अपने ही अपहरण की साजिश रची और मित्र को फंसा दिया

demo
demo

उदयपुर, बीएन कॉलेज से अपहरण की शिकार कॉलेज छात्रा ने मित्र को फसाने की नियत से स्वयं की योजनानुसार साथियों की मदद से फर्जी अपहरण की साजिश रची।

प्रकरण के अनुसार गुरूवार सवेरे बी एन कॉलेज परिसर से कॉलेज छात्रा सेक्टर 11 निवासी खुशबू पुत्री दिनेश लोधा को कार में सवार 3 बदमाशों ने अपहरण कर नाथद्वारा गुजोल नदी किनारे छोड भागे थे। इसकी सूचना मिलने भुपालपुरा थानाधिकारी सतीश मीणा मय टीम उसे नाथद्वारा से लेकर उदयपुर लाकर पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान में मिले साक्ष्यों के आधार पर छात्रा से की गई पूछताछ में उसने उसने पुराने मित्र अभिषेक सेन को फसाने की नियत से मित्र सुखावाडा मावली निवासी विजेश पुत्र मथुरादास व उसके साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाने की बात स्वीकार की। खूशबू ने बताया कि इन्दोर हॉल माली कोलोनी निवासी अभिषेक से पुरानी मित्रता थी। गत दिनों महिला मित्र को मिला मोबाईल 6 हजार रूपये में अभिषेक को बेच दियाथा। मोबाईल चोरी का पता चलने पर नकदी मांगने पर उसे लोटाने पर अभिषेक को फसाने की मन मे ठान ली। गुरूवार सवेरे पिता कॉलेज छोड कर गये पिछे से आये विजेश व साथीयों के साथ नाथद्वारा गुजोल नदी किनारे छोड कर वे निकल गये। जहां स्वयं के नाखून से शारीर पर खरोच लगा घटना बताते हुए पिता को अपहरण की सूचना दी।

ऐसे रची साजिश:

गत दिनों खुशबू बी एन मैदान पर खेलने गई जहां मैदान पर 11 वी के छात्र महेन्द्र के मोबाईल से सीम चोरी की। जिसकों दूसरे मोबाइल में डाल कर माता पिता व स्वयं के मोबाईल पर अभिषेक के नाम से मेसेज कर अपहरण की धमकी के फर्जी मेसेज किया करती।

भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस को नेस्तनाबूद करें – कटारिया

उदयपुर भारतीय जनता पार्टी के वरीष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया कांग्रेस के कुशासन को आम जनता के बीच ले जाने व पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने लोक जागरण अभियान के तहत आज प्रतापगढ़ एवं अरनोद में विशाल आमसभा कर कांग्रेस की केन्द्र व राज्य सरकार को उखाड़ फैंकने का आह्वान किया।

DSC03710

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंच द्वारा आयोजित लोक जागरण अभियान के तहत प्रतापगढ़ में विशाल आमसभा को सम्बोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि केन्द्र व राज्य की कांग्रेसनीत सरकारें आम जनता की कसौटी पर असफल सिद्ध हुई है। आमजन से 100 दिन में गरीबी हटाने, महंगाई कम करने, युवाओं को रोजगार देने, किसानों को बिजली-पानी-खाद की उपलब्धता कराने के सारे वादे दम तोड़ चुके हैं। सीमा पर हाहाकार मचा हुआ है। पाकिस्तान अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। आसाम में बंग्लादेशी और कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठियों ने अपना कहर बरपा रखा है। वहीं कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के चलते देश और प्रदेश में अराजकता फैली हुई है।

‘‘सुफीयाना सफर’’

sufiyana_1347274949उदयपुर, अन्र्तराष्ट्रीय फैलोशिप ऑफ रोटेरियन म्यूजिशियन एवं हॉरमनी म्यूजिक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आगामी २४ जनवरी २०१३ को संगीतमय प्रस्तुती ‘‘सुफीयाना सफर’’ ऐश्वर्या कॉलेज प्रांगण में होगा जिसमें लेकसिटी के गायन प्रतिभा के कलाकार, क्लब सदस्य व विभिन्न महाविद्यालयों के गायक कलाकार सूफियाना प्रस्तुतियां देगें।

 

