा से उदियापोल तक के एलिवेटड रोड की मांग को मंजूर कर लिया है। राज्य सरकार ने गुरुवार को इसकी स्वीकृति जारी की है। शहर को एलिवेटेड रोड मिलने से अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व शहर के लोगों में हर्ष व्याप्त है। राज्य सरकार ने गुरुवार को इसकी स्वीकृति जारी कर दी है। जिला प्रशासन, यूआईटी व नगर परिषद ने इसके लिए संयुक्त रूप से प्रयास किए थे जो अंतत: रंग लाए हैं। एलिवेटेड रोड से शहर की यातायात समस्या का समाधान होगा।

एलएनटी बनाएगा योजना

एलिवेटड रोड की योजना का खाका बनाने का काम एलएनटी (लार्सन एंड ट्रूबो) कंपनी को दिया गया है। एलएनटी को इस योजना के लिए कंसल्टंट नियुक्त किया गया है। एनएलटी कंपनी के पास देश की बड़ी बड़ी योजनाएं है। बड़ी कंपनी को इसकी कंसल्टेंसी मिलने से इस योजना की खाका बनने व उसकी भी स्वीकृति में कोई संशय नहीं है।

७० करोड़ का प्रोजेक्ट, १.६ किमी लंबाई

यूआईटी एसई अनिल नेपालिया ने चर्चा में बताया कि यूआईटी अधिकारियों के अनुसार उदियापोल से कोर्ट चौराहा तक के एलिवेटेड रोड के निर्माण पर करीब ७० करोड की लागत आएगी। इसकी लंबाई १.६ किलो मीटर होगी। यह मार्ग कोर्ट चौराहा से शुरू होकर देहली गेट व सूरजपोल होता हुआ उदियापोल पर खत्म होगा।

यूआईटी पूरी तैयारी

चूंकि इस योजना पर काफी समय से कार्य चल रहा है इसलिए यूआईटी की योजना पर पहले से ही तैयारी है। यूआईटी इसकी ड्राइंग बनाने व अन्य तकनीकी पहलुओं पर पहले से ही कार्य कर चुकी है। बाकी बचा काम नई स्वीकृति से हो जाएगा। यूआईटी भी इस योजना को मूर्त रूप देने में अब देरी करने के कतई पक्ष में नहीं हैं। यूआईटी अधिकारियों के अनुसार स्वीकृति आना ही सबसे बड़ा मामला था। अब इस पर काफी तेज गति के साथ कार्य शुरू किया जाएगा। कंसल्टंट कंपनी के साथ होने वाली प्रशासकिय प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द संपन्न किया जाएगा।

 

शहर को होगा बड़ा फायदा

एलिवेटेड रोड की योजना से शहर को बड़ा फायदा होगा। इससे शहर के मुख्य मार्ग की यातायात समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। कोर्ट चौराहा, देहली गेट, सूरजपोल व उदियापोल ही शहर के सबसे अधिक यातायात के दबाव वाले पाइंट है। यातायात डायवर्ट करने के और कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से इन दिन उक्त चौराहों व इनसे जुड़े मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। एलिवेटेड रोड बनने से उक्त मार्गों से वाहनों का दबाव कम होगा। साथ ही हिरण मगरी व गोवर्धन विलास क्षेत्र से सीधे कोर्ट चौराहा जा सकेंगे।

संयुक्त प्रयासों को मिली सफलता

प्रशासनिक स्तर पर ऐसा पहली बार देखा गया कि शहर हित की किसी योजना के लिए सभी विभागों द्वारा एक साथ प्रयास किए गए। कलेक्टर विकास एस. भाले ने जहां इसका दौबारा प्रस्ताव बनवाया। वहीं यूआईटी व नगर परिषद ने भी इसके लिए वांछित जानकारियां समय पर प्रशासन को उपलब्ध कराई।

किरोडी ने की तीसरे मोर्चे की घोषणा

नाम दिया राष्ट्रीय जनता पार्टी

सभी समुदायों को किया पार्टी से जुडने का आव्हान

kirodi laal meena

उदयपुर, महाराणा प्रताप के राजतिलक दिवस पर राजतिलक स्थली गोगुन्दा से गुरूवार को दौसा सांसद किरोडीलाल मीणा की सभा में तीसरे मोर्चे की घोषणा की गयी जिसको ’राष्ट्रीय जनता पार्टी’ (राजपा) का नाम दिया व चुनाव चिन्ह किताब रखा गया। सभा में हजारों की संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजुद थे।

गुरूवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गोगुन्दा में आयोजित आम सभा में तीसरे मोर्चे की औपचारिक घोषणा शेखावटी क्षेत्र के जाट नेता व सरपंच सुमैर ङ्क्षसह ने की । पार्टी का नाम राष्ट्रीय जनता पार्टी घोषित किया व चुनाव चिन्ह किताब रखा गया। जो कि रामायण, कुरान,बाईबल, गुरूग्रंथ का प्रतीक है।

