कक्षा में घुस कर विद्यार्थी व छात्र के साथ मारपीट

राजसमंद, । जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजनगर में बुधवार सुबह कक्षा में घुस कर एक छात्र के साथ मारपीट करने के आरोप में दो जनों के खिलाफ राजनगर थाने में मामला दर्ज हुआ है।

राजनगर थाने पर कार्यवाहक प्राचार्य हरिकान्त पुत्र भंवरलाल खण्डेलवाल ने रिपोर्ट दी कि बुधवार सुबह करीब साढे आठ बजे मोईनुद्दीन पुत्र अल्लाबक्श व साईन पुत्र मोईनुद्दीन निवासी सिलावटवाडी राजनगर ११वीं कॉमर्स की कक्षा में घुस गए और वहां अध्ययनरत राजेश गुर्जर को अपशब्द कहते हुए मारपीट की। बीच बचाव करने पर राकेश सनाढ्य के साथ भी उक्तदोनों ने मारपीट की। बाद में कक्षा में हो रहे शोरगुल से विद्यालय के साथी अध्यापक भगवती लाल, जगदीश, नीरज भी आए बीच बचाव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

 

Previous articleनाबालिग लडकी से दुष्कर्म
Next articleदुर्घटनाएं एवं सावधानियों पर कार्यशाला