पढऩा हैं तो जमा कराओ बिजली-पानी का बिल

राजकीय स्कूल में शिक्षिकाओं ने मंगवाएं छात्राओं से रुपए, बाद में पलटी प्राचार्य, कहा स्कूल में गदंगी साÈ करवाने के लिए मंगवाए थे छात्राओं से रुपए

27 02 2013 उदयपुर। मल्लातलाई क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में बिजली और पानी का बिल जमा करने के लिए प्राचार्य द्वारा छात्राओं से रुपए मंगवाने का Èरमान जारी किया गया है। यह Èरमान अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा अधिनियम-२००९ की धज्जियां उड़ा रहा है। कई छात्राओं ने स्कूल प्राचार्य को १०-१०, २०-२० रुपए ले जाकर जमा कराए हैं। एक अभिभावक ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि छात्राओं से बिजली-पानी का बिल जाम कराने के लिए स्कूल प्राचार्य और स्टॉÈ द्वारा रुपयों की मांग की जा रही है। आज सुबह जब  रिपोर्टर स्कूल पहुंचा, तो एक टीचर ने बताया कि बजट के अभाव में पांच माह से स्कूल का बिजली-पानी का बिल जमा नहीं हो पाया है। इसलिए छात्राओं से रुपए मंगवाए गए हैं।

सो.- मददगार

दुर्घटनाएं एवं सावधानियों पर कार्यशाला

उदयपुर,। गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज एंड रिसर्च सेन्टर के तत्वावधान में बुधवार को गीतांजली परिसर में बच्चों के साथ होने वाली दुर्घटनाएं एवं सावधानियों पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय ’सुरक्षा के छोटे कदम’ था। कार्यशाला में गीतांजली नर्सिंग सहित उदयपुर के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों और स्कूलों के ५०० विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में नर्सिंग विद्यार्थियों को दुर्घटनाग्रस्त बच्चों के साथ किए जाने वाले व्यवहार, इलाज व तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया गया। कार्यशाला का आयोजन गीतांजली के एमएससी नर्सिंग (पोस्ट ग्रेजुएट) व तृतीय वर्ष (अंडर ग्रेजुएट) एवं डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने मिलकर किया।

कार्यशाला का उद्घाटन गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज एंड रिसर्च सेन्टर की डीन डॉ. जयालक्ष्मी एल.एस., एकेडमिक ऑफिसर कुलदीप पाटीदार, गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रिंसिपल योगेश्वर पुरी, वाइस प्रिंसीपल मनीष शर्मा व पीडियाट्रिक विभाग के प्रभारी दीपक बी.वी., विनायक, निशा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यशाला में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एम.एल माथुर ने भी भाग लिया।

यातायात नियमों का पालन कर बचे दुर्घटनाओं से : डीन डॉ. जयालक्ष्मी ने विद्यार्थियों को बताया कि बच्चों में दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर का आंक$डा लगातार ब$ढ रहा है। उन्होंने से विद्यार्थियों को सावधानी से वाहन चलाने, हेलमेट लगाने व यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचने की सलाह दी।

 

कक्षा में घुस कर विद्यार्थी व छात्र के साथ मारपीट

राजसमंद, । जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजनगर में बुधवार सुबह कक्षा में घुस कर एक छात्र के साथ मारपीट करने के आरोप में दो जनों के खिलाफ राजनगर थाने में मामला दर्ज हुआ है।

राजनगर थाने पर कार्यवाहक प्राचार्य हरिकान्त पुत्र भंवरलाल खण्डेलवाल ने रिपोर्ट दी कि बुधवार सुबह करीब साढे आठ बजे मोईनुद्दीन पुत्र अल्लाबक्श व साईन पुत्र मोईनुद्दीन निवासी सिलावटवाडी राजनगर ११वीं कॉमर्स की कक्षा में घुस गए और वहां अध्ययनरत राजेश गुर्जर को अपशब्द कहते हुए मारपीट की। बीच बचाव करने पर राकेश सनाढ्य के साथ भी उक्तदोनों ने मारपीट की। बाद में कक्षा में हो रहे शोरगुल से विद्यालय के साथी अध्यापक भगवती लाल, जगदीश, नीरज भी आए बीच बचाव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

