आधे से कम पार्षदों के बीच नगर परिषद बोर्ड ने किया दो अरब का बजट पारित

0

समिति अध्यक्षों ने चयन को लेकर भाजपा पार्षद ने भी किया बैठक का बहिष्कार

प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया

उदयपुर,  शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक में समिति अध्यक्षों के बदलाव वर्ष २०१३-१४ का बजट तो पारित हो गया लेकिन सत्ता पक्ष के कई पार्षद बैठक में शामिल नहीं हुए और प्रतिपक्ष कांग्रेसी पार्षदें ने भी बैठक का बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दे दिया।

opposition1

वर्तमान बोर्ड में ऐसा पहली बार हुआ कि जब साधारण सभा की बैठक में सत्ता पक्ष के ही पार्षदों ने सभापति रजनी डांगी के तानाशाही रवैये की वजह से बैठक का बहिष्कार किया और ना पहुंचने के अलग अलग कारण बतायें।

बेठक शुरू होने के २० मिनट बाद कांग्रेसी पार्षद सदन में पहुंचे और थोडी देर में सबडिवीजन में होने वाले विकास कार्यो में पक्षपात रवैये को लेकर जवाब मांगने लगे। सभापति ने प्रतिपक्ष की बात को अनसुनी कर सदन की कार्यवाही आगे बढाने को कहा तो प्रतिपक्ष नेता दिनेश श्रीमाली सहित सभी कांग्रेस पाष्रद सदन का बहिष्कार कर चले गये । पहले बाहर खडे होकर नारेबाजी की बाद में कलेक्ट्री पहुंच गये और बैठक को निरस्त करने की मांग की है।

साधारण सभा की बैठक में वर्तमान बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सभापति के तानाशाही और हठधर्मिता रवैये के चलते सत्ता पक्ष के पार्षदों उपसभापति महेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत पार्षद अर्चना शर्मा, विजय आहुजा,मनोहर ङ्क्षसह पंवार, कल्पना लक्षकार सहित १४ पार्षद मिटिंग में नहीं पहुंचे सभी ने अलग अलग कारण बताये। अनुपस्थित पार्षद ओर सभापति के बीच समिति अध्यक्षा के बदलाव व बजट को लेकर विरोधाभास रहा।

सभा में उपस्थित २२ सत्ता पक्ष के पार्षदों के एक तिहाई बहूमत से १ अरब ९५ करोड ४८.४१ लाख का बजट पास किया जिसमें मुख्यतया सप*ाई कर्मचारी भर्ती एवं भिश्ती के पदों पर भत्तो हेतु जन स्वास्थ्य मद में प्रावधान रखा गया। तथा आपदा प्रबंधन से हाईड्रोलिक लेदर (प*ायर ब्रिगेड) हेतु ५ करो$ड रूपया क्रय करने हेतु प्रावधान रखा गया अण्डर ग्राउण्ड केबल के लिए २ करो$ड रूपये का प्रावधान रखा गया है। वृक्षारोपण हेतु ५० लाख का प्रावधान एवं सिटी बस क्रय हेतु २ करोडत्र रूपये का प्रावधान भी बजट में सम्मिलित किया गया। सुखाडिया सर्कल पर पू*ड कोर्ट हेतु एक करो$ड रूप्ये प*लाई ओवर निर्माण सहायता हेतु ५ करो$ड , मुख्यमंत्री आवास के अंतर्गत २.४० करो$ड रूपये का प्रावधान शहर के विभिन्न विकास कार्यो के लिए ३३ करो$ड ६० लाख रूपये का नगर परिषद प*ण्ड से विकास करने एवं ४० करो$ड ९५ लाख रूपया विशिष्ट सहायता एवं अनुदान मद से व्यय का प्रावधान रखा गया है। विभिन्न रख रखाव मद जैसे भवन, सडक नाली, धर्मशाला आदि हेतु १८ करोड ४२ लाख का प्रावधान रखा गया है।

साधारण सभा की बैठक में गुलाबबाग में चलने वाली बच्चों की टे्रन का शुल्क २० प्रतिशत बढाया गया तथा पिछोला व प*तहसागर में चलने वाली नौकाओं पर १० प्रतिशत किराया बढाने का प्रस्ताव पास किया गया।

