भूमाफिया के विरूद्घ जन मंच ने किया शंखनाद

उदयपुर, जरूरतमंदों के लिये अपना घर का सपना आवश्यक सुविधायुक्त आवास उपलब्ध हो। यह विचार के साथ जनमंच उदयपुर व शहर के अन्य लोगों ने वर्तमान सरकार की नीति एवं भूमि दलाल, माफिया व भ्रष्ट प्रशासन के विरोध में कलेक्ट्री पर धरने के साथ अपना घर का सपना का आंदोलन शुरू किया।

धरने के दौरान माकपा सचिव बी.एल. सिंघवी ने कहा कि अपना घर या मकान हर आदमी का सपना होता है ज्हां वह सुकून के पल बिताता है लेकिन वर्तमान सरकार, भूमि दलाल, व भ्रष्ट प्रशासन के गठजोड से आम आदमी का यह सपना चूर-चूर हो गया है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह एक आवास नीति घोषित करें, जिसमें समस्त जरूरतमंदों को एक निश्चित समय सीमा में अवश्य सुविधायुक्त आवास उपलब्ध करावें।

पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला सचिव मेघराज तावड ने कहा कि आवासन मण्डल नगर विकास प्रन्यस पंगु बन गये है। वे आवास देने के बजाय भू माफियाओं के लिये भूमि रूपान्तरण व सुविधा उपलब्ध करवाने वाले ऐजेन्ट मात्र है। जनमंच के संयोजक अरूण व्यास ने कहा कि जिसे लोग धरती मां कहते थे आज वहीं धरती मां कुछ मुनाफाखोरो के लिये सिर्फ ज्यादा मुनाफे वाला उद्योग बना हुआ है और उन्होंने प्रशासन को भी भ्रष्ट कर रखा है। इस धंधे में राजनैतिक लोग ज्यादा लगे हुए है।

समाजवादी पार्टी के भंवरलाल वैरागी के अनुसार उदयपुर शहर का हर तीसरा व्यक्ति इन भू माफियाओं का सताया हुआ है। जो डरा धमका कर ठगी कर धोखे से अपनी पैतृक सम्पत्तियों को कोडियों में इनके हाथों बेचने को मजबूर कर देते है।

सामाजिक कार्यकर्ता हरीश सुहालका ने कहा कि भू माफिया राजनेताओं के साथ मिलकर गरीब आदिवासियों किसान की जमीन धोखे से कोडियों की कीमत में खरीद कर उन पर प्लानिंग कर मुनाफा कमाने में लगे हुए है।

पार्षद राजेश सिंघवीने कहा कि राजस्थान में शहरी भूमि हदबंदी कानून पुन: लागू करा किसी भी व्यत्ति पास अधिकतम आवास योग्य भूमि को सीमा तय कर उससे अधिक भूमि को जब्त कर जरूरतमंदों को दी जावे। सभा में सभी ने आवासीय उपयोग हेतु कृषि भूमि में व्यवसाय पर रोक लगाने ऐसे व्यवसाय को अवैध घोषित करने, कृषि भूमि को गैर कृषक को बेचने पर रोक लगाने आदि आम आदमी को आवास की सुविधा मुहैया कराने की मांग की व सभा के उपरांत जन मंच की ओर से एक प्रतिनिधि मण्डल ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को देकर आम आदमी के घर के सपने को पूरा करने हेतु आवास नीति बनाने की मांग की। इस अवसर पर जन मंच उदयपुर की ओर से इस मुद्दे को जन आंदोलन बनाने का भी ऐलान किया गया।

 

जलदायकर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ

उदयपुर, भारतीय जलदाय कर्मचारी संघ जिला उदयपुर द्वारा पूर्व में दिये गये 5 सूत्री मांग पत्र को स्वीकृत कर विभाग द्वज्ञरा कर्यवाही नहीं किये जाने के विरोध स्वरूप सोमवार से राघवेन्द्र सिंह सारंगदेवोत के नेतृत्व में 11 कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर एक आम सभा की।

आम सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि उदयपुर में लंबे समय से अनिश्चितता का वातावरण बना हुआ है। जिसके कारण विभाग को 55 करोड रूपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है। जो जांच का विषय तो है ही तथा ऐसी अनियमितता करने वाले लोगों के खिलाफ जांच कर दोषी अधिकारी एवं ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावें।