 

नाबालिग लडकी से दुष्कर्म

ऑटो रिक्शा चालक व उसके सहयोगियों पर आरोप

राजसमंद, जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक ऑटो रिक्शा चालक ने नाबालिग लडकी को एक कमरे में बंद रख उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने नाबालिग लडकी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

पुलिस के अनुसार गत २५ फरवरी को नाबालिग लडकी मजदूरी के उपरांत ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने घर जा रही थी। बाघपुरा गांव से जाते समय ऑटो रिक्शा में कोई सवारी नहीं होने पर ऑटो रिक्शा चालक रमेश गमेती उसे जबरन पास के एक गांव में अपने परिचित के मकान मेें ले गया जहां परिचित व उसकी पत्नी ने उसे लडकी तथा रमेश गमेती को कमरे में बंद कर दिया। यहां पर रमेश ने लडकी को धमकियां देते हुए दुष्कर्म किया। बाद में २६ फरवरी की सुबह लडकी लघुशंका के बहाने कमरे से निकली और सीधे ही अपने मजदूरी वाले स्थान पर पहुंची जहां ठेकेदार ने उसे मां-बाप कल रात से ढूंढने की बात कहते हुए घर लेकर आया। थानाधिकारी ने बताया कि रमेश गमेती व उसके सहयोगियों के खिलाफ धारा ३६६,३४२, ३७६ भादस. एवं लैगिंक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम २०१२ की धारा ४ व १७के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।

डी.आई.खान राजस्थान वक्फ विकास परिषद के संचालक मण्डल में मनोनित

D.I. khanउदयपुर, समाजसेवी एवं वरिष्ठ राजनैतिक डी.आई.खान को राजस्थान वक्फ विकास परिषद के संचालन मण्डल में सदस्य मनोनित किया गया। खान पूर्व में पी.सी.सी. सदस्य रहे है एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुडे रहे । बुधवार को चेटक सर्कल पर डी.आई.खान का स्वागत भाषण किया गया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्द्रङ्क्षसह कोठारी, सुरेश श्रीमाली, दिलीप प्रभाकर, पूर्व पार्षद नासिर खान, सलीम खान, मुसाफिर खाना के सदर मोहम्मद इब्राहीम खान, अब्दुल लतीफ शेख, रईस खान, बशीर खान, पार्षद राजेश जैन, पूर्व पार्षद नजर मोहम्मद, अंजुमन सदर शराफत खान, सचिव फारूख हुसैन ने खान का राज्य स्तरीय चयन पर खुशी का इजहार किया।

युवक कांग्रेसी चुनाव प्रक्रिया शुरू

images (4)उदयपुर, युवक कांग्रेस उदयपुर लोक सभा क्षेत्र में आने वाले सभी ८ विधान सभा क्षेत्रों में चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से प्राम्भ होगी ।

लोक सभा चुनाव अधिकारी विवेक गजरा ने बताया की २५ फरवरी सुबह ९ से शाम ५ बजे तक नामांकन भरे जायेगे तथा २६ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी इसके पश्चात २७ फरवरी को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा । गजरा ने बताया की उदयपुर शहर व् धरियावाद विधान सभा क्षेत्र के नामांकन पत्र श्रम जीवी कोलेज में ,आसपुर, सलुम्बर विधान सभा क्षेत्र के ब्लाक कांग्रेस ऑफिस में , उदयपुर ग्रामीण का देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में , खेरवाडा क्षेत्र का ब्लाक कोंग्रेस ऑफिस खेरवाडा , झाडोल का डाक बंगला झाडोल , गोगुन्दा विधान सभा खेत्र का पंचायत भवन गोगुन्दा में नामांकन पत्र भरे जायेगे ।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी विधान सभा क्षेत्रों में १ से ५ मर्च तक चुनाव संपन्न कराये जायेगे ।