प*तहसागर पर छह गोल्प* कार संचालन हेतु अधिकतम दर १८ लाख ६० हजार रूपये का अनुमोदनार्थ प्रस्ताव पारित किया गया। इधर समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस पार्षदों का कलेक्ट्रेट के बाहर धरना जारी था।

 

दो दिवसिय अन्तरराष्ट्रीय कांफ्रेंस

उदयपुर, पेसिफिक युनिवर्सिटी के पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज कॉलेज एवं वण्डर सीमेंट के संयुक्त तत्वावधान में ’चेलेन्जेज फ़ोर इंडस्ट्रीयल सरवाईवल एण्ड ग्रोथ इन इण्डियन एंड ग्लोबल पर्सपेक्टिव’ विषय पर दो दिवसिय अन्तरराष्ट्रीय कांफ्रेंस २२ फरवरी को युनिवर्सिटी परिसर में शुरू होगी।

यह जानकारी कांफ्रेंस के डायरेक्टर व पीआईबीएस के निदेशक डॉ महेन्द्र सोजतिया ने मंगलवार को आयोजित पे्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि भारत एवं विश्व के लिए वर्तमान समय में औद्योगिक क्षैत्र में आ रही चुनोतियों कों कुशल प्रबंधन द्वारा किस प्रकार दूर किया जाए तथा औद्योगिक विकास की गति को किस प्रकार गति दी जाए इसी उद्देश्य को लेकर ’चैलेन्जेज फ़ोर इंडस्ट्रीयल सरवाईवल एण्ड ग्रोथ इन इण्डियन एवं ग्लोबल पर्सपेक्टिव’ विषय पर दो दिवसिय अंतरर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश और दुनिया के एच आर में १३०, मार्केटिंग में १३०, तथा फाइनेन्स में १०७ से ज्यादा शिक्षाविद्,अध्यापक और विद्याथियों के रजिस्टे्रशन हो चुके है। कांफ्रेंस में बिजनेस डवलपमेंट में चुनौतियां, ह्यूमन रिसोर्स में चुनौतियॉ और इकोनोमी एवं फाइनेंस में चुनौतिया जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इन्टरनेशनल कांफ्रेंस में फडरल डोरियों ग्रांडे युनिवर्सिटी ब्राजील से थेस एस्टीवम, एजीप्ट से विनाईका, खुलूड आयमन सहित इंग्लैण्ड, दुबई सहित देश भर के विश्वविद्यालयों से शोधार्थी एवं प्रोफेसर तीन तकनीकी सत्रों में पत्र वाचन करेंगे। अवसर पर स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा।जिसमें कांफ्रेंस से जुडे विशेषज्ञ तथा अनुभवी शोधपत्रों का प्रकाशन कर भारत सरकार एवं वर्ड इकॉनामिक फ़ोरम को भेजे जाएंगे। कांफ्रेंस का उदघाटन २२ फरवरी प्रात: पाहेर सचिव राहुल अग्रवाल करेगे। समारोह के मुख्य अतिथि सुखा$िडया विश्व विद्यालय के कुलपति आई वी त्रिवेदी एवं विशिष्ठ अतिथि डी पी सोमानी, वण्डर सीमेन्ट के एम डी होंगे।

पावर लिफ्टिंग , वेट लिफ्टिंग का जोर शुरू

images (2)उदयपुर, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की मेजबानी से अखिलभारतीय अन्तर विष्वविद्यालय पावर लिफ्टिंग , वेट लिफ्टिंग (महिला) एवं बेस्ट फिजिक (पुरूष) प्रतियोगिता गुरूवार से विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित होगी।