महासंघ के महामंत्री बृजराज आचार्य ने जलदाय श्रमिकों की मांगों पर सरकार से हुई वार्ता की जानकारी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने 10 फरवरी तक श्रमिकों की मांगो को पूरा किये जाने का आग्रह करते हुए कहा कि जिन योजना को नगर पालिका एवं पंचायती राज को सौंपे जाने के आदेश निरस्त नहीं किये तो फरवरी माह में पूरे प्रदेश के श्रमिकों का प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी जायेगी।

आचार्य ने उदयपुर के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि भेदभाव का रास्ता छोडे तथा यूनियन के पदाधिकारियों के खिलाफ झूठे मुकदमे बनाकर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया तो वह सहन नहीं होगा।

 

ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मृत्यु

0

डूंगरपुर, कोतवाली थानान्तर्गत साबेला बाई पास के पास ट्रेन की पटरी पर ट्रेन से कट एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपली अ थाना केशरीयाजी निवासी शंकर पुत्र कचरा अहारी जो कि विगत ५ वर्षो से सुरपुर अपने ससुराल में रहता था। दोपहर में अहदाबाद वाली टे्रन के आगे आ जाने से शंकर की मृत्यु हो गई। ट्रेन के चालक ने डंूगरपुर रेल्वे स्टेशन पहुंच जीआरपी थाने को सूचना दी। जिन्होने सदर थाना को घटनाक्रम से अवगत कराया। जिस पर द्वितीय अधिकारी हनुवंतसिंह मौके पर पहुंचे। लेकिन उक्त घटनाक्रम कोतवाली थाने का होने पर शहर कोतवाल ज्ञानेन्द्रसिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को मुर्दाघर में रखवाकर उसके परिजनों को पिपली अ में अवगत कराया गया। मंगलवार को पोस्ट मार्डम कराया जायेगा।

 

अस्थिया हटा कीचड़ में डाली

उदयपुर, मृतका मां की शमशान घाट से अस्थियां हटाने पर पुत्र ने पुलिस में शिकायत की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चांदपोल चोहानों की गली निवासी नरेन्द्र गहलोत ने रानीरोड स्थित शमशान घाट पर कार्यरत सफाई कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दी की।18 जनवरी को मां की मृत्यु होने पर उनका रानीरोड स्थित शमशान घाट पर अङ्क्षतम संस्कार किया। सोमवार को अस्थियां लेने गये तो मोके पर नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद अस्थिया कींचड पडी टोकरी में मिली।रिपोर्ट में नरेन्द्र ने आम जन की भावना को देखते हुए सफाई कर्मी को पाबंद कर भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति नहीं करने की शिकायत की।

 

वन भूमि पर कब्जा करने वालों को जेल

उदयपुर, जरगाजी गुर्रा स्थित वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेजा।

सायरा थाना पुलिस ने जरगा वन क्षेत्र भूमि की 160 मीटर दीवार ध्वत कर कब्जा करने का प्रयास करने के आरोपी गणावल निवासी पुरा, रूपा पुत्र धन्ना, भूरा पुत्र पन्ना, नाथु पुत्र हरिंग,दल्ला पुत्र उमा गतेती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेजा। प्रकरण के अनुसार वन नाका गुर्जरों का खेडा अन्र्तगत वनखण्ड जरगा नामी जगह गुर्रा मोटी बीवण वन क्षेत्र की 9 जनवरी को आरोपियों ने कब्जा करने की नियत से 160 मीटर दीवार ध्वस्त कर दी थी। गश्ती दल को इसका पता चलने पर सहायक वनपाल बनाराम ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया था।

माइन्स श्रमिकों पर पत्थर बाजी

उदयपुर,बैकरिया थाना पुलिस ने आठ से अधिक श्रमिकों के खिलाफ माइन्स के श्रमिकों पर पत्थरबाजी करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खेडा तला माइन्स के सुरक्षा अधिकारी मंगल सिंह पुत्र अनन्त सिंह ने भीमाणा जिला पाली निवासी चिनाद पुत्र खैता सहित 8 श्रमिकों के खिलाफ माइन्स में कार्यरत श्रमिकों पर पत्थरबाजी करने का प्रकरण दर्ज करवाया। कि 19 जनवरी को आये आरोपियों ने माइन्स क्षेत्र में चल रहे कार्य के दौरान आरोपियों ने पत्थरबाजी की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। माइन्स में श्रमिकों एवं प्रबंधकों के बीच १४ सूत्री मांग को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में अब तक ३ प्रकरण प्रबंधन की ओर से पुलिस में दर्ज करवायें है तथा एक बार राज्य के युवा मामलात एवं खेलमंत्री एवं जिला कलक्टर, एवं माइन्स प्रबंधकों, श्रमिकों नेताओं के बीच हुई वार्ता में भी कोई सुलह नहीं हो पाई थी। माइन्स में कार्यरत श्रमिकों के लिए राशन सामग्री ले जाते समय हडताली श्रमिकों ने रोका था। इस दौरान पुलिस ने ४ राउण्ड फायर भी किये थे।