पूर्णिमा के चमकते चांद के सामने चमकी लोक वाद्यों की चमक

Sama_Tikkiउदयपुर, कलाओं में चांद का अपना महत्व है, शायरों, कवियों, साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं में चांद का उल्लेख खूबसुरती से किया। कायनात के इसी बेशकीमती व खूबसूरत चांद की मद्धिम रोशनी के आगोश में शिल्पग्राम में आयोजित ‘‘कला मेले’’ के दूसरे दिन अंचल के लोक कलाकारों ने अपने आनुष्ठानिक गायन व वाद्य वादन से कला रसिकों को मंत्रमुग्ध किया।

हवाला गांव के ग्रामीण कला परिसर शिल्पग्राम में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति, एवं पुरातत्व विभाग तथा राजस्थान साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘‘कला मेला’’ राजस्थान के पारंपरिक वाद्य यंत्रों को जन सामान्य के समक्ष लाने का रचनात्मक माध्यम बन सका है। शिल्पग्राम की चौपाल पर एक ओर सूरज ढल रहा था तो दूसरी ओर लोक कला साधक अपने पुश्तैनी वाद्य यंत्रों की चमक को निखारने में तललीन थे। माघ पूर्णिमा की शाम चूरू के चूनाराम और उनके साथियों के डेरू वादन से हुई। भाद्र पक्ष में लोक देवता गोगाजी के भजनों के साथ डेरू वाद्य यंत्र बजाते हुए भजनों का गायन करते हैं। इसके बाद उपस्थित दर्शकों वाग्वर अंचल का गलालेंग सुनने को मिला जिसमें वागड़ के वीर योद्धा गुलाल सिंह के जीवन व शोर्य का वर्णन था। हाड़ौती अंचल के झालावाड़ से कला मेले में अशोक कश्यप व उनके साथियों ने बिन्दौरी नृत्य पेश किया जिसमें डंडो को डफ की थाप के साथ लय मिलाते हुए आपस में टकराया जाता है।

कार्यक्रम में बाबा रामदेव के आराध्य कामड़ जाति की भक्ति परंपरा अनूठी रही इस प्रस्तुति में सारंगी प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रही। मेवात अंचल के उमर फारूख ने इस अवसर पर भपंग लोक वाद्य के साथ पाण्डुण के कड़े सुनाये जिसमें पाण्डवों की गाथा व महाभारत के प्रसंगों को प्रस्तुत किया जाता है। इस अवसर पर दर्शकों को कामड़ जाति का तेराताल नृत्य बेहत पसंद किया गया। बड़ी सादड़ी के लोक कलाकार जगदीश वैष्णव ने अपनी मिमिक्री से दर्शकों का मनोरंजन किया। इससे पूर्व राजसमन्द के बनेडिय़ा के राजनट मिया राम नट व उनके साथियों ने अपने करतबों से दर्शकों व बच्चों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में इसके अलावा चित्तौड़ जिले घोसुण्डा का तुर्रा कलंगी अखाड़ा लोगों के लिये एक नया अनुभव रहा। तीन दिवसीय मेले में ही वट वृक्ष संस्था द्वारा प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से लोगों को अवगत कराया गया। लोगों द्वारा लाल चावल की राब, रागी माल्ट, मिस्सी दलिया, रागी वडे, सामा उपमा, मल्टीग्रेन टिक्कड़, सामा टिक्की, मोठ स्प्राउट सलाद, मिक्स स्प्राउट सलाद बेहद पसंद किये गये।

 

Bindori_Dance Bindori

 

फिर ममता को शर्मशार कर नवजात को मार दिया

0

images (3)उदयपुर, शहर के हिरणमगरी क्षैत्र में फिर किसी बेरहम ने अपने जीवित नवजात बच्चे को बिदे में छोड़ दिया जो 48 घंटों तक वही पड़ा रहा लोगों की निगाह पड़ने पड़ने पर उसको अस्पताल पहुचाया गया लेकिन उसको बचा नहीं पाए और उसकी म्रत्यु हो गयी ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के हिरणमगरी थानान्र्तगत डेढकिया निवासी दुदा मीणा के बीडे में शनिवार सांय अज्ञात जीवित नवजात पडा होने की सूचना पर पुलिस मोके पर पहुची। जहां ४८ घंटे पुराना जीवित नवजात प$डा मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर उपचार के लिए बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां रविवार दोपहर में उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक नवजात का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ जन्म छिपाने की नियत से नवजात को लावारिस छोड जाने का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की।