यह जानकारी स्पोस्र्ट बोर्ड के चेयर मैन प्रो दरियाव सिंह चुण्डावत ने मंगलवार को आयोहत पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय स्वर्ण जयंति समारोह के अन्र्तगत पावर लिफ्टिंग, बेट लिफ्टिंग (महिला ) एवं बेस्ट फिजिक(पुरूष) प्रतियोगिता विश्व विद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। तीन दिवसिय प्रतियोगिता २१ २३ फरवरी तक बेस्ट फिजिक पुरूष प्रतियोगिता एवं २६ से २८ फरवरी तक महिला खिला$िडयों की पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता होगी।जिसमें देश भर के १०४ विश्वविद्यालयों के खिलाडी भाग लेगे। प्रतियोगिता में पुरूर्ष वर्ग के तीनों वर्ग में ८-८ वेट केटेगरी में मुकाबले होगे जिसमें २४ गोल्ड, २४ सल्विर, २४ ब्रंास मेडिल दाव पर होगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु अन्तराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के वेट लिफ्टिंग में द्रोणाचार्य अवार्डी श्रीपाल सिं सन्धु, हंसा शर्मा, अर्जुन अवार्डी तारा शार्मा, पावर लिफ्टिंग में अर्जुन अवार्डी सुब्रतो दत्ता, वर्गीस जैन मोहन पीट, बेस्ट फिजिक नवीन यादव सहित ६० आफिशियल्स होगे। प्रतियोगिता में ९०० पुरूष एवं २०० महिला प्रतिभागी होगे। २१ फरवरी को आयोजित उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथित पाहेर सचिव राहुल अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि इण्डियन वेट लिफ्टिंग टीम के पूर्व प्रशिक्षक श्रीपाल सिंह सन्धु एवं विश्वि विद्यालय के कुलपति प्रो आई वी त्रिवेदी की अध्यक्षता में होगा।

 

एडवांस कम्प्यूटिंग एंड क्रिएटिंग एंटरप्रिनर्स पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

छोटे विचारों से बडी रिसर्च संभव

अंधे व्यक्तियों के लिए बन रहे हैं नए प्रोजेक्ट

उदयपुर, गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक, कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया एवं आईईईई कम्प्यूटर सोसायटी चेप्टर इंडिया काउंसिंल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कैंपस में एडवांस कम्प्यूटिंग एंड क्रिएटिंग एंटरप्रिनर्स विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। समारोह की शुरूआत प्रुडु यूनिवर्सिटी (यू.एस.ए.) के प्रो. भरत भार्गव, बीपीसीएल के आईटी प्रमुख एम.डी. अग्रवाल, उदयपुर सांसद रघुवीर मीणा, गीतांजली गु्रप के सीईओ अंकित अग्रवाल, गीतांजली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर आर.के. नाहर, गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक के डायरेक्टर प्रो. बी.एल. खमेसरा, प्राचार्य ए.रमन, आयोजन सचिव रिद्घीमा खमेसरा ने दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती पूजन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। गिट्स के प्राचार्या ए. रमन ने अतिथियों का स्वागत किया।

सम्मेलन की आयोजन सचिव गिट्स की रिद्घिमा खमेसरा ने कान्फ्रेन्स में पत्रवाचन व कार्यक्रम की रूपरेखा व आईईईई के प्रवक्ता सुमीत श्रीवास्तव ने आईईईई के बारे में बताया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीपीसीएल के आईटी प्रमुख एम.डी. अग्रवाल ने कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया के उद्देश्य व कार्यों के बारे में बताया। बाद में गिट्स के डायरेक्टर बी.एल. खमेसरा ने गिट्स की उपलब्धियों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। सम्मेलन में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, चंडीगढ सहित देशभर के १०० प्रतिनिधिओं व विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रडु यूनिवर्सिटी (यू.एस.ए.) के प्रोफेसर भरत भार्गव ने विद्यार्थियों को बताया की किस तरह छोटे-छोटे विचारों से बडे-बडे रिसर्च करना संभव होता है। छोटे आइडियाज को इस्तेमाल कर सामाजिक कार्यों में सहयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया ऐसे ही कार्यों को बढावा देने के उद्देश्य से एडवांस कम्प्यूटिंग के माध्यम से अंधे व्यक्तियों के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं जिससे व बॉस्केटबॉल खेलना, विमान उ$डाने, फुटबॉल खेलने व अन्य तरह के कई कार्य आसानी से कर सकते हैं। आज का युग ज्ञान को पाने का है। आपके ज्ञान से ही आपका आंकलन किया जा सकता है।

वही मुख्य अतिथि उदयपुर सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कम्प्यूटर क्षेत्र में नई तकनीकों से कई कार्य आसान होते जा रहे हैं। नई तकनीकों से हर क्षेत्र की पल-पल की जानकारियां मिल जाती है। बीपीसील के आईटी विभाग के प्रमुख एम.डी. अग्रवाल ने बारहवीं पंचवर्षीय योजना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सरकार विभिन्न योजना में सूचना प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटर साइंस पर भारी बजट आवंटित करती हैं। बजट के माध्यम से नए रिसर्च किए जा सकते हैं। उन्होंने एडवांस कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में हो रहे नए अविष्कार व रिसर्च के बारे में बताया।