कार्यक्रम संयोजिका शालिनी भटनागर ने बताया कि आजाद अनुरजंनी श्रृंखला की यह अगली कड़ी होंगी जिसमें गायक कलाकार अपनी सूफियाना प्रस्तुतियां देंगे। फरवरी माह की १४ तारीख को आजाद अनुरंजनी श्रृंखला में ‘‘जब तुम होंगे साठ साल के’’ की संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन किया जायेगा।

 

इतिहास क्यों पढ़े

उदयपुर ऐश्वर्या शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में एक प्रसारवार्ता का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वार्ताकार प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. जी.एल.मेनारिया थे। डॉ. जी.एल.मेनारिया ने ‘‘इतिहास क्यों पढ़े‘‘ विषय पर अपनी प्रसार वार्ता के माध्यम से भावी शिक्षकों के ज्ञान में विस्तार किया।

 

यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. कय्यूम अली बोहरा ने बताया कि प्रसारवार्ता में डॉ. मेनारिया ने कहा कि इतिहास एक अमूर्त प्रत्यय है जो चक्रीय एवं गत्यात्मक है। इतिहास मानव समाज की यात्रा है, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति अपनी भूमिका का निर्वहन करता है। समाज नैतिक मूल्यों पर चल रहा है, मूल्यों से हटते ही दुर्घटना (ब्तपेपे) घटित होती है। इतिहास सभ्यता की कहानी एवं सत्य की खोज है। जो गतिशील है वहीं प्रगतिशील है और इतिहास ये बताता है कि सदैव प्रगतिशील रहना चाहिए। इतिहास कर्मों का फल एवं निर्णय देने वाला है।

 

प्राचार्य डॉ. कय्यूम अली बोहरा ने कार्यक्रम के दौरान इतिहास शिक्षण को महत्वपूर्ण बताया क्योंकि इससे हम विषयगत ज्ञान एवं सभ्यताओं के परिष्करण को समझ सकते हैं। स्वयं को पहचानने के लिए, अपने देश के मूल्यों, सभ्यता, संस्कृति एवं संस्कारों को जानने हेतु इतिहास शिक्षण आवश्यक है। श्री ओमप्रकाश जोशी ने इतिहास को इति का अर्थ बताया एवं कहा कि जो घटित हुआ वहीं इतिहास है। इतिहास से ही मानव को अपने सुखद भविष्य हेतु दिशा-निर्देश प्राप्त होते हैं।

 

वार्ता के अन्त में डॉ. मेनारिया ने छात्राध्यापकों की जिज्ञासाओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए इतिहास के दार्शनिक पक्ष को भी उजागर किया।

होटलों में रहेगी तीसरी आँख की नज़र

cctv_cameraउदयपुर, शहर की सुरक्षा को लेकर होटल प्रबंधकों एवं पुलिस अधिकारियों की बेठक हुई।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार सायं पुलिस लाईन स्थित कांफ्रेंस हाल में हुई बैठक में शहर में 20 से अधिक कमरों वाली होटल प्रबंधक,मालिक, सुरक्षाकर्मी एवं पुलिस अधिकारी मौजुद थे। जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की सुरक्षा के मद्देनजर होटल में ठहरने के लिए आने वाले व्यक्तियों का सूचना रजिस्टर संधारण एवं आईडी के आधार पर दर्ज करने एवं संदिग्ध होने की आशंका पर पुलिस को सूचना करने के निर्देश दिया।

इस दौरान आने व जाने वालो पर नजर रखने एवं सुरक्षा की दृष्टि से होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार किया गया । बैठक में शहर की होटलों के 100 से अधिक प्रतिनिधि मौजुद थे।

 

लेकसिटी में ठण्ड का कहर

पारा 0.6 डिग्री पहुंचा

सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त

1426_sukhna-lake

उदयपुर, लेकसिटी में ठण्ड का कहर जारी है तापमान में निरन्तर गिरावट तथा शीतलहर के प्रकाप से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार को शहर मे स्थित सीटीएई कॉलेज में सुबह का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि डबोक हवाई अड्डे पर न्यूनतम तापमान 2.8 डि.से.दर्ज किया गया।

हिमाचल व जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बर्फ बारी से लेकसिटी में शीतलहर की चपेट में है लगातार गिरते पारे ने जन जीवन को प्रभावित किया है। प्रात: 11 बजे तक सडके सूनी रहती है तथा जरूरी कार्य सेही लोग घरो से बाहर निकल रहे है। कार्यालयों में हीटर के सहारे काम हो रहा है तो कई स्थानों पर दोपहर तक अलाव जलते देखे गए।

