माइन्स श्रमिकों पर पत्थर बाजी

उदयपुर,बैकरिया थाना पुलिस ने आठ से अधिक श्रमिकों के खिलाफ माइन्स के श्रमिकों पर पत्थरबाजी करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खेडा तला माइन्स के सुरक्षा अधिकारी मंगल सिंह पुत्र अनन्त सिंह ने भीमाणा जिला पाली निवासी चिनाद पुत्र खैता सहित 8 श्रमिकों के खिलाफ माइन्स में कार्यरत श्रमिकों पर पत्थरबाजी करने का प्रकरण दर्ज करवाया। कि 19 जनवरी को आये आरोपियों ने माइन्स क्षेत्र में चल रहे कार्य के दौरान आरोपियों ने पत्थरबाजी की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। माइन्स में श्रमिकों एवं प्रबंधकों के बीच १४ सूत्री मांग को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में अब तक ३ प्रकरण प्रबंधन की ओर से पुलिस में दर्ज करवायें है तथा एक बार राज्य के युवा मामलात एवं खेलमंत्री एवं जिला कलक्टर, एवं माइन्स प्रबंधकों, श्रमिकों नेताओं के बीच हुई वार्ता में भी कोई सुलह नहीं हो पाई थी। माइन्स में कार्यरत श्रमिकों के लिए राशन सामग्री ले जाते समय हडताली श्रमिकों ने रोका था। इस दौरान पुलिस ने ४ राउण्ड फायर भी किये थे।

Previous articleनो कंस्ट्रक्शन जोन में निर्माण ध्वस्त को लेकर सुनवाई
Next articleवन भूमि पर कब्जा करने वालों को जेल