 

देर रात तक तेज़ आवाज़ में साउंड बजने पर होटल लीला प्रबंधक के खिलाफ FIR

imagesउदयपुर, अम्बामाता थाना पुलिस ने होटल लीला प्रबंधकों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण फैलाने का मामला दर्ज किया।

शहर के झील किनारे स्थित होटल लीला वेंचर में सोमवार रात में मुंबई निवासी परिवार का विवाह समारोह आयोजित हुआ था। इस दौरान देर रात तक होटल परिसर में जोर जोर से साउण्ड सिस्टम बज रहा था। इससे परेशान होकर क्षेत्रवासियों की शिकायत पर अम्बामाता थाना एएसआई मांगीलाल मय टीम ने मोके पर पहुंचकर उपकरण जब्त कर मुंबई निवासी केतन को गिरफ्तार किया तथा होटल मेनेजर सहित तीन लोगों के खिलाफ ध्वनी प्रदूषण फैलाने का मामला दर्ज किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद होटल परिसर में रात १० बजे बाद तेज आवाज में साउण्ड बज रहा था।

दुष्कर्म के आरोपी कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त

0

उदयपुर। महिला पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के आरोपी दो कांस्टेबल को जिला पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा द्वारा आज जांच रिपोर्ट के समस्त तथ्यों पर विचार करने के बाद दुष्कर्म के मामले में कांस्टेबल भीम सिंह व किशोर सिंह को राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया। ज्ञातव्य है कि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने इन्हें लाइन हाजिर कर दिया था।
मामले में आज पीडता ने ग्राम न्यायालय गिर्वा उदयपुर में पेश होकर १६४ में बयान दर्ज कराए।
घटना: गत 14 faरवरी को ऋषभदेव थाना क्षेत्र में महिला कांस्टेबल की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस संबंध में महिला कांस्टेबल ने किशोर सिंह के क्वार्टर में ले जाकर भीम सिंह द्वारा उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने दोनों कांस्टेबलों को गिरप*तार कर जेल भिजवा दिया था।

मल्टी मीडिया स्कल्पचर कार्यशाला सम्पन्न

उदयपुर, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ‘‘मल्टीमीडिया स्कल्पचर कार्यशाला’’ सोमावार को सम्पन्न हुई। समापन पर मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्विद्यालय के कुलपति श्री आई.वी. त्रिवेदी ने कला शिक्षा को स्कूली शिक्षा से जोडऩे की आवश्यकता जतलाई।

DSC_0106

शिल्पग्राम में आयोजित दस दिवसीय कार्यशाला के समापन पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए श्री त्रिवेदी ने कहा कि हमारे यहां कैरियर काउंसिलिंग नहीं है इससे से छात्रों को कला विषय चुनना कठिन होता है। उन्होंने कहा कि हम इस बात के प्रयास करेंगे कि कला शिक्षा को माध्यमिक शिक्षा स्तर से प्रारम्भ करने की व्यवस्था हो ताकि नूतन पीढ़ी में कला को परखने व सराहने के गुण कर विकास हो सके तथा वे कला क्षेत्र को अपना सकें।

वरिष्ठ कलाकार अमिताव भौमिक ने स्कूलों में कला शिक्षा को अनिवार्य करने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने इसके लिये व्यापक वित्त प्रबन्धन की बात कही। उन्होंने कहा कि वित्तीय मदद के बिना कला में रहना अत्यंत कठिन है। कार्यशाला के सम्बन्ध में श्री भौमिक ने बताया कि वरिष्ठ और युवा कलाकारों में शैलिगत, वैचारिक व तकनीकी आदान-प्रदान की दृष्टि से मल्टभ्मीडिया वर्कशॉप एक अच्छा अनुभव है।