शाम 6 बजे बाद सडको पर सन्नाटा पसरा रहा इक्का दुक्का वाहनों ने हार्न निस्तब्ध खामोशी को तोडते हुए गुजर जाते है। लोग जल्दी घरों में जाकर बिस्तरों मे दुबक रहे है। मंगलवार प्रात: शहर के गुलाबबाग उद्यान एवं निकटवर्ती गांवों के खेतों की पालियों पर बर्फ की सफेद चादर देखी गई। सर्दी के चलते दिहाडी मजदूरों के लिए रोटी रोजी का जुगाड की दूभर हो गया है वहीँ छोटे बच्चों को स्कूल में अवकाश के कारण राहत मिली।

2367_12

 

सर्किट हाऊस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

नीलिमा सुखाडिया एवं वीरेन्द्र वैष्णव ने लगाए आरोप-प्रत्यारोप

पर्यवेक्षकों ने कहा हाईकमान का होगा अंतिम निर्णय

03उदयपुर, शहर कांग्रेस की नयी कार्यकारिणी को लेकर आये पर्यवेक्षकों के सामने सोमवार को सर्किट हाउस में सभी गुटों ने अलग-अलग चर्चाए की। बंद कमरे में हुई चर्चा में जिलाध्यक्ष को हटाने पर जोर दिया तो शक्ति प्रदर्शन कर जिलाध्यक्ष की दावेदारी भी पेश की । वर्तमान जिलाध्यक्ष निलिमा सुखाडिया के खिलाफ तो मानों गुटों ने मोर्चा खोल शिकायतों का पुलिन्दा रख दिया। पर्यवेक्षकों ने सभी की बात को सुनते हुए रिपोर्ट और कार्यकारिणी के लिए आये नामों की प्रदेशाध्यक्ष को भेजने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि शहर कांग्रेस में पिछले कई समय से घमासान चल रहा है ओर वर्तमान कार्यकारिणी को भंग भी कर दिया गया था। इसके बाद सोमवार को पर्यवेक्षक पंकज कुमार ओर रमेश पण्डया नयी कार्यकारिणी के लिए कार्यकर्ताओं की राय जानने तथा शहर के उग्र माहौल को शांत करने के लिए सोमवार को उदयपुर आये। सर्किट हाउस में सुबह ११ बजे से विभिन्न गुटों के कार्यकर्ताटों ने पर्यवेक्षकों से मुलाकात की और अपनी अपनी बात रखी। सीपी जोशी गुट विरेन्द्र वैष्णव ने कई कार्यकर्ता और भंग कार्यकर्ताओं में जाकर पर्यवेक्षको से एक आवाज में निलिमा सुखाडिया को हटाने की मांग की।

विरेन्द्र वैष्णव के साथ दोनो ब्लाक अध्यक्ष व अन्य कई ने जिलाध्यक्ष की शिकायत की जिसमें कांग्रेस कार्यालय को पुराने स्थान से हटाने और अपने घर से ही कांग्रेस कार्यालय संचालित करने के बारे में बताया। सभी ने जिलाध्यक्ष निलिमा सुखाडिया को हटाने ओर नहीं हटाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी तक दे डाली। विरेन्द्र वैष्णव गुट ने तो शिकायतों से भरा पुलिंदा तक थमा दिया जिसमें जिलाध्यक्ष के बारे में तमाम शिकायतें थी। इसके साथ ही गिरिजा व्यास गुट के गोपाल शर्मा (गोपजी) ने भी पर्यवेक्षकों से मुलाकात कर शहर कांग्रेस के बुरे हालात के बारे में अवगत कराया।

नीलिमा सुखाडिया के नेतृत्व में भी उनके साथ आये कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों से मुलाकात की। सुत्रों के अनुसार सुखाडिया ने नयी कार्यकारिणी में विरेन्द्र वैष्णव समर्थकों के किसी भी कार्यकर्ता को शामिल करने का विरोध किया है जिसमें दोनो ब्लाक अध्यक्ष सहित शराफत खान,अंकीता वैष्य,सरिता सिंह, सुनीता शर्मा,कमल नयन खण्डेलवाल के नाम प्रमुख है। नीलिमा सुखाडिया ने पर्यवेक्षकों को कहा कि यदि इनमें से किसी को भी कार्यकारिणी में लिया तो पुराना वाला विवाद होगा और कांग्रेस की फजीहत होती रहेगी।