सभा स्थल पर सुबह 9 बजे से ही ग्रामीणों की भीड जुटना शुरू हो गयी थी । बसों, जीपो में भरकर कोटडा, झाडोल, खेरवाडा, डंगरपुर, सायरा आदि कई क्षेत्रों से ग्रामीण सभा स्थलों पर लाये गये। दौसा, सवाई माधोपुर, करौली से भी कई कार्यकर्ता मौजुद थे।

तीसरे मोर्चे की घोषणा के बाद हजारों की संख्या में आये समर्थकों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किरोडीलाल मीणा ने आव्हान किया कि अबकी बार राजस्थान का मुख्यमंत्री ना वसुन्धरा बनेगी ना अशोक गहलोत बनेगा अब मुख्यमंत्री असली धरती पुत्र ही बनेगा एक किसान और आदिवासी का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा।

किरो$डी ने वसुंधरा पर निशाना साधते हुए कहा कि ३५ साल तक भाजपा की सेवा की पूरे शरीर पर लाङ्गियां खायी, जेल गया लेकिन जब आदिवासियों के अपमान की आवाज उठाई तो पार्टी से अलग कर दिया।

वसुन्धरा पर बरसते हुए किरोडी ने कहां कि उन्होने साजिश के तौर पर गुर्जर और मीणा को आपस में लडवाया और गंगानगर में 72 गुर्जरों को मौत के घाट उतार दिया यही नहीं 32 हजार करोड का घोटाला कर लंदन जाकर बैठ गयी। कांग्रेस पार्टी को भी निशाना बनाते हुए कहा कि अशोक गहलोत भी वसुंधरा से मिले हुए है जो बारी-बारी से राज करते हुए राजस्थान को लूट रहे है।

गहलोत ने भी गोपालगढ में मुसलमानों पर गोलियां चलवाकर इल्जाम हिन्दुओं पर दे दिया । किरोडी ने कहा कि अब आने वाला समय ऐसा नहीं होगा क्यों कि राज अब ङ्खराजपाङ्ग का होगा और मुख्यमंत्री भी हमारा होगा।

दोनो पार्टियों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने मुझे पार्टी से तडीपार किया कांग्रेस ने मुझे उदयपुर से तडीपार किया अब आने वाले विधानसभा चुनाव में गहलोत और वसुंधरा को राजस्थान से तडीपार कर दंगा।

1

आरक्षण: किरो$डी ने गुर्जरों को भी रिजर्वेशन देने की बात कही की हमारी सत्ता में गुर्जरों को न्यायोचित रिजर्वेशन दिया जाएगा यही नही हर गरीब को उसकी आर्थिक स्थिति के अनुसार रिजर्वेशन दिया जाएगा।

उदयपुर में हाईकोर्ट: किरोडी ने उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग को देखते हुए ऐलान किया कि गहलोत तो उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच नहीं ला पाए लेकिन हमारी पार्टी के राज में हाईकोर्ट बैंच उदयपुर में स्थापित होगी।

नारा दिया : किरोडी ने किताब का विमोचन करते हुए चुनाव चिन्ह किताब की घोषण की तथा कहा कि यह किताब का चुनाव चिन्ह रामायण, कुरान, बाइबिल, गुरूग्रंथ का प्रतिक है। किरोडी ने नारा लगाते हुए की पार्टी का नारा है जय-जय राजस्थान और ना कांग्रेस ना बीजेबी अबकी बार एनसीपी, ना कांग्रेस ना भाजपा अब की बार राजपा।

इससे पूर्व सुबह ११ बजे से चल रही सभा को कई नेताओं ने संबोधित किया। जिसमें डा.किरोडी की पत्नी व पूर्व मंत्री गोलमा देवी भी मौजुद थी।

जिन्होंने तीसरे मोर्चे को स्थापित करने और कांग्रेस व भाजपा को उखाड पैं*कने की बात कही तथा नये मुख्यमंत्री के रूप में किरोडी मीणा को बनाने की बात कही। खिमसर के विधायक हनुमान बेनीवाल ने भी कहा कि अबकी बार मुख्यमंत्री तीसरे मोर्चे का ही बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि दोनो पार्टियों के ४० विधायकों ने तीसरे मोर्चे से जुडने की बात कही जिनकी घोषणा समय आने पर की जाएगी।

समाज में मेव समाज के शेर खान भी मौजुद थे उन्होने मेव समाज व मुस्लिम समाज से राजपा से जुडने का आव्हान किया।

पार्टी की घोषणा के बाद मंत्रोच्चारण के बीच किरोडी ने पार्टी के झण्डे का अनावरण भी किया। जो तीन रंगों का है केसरिया हिन्दुत्व का प्रतीक बताया हरा इस्लाम का व बीच में सपे*द रंग सभी धर्मो व शांति का प्रतीक बताया।