कलाकार अशोक गौड़ ने कहा कि कार्यशाला में पारंपरिक शिल्पकारों से भी काुी सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि शिल्पकारों से ज्ञान लेने में परहेज नहीं करना चाहिये। केन्द्र निदेशक श्री शैलेन्द्र दशोरा ने अतिथियों व कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कलाकारों को ईश्वर के बाद दूसरे स्थान की संज्ञा देते हुए कहा कि ईश्वर ने सब बनाया जबकि ये कलाकार ईश्वर निर्मित चीजा़ें से फिर कुछ नया बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कलाकारों का समाज को महती योगदान है। इस अवसर पर कार्यशाला के समन्वयक श्री महेन्द्र भाई कडिय़ा द्वारा सृजित चित्र प्रो. त्रिवेदी को भेंट किया गया। इससे पूर्व अतिरिक्त निदेशक श्री फुरकान खान ने कार्यशाला पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आमतौर पर कला व शिल्प नमूने देखे जा सकते हैं किन्तु उनके निर्माण की प्रक्रिया व तकनीक को देखने का अवसर इस कार्यशाला में युवाओं को मिल सका।

DSC_0117

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में अहमदाबाद के श्री अर्पित बिलोरिया, सुश्री देवीबा वाला, मनोज सोनारा, हर्षद पंचाल, दर्शना यास्मीन, निकेश कनुभाई डाबगर, संजीश, गुजरात से ही चिन्तन मेवाड़ा, महाराष्ट्र के रत्नागिरी से संदीप तम्हाणकर, मेजस बोहिर, रितेश मेशराम, रोहन सुरेश पंवार, आसारसा रंजीत, जयपुर के अशोक गौड़, नई दिल्ली के श्री कांत पाण्डे, अमिताव भौमिक, चेन्नई के आर. श्रीनिवासन, जम्मू के रविन्दर जमुआल, छत्तीसगढ़ के नंदलाल विश्वकर्मा, उदयपुर के पुष्पकांत त्रिवेदी, दिनेश उपाध्याय, रोकेश कुमार सिंह, व सचिन दाधीच ने भाग लिया।

समापन अवसर पर कलाकारों को स्मृति विन्ह भेंट कियें गये तथा कला कृतियों का प्रदर्शन किया गया। कला कृतियों को कई कला प्रेमियों व पर्यटकों ने देखा व सराहा।

 

अकादमी का प्रथम ‘जनार्दन राय नागर’ सम्मान डॉ. सावित्री डागा, जोधपुर को

अकादमी का प्रथम ‘जनार्दन राय नागर’ सम्मान डॉ. सावित्री डागा, जोधपुर को

उदयपुर, राजस्थान साहित्य अकादमी का इस वर्ष का इस वर्ष का जनार्दनराय नागर सम्मान हिन्दी साहित्य की लब्ध-प्रतिष्ठ कवयित्री डॉ. सावित्री डागा, जोधपुर को प्रदान किया जाएगा।

RSA award

इस संबंध में जानकारी देते हुए अकादमी के अध्यक्ष वेद व्यास ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी की घोषणा के अनुसार ‘पं. जनार्दनराय नागर की स्मृति’ में प्रतिष्ठापित प्रथम ‘जनार्दनराय नागर सम्मान’ हिन्दी की जानी-मानी कवयित्री और साहित्यकार डॉ. सावित्री डागा, जोधपुर को राशि 1.00 लाख रु. का प्रदान किया जाएगा। अकादमी द्वारा राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (रीपा) के सहयोग से जयपुर में 24 फरवरी, 2013 को आयोज्य ‘अमृत सम्मान’ समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति जी.एस. सिंघवी, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा डॉ. डागा को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। व्यास ने बताया कि इस अवसर पर अकादमी का सर्वोच्च ‘साहित्य मनीषी’ सम्मान डॉ. तारा प्रकाश जोशी, जयपुर को और 12 साहित्यकारों – मुश्ताक अहमद ‘राकेश’ (जयपुर), सुरेश पंडित (अलवर) , विनोद शंकर दवे (जयपुर), प्रकाश परिमल (जयपुर), डॉ. महेन्द्र भाणावत (उदयपुर), माधुरी शास्त्री (जयपुर), विद्यासागर आचार्य (बीकानेर), ओंकार पारीक (उदयपुर), श्याम आचार्य (जयपुर), नरसिंग देव गुजराती (जोधपुर), जसदेव सिंह (जयपुर), नंदलाल परशरमाणी (सलूम्बर) को अकादमी का ‘अमृत सम्मान’ राशि 21000/-रु. (प्रत्येक) प्रदान किया जाएगा।