सूत्रों की माने तो पर्यवेक्षकों से मिल कर लोगों ने वर्तमान जिलाध्यक्ष को हटाने के साथ साथ अपनी दावेदारी भी प्रस्तुत की। जिसमें पूर्व प्रतिपक्ष नेता के.के.शर्मा,सुरेश श्रीमाली के साथ साथ पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ओर साथ ही गोपजी ने भी इशारो में इच्छा जाहिर की। पर्यवेक्षक पंकज कुमार मेहता ने कहा कि दिन भर चली मिङ्क्षटग में कार्यकारिणी के लिए कई नाम आये जो कि प्रदेशाध्यक्ष को भेज दिए जायेगें। जिलाध्यक्ष के बारे में मेहता ने कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही शहर कांग्रेस में चल रहे गतिरोध को समाप्त किया जाएगा ओर सभी की भावनाओं के अनुरूप ही कार्यकारिणी घोषित होगी।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा करने के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंकज मेहता एवं बांसवाडा के पूर्व विधायक रमेश पण्ड्या का सोमवार प्रात: सर्किट हाउस में कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में फिरोज अहमद शेख, अशोक कुमार तम्बोली, सुधीर जोशी ने मेवाडी पगडी एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

सायं ५.३० बजे मेहता एवं पण्ड्या ने स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शोभाराम की जन्मतिथि पर रक्षाबंधन, धानमण्डी स्थित जिला कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर उनकी तस्वीर पर भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मेहता एवं पण्ड्या ने कहा शोभाराम ने कांग्रेस पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की तथा संगठन एवं सरकार के बीच तालमेल बनाए रखा। वे हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

प्रेमी से करवा दी अपने पति की हत्या

0

मामला अवैध संबंध का निकला

TaraandDaveचित्तौडगढ, पांच दिनो पूर्व आकोला थाना क्षैत्र में भोपालसागर कपासन हाईवे पर मिले युवक के शव का मामला हत्या का निकला मृतक की पत्नि ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी दोनो को गिरफ्तार कर लिया।

अनुसंधान में पाया गया कि मृतक की पत्नी श्यामुबाई सुथार पुत्री शांतिलाल सुथार निवासी नीमडी थाना भीण्डर जिला उदयपुर का विवाह किशनलाल पिता भैरूलाल सुथार निवासी मुंजावा थाना बडीसादडी के साथ हुआ। जहां वह दो वर्ष तक उसकी पत्नि बन कर रही। इसके पश्चात उसने मृतक जगदीश सुथार निवासी मेवदा के साथ नाता विवाह कर लिया। विवाह के पश्चात दोनो पति-पत्नी बडोदा गुजरात चले गए थे। वहां पर जगदीश सुथारी कार्य करता था। जहां पर चार वर्ष पूर्व ओमप्रकाश सुथार निवासी आकोलाखुर्द से जान पहचान होने से श्यामुबाई के अवैध संबंध कायम हो गए। लगातार दोनो के मिलने से श्यामुबाई के पति को इस बात का पता चल गया, तो वह तीन माह पूर्व श्यामुबाई को मेवदा ले आया और वापस बडोदा चला गया। तब भी ओमप्रकाश व श्यामुबाई के मध्य मोबाईल से सम्पर्क होता रहा और दोनो ने जगदीश को मारने की योजना बनाई। १ जनवरी २०१३ को जगदीश सुथार के घर पर जमीन, मकान आदि का बंटवाडा जगदीश व उसके भाईयो के मध्य हुआ। जिसमें जगदीश के हिस्से कर्ज आया। इस बात का फायदा उठाते हुए जगदीश का पत्नि श्यामुबाई व प्रेमी ओमप्रकाश ने योजना बना कर आत्महत्या का नोट लिख कर हत्या का शक घर वालो पर डालने की कोशिश की। योजना के अनुसार ओमप्रकाश हत्या के दिन सांय ६ बजे अपनी कार लेकर आया। फोन पर अपनी प्रेमिका श्यामुबाई को बताया व जगदीश को हाईवे पर घुमाने के बहाने गाडी में बैठा कर मावली की ओर ले गया। जहां गला दबा कर उसकी हत्या कर दी व लाश को भोपालसागर के किनारे डाल कर चला गया। पुलिस ने हत्या के मामले में प्रेमी ओमप्रकाश व मृतक की पत्नी श्यामुबाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो ने हत्या करना कबूल किया है। पुलिस मामले की गहनता से अनुसंधान कर रही है।