 

आधार कार्ड की लाइन में लगी महिला ने दिया बच्चे को जन्म

उदयपुर, उदयपुर के बोहरवाडी क्षेत्र में गुरूवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन में खडी गर्भवती महिला को प्रसव पीडा होने पर उसने इसकी जानकारी लोगों को दी। समय पर चिकित्सा मुहैया नहीं होने पर क्षेत्र की महिलाओं के सहयोग से गर्भवती ने शिविर स्थल पर ही बच्ची को जन्म दिया।

ailingwoman

जानकारी के अनुसार आज शहर के बोहरवाडी क्षेत्र में लोगों के आधारकार्ड बनवाने के जमातखाना बोहरवाडी में शिविर आयोजित किया गया था। शिविर स्थल पर कार्ड बनवाने के लिए काफी भीड जमा हो गई। वहीं आधार कार्ड बनवाने आई लोगरी (२०) पत्नी नारायण गमेती भी अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगी हुई थी। इसी दौरान विवाहिता के प्रसव पीडा हुई। इसकी सूचना १०८ एवं चिकित्सा टीम को दी गई। वाहन की अनुपलब्धता के कारण महिला की प्रसव पीडा बढ गई इसी दौरान क्षेत्र की महिलाओं की सहायता से विवाहिता ने शिविर स्थल पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फिर से १०८ एम्बुलेंस को दी परन्तु कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने एवं काफी देर इंतजार के बाद भी १०८ मेडिकल टीम के मौके पर नहीं पहुंचने पर नवजात व विवाहिता को निजी वाहन द्वारा चिकित्सालय भेजा गया।

नर्सिंग इंटरशिप छात्रों ने किया प्रदर्शन

उदयपुर, नर्सिंग इंटरनशिप छात्र संघर्ष ने गुरूवार को टाउनहॉल से कलेक्ट्री तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके पश्चात अपने मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।

संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष राजकुमार मीणा ने बताया कि रैली का नेतृत्व संघर्ष समिति के अध्यक्ष मन्नाराम पटेल ने किया। इस दौरान मन्नाराम पटेल नेबताया कि सरकार द्वारा नर्स द्वितीय ग्रेड की सीधी भर्ती में हमें शामिल न करे हमारे भविष्य के लिए खिलवा$ड किया जा रहा है। साथ ही सभी छात्रों ने सीधी भर्ती में इंटरशिप छात्रों को शामिल करने, भर्ती आरपीएससी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा के द्वारा करने की मांग की। उन्होंने बताया कि यदि हमारी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ तो संघर्ष समिति राज्य स्तर पर आंदोलन करेगी।

 

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने 25 सदस्य दुबई रवाना

उदयपुर, जैन सोश्यल गु्रप भामाशाह के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने २५ सदस्यीय दल गुरूवार को दुबई के लिए रवाना हुआ।

जैन सोश्यल गु्रप भामाशाह के सचिव दिनेशचन्द्र सेठ ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में संस्थापक रोशनलाल डागी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय दल उदयपुर से दुबई के लिए रवाना हुआ। सम्मेलन में क्षेत्र में हुए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत कर गु्रप के आगामी वर्ष में होने वाले कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

 

आई.एस.सी.बी. अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में उदयपुर में

देश-विदेश के करीब पांच सौ से अधिक वैज्ञानिक एवं शोधार्थी आएंगे

उदयपुर, इण्डियन सोसायटी ऑफ केमिस्ट एण्ड बायोलॉजिस्ट एवं रसायन शास्त्र सुखाडिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय आईएससीबी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी २ मार्च से विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित की जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के समन्वयक एवं अध्यक्ष प्रो. ए.के. गोस्वामी ने गुरूवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि संगोष्ठी में चार पोस्टर सत्रों के अतिरिक्त नौ तकनीकी सत्र होंगे। पोस्टर सत्रों में देश-विदेश के तकरीबन पांच सौ अधिक वैज्ञानिक एवं शोधार्थी अपना शोध कार्य प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही तकनीकी सत्रों में करीब सौ से अधिक व्याख्यान होंगे।

संगोष्ठी में भारत के अनेक विश्वविद्यालय एवं शोध-प्रयोगशालाओं के अतिरिक्त अमेरिका, स्वीडन, फ़्रांस, स्पेन, इटली, ग्रीक, ताईवान आदि देशों से प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। संगोष्ठी के अंतर्गत ही विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ रसायन शास्त्र विभाग शैक्षणिक/प्रशिक्षण करार भी करेगा जो कि शोधार्थियों/छात्रों के शैक्षणिक उन्नयन में मददगार साबित होगा।