गंदगी डालकर नाबालिग लड़कों ने लूटे ढाई लाख रुपए

उदयपुर. सूरजपोल चौराहे के पास पेट्रोल पम्प के सामने शनिवार सुबह चार नाबालिग लड़कों ने ढाई लाख रुपए का पेमेंट लेकर जा रहे किसान से लूट की वारदात को अंजाम दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करा दी। गिरफ्तार हुए एक आरोपी लड़के के जरिए पुलिस ने शहर में कई स्थानों पर दबिश दी। बैग सहित ढाई लाख रुपए नगद, खाली हस्ताक्षरशुदा दो चैक, सहित दस्तावेज बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि छोटी सादड़ी निवासी गिरधारी लाल जणवा खेती का काम करते हैं। दिए गए बीजों का रुपए लेने वे उदयपुर कृषि मंडी आए थे।

यहां से दो लाख रुपए के चैक लेकर गिरधारीलाल टाउन हॉल स्थित एसबीबीजे बैंक गए। यहां से दो लाख रुपए नगद लिए, पचास हजार रुपए उनके बैग में पहले से ही रखे हुए थे। इस पर बैग में उनके ढाई लाख रुपए थे।

टाउन हॉल से वापस कृषि मंडी जाने के लिए वे टैम्पो में बैठे। उनके साथ में चार लड़के भी टेम्पो में बैठ गए। एक लड़के ने थूकते हुए गिरधारी लाल के शर्ट पर गंदगी कर दी, फिर कहा अरे आपकी शर्ट खराब हो गई। शर्ट देखने की ओर जैसे ही गिरधारीलाल का ध्यान बंटा, चारों लड़के बैग उठाकर टेम्पो से उतरकर भाग छूटे।

गिरधारीलाल चिल्लाते हुए आरोपियों के पीछे भागे। इस पर कुछ राहगीर भी आरोपियों को पकडऩे के लिए भागने लगे। करीब एक किलोमीटर दौडऩे के बाद तीन लड़के फरार हो गए, वहीं एक लड़का रोडवेज बस के सीट के नीचे छुप गया।

इस पर सत्यनारायण गंधर्व ने आरोपी को छुपते हुए देख लिया। उन्होंने गाड़ी रुकवाई और उसे पकड़ लिया। इसके बाद पकड़े गए आरोपी को थाने के सुपुर्द कर दिया गया।

जब एक ही स्कुल की 9 छात्राए एक साथ पागलों सी हरकते करने लगी

नौ छात्राएं अस्पताल में भर्ती

विद्यालय बंद

उदयपुर, अचानक आई मानसिक क्षिणता के चलते सराडा कस्बे के माध्यमिक विद्यालय की नौ छात्राओं को उपचार के लिए राजकीय एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना के बाद जिला कलक्टर ने विद्यालय में छुट्टी करने के आदेश दिये।

सूत्रों के अनुसार शनिवार को अचानक आई मानसिक क्षिणता के चलते सराडा माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा बहकी-बहकी बाते करने पर विद्यालय में चर्चा का विषय बन गया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम सराडा धीरेन्द्र व्यास, सराडा थानाधिकारी शिव प्रकाश मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। जहां 10वीं की छात्रा मीरा , रेखा , संगीता , प्रियंका, लक्ष्मी, सुगना , मीरा . शांता चिकित्सालय पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां से सभी छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इसी तरह की मानसिक क्षिणता के चलते ५ छात्राओं को उदयपुर भर्ती कराया था। घटना की गंभीरता को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला कलक्टर विकास भाले को घटना की जानकारी दी। इस पर कलक्टर ने शनिवार को विद्यालय में छुट्टी करने के आदेश दिए। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पडता शुरू की। घटना की सूचना मिलने पर कस्बे के लोगों की भीड विद्यालय एवं चिकित्सालय में जमा होने लगी। घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त है।