 

आर एस एस एवं भा ज पा की विचारधारा महिला विरोधी

उदयपुर, संघ प्रमुख मोहन भागवत के पति-पत्नि के सम्बन्धों पर बयान ’’ यह विवाह न हो सौदा है कि तुम मेरा घर संभालों, मुझे सुख दो, मैं तुम्हारे पेट पानी की व्यवस्था करूंगा, तुम्हे सुरक्षित रखुगा।’’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्षद राजेश सिंघवी ने कहा कि आर एस एस एवं भाजपा मूल रूप से कभी भी महिलाओं, पिछडों, दलितों एवं आदिवासियों के पक्ष में नहीं रही है। उन्हें तो मजबूरीवश ही वोटों के खातिर कभी-कभी उनके पक्ष में बयानबाजी करनी पडती है।

सिंघवी ने कहा कि आर एस एस एवं उनके जैसी कट्टरपंथी ताकतों ने हमेशा धर्म संसकृति एवं परम्पराओं के नाम पर महिलाओं एवं कमजोर वर्ग का शोषण कर उन्हें गुलाम बना रखा है। यह संस्थाएं मलिाओं के शोषण को कायम रखने के लिए उनहें देवी का नाम तो देती है कि लेकिन उनहें इंसान मानने को तैयार नहीं है। सिंघवी ने कहा कि आर एस एस मनु स्मृति पर आधारित व्यवस्था की पक्षधर हे जिसमें महिलाओं को पशुओं के समान बता उनहें धिक्कार एवं नर्क का पात्र बताया गया है।

सिंघवी ने कहा कि मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान कि ’’ महिलाओं को लक्ष्मण रेखा नहीं लांघनी चाहिए, लांघी तो बाहर रावण मिलेगा।’’ बयान पर प्रतिक्रिया व्यत्त* करते हुए कहा कि इस तरह की विचारधारा से स्पष्ट है कि भा ज पा समाज को दो भागों में बांटकर देखती हैं उनहोंने कहा कि भजपा अगर वास्तव में महिलाओं की पक्षधर है तो उनहें संसद एवं विधानसभाओं में ३३ प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव को बहानेबाजी कर लटकाना नहीं चाहिए था।

सांसद रघुवीर मीणा के पुत्र के साथ मारपीट

toll nakaउदयपुर, टोल नाका कर्मियों ने सलूम्बर विधायक की गाडी रोक पुत्र के साथ मारपीट की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार सांय सलूम्बर विधायक बसन्ती देवी पत्नी रघुवीर मीणा पुत्र राजेन्द्र कुमार व पुत्रवधु मजूदेवी के साथ कार में परसाद से शहर की तरफ आ रहे थी। इस दौरान बीच रास्तें पडूणा टोल कर्मियों ने विधायक के वाहन को टोल वसूली के लिए रोका । इस पर विधायिका बसन्ती देवी द्वारा परिचय देने के बावजूद उन्हें नहीं जाने दिया। इस दौरान वहां से वाहन हटाने पर टोल नाका कर्मियों ने विधायक की कार को रोक पुत्र राजेन्द्र के साथ मारपीट कर दीं जिससे माहोल तनावपूर्ण हो गया। इसकी सूचना मिलने पर गोवर्धनविलास थानाधिकारी हनुमंतसिंह एवं उप निरीक्षक जब्बर सिंह मय जाप्ता ने मोके पर पहुच कर मामला शांत कर इस मामले में टोल नाका के 8 कर्मचारी अमित पुत्र विनायक, विजय पुत्र बसन्त कुलकर्णी, अनिल पुत्र नागनाथ, बागुजी पुत्र तुकाराम, संतोष पुत्र रतनसिंह, सचिन सिंह पुत्र जमुनाथ सिंह, सतीश पुत्र राजेन्द्र मागरोल, संदिप पुत्र शिवाजी पाटील को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस मामले में सलूम्बर परसाद निवासी विधायक बसंती देवी ने टोल नाका कर्मियों के खिलाफ जबरन वाहन को रोक वसूली करने व मारपीट एवं बलवा का प्रकरण दर्ज करवाया है।