यह कार्यक्रम राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर के सभागार में 24 फरवरी, 2013 को पूर्वाह्न में 11.00 बजे आयोजित होगा तथा इस अवसर पर अकादमी प्रकाशनों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

आर्य-अनार्य के बीच पनपा प्रेम: मोनजो-दाड़ो’’

उदयपुर, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘‘रंगशाला’’ में नाटक ‘‘मोहनजो-दाड़ो’’ का मंचन किया गया। जिसमें आर्य और अनार्य के बीच पनपे प्रेम के बीच युद्ध की विभीषिका ने एक अलग अनुभव दिया।

Mahen_jodaro_at_Shilpgram-1

शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में रविवार को बिगबैग ग्रुप की ओर से कुलविन्दर बख्शीश द्वारा निर्देशित नाटक ‘‘मोहनजो-दाड़ो’’ दर्शकों द्वारा पसंद किया गया। आकर्षक सैट व कम्पोजिशन की बदौलत प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। नाटक मोहन जोदाड़ों काल में आर्य और अनार्य के संघर्ष के बीच पनपे प्रेम तथा उससे उत्पन्न संतान के प्रभुत्व के माध्यम से कोमल मानवीय भावनाओं को छू गया। निर्देशक कुलविन्दर ने कहानी को अच्छा ट्रीटमेन्ट दिया वहीं अभिनय कर रहे कलाकारों में बेहतर तारतम्य बन सका। नाटक में उदयपुर के रंगकर्मी व टीवी कलाकार अशोक बाँठिया ने अपने अभिनय की छाप छाड़ी वहीं नाटक में प्रकाश व्यवस्था श्रेष्ठ बन सकी। नाटक का बैकग्राउण्ड म्यूजिक दृश्यानुकूल व प्रभावी बन सका वहीं प्रकाश संयोजन ने दृश्यों में प्राणें का संचरण किया।प्रस्तुति के अंत में कलाकारों को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया गया।Mahen_jodaro_at_Shilpgram-2

डॉ. फारूक अब्दुल्लाह् को हकीम खां सूर, मिन्जा यांग को जेम्स टॉड तथा पत्रकार अरनाब को हल्दीघाटी पुरस्कार

महाराणा मेवाड फाउण्डेशन 32वाँ वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह-2013

32nd MMFAA Logoउदयपुर, महाराणा मेवाड चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के इस वर्ष होने वाले ३२वें वार्षिक अलंकरण सम्मान समर्पण समारोह 2013 के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्लाह्, जापान मूल की मिन्जा यांग, समाचार चैनल टाईम्स नाऊ के अरनाब गोस्वामी, भारतीय नौसेना के शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन उदय कुमार सौंधी, मिसाइल वुमेन के नाम से ख्यातिप्राप्त अग्निपुत्री डॉ. टेसी थॉमस, पशुप्रेमी डॉ. विद्या आत्रेय को अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के महाराणा मेवाड फाउण्डेशन के अलंकरणों से सम्मानित किया जाएगा।

फाउण्डेशन के वर्ष 2013 के अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय अलंकरणों की गुरूवार को घोषणा करते हुए ३२वें वार्षिक अलंकरण सम्मान समर्पण समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि अलंकरण समारोह आगामी 3 मार्च, 2013, रविवार सायं 4 बजे सिटी पैलेस उदयपुर के माणक चौक प्रांगण में आयोजित होगा। जिसमें ये अलंकरण फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविंद सिंह मेवाड प्रदान करेंगे। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रकवि बालकवि बैरागी करेंगे।

PROF MINJA YANG
PROF MINJA YANG

अलंकरण समारोह के संयोजक डॉ. गुप्ता ने बताया कि भारत के प्रति सार्वभौम संपादित स्थायी मूल्यों की सेवाओं के उपलक्ष में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष दिया जाने वाला कर्नल जेम्स टॉड अलंकरण मिंजा यांग को भारत में स्थित पुरा संपदाओं के संरक्षण एवं उन्हें विश्व मानचित्र पर अपनी विशेषताओं के साथ उभारने के लिए जाना जाता है। यांग के प्रयासों के फलस्वरूप ही उदयपुर के पुरा वैभव संपदा को पर्यटन मानचित्र पर एक विशेष पहचान मिली तथा इन जीवन्त पुरा वैभव (लिविंग हेरिटेज) के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए आपने बतौर यूनेस्को इंडिया के निदेशक पद पर रहते हुए इंडियन हेरिटेज सिटीज नेटवर्क फाउण्डेशन की स्थापना कर भारत की पुरा वैभव संपदा को संरक्षित एवं संपोशणियता के लिए जागरूकता लाने की एक नई पहल की। इस अलंकरण के तहत १११००१ रूपए की राशि, रजत तोरण, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि टाईम्स नाऊ के मुख्य संपादक एवं प्रख्यात पत्रकार अरनाब गोस्वामी को अपनी तेजतर्रार वाक शैली के लिए जाना जाता है। अपने कार्यक्रम न्यूजऑवर में देश के ज्वलंत मुद्दों पर राजनीतिज्ञों एवं विशेषज्ञों को अपने बेबाक प्रश्नों के जरिए वास्तविकता के धरातल पर लाने वाले अरनाब को राष्ट्रीय स्तर का हल्दीघाटी अलंकरण प्रदान किया जाएगा।

2. DR FAROOQ ABDULLAHसंयोजक डॉ. गुप्ता ने बताया कि साम्प्रदायिक सद्भाव, देश प्रेम एवं राष्ट्रीय एकता और अखण्डता के क्षेत्र में स्थायी सेवाओं के लिए दिया जाने वाला राष्ट्रीय स्तर का हकीम खां सूर अलंकरण इस बार केन्द्रीय मंत्री एवं जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री पद रहे डॉ. फारूक अब्दुल्लाह् को सामाजिक सौहार्द के लिए किए गए प्रयासों के लिए प्रदान किया जा रहा है।

संयोजक डॉ. गुप्ता के अनुसार पर्यावरण संरक्षण-संवद्र्घन के क्षेत्र में की गई स्थायी मूल्य की सेवाओं के लिए महाराणा उदयसिंह अलंकरण इस वर्ष देश की जानी-

 CAPTAIN (IN) UDAY K SONDHI, SC
CAPTAIN (IN) UDAY K SONDHI, SC

मानी पहली मिसाइल वुमेन डॉ. टेसी थॉमस एवं पुणे की पशु प्रेमी डॉ. विद्या आत्रेय को प्रदान किया जा रहा है। डॉ. टेसी ने मिसाइल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी कर्म क्षमता के बल पर देश की महिला शक्ति को नया मार्ग प्रदान किया है। इसके साथ ही पुणे की वन्यजीव प्रेमी डॉ. विद्या को भारत के महाराष्ट्र एवं हिमाचल प्रदेश में तेंदुआ एवं वन्यजीवों के विचरण क्षेत्र में बसे लोगों में तेंदुओं की प्रकृति एवं व्यवहारों आदि की बारीकि से जानकारी देकर उनके संरक्षण के प्रति विभिन्न योजनाओं पर कार्य करने के लिए प्रदान किया जा रहा है।

अपने निर्धारित दायित्व की सीमा से ऊपर उठकर किए गए कार्य के लिए दिया जाने वाला राष्ट्रीय स्तर का पन्नाधाय अलंकरण भारतीय नौसेना के शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन उदय सौंधी को प्रदान किया जा रहा है। सौंधी सेना के एक प्रशिक्षण विमान को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया के दौरान उसमें आई तकनीकी खराबी के चलते आबादी क्षेत्र की ओर जा रहे विमान को अपनी जान की परवाह किए बगैर विमान को उस क्षेत्र से दूर ले जाने में सफल हुए। इस दुर्घटना में अपना दांया पैर गंवाने के बावजूद अपनी दृढ इच्छाशक्ति के बूते कृत्रिम पांव के साथ सेना में वापसी कर उसी हौसले के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है। वर्ष १९९७ में स्थापित इस अलंकरण से अब तक प्रो. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, किरण बेदी एवं श्रीमती अरूणा रॉय, करमबीर सिंह कांग, आमटे दंपत्ति सहित १५ विभूतियों सम्मानित हो चुकी है।

राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाले उक्त चारों अलंकरणों के तहत प्रत्येक विभूति को ५१००१ रूपए नकद, रजत तोरण, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए जाएंगे।