नो कंस्ट्रक्शन जोन में निर्माण ध्वस्त को लेकर सुनवाई

360_udaipur_0923उदयपुर, झीलो में नो कंस्ट्रक्शन जोन में निर्माण ध्वस्त को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मामले में कोई बडा फैसला हो सकता हे। पेशी के लिए सभी पक्षो ने अपनी अपनी तैयारी कर रखी है।

उल्लेखनिय है कि नो कंस्ट्रक्शन जोन को लेकर कुछ माह पहले हाईकोर्ट ने कई पांच सितारा होटल व मकानों के निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दे दिये थे तथा निर्माण पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट ने उदयसागर में बन रही वर्धा इंटरप्राइजेज की ५ स्टार होटल तथा एचआरएच ग्रुप को फतह प्रकाश होटल में 40 कमरे ध्वस्त किय जाने के आदेश दे दिये थे।

हाईकोर्ट के आदेश के विरूद्घ सभी पक्ष सुप्रीम कोर्ट चले गये थे। सुप्रीम कोर्ट ने भी सभी पक्ष की याचिकाएं स्वीकार करते हुए जवाब मांगे थे।

उम्मीद जताई जा रही है कि अगर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई तो कोई खास आदेश आ सकते है। होटल समूह द्वारा हाईकोर्ट के आदेशों की पलटने की हर संभव कोशिश की जा रही है। विशेषज्ञ वकीलों द्वारा सारे कानूनी दांव पेच लगाये जा रहे हे। अगर कोई आदेश नहीं भी आये तो होटल समूह अंदेशा लगाए बैठे है यथा स्थिति तो रहेगी ही।

इधर अगर शहर की हकीकत जाने तो हाईकोर्ट के सारे आदेशों की खुलकर अवमानना हो रही है। जिला प्रशासन का ध्यान वर्तमान मे नो कंस्ट्रक्शन जोन से हटा हुआ है ओर पिछोला तथा प*तहसागर किनारे पि*र ढके हुए अंदाज में कंस्ट्रशन शुरू हो गये है।

नो कंस्ट्रक्शन जोन के अलावा झीलो के किनारे नो प्लास्टिक जोन घोषित था लेकिन इस आदेश की भी स्थानिय निकायों द्वारा खाना पूर्ति कर के हाल ज्यों के त्यो बने हुए है। इसके अलावा भी चाहे बात आयड नदी की हो प्रदूषण मुत्त* कराने की हो चाहे झील विकास प्राधिकरण का गठन हो सभी मामले ठण्डे बस्ते में जाने के बाद सभी पक्ष बेपि*क्र हो गये है।

डिविडिंग मशीन खरीद में धांधली की आशंका

सफेद हाथी साबित होगी एक बडी म्शीन

उदयपुर, नगर के झील संरक्षण से जुडे नागरिकों ने डिविडिंग मशीन खरीद में धांधली की आशंका जताई है। डॉ. मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट व झील संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में विगत दिनों से चल रही संवाद श्रंृखला ने डिविडिंग मशीन खरीद पर कई प्रश्न उठाए गए है।

झील संरक्षण समिति के डॉ. तेज राजदान, अनिल मेहता, चांदपोल नागरिक समिति के तेजशंकर पालीवाल ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि आरयूआईडीपी द्वारा ७ जनवरी २०१३ को जारी टेण्डर में सवा तीन करो$ड की डिविडिंग मशीन खरीद के लिए निविदा मांगी गई है जबकि संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता वाली सिटी लेवल मोनिटरिंग कमेटी ने ऐसी कोई चर्चा नहीं थी।

सी.एल.एम.सी. में पचास से साठ लाख वाली दो-तीन मशीनों के बारे में लम्बा विचार विमर्श हुआ था। वहीं टेण्डर नोटिस में एक ब$डी व बहुत ही महंगी मशीन खरीदने का उल्लेख है। राजदान, मेहता तथा पालीवाल ने संभागीय आयुक्त से आग्रह किया है कि वे इस सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट करें।

पूर्व अधीक्षण अभियंता जी.पी. सोनी ने कहा कि सवा तीन करो$ड के ब्याज मात्र में ही झीलों को जलकुम्भी व खरपतवार से मुक्त रखा जा सकता है।

डॉ. मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव नन्दकिशोर शर्मा ने कहा कि स्थानीय तौर पर बहुत ही कम लागत में कनवेयर बेल्ट, फ्लोट इत्यादि की व्यवस्था से जलकुम्भी व खरपतवार हटाई जा सकती है। शर्मा ने कहा कि एक ब$डी मशीन के बजाय यांत्रिक व जैविक विधि का उपयोग सम्मिलित तरीका काम में लेना ज्यादा प्रभावी व फायदेमंद होगा।

झील हितेशी मंच के हाजी सरदार मोहम्मद ाशक्षाविद् सुशील दशोरा तथा ज्वाला संस्थान के भंवरसिंह राजावत ने कहा कि सवा तीन करो$ड की मशीन सफेद हाथी ही साबित होगी। संवाद श्रृंखला में नितेशसिंह नन्दलाल कुम्हार, हाजी नूरमोहम्मद ने भी भाग लिया।

25 लाख की चोरी की पर्दाफाश, दो व्यक्ति गिरफ्तार

एक दर्जन से अधिक की वारदातो को दिया अंजाम

imagesचित्तौडगढ, दो माह पूर्व शहर के न्यू क्लॉथ मार्केट के पास स्थित कबीर कोलोनी में हुई लगभग २५ लाख रूपये की चोरी की घटना में पुलिस ने भीलवाडा क्षैत्र के दो चोरो को गिरफ्तार किया है। इन चोरो ने शहर में एक दर्जन से अधिक घरो में चोरी की वारदात करना कबूल किया है।

शहर कोतवाल बोराजसिंह भाटी के अनुसार 29 नवम्बर 2012 को शहर के कबीर कोलोनी में राजेश सोनी नाम व्यक्ति के घर पर रात्रि में 8 से 10 बजे के मध्य अज्ञात चोरो ने अलमारी में रखे सोने व चांदी के आभुषण व नकदी चुरा ली थी। इस संबंध में राजेश सोनी द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन करते हुए इस मामले में भीलवाडा जिले के कावाखेडा कच्ची बस्ती निवासी ईशाक मोहम्मद पिता बदरूदीन व अब्दुल हकीम पिता कय्युम खान मुसलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ में दोनो ही आरोपियों ने चोरी की वारदात करना कबूल करते हुए चितौडगढ शहर के गांधीनगर, प्रतापनगर, कुम्भानगर आदि स्थानो पर भी वारदात करना कबूल किया है। पुलिस दोनो ही आरोपियों से चोरी गया माह बरामद करने का प्रयास कर रही है।

दीपिका और रणबीर की “रामलीला” होगी उदयपुर में

imagesउदयपुर ,अपनी फिल्म ‘रामलीला’ की शूटिंग के लिए निर्माता संजय लीला भंसाली 23 जनवरी को उदयपुर आएंगे। वे तीन दिन तक उन जगहों को देखेंगे, जहां फिल्म की शूटिंग होनी है। शूटिंग की शुरुआत 27 जनवरी को होगी, जो करीब तीन महीने चलेगी।

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अभिमन्यु सिंह जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म की शूटिंग 27 जनवरी से शहर के गणगौर घाट, जगदीश चौक जैसे कई दर्शनीय स्थलों पर होगी। शूटिंग फरवरी के पहले सप्ताह तक चलेगी। फिल्म के सितारे होटल ट्राईडेंट में ठहरेंगे। शूटिंग के दौरान पुलिस सुरक्षा केdips-b-27-11-2012 पुख्ता इंतजाम के लिए निर्माता कम्पनी ने स्वीकृति मांगी है।

इसी सिलसिले में 27 को ही रणवीर सिंह और तीन फरवरी को दीपिका पादुकोण आएंगे। शूटिंग की तैयारियों को लेकर जोधपुर की इवेंट कंपनी के प्रतिनिधि इन दिनों उदयपुर में है।