नर्सिंग इंटरशिप छात्रों ने किया प्रदर्शन

उदयपुर, नर्सिंग इंटरनशिप छात्र संघर्ष ने गुरूवार को टाउनहॉल से कलेक्ट्री तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके पश्चात अपने मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।

संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष राजकुमार मीणा ने बताया कि रैली का नेतृत्व संघर्ष समिति के अध्यक्ष मन्नाराम पटेल ने किया। इस दौरान मन्नाराम पटेल नेबताया कि सरकार द्वारा नर्स द्वितीय ग्रेड की सीधी भर्ती में हमें शामिल न करे हमारे भविष्य के लिए खिलवा$ड किया जा रहा है। साथ ही सभी छात्रों ने सीधी भर्ती में इंटरशिप छात्रों को शामिल करने, भर्ती आरपीएससी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा के द्वारा करने की मांग की। उन्होंने बताया कि यदि हमारी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ तो संघर्ष समिति राज्य स्तर पर आंदोलन करेगी।

 

Previous articleअंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने 25 सदस्य दुबई रवाना
Next articleआधार कार्ड की लाइन में लगी महिला ने दिया बच्चे